जाने माने दुश्चरित्र, भ्रष्ट, बेईमान, लुटेरे, मुफ्तखोर और अपराधी यदि किसी चरित्रवान, ईमानदार और मेहनती व्यक्ति के खिलाफ ज़हर उगल रहे हों, उस पर लगातार कीचड़ उछाल रहे हों तथा उसका चरित्रहनन करने का यथासंभव प्रयत्न कर रहे हों तो यह स्वयंसिद्ध है कि उस व्यक्ति की वजह से इनकी मनमानी, लूट या इनके किसी गलत धंधे और काली कमाई पर गंभीर रूप से असर पड़ा है और इनके कुछ निहित स्वार्थ निश्चित तौर पर और बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं ।
Friday, 31 December 2021
Thursday, 30 December 2021
Monday, 13 December 2021
Friday, 5 November 2021
विभिन्न कारणों से अविकसित और विकासशील देशों में जनता की अपेक्षाएं अविवेकपूर्ण, अस्वाभाविक तथा असंभव होती हैं जिनको पूरा करने का आश्वासन कोई धूर्त या मूर्ख ही दे सकता है। इसीलिए ऐसे देशों में नेता जितने धूर्त हैं उतना ही ज्यादा मूर्ख भी दिखने का यथासंभव प्रयास करते हैं क्योंकि यहाँ सिद्धांतवादी, गंभीर और वास्तविक स्थिति के अनुसार निर्णय लेने वाला नेता सफल ही नहीं हो सकता। यही कारण है कि ऐसे देशों में नेता मालामाल जबकि जनता बेहाल होती है और यह कभी समावेशी तथा सम्यक विकास नहीं कर पाते।
Due to various reasons, the expectations of the people in underdeveloped and developing countries remains unreasonable, unnatural and impossible, which can only be assured by a sly or a fool. That's why the leaders in such countries try to appear foolish as possible as much sly they are, because the leader with principles, seriousness and who takes the decision according to the real situation cannot be successful. This is the reason why leaders in such countries are rich while the people are suffering and they can never achieve inclusive and equitable development.
Thursday, 4 November 2021
Tuesday, 2 November 2021
Saturday, 30 October 2021
विरोध करने का तरीका सभ्यतापूर्ण भी हो सकता है। विरोध का मतलब घटियापन पर उतरना नहीं है जैसा आज कल कुछ लोग कर रहे हैं। जिस तरह के विरोध का प्रदर्शन हो रहा है यह विकृत तथा पूर्वाग्रहग्रस्त मानसिकता और सोच को दर्शाता है।
ऐसे लोग देश और समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करने, अपनी प्रासंगिकता बनाये रखने और सामयिक फायदे के लिए ये लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं, चाहे उससे समाज या देश में कैसी भी स्थिति बन जाये। वास्तव में ऐसे लोगों को देश या समाज से कुछ लेना देना नहीं होता सिर्फ इनके निजी स्वार्थ ही इन्हे सर्वोपरि लगते हैं जिसके लिए यह गुंडागर्दी, अराजकता और हिंसा का सहारा लेकर तथा समाज में झूठ और भ्रम फैलाकर कर कुछ लोगों को मूर्ख बनाने में सफल हो जाते हैं ।
Friday, 29 October 2021
जब चरित्र की बजाय पद और पैसा सफलता का मानदंड बन गया हो और उसी से समाज में प्रतिष्ठा तथा सम्मान मिलता हो तब नैतिकता और मानवीय मूल्यों की क्या कीमत है ?
What is the value of morality and human values when position and money have become the criterion of success instead of character and money has become the vital factor to attain prestige and respect in the society ?
Tuesday, 26 October 2021
नशे और अपराध जगत का बॉलीवुड के लोगों के साथ सम्बन्ध कोई नई बात नहीं है। बहुत बार इस तरह के संबंधों का खुलासा हुआ है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि राजनीति, पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत की वजह से इनसे सम्बंधित मामलों को हर बार दबा दिया गया। इस मामले में कुछ दलों और लोगों के नाम तो जगजाहिर हैं, लेकिन राजनीतिक समीकरण की वजह से इनके खिलाफ कुछ हो नहीं पाता। बल्कि जिसने भी इस मामले में हाथ डालने की कोशिश की उसे गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
The association of drug and crime world with the people of Bollywood is not new. Many times such relationships have been revealed. It is unfortunate that due to the complicity of the politics, police and administration, cases related to these have been suppressed every time. The names of some parties and people are well known in this matter, but due to the political equation, nothing can be done against them. Rather, whoever tried to take some serious action in this matter has to face serious consequences.
Monday, 25 October 2021
Sunday, 24 October 2021
Saturday, 23 October 2021
Monday, 18 October 2021
Saturday, 16 October 2021
वैसे तो राजनीति ही घोर स्वार्थ, अवसरवाद तथा सिद्धांतहीनता का पर्याय है जहाँ सज्जन व्यक्ति के लिए बहुत सीमित स्थान है। लेकिन व्यक्तिगत या पारिवारिक सगठनों में तो कितना भी प्रयास करने तथा सक्षम होने के बाद भी अन्य लोगों की भूमिका और स्थिति प्रायः सीमित ही रहती है, क्योंकि सर्वोच्च पद तो परिवार के लिए आरक्षित होता है। बल्कि कई बार तो परिवार के सदस्य ही विरासत के लिए आपस में लड़ रहे होते हैं। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं तथा स्वतंत्र अस्तित्व के लिए वहां जरा भी स्थान नहीं होता। इसलिए व्यक्ति या परिवार के प्रति वफादारी, जी हुज़ूरी तथा चाटुकारिता के साथ चरणदास बने रहना ही वहां एकमात्र योग्यता तथा सफलता का मूल मन्त्र समझा जाता है।
Saturday, 9 October 2021
क्रिया हो या प्रतिक्रिया हत्या हत्या ही होती है लेकिन नीचता की हद देखिये कि एक की हत्या हत्या है और दूसरे की प्रतिक्रिया । ऐसे ही आपराधिक मानसिकता की वजह से देश में हिंसा और अन्य अपराधों पर नियंत्रण नहीं हो पाता । मजे की बात है कि पक्ष के हों या विपक्ष के, ऐसे आपराधिक मानसिकता के लोगों को गुंडागर्दी करने की खुली छूट है और पूरी व्यवस्था उनके आगे हमेशा से नतमस्तक रहती है जबकि सबसे पहले उसके खिलाफ कार्यवाई की जरूरत है जो किसी भी तरह की हिंसा या अपराध को उचित ठहराता हो ।
Friday, 8 October 2021
नेताओं , बुद्धिजीवियों, मीडिया और प्रशासन द्वारा कुछ विशेष मामलों में जितनी सक्रियता, तत्परता और आक्रामकता दिखाई जाती है, वैसी अगर हर मामले में दिखाई जाती तो देश कब का भ्रष्टाचार, अपराध और आतंकवाद से मुक्त हो चुका होता।
The country would have been free from corruption, crime and terrorism, if the same level of activism, promptness and aggression was shown in every case by politicians, intellectuals, media and administration which is being shown in certain cases.
