Tuesday, 2 February 2021

 जो  है  जैसा उसे वैसा ही संसार नज़र आता है 

चोर को चोरी तो दुष्ट को अनाचार नज़र आता है 

भ्रष्ट को दिखते  संसार में हर तरफ   भ्रष्टाचारी 

और व्यभिचारी  को व्याभिचार  नज़र आता है 

ईमानदार सभी को ही समझता ईमानदार 

बेईमान को सारा संसार ही बेईमान नज़र आता  है 

जिनको कभी दिखती  नहीं खुद में  कोई बुराई    

उन्हें ही दूसरों में बुराई का अम्बार नज़र आता है 

No comments:

Post a Comment