Thursday, 7 October 2021
भ्रष्टाचार, अपराध और आतंकवाद तो विश्व में लगभग हर जगह है। लेकिन भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और आतंकवादियों के समर्थक, प्रवक्ता और उनका बचाव करने वाले यहाँ से ज्यादा दुनिया में शायद ही कहीं मिलें।
Corruption, crime and terrorism are almost everywhere in the world. But the supporters, spokespersons and defenders of the corrupt, criminals and terrorists are rarely found anywhere in the world more than here.
Tuesday, 5 October 2021
Saturday, 2 October 2021
Tuesday, 28 September 2021
किसी का अंधभक्त बन कर नैतिकता को भूल जाना बुरी बात है परन्तु किसी की चमचागीरी के लिए या पूर्वाग्रह और निहित स्वाथों से ग्रस्त होकर दूसरों में सिर्फ कमियां ही तलाश करना और उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करना भी उतना ही निकृष्ट कार्य है।
It is a bad thing to forget morality by becoming a blind devotee of someone, but it is also equally bad to find only faults in others and use abusive words for someone's adulation or due to prejudice and vested interests.
Wednesday, 15 September 2021
Monday, 13 September 2021
Saturday, 11 September 2021
Sunday, 5 September 2021
सत्ता तो बदलती रहती है लेकिन देश बचा रहना चाहिए। किसी व्यक्ति या पार्टी का विरोध देश के साथ गद्दारी की सीमा तक नहीं जाना चाहिए। कुछ गलत हो रहा है तो उसे सुधारा भी जा सकता है क्योंकि समय हर चीज का इलाज़ कर देता है। लेकिन चिंताजनक यह है कि झूठे, मक्कार, गुंडे, अपराधी, भ्रष्ट, गद्दार और देश के दुश्मनों के एजेंट आजकल हमें बता रहे हैं कि देश में क्या गलत या सही हो रहा है। ऐसे ही गद्दारों के चलते देश शादियों तक लूट और गुलामी का शिकार रहा हैं।
Friday, 3 September 2021
किसी भी व्यक्ति, विचारधारा, परंपरा या मत को तर्कसंगत तरीके से समझे बिना उसे आँख बंद करके मानना, उसका अनुसरण या समर्थन करना उचित नहीं है। संसार में कुछ भी अंतिम या सम्पूर्ण नहीं हो सकता क्योंकि समय के साथ परिवर्तन अपरिहार्य और निश्चित है । मानसिक और बौद्धिक गुलामी शारीरिक गुलामी से ज्यादा खतरनाक होती है।
It is not proper to blindly believe, follow or support any person, ideology, tradition or belief without understanding it in a rational way. Nothing in the world can be final or complete because change with time is inevitable and certain. Mental and intellectual slavery is more dangerous than physical slavery.
Thursday, 2 September 2021
सत्ता परिवर्तन उतना चिंताजनक नहीं है, जितना पूरे विश्व के उग्रवादियों तथा आतंकवादियों का जश्न मनाना। और जल्दी ही उन लोगों और देशों को भी समझ में आ जायेगा, जो इस बदलाव से बहुत खुश हो रहे हैं, इसका समर्थन कर रहे हैं तथा अपने लिए अवसर देख रहे हैं।
The change of power is not as worrisome as the celebration of extremists and terrorists around the world. And soon those people and countries will also understand who are rejoicing with this change, supporting it and seeing the opportunity for themselves.
Wednesday, 1 September 2021
निश्चित रूप से विभिन्न कारणों से देश में बहुत सी समस्याएं हैं। लोकतंत्र में असहमति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी होनी चाहिए। लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का जम कर दुरूपयोग करने तथा हर समय बकवास करते रहने के बाद भी जिन लोगों को भारत की स्थिति अफगानिस्तान जैसी लग रही है तो निश्चित रूप से उनकी मानसिक स्थिति के साथ कोई गंभीर समस्या है और उन्हें मानसिक चिकित्सा की तुरंत आवश्यकता है ।
There are certainly a lot of problems in the country due to various reasons. In a democracy freedom of dissent and expression is also inevitable. But even after abusing the freedom of expression and talking nonsense all the time, those people who are feeling the situation in India like Afghanistan are definitely having serious problem with their mental status and they need mental therapy immediately.
आज की विश्व राजनीति में किसी व्यक्ति या देश का भरोसा नहीं किया जा सकता। अगर दुनिया के सभी देश आतंकवाद के खिलाफ होते तो सिर्फ कुछ सिरफिरे लोग पूरी मानवता के लिए खतरा नहीं बन पाते। आखिर आतंकवादियों के पास कोई हथियार बनाने वाली कम्पनियाँ तो हैं नहीं। इस लिए निश्चित रूप से उन्हें हथियार वही देश उपलब्ध कराते हैं जो उसका उत्पादन करते हैं। अधिकतर देशों का आतंकवाद के खिलाफ होना सिर्फ दिखावा होता है। वास्तव में किसी न किसी रूप में ये देश इसे बढ़ावा ही देते हैं क्योंकि विश्व में आतंक और अस्थिरता बनी रहने पर ही इनका व्यवसाय फलता फूलता है ।
विश्व में आतंकवाद का सबके बड़ा शिकार भारत है। यदि हम दूसरों से यह अपेक्षा करते रहे कि इस मामले में कोई हमारा साथ देगा तो यह मूर्खता ही होगी क्योंकि हर एक के अपने निहित स्वार्थ हैं। इसलिए वह समय आ गया है कि रक्षा के क्षेत्र में किसी पर निर्भरता न हो तथा देश आत्मनिर्भर बने ताकि हम किसी भी स्थिति का मुक़ाबला अपने दम पर कर सकें। अगर इस दिशा में तेजी से काम नहीं हुआ तो देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को गंभीर खतरा नज़र आ रहा है।
Monday, 30 August 2021
श्रीकृष्ण की बांसुरी प्रेम के चरमोत्कर्ष का प्रतीक है, इसीलिए एक ऊँगली पर गोवर्धन पर्वत उठाने वाले श्रीकृष्ण बांसुरी को दोनों हाथों से पकड़ते है।
Shri Krishna's flute is a symbol of the climax of love, that's why Shri Krishna, who lifts the Govardhan mountain on one finger, holds the flute with both hands.
Saturday, 28 August 2021
निसंदेह इस समय देश अंदरूनी तथा बाहरी खतरों से बुरी तरह घिरा नज़र आ रहा है। बहुत ही कठिन चुनौतियों और समस्याओं की वजह से स्थिति अत्यंत गंभीर है जो दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है क्योंकि अभी तक अधिकतर मामलों में कोई उल्लेखनीय प्रगति दिखाई नहीं देती। बल्कि कुछ मामलों में विफलता साफ़ नज़र आती है । लेकिन यह भी बड़ा हास्यास्पद लगता है कि कुख्यात भ्रष्टाचारी, जघन्य अपराधी, गुंडे और उग्रवादी मिलकर देश को बचाएंगे।
भ्रष्टाचार और काले धन पर निर्णायक कार्यवाई तथा स्वावलम्बन और स्वतंत्र चिंतन को विकसित करने में सहायक शिक्षा व्यवस्था के बिना कुछ भी बदलना असंभव है जो अबतक किसी की प्राथमिकता नहीं रही है । इसके अतिरिक्त देश के सभी नागरिक भी निहित स्वार्थों और पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होने चाहिए।
Thursday, 26 August 2021
ऐसा लगता है कि कुछ व्यक्ति और देश अपने निहित स्वार्थों के लिए कुछ व्यक्तियों और देशों को पिछड़ा हुआ ही देखना चाहते हैं। इसलिए वे परोक्ष या प्रत्यक्ष्य रूप से आतंकवाद को बढ़ावा देते है।
It looks that some persons and countries want to keep some persons and countries backward for their vested interests. Therefore, they directly or indirectly promote terrorism.
Wednesday, 25 August 2021
Monday, 23 August 2021
Friday, 20 August 2021
आजकल एक बहुत ही प्रचलित शब्द है अंधभक्त। मजे की बात यह है कि यह उन लोगों द्वारा ज्यादा प्रयुक्त होता है जो खुद किसी न किसी उस घरेलू पार्टी के चाटुकार या चरणदास हैं जहाँ इन्हें कभी भी कोई महत्त्व नहीं मिल सकता क्योंकि वहां अगर एक वारिस हुआ तो भी और एक से ज्यादा हुए तो फिर वह आपस में ही लड़ेंगे । वैसे तो अंधभक्ति भी उतनी ही बुरी है जितनी चाटुकारिता या किसी का चरणदास होना। अब कौन क्या बनना चाहता है उसपर निर्भर है लेकिन मुझे लगता है कि इन दोनों ही प्रकार में से कोई भी होना बहुत सम्मानजनक स्थिति तो नहीं ही हैं।
Wednesday, 18 August 2021
Tuesday, 17 August 2021
मानवता सर्वोपरि है तथा वह संसार में कहीं भी खतरे में हो, गंभीर चिंता का विषय तथा निंदनीय ही है इसलिए उसके लिए आवाज उठाई जानी चाहिए। लेकिन किसी न किसी बहाने दंगा, फसाद, हिंसा, गुंडागर्दी और उपद्रव करने का मौका ढूढ़ने वालों तथा उनका समर्थन और बचाव करने वालों के लिए अफगानिस्तान में शरणार्थियों, स्त्रियों और बच्चों की बदहाली और उनके मानवाधिकारों का हनन कोई मुद्दा नहीं है, बल्कि कई तो इसे जायज़ ठहराते भी नज़र आ रहे हैं। क्योंकि उससे शायद तथाकथित स्वयंभू मसीहाओं और ठेकेदारों को चुनावी या कोई अन्य फायदा नहीं दिखाई दे रहा।
Humanity is paramount and wherever it is in danger in the world, it is a matter of grave concern and condemnable, so voice should be raised for it. But the plight of refugees, women and children and the violation of their human rights in Afghanistan is not an issue for those who seek an opportunity to create riots, violence, hooliganism and nuisance on tiny issues as well as for those who support and defend them. Even some are trying to justify it. Because the so-called self-styled messiahs and contractors are not seeing electoral or any other advantage as usual.
Thursday, 12 August 2021
निसंदेह देश की स्थिति चिंताजनक है लेकिन चोर मचाये शोर तथा चोरी और सीनाजोरी का ऐसा उदाहरण भी शायद ही मिले। भ्रष्टाचार के आरोपी तथा दोषसिद्ध और सजा पा चुके अपराधी तथा उनके उत्तराधिकारी भी अगर जननायक बनने का प्रयास करें तो यह चिंता का विषय तथा गंभीर खतरे का संकेत है। यह तो ऐसे ही है जैसे जंगल के कमजोर जानवरों को शेर, बाघ और तेंदुए द्वारा खतरे से बचाने की बात भेड़िये, जंगली कुत्ते और लकड़बग्घे करने लगें। क्रांति और परिवर्तन की अपेक्षा ईमानदार और कर्मठ लोगों से की जानी चाहिए, मुफ्तखोर, बेईमान, भ्रष्ट, अपराधियों तथा गुंडों के समूह से नहीं।
Sunday, 8 August 2021
कोई माने न माने लेकिन यह एक कटु सत्य है कि हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जो दूसरे देशों में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर देश के हित के खिलाफ काम करते हैं।
Whether anyone believes or not, but it is a bitter truth that there are many such people in our country who work against the interest of the country at the behest of their masters sitting in other countries.
Thursday, 5 August 2021
श्री नवीन पटनायक भी इसी देश में राजनेता तथा एक राज्य के वर्षों से मुख्यमंत्री हैं, जो बिना किसी विवाद के चुपचाप अपना काम करने में यकीन रखते हैं। आज तक इन्हे किसी ने किसी को अपशब्द बोलते या किसी का मज़ाक उड़ाते हुए भी शायद ही देखा या सुना हो । इन्होने साबित किया है कि बिना किसी शोर शराबे और नौटंकी के भी अच्छा काम किया जा सकता है तथा सफलता और उपलब्धियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।
Sh. Naveen Patnaik is also a politician in this country and Chief Minister of a state for years, who believes in doing his work quietly without any controversy. Till date, no one has seen or heard him even using foul language or making fun of anyone. They have proved that good work can be done with success and achievements without any noise and gimmicks.
Monday, 26 July 2021
किसी मद्दे पर सार्थक और निष्पक्ष होकर बहस करना अच्छी बात है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में अधिकतर मुद्दे निहित स्वार्थ, चुनावी नफा नुकसान और सस्ती लोकप्रियता से प्रेरित होकर उठाये जाते हैं। जबकि वास्तविक मुद्दों से सभी को परहेज है और सभी इससे कतराते नजर आते हैं। हर नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय तथा किसानों और गरीबों तथा अन्य आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर सार्थक बहस और समाधान परक उपाय ढूंढने की किसी को फुर्सत नहीं है। किसी ने सही कहा है।
भारतीय राजनीति, एक नए मोड़ में
कौन कितना गिरे, सब लगे होड़ में
अज्ञात
Friday, 23 July 2021
पूरा मानव इतिहास मनुष्य के लालच और मूर्खताओं के कारण अपने तथा आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट में पड़ने तथा हानि उठाने की कहानी है। सदैव ही कुछ लोगों के लालच और मूर्खता को समाज और मानवता लम्बे समय तक भुगतते रहते हैं। फिर भी कोई इससे सबक नहीं लेना चाहता।
Thursday, 22 July 2021
हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और मेरा अपना अनुभव है कि सिर्फ सिक्के के एक पहलू को देखकर किसी निर्णय पर पहुँचने से अक्सर गलती ही होती है । इसलिए मैं सिक्के का दूसरा पहलू भी देखने का यथासंभव प्रयास करता हूँ।
Every coin has two sides and in my own experience, arriving at a decision by looking at only one side of the coin is often a mistake. So I try my best to see the other side of the coin as well.
Tuesday, 20 July 2021
Sunday, 18 July 2021
Saturday, 17 July 2021
Friday, 16 July 2021
Tuesday, 13 July 2021
Saturday, 10 July 2021
Monday, 5 July 2021
Saturday, 3 July 2021
Friday, 25 June 2021
जो लोग लोकतंत्र, मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कुछ भी बकवास और गुंडागर्दी करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं उन्हें ही अपने बारे में सच सुनना बिलकुल पसंद नहीं आता। ऐसा होने पर वह और उनके समर्थक किसी भी हद तक नीचता, गुंडागर्दी और हिंसा पर उतर आते हैं। अगर आपको अपने लिए इस तरह के अधिकार चाहिए तो फिर दूसरों के ऐसा ही अधिकार प्रयोग करने से परेशानी क्यों होनी चाहिए ? अधिकार के साथ कुछ कर्तव्य भी जुड़े हैं, यह इन निहित स्वार्थी, संकीर्ण मानसिकता और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की समझ में नहीं आता। देश संविधान और कानून से ही चल सकता है। जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली स्थिति अंततः सबके लिए दुखदाई होती है । आग लगाने वाला भी देर सवेर उस आग से प्रभावित होकर ही रहेगा, यह प्रकृति का नियम है।
मानवाधिकार उनके लिए होना चाहिए जो मानव की तरह व्यवहार करते हैं । जिसका व्यवहार अमानवीय तथा अपराधियों की तरह हो और जो अनावश्यक आतंक, हिंसा, अराजकता, झूठ और अफवाह फैला रहा हो या उसे किसी भी रूप में समर्थन दे रहा हो, जिससे दूसरों के मानवाधिकारों का हनन होता हो, उसके साथ नरमी बरतने का क्या मतलब है।
Human rights should be for those who behave like human beings. Whose behavior is inhuman and like criminals and who is spreading unnecessary terror, violence, anarchy, lies and rumors or supporting it in any form, which violates the human rights of others: what is the point of being lenient with him?
Wednesday, 16 June 2021
Tuesday, 15 June 2021
Sunday, 13 June 2021
Friday, 11 June 2021
Friday, 4 June 2021
कोई भी ब्यूरोक्रेट संविधान की शपथ लेकर आता है न कि किसी व्यक्ति विशेष की, इसलिए उसे देश और संविधान के प्रति वफादार होना चाहिए न कि किसी राजनेता के प्रति । वह अगर नियमों को छोड़ कर किसी राजनेता के एजेंट की तरह व्यवहार करने लगे तो दो ही मतलब निकलते हैं। या तो वह उस नेता की गुंडागर्दी से डरा हुआ है या फिर उसके अपने निहित स्वार्थ हैं। अधिकतर ब्यूरोक्रेट कैसे हैं, जगजाहिर है लेकिन जिस तरह से पिछले छह दशकों में कुछ राजनेताओं विशेष रूप से व्यक्ति या पारिवार केंद्रित दलों के नेताओं द्वारा इनको डराया और मज़बूर किया गया है या उनके साथ जैसा व्यवहार किया गया है, उनका डर भी स्वाभाविक ही है। आखिर जान और सुख सुविधाएँ किसे प्यारी नहीं होतीं। फिर भी संविधान और नियमों पर न चलने वाले ब्यूरोक्रेट्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाई जरुरी है। ऐसे लोगों के पक्ष में खड़े होने वाले लोगों का चरित्र भी समझा जा सकता है कि वह खुद कैसे हैं या रहे हैं। जिस ब्यूरोक्रेट को राजनीति में आना है, वह नौकरी छोड़ कर आने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन सेवा के दौरान उसका ऐसा करना बहुत ही आपत्तिजनक और खतरनाक है ।
Thursday, 3 June 2021
Sunday, 30 May 2021
Saturday, 29 May 2021
Tuesday, 25 May 2021
Sunday, 23 May 2021
मानवता बहुत ही मुश्किल दौर से गुज़र रही है लेकिन कुछ लोगों को आपदा में भी अवसर नज़र आ रहा है और उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा लेने के लिए बेचैन हो रहे हैं।
देश में भी और देश के बाहर भी।
Humanity is going through a very difficult phase, but some people are looking for opportunity even in this disaster and are getting restless to take maximum advantage of it.
In the country as well as outside the country.
Thursday, 20 May 2021
पिछले 6 दशकों के अनुभव से एक बात समझ में आई है कि देश की राजनीति में अवसरवाद ही हारता और अवसरवाद ही जीतता है । अब अवसरवाद की जीत को लोकतंत्र की जीत बताने वालों को क्या कहें ?
One thing is understood from the experience of the last six decades that only opportunism loses and opportunism wins in the politics of the country. Now what to say to those who claim the victory of opportunism as the victory of democracy?
Monday, 17 May 2021
सबकुछ अपनी भावना और अंतरात्मा पर निर्भर है। इस मुश्किल समय में कुछ लोग यथसंभव सहयोग और सहायता कर रहे हैं जबकि बहुत से लोगों ने आपदा में भी अवसर तलाश लिया है और उसका अधिकतम फायदा उठाने का पूरा प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं ।
Everything depends on own spirit and conscience. In this difficult time, some people are supporting and helping as much as possible, while many people have also found opportunity in disaster and are trying their best to take full advantage of it.
Monday, 10 May 2021
जो खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने या कुँए में कूदने का शौक़ीन हो उसका कौन भला कर सकता है। किसी भी वैश्विक महामारी से बचने का एकमात्र उपलब्ध उपाय बड़े स्तर पर टीकाकरण (Mass vaccination) है। इस समय जहाँ देश में टीके (Vaccine) के लिए लम्बी लाइनें लग रही हैं वहीं कुछ लोग टीका उपलब्ध होने पर भी खुद तो न लगवाने के लिए तरह तरह के बहाने बना ही रहें हैं, दूसरों को भी मूर्खतापूर्ण सलाह देकर भड़का रहे हैं । कुछ मूर्ख तो लगाने गए हुए स्वास्थ्यकर्मियों पर ही हमला कर रहे हैं। ऐसे लोग समाज और मानवता के दुश्मन नहीं तो और क्या हैं ? जो खुद तो अपनी जान के दुश्मन हैं ही, दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं।
शुरू में भी कुछ मूर्खों को कोरोना नाम की कोई महामारी ही नहीं दिख रही थी, बल्कि उन्हें षड़यंत्र दिख रहा था। जब खुद की जान खतरे में दिखने लगी तब समझ में आया।
Saturday, 8 May 2021
Infodemic has become deadliest than present pandemic in the India as well as in world nowadays. Media, WhatsApp and other Social media are creating panic by horror, true or false information, rumor and half baked knowledge which is seriously effecting the mental health of the people which is becoming disastrous than doing any good to the mankind and society.
Friday, 7 May 2021
Thursday, 6 May 2021
Tuesday, 4 May 2021
Monday, 3 May 2021
सभी अपनी भावना, स्वाभाव तथा सुविधा के अनुरूप कार्य करते हैं। इस विषम परिस्थिति में जहाँ कुछ लोग कष्ट उठाकर भी यथासंभव सेवा, सहायता, सराहना, उत्साहवर्धन तथा सहयोग कर रहें हैं तथा इस मुसीबत से निकलने और लोगों को हो रही परेशनियों को कम करने का हर संभव रास्ता ढूढ़ रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐसा नहीं कर सकते इसलिए लोगों को भड़काने, अफवाहें और अराजकता फ़ैलाने, आलोचना करने तथा अपनी रोटियां सेंकने में लगे हैं । ऐसे लोग उन चील, कौवों, गिद्धों और सियारों की तरह हैं जो किसी भी स्थिति में सिर्फ अपने शिकार पर नज़र रखते हैं।
Friday, 30 April 2021
Tuesday, 27 April 2021
मुश्किल समय में धैर्य रखना बहुत ही कठिन होता है फिर भी दहशत और वहशत फ़ैलाने की बजाय खुद हिम्मत बनाये रखना और दूसरों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करते रहना ज्यादा जरुरी है।
It is very difficult to be patient during difficult times, but instead of spreading fear and shock, it is more important to maintain courage and keep trying to raise the morale of others.
Saturday, 24 April 2021
Friday, 23 April 2021
Wednesday, 21 April 2021
कुछ लोग किसी भी परिस्थिति में सिर्फ आलोचना करना अपना परम कर्तव्य तथा सबसे सार्थक योगदान मानते हैं। किसी अन्य कर्तव्य या योगदान के बारे में सोचना भी शायद उन्हें निरर्थक लगता है ।
Some people consider criticism to be their utmost duty and most meaningful contribution in any circumstances. They perhaps find it futile to think about any other duty or contribution.
Tuesday, 20 April 2021
प्रकृति या ईश्वर जो भी कहें हर समस्या का समाधान समयानुसार अपने हिसाब से करते हैं और साथ ही सबक भी देते हैं । कोई माने या न माने लेकिन सबकुछ मनुष्य के हाथ में नहीं है। अगर ऐसा नहीं होता तो न जाने कितनी ही तथाकथित महान सभ्यताएं और लोग जो समाज, संसार और ब्रह्माण्ड को अपने हिसाब से चलाने का ख्वाब देखते थे समय की धूल में न मिले होते और उनके कार्यकलाप सिर्फ इतिहास के पन्नों में दफ़न होकर न रह जाते।
Monday, 19 April 2021
वैसे तो पूरा विश्व ही बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है और कुछ लोगों की वजह से पूरी मानवता को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसी तरह हमारा देश भी अभूतपूर्व संकट से गुजर रहा है और प्रशासन, सरकारें तथा सत्ता में बैठे लोग अपनी अलग प्राथमिकताओं की वजह से स्थिति से निपटने में बुरी तरह से विफल साबित हुए हैं। सभी अपनी जिम्मेदारियों से बचने का यथासंभव प्रयास कर रहे हैं तथा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं। । राजनीतिक दल इस स्थिति में भी सिर्फ अपनी रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं तथा एक दूसरे पर कीचड उछाल रहे हैं क्योंकि सबका एकमात्र उद्देश्य तथा एकसूत्रीय कार्यक्रम किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता पाना है।
मीडिया और सोशल मीडिया का भी जम कर दुरुपयोग हो रहा है तथा यह समाज में अफवाह, झूठ, दहशत, नफरत और अराजकता फ़ैलाने का माध्यम बनकर कर स्थिति को और भी गंभीर बना रहे हैं। कटु सत्य यह है कि कुछ लोग अपनी संकीर्ण मानसिकता, पूर्वाग्रहों तथा निहित स्वार्थों के कारण किसी भी स्थिति में सिर्फ जहर बोने और उगलने का कारोबार करते हैं।
जिस देश में अधिकतर लोगों को सिर्फ अपने अधिकार याद रहते हों तथा कर्तव्य भूल जाते हों और धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र तथा भाषा इत्यादि आदमी की मूल तथा जीवनोपयोगी आवश्यकताओं और मानवता पर भारी पड़ते हों, वहां यह होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। लेकिन इस नकारात्मकता की स्थिति में तथा सभी मुश्किलों के बाद भी कुछ लोग दूसरों की तरफ देखने की बजाय अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए स्थिति से यथासंभव निपटने का प्रयास करते हुए उम्मीद जगा रहे हैं।
Saturday, 17 April 2021
Thursday, 8 April 2021
कितना विचित्र है कि कई बार हम अपने आप पर भी नियंत्रण रखने में समर्थ नहीं होते, फिर भी पूरे परिवार, समाज, देश, विश्व, यहाँ तक कि ब्रह्माण्ड पर भी अपना नियंत्रण चाहते और उसके लिए प्रयत्न करते हैं ।
How strange that though we are unable to control even ourselves many times, yet we want and try to control family, society, country, world, even the universe.
Tuesday, 6 April 2021
Friday, 2 April 2021
Saturday, 27 March 2021
सत्ता के लालच में देश को धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र और भाषा तथा अन्य कई प्रकार से बांटने में कसर कोई नहीं छोड़ना चाहता। यहाँ तक कि दुराचारियों, अपराधियों, अतिवादियों और आतंकवादियों का सहयोग लेने में भी कोई संकोच नहीं किया जाता। फिर भी दुहाई जनहित की ही दी जाती है। इस चरित्र को क्या कहेंगे और इस प्रवृत्ति से देश और जनता का भला कैसे होगा ?
Thursday, 18 March 2021
कमियां और गलतियां ढूंढने में कोई समस्या नहीं है लेकिन यह खुद से शुरू होना चाहिए। यदि हम इनसे मुक्त और ऊपर उठ चुके हैं तभी दूसरों की तरफ देखने को उचित ठहरा सकते हैं।
There is no problem in finding shortcomings and faults but it should start from own . If we are freed and above them, only then we can justify looking at others.
Wednesday, 10 March 2021
हम जैसे भी हों लेकिन हर व्यक्ति हमारे बारे में अपने हिसाब से अनुमान लगाता है। इसमें कुछ गलत भी नहीं है क्योंकि हर व्यक्ति का अपना सोचने का तरीका, पसंद-नापसंद तथा विचार होता है । हम अपने बारे में किसी की धारणा को बदल नहीं सकते। लेकिन लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं यदि यही हम भी सोचेंगे तो फिर लोग क्या सोचेंगे ।
Monday, 8 March 2021
Thursday, 4 March 2021
Monday, 1 March 2021
Thursday, 25 February 2021
बड़ी विचित्र स्थिति होती है जब हमें सच्चाई का पता होता है लेकिन फिर भी लोग बड़े आत्मविश्वास से सिर्फ सुनी सुनाई बातों के आधार पर सफ़ेद झूठ को सच बता रहे तथा अफवाहें फैला रहे होते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनपर यकीन भी किया जाय ।
The situation becomes very strange when we know the truth, but still people are confidently telling the white lies and spreading rumors based on what they have heard and hoping to believe them too.
Saturday, 20 February 2021
A big problem in our country is that the leaders, their near and dear ones and their spaniels are getting undue privileges and attention. So they presume themselves something special, above the law of the land and indulge in corrupt practice . This inspires others also as some people follow them and try to disobey the rules and system of the society. But law abiding citizens become the worst victim of such misuse and anarchy.
Wednesday, 17 February 2021
अपने दिमाग, मेहनत, अवसर और कुछ हद तक जोड़तोड़ का फायदा उठाकर व्यापार करके धनाढ्य बने लोग अगर चोर हैं तो फिर मुफ्तखोर तथा लोगों को मूर्ख बनाकर जनता के पैसों पर ऐश करने वाले और भ्रष्ट तरीकों से बिना कुछ किये सिर्फ हेराफेरी करके करोड़ों, अरबों के मालिक बने लोगों को क्या कहा जाना चाहिए ? किसानों की जमीनें कौड़ियों के भाव खरीदकर जोड़तोड़ करके उसे सोने के भाव बेच कर माल बनाने वाले क्या हैं ?
Tuesday, 16 February 2021
Monday, 15 February 2021
Sunday, 14 February 2021
Saturday, 13 February 2021
देश में देशद्रोहियों, आतंकवादियों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और अराजकतावादी तत्वों के बहुत से समर्थक और प्रवक्ता मिल जाते हैं। जो स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी देश पर मर मिटे तथा सैनिक सीमाओं और उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो रहे हैं उनकी शहादत का अपमान करने वाले तत्व भी मौजूद हैं । कुछ लोग तो स्वयंभू पुलिस और जज होने के साथ पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर हर घटना, यहाँ तक कि देशद्रोह को भी राजनैतिक और सांप्रदायिक रंग देकर अपना मतलब हल करने में माहिर हैं । बस निहित स्वार्थों से ऊपर उठकर देश के बारे में सोचने वालों को ढूंढना पड़ता है।
Thursday, 4 February 2021
Tuesday, 2 February 2021
जिस देश में नेताओं को देश से ज्यादा अपनी कुर्सी और सुविधाओं की चिंता हो , वहां जो हो रहा है वह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। नेताओं के बयान से लगता है जैसे देश में अराजकता और गृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न करने का यथासंभव प्रयास किया जा रहा है। आंतरिक और बाहरी साजिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि अलगाववादी, आतंकवादी, पड़ोसी और विरोधी देश तथा अन्य निहित स्वार्थी तत्व इस स्थिति का फायदा उठाने का प्रयास तो करेंगे ही । सीमा पर सेनाएं युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रही हैं जबकि अन्य सुरक्षाबल अराजक तथा अनियंत्रित भीड़तंत्र का, जिसे अपनी रोटियां सेंकने के लिए सभी मोहरा बना रहे हैं।
जो है जैसा उसे वैसा ही संसार नज़र आता है
चोर को चोरी तो दुष्ट को अनाचार नज़र आता है
भ्रष्ट को दिखते संसार में हर तरफ भ्रष्टाचारी
और व्यभिचारी को व्याभिचार नज़र आता है
ईमानदार सभी को ही समझता ईमानदार
बेईमान को सारा संसार ही बेईमान नज़र आता है
जिनको कभी दिखती नहीं खुद में कोई बुराई
उन्हें ही दूसरों में बुराई का अम्बार नज़र आता है
Sunday, 31 January 2021
Saturday, 30 January 2021
अपने सत्ता के लालच तथा निहित स्वार्थों को पूरा करने के लिए कुछ लोग किसी भी गुंडे, जघन्य अपराधी, घटिया, दुराग्रही, नौटंकीबाज, दुश्चरित्र तथा आतंकी व्यक्ति को भी महान नेता बता और बना सकते हैं, जो उपद्रव तथा हिंसा भड़काने तथा करवाने के बाद न्यायलय, प्रशासन, कानून व्यवस्था और पुलिस को खुले आम चुनौती भी दे रहा हो और साथ ही धमकाने तथा ब्लैकमेल करने का भी प्रयास कर रहा हो । इस मानसिकता के लोगों के रहते अपराध और आतंकवाद पर नियंत्रण कैसे होगा, यह सोचने की बात है। फिर बढ़ते हुए अपराधों का रोना किस लिए ?
Friday, 29 January 2021
पक्ष या विपक्ष में जो अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर बकवास तथा चरित्रहनन करने, आग लगाने, जहर उगलने, झूठ और भ्रम फैलाने की स्वतंत्रता चाहते हैं, वही लोग दूसरों की आवाज़ को जोर जबरदस्ती और गुंडागर्दी कर के दबा देना चाहते हैं। उन्हें शायद कानून की जगह गुंडागर्दी तथा अदालत की जगह सड़कों पर फैसले की स्वतंत्रता चाहिए।
ऐसा लगता जैसे कुछ पत्रकार और मीडिया चैनल सत्ताधारी पार्टी की गोद में बैठें हैं क्योंकि अधिकतर उन्हीं की तरफदारी करते और कसीदे पढ़ते नजर आते हैं। वही कुछ विपक्ष, अलगाववादियों, अराजक तत्वों और आतंकवादियों की गोद में भी बैठे लगते हैं जो बताते तो अपने को निष्पक्ष हैं लेकिन अक्सर उन्हीं की भाषा बोलते हैं और झूठ तथा भ्रम फैलाते, जहर उगलते, आग लगाते और लोगों को भड़काने का प्रयास करते नज़र आते हैं ।
जय जवान जय किसान की बात करने वालों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया, उपद्रव मचाया, तोड़फोड़ और हिंसा करवाई तथा लगभग ४०० जवानों को घायल कर दिया जिनमें कुछ की स्थिति बहुत नाज़ुक है । उनका इरादा तो गोली भी चलवाना था जैसा कि एक किसान नेता के बयान से जाहिर है लेकिन जवानों ने संयम से काम लिया और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया । जो हुआ वह सबके सामने है तथा जिसने कराया वह भी बहुत से दिल्ली वालों ने अपनी आँखों से देखा है। इतना कुछ होने के बाद भी शर्मिंदा होने की बजाय जिस तरह की नौटंकी तथा बयानबाजी हो रही है उससे अब संदेह की कोई गुंजाईश ही नहीं रही कि यह आंदोलन अपने उद्देश्य से भटक चुका था और इसका वास्तविक उद्देश्य क्या था। अपने निहित स्वार्थों के लिए कुछ राजनीतिक दल, देश विरोधी शक्तियां तथा असामाजिक तत्व इसे प्रायोजित करके आतंक, उपद्रव और हिंसा के सहारे देश को अराजकता तथा गृहयुद्ध जैसी स्थिति में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं और वह भी उस समय जब देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमारे जवान तमाम मुसीबतों का सामना कर रहे हैं । किसानों सहित अधिकतर लोग तथा उनके कुछ नेता तो वास्तविक स्थिति को समझ चुके हैं जबकि बाकी भी जल्दी ही समझ जायेंगे।
Thursday, 28 January 2021
वास्तविक किसान और उनके नेता तो अपनी भूल समझ चुके हैं लेकिन हिंसा और उपद्रव के असली जिम्मेदार लोग अपनी नौटंकी जारी रखे हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वह तथा उनके समर्थक कुछ पत्रकार, मीडिया चैनल और नेता अपने निहित स्वार्थों तथा राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जो गणतंत्र दिवस के दिन हुआ वैसा ही देश में अन्य जगहों पर करने की साजिश रचने का प्रयास कर रहे हैं।
उपद्रव तथा हिंसा के सभी जिम्मेदार तथा सम्बद्ध लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई के साथ ही वास्तविक किसानों की आशंकाओं का समाधान किया जाना चाहिए ताकि निहित स्वार्थी तत्व उन्हें भड़काकर फिर अपनी रोटियां न सेंक सकें।
Wednesday, 27 January 2021
ऐसा लगता है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व सीमाओं पर चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का फायदा उठाकर जहर उगलने, अलगाववाद को हवा देने तथा देश को फिर आतंकवाद की तरफ धकेलने का प्रयत्न कर रहे हैं। यह बाहरी ताक़तों की साजिश भी हो सकती है जो इन तत्वों का सहारा लेकर देश को अस्थिर करना चाहती हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देश को पारिवारिक संपत्ति और सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। वह या तो सत्ता में रहेंगे या फिर साजिश करेंगे तथा देश को अराजकता की तरफ धकेलेंगे जैसा कि पिछले कुछ दशकों में देखा जा चुका हैं। दूसरे लोग अनजाने में इनका मोहरा बन जाते हैं जैसे किसान आंदोलन के दौरान हुआ। सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं लेकिन देश किसी संगठन, दल या सरकार का नहीं बल्कि उसके नागरिकों का है। सत्ताएं आती जाती रहती हैं लेकिन देश तो हमेशा रहेगा ।
कितने आश्चर्य की बात है कि जिन्होंने सुनियोजित साजिश करके लोगों को भड़काया, आग लगाई, उसे हवा दी और उपद्रव, लूटपाट तथा हिंसा करवाई, वही बड़ी बेशर्मी से अब भी अपनी रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं । जिम्मेदार लोगों को किसी भी स्थिति में सजा मिलनी ही चाहिए, चाहे वह कोई भी और कितना भी प्रभावशाली हो। देश से ऊपर कोई नहीं होता।
Tuesday, 26 January 2021
दशकों से धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र, भाषा इत्यादि के नाम पर कुछ लोगों को भड़का कर तथा देश में आग लगाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं तथा अपने स्वार्थ पूरे किये जा रहे हैं। लोकतंत्र और देश का सम्मान निहित स्वार्थी लोगों तथा राजनीतिक दलों के लिए अब सिर्फ दिखावा रह गया है। अब किसी तरह सत्ता पाना या उसमें बने रहना हर राजनीतिक दल का एकमात्र उद्देश्य रह गया है, चाहे उसकी वजह से देश में अराजकता या गृहयद्ध जैसी स्थिति क्यों न उत्पन्न हो जाये। समाज, देश या मानवता की चिंता अब किसी को नहीं है। पूरी राजनीतिक, संवैधानिक तथा कानून व्यवस्था और कार्यपालिका लालच और भ्रष्टाचार से ग्रस्त तथा जर्जर हो चुकी है, ऐसे में आगे चलकर इससे भी गंभीर घटनाएं हो तो कई आश्चर्य की बात नहीं है।
यह किसका आंदोलन है तथा उनकी क्या नीयत है इसका पता उसी समय चल गया था जब तथाकथित किसान नेता, उनके समर्थक तथा आग लगाने वाले राजनीतिक दल गणतंत्र दिवस क्वे दिन ही रैली निकालने पर अड़े थे या उनका समर्थन कर रहे थे । वे लोग जिस तरह की भाषा पहले और अब प्रयोग कर रहे हैं तथा आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं , उसी से जाहिर है कि देश की जनता अगर जागरूक नहीं हुई और मूर्ख बनकर आपस में लड़ती रही तो देश को गंभीर खतरा हो सकता है।
इसे स्वीकार करना ही पड़ेगा कि हर राजनीतिक दल और सुविधासम्पन्न लोग जो कर रहे हैं उसमें उनका अपना स्वार्थ छिपा है न कि जनता का हित। अगर जनहित किसी का उद्देश्य होता तो स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी छोटे किसान, असंगठित वर्ग के मज़दूर तथा अन्य गरीब और अशिक्षित लोग मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष न कर रहे होते और संपन्न हो जाते जैसे नेता और उनसे समीकरण बना कर रखने वाले हो जाते हैं। कमजोर, अशिक्षित तथा गरीब लोग इनका मुहरा जरूर बन जाते हैं।
सारे देश ने देखा है कि दिल्ली में कुछ जगहों पर विशेष रूप से लालकिले पर क्या हुआ और किसने किया है। जो लोग खुलेआम तलवारें लहरा रहे थे, ट्रैक्टरों पर स्टंट कर रहे थे या जिस तरह के झंडे फहराए गए थे, उन्हें पहचानना मुश्किल नहीं है। किसी की आँख ख़राब हो तो उसका कोई इलाज नहीं है। इतना कुछ बिना बदनीयत तथा सुनियोजित और पूर्वनिर्धारित षड्यंत्र के बिना संभव ही नहीं है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों, हिंसा और उपद्रव में शामिल लोगों, उनका समर्थन करने वालों, किसान नेताओं तथा अन्य भड़काने वालों की जवाबदेही तय होनी ही चाहिए।
किसी भी आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाये रखना, शरारती तत्वों को दूर रखना तथा उसे अपने उद्देश्य से भटकने न देना उसके आयोजकों और उसमें शामिल लोगों की जिममेदारी है। तलवार, लोहे के रॉड, लाठी, डंडे का लहराना, तोड़फोड़, पुलिस वालों पर पथराव तथा उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास और लाल किले पर जिस तरह के झंडे फहराए गए, इससे यह संकेत मिलता है कि यह सब पूर्वनिर्धारित तथा सुनियोजित था तथा इसके आयोजकों और उनके इरादों की असलियत भी उजागर करता है। आंदोलन के बहाने अपनी रोटियां सेंकने, घटिया राजनीति चमकाने तथा सनक पूरी करने के लिए कुछ लोगों को भड़काकर उपद्रव और हिंसा फैलाकर अब बेशर्मी से पल्ला झाड़ रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जरुरत है। दिल्ली पुलिस, प्रशासन तथा सरकार की भी नाकामी उजागर हुई है लेकिन जिस तरह की घटिया राजनीति चल रही है उसमे यह सब होना आश्चर्य की बात नहीं है। राष्ट्रीय ध्वज तथा लोकतंत्र का ऐसा अपमान तथा दुरुपयोग शायद ही कभी हुआ हो।
Monday, 25 January 2021
जब गणतंत्र दिवस की परेड चल रही थी उसी समय जो हुआ और हो रहा है इससे अब कोई शक नहीं रहा कि किसान आंदोलन का फायदा कुछ गलत लोग उठा रहे हैं जिनका इरादा कुछ और है और उन्हें किसानों के फायदे नुकसान से कोई लेना देना नहीं है । वह अपने स्वार्थों के लिए साजिश करके तथा कुछ लोगों को भड़काकर आतंक, अराजकता, दंगा और हिंसा फैला कर देश को अस्थिर तथा बदनाम करने करने का प्रयास कर रहे हैं ।
While the parade of Republic Day was going on at the same time, what has happened and is happening now, there is no doubt that some wrong people are taking advantage of the farmers movement who have nothing to do with the loss or benefits of the farmers. . They are trying to spreading terror, anarchy, riot and violence by provoking some people for their selfish motives to destabilize and discredit the country.
Sunday, 24 January 2021
Saturday, 23 January 2021
Friday, 22 January 2021
अधिकार के साथ कर्तव्य भी जुड़े हैं। लेकिन अपने अधिकारों की सबसे ज्यादा बात करने वाले लोग यह भूल जाते हैं कि अगर सभी लोग सिर्फ अपने अधिकारों की चिंता करने लगे और कर्तव्य भूल गए तो यह संसार रहने लायक नहीं रहेगा।
प्रत्येक जीव जो इस पृथ्वी या ब्रह्माण्ड में मौजूद है, उसका कोई न कोई कारण और महत्त्व है। इसलिए किसी का अस्तित्व मिटाने का प्रयास करने पर हम अपने अस्तित्व को भी किसी न किसी प्रकार खतरा उत्पन्न करते हैं। वह हमें तुरंत पता चले या न चले, वह अलग बात है। पूरा ब्रह्माण्ड सहअस्तित्व पर कायम है लेकिन मानव की मूर्खता, लालच और निहित स्वार्थ इस सत्य को स्वीकार नहीं करने देते । इसके गंभीर परिणाम आज भी दिख रहे हैं और आने वाले समय में और भी भयंकर होने की पूरी सम्भावना है। शायद मानव तथा पृथ्वी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाय।
Wednesday, 20 January 2021
जैसा कि ख़बरों के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ने कहा है कि आगामी सत्र से संसद की कैंटीन से सब्सिडी समाप्त की जा रही है। सांसदों, विधायकों, उच्चाधिकारियों इत्यादि को और भी बहुत कुछ मुफ्त मिल रहा है, जिसे बंद किया जाना चाहिए, फिर भी यह एक स्वागत योग्य शुरुआत है। लेकिन मुफ्तखोरी इस कदर हावी है कि कुछ लोगों को इससे भी तकलीफ है। इसलिए कुछ भी कर लीजिये, सबको संतुष्ट करना असंभव है। देश में एक लूट सी मची है और जो जितना सुविधासम्पन्न और ताक़तवर है, उसका लालच भी उतना ही ज्यादा है। नौटंकी कोई कितनी भी करे लेकिन जो साधनहीन, कमजोर और वास्तविक पीड़ित हैं, उनकी चिंता किसी को नहीं है और खुद वह इस स्थिति में नहीं हैं कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष भी कर सकें। कर्महीन बुद्धिजीवी, बिचौलिए और दलाल लोगों को मूर्ख बनाकर मौज कर रहे हैं तथा अपने हितों पर आंच आते ही देश में आग लगाने से भी नहीं हिचकते जबकि श्रमजीवी के लिए रोटी जुटाना तथा जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं पूरा करना भी बड़ा काम है।
Tuesday, 19 January 2021
संसार न सिर्फ हमारे लिए है न ही हमारी वजह से है फिर किसी की आस्था का मज़ाक बनाने का क्या मतलब है। लेकिन फिर भी अगर कबीर बनने का शौक है तो अन्य धर्मों का भी मज़ाक बनाने की हिम्मत रखनी चाहिए। अपनी आस्था पर चोट लगते ही हिंसा, तोड़फोड़ तथा आगज़नी पर उतारू होना, उसका मुखर या मौन समर्थन करना, उसपर चुप्पी साध जाना या उसे नज़रअंदाज़ करना और दूसरे की आस्था का मज़ाक बनाना निहायत ही घटिया हरकत है।
Saturday, 16 January 2021
Friday, 15 January 2021
Thursday, 14 January 2021
किसी ने कहा है "कोई भी मनुष्य नेता बन सकता है पर नेता कभी मनुष्य नहीं बन सकता" । वह किसी संस्था, संगठन, समुदाय इत्यादि का नेता हो अथवा कोई राजनेता; यह बात अधिकतर नेताओं पर लागू होती है।
Someone has said "any human being can become a leader but a leader can never become a human being". This applies to most of the leaders, whether they belong to any institution, organization, community etc. or politics.
Tuesday, 12 January 2021
Sunday, 10 January 2021
अपने खिलाफ अन्याय का विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है लेकिन इसके नाम पर दूसरों के मानवीय अधिकारों का हनन, उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग, दादागीरी, गुंडागर्दी, तोड़फोड़ तथा हिंसा यदि जायज़ है तो सबको ही इसकी खुली छूट दे देनी चाहिए। फिर कानून व्यवस्था की कोई जरुरत ही नहीं रहेगी तथा जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली स्थिति हो जाएगी और जो मज़बूत होगा उसकी चलेगी। अपने लिए जो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं, वही लोग दूसरों के साथ दुर्व्यवहार तथा हिंसा करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। फिर लोकतंत्र और मानव अधिकारों का कोई मतलब ही नहीं रह जाता। इस देश में जो वास्तविक कमजोर तथा पीड़ित हैं, उन्हें तो अपने अधिकारों का पता भी नहीं है; जबकि जिनके पेट भरे हुए हैं, उनकी भूख का कोई अंत ही नहीं है। वह लोग वास्तविक कमज़ोर और पीड़ितों का हक़ भी मार रहे हैं तथा उनको मूर्ख बनाकर अपना उल्लू भी सीधा कर रहे हैं।
दुराग्रह न हो तो लगभग पूरे देश में हिंदी समझी जाती है। अधितर लोग बोल भी लेते हैं तथा चुनावी रोटियां सेंकने, खाने-कमाने और कुछ बेंचने के लिए तो जो आमतौर पर कहते हैं कि हिंदी नहीं आती, उन्हें भी आने लगती है। इसका मतलब है कि संपर्क भाषा के लिए हिंदी का कोई अन्य देशव्यापी विकल्प नहीं है लेकिन उसे स्वीकार करने में तकलीफ है। हिंदी की बात करते ही कुछ लोग इसे देश पर लादे जाने का आरोप लगाने लगते हैं जबकि अंग्रेजी वर्षों से इस देश पर लदी है लेकिन उससे कोई परेशानी नहीं है । अधिकतर लोगों के लिए यह मुश्किल और अग्राह्य भाषा है, फिर भी उन्हें ढोना पड़ रहा है । इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि देश में क्या हो रहा है तथा कैसी मानसिकता के लोगों की मनमानी चल रही है ?
Saturday, 9 January 2021
Friday, 8 January 2021
Thursday, 7 January 2021
संसार की अधिकतर समस्याओं की जड़ में किसी न किसी रूप से भ्रष्टाचार, काला धन तथा बेनामी संपत्ति है, जिसका पोषण राजनेता, निहित स्वार्थी और सुविधासम्पन्न लोग करते हैं, उसे बढ़ावा देते हैं तथा निरंतर अपने हितों के लिए प्रयोग करते हैं । जब तक इनपर निर्णायक कार्यवाई नहीं होगी, तब तक कुछ नहीं हो सकता, जो कि लगभग असंभव लगता है ।
अब लोकतंत्र में आसानी से हार कोई भी स्वीकार करने को तैयार नहीं है, चाहे देश की शिक्षा, आर्थिक स्थिति या विकास का स्तर कैसा भी हो। चुनाव हारने पर कोई न कोई बहाना तथा दोषारोपण तथा हिंसा और अराजकता का सहारा लेने तथा चुनी हुई सरकार को अस्थिर तथा परेशान करने का चलन बढ़ रहा है । अमेरिका में तो इ वी एम से भी चुनाव नहीं होता, फिर भी वही स्थिति है । इससे यह साबित होता है कि समस्या व्यवस्था की बजाय मानसिकता से है।