Saturday, 21 January 2023

 हर तरफ  जाल  है 

जीना मुहाल है 

कहीं भी ठीक  नहीं   

आदमी का हाल है

जाएँ तो  कहाँ जाएँ 

ये भी सवाल है 

सावधान रहिए 

बचे हैं  तो कमाल है

 जिनके पास मनोरंजन  के लिये समय नहीं होता, उन्हें  देर सबेर  बीमारी के लिये समय निकालना ही पड़ता  है।

Those who do not have time for entertainment, Sooner or later they have to find time for illness.

 मरते तो सभी हैं लेकिन महत्वपूर्ण यह हैं कि आपने अपनी जिंदगी किस प्रकार गुजारी हैं|

Everyone has to die but important  is how have you lived your life.

 यह एक कटु सत्य है कि जिनकी प्राथमिकता  सिर्फ अपना भला और नीयत मुफ्त की ऐश,  लूट, कामचोरी और  बेईमानी की हो तथा जो  भ्रष्टाचार और अपराध में लिप्त होने के  साथ अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हों, उन्हें ईमानदार, मेहनती तथा समाज, देश और  मानवता का  भला सोचने वाला व्यक्ति खलनायक लगता है।

 यदि  जाने माने बेईमान, चोर, लुटेरे, भ्रष्टाचारी, व्याभिचारी, अपराधी, अलगाववादी तथा आतंकवादी एक सुर में बोल रहे हों, किसी के  पीछे हाथ धोकर पड़े हों, उसे नीचा दिखाने,  उसका चरित्रहनन करने तथा उसे गिराने और मिटाने  का कोई प्रयास न छोड़ रहे हों तो इसका मतलब तो यही निकलता  है कि वह कुछ  ऐसा निश्चित रूप से  कर रहा जिससे इनको बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है तथा इनके हित बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। 

If well-known dishonest, thieves, robbers, corrupt, adulterers, criminals, separatists and terrorists are speaking in one voice and   unite against  someone, always unnecessarily criticizing and threatening him, spare no attempt to defame him,  assassinate his character,  bring him down and eliminate him. It shows, that he is definitely doing something which is causing them a lot of trouble and affecting their interests badly.


 कुत्तों का हाथी पर भौंकना तय है 

क्योंकि कुत्तों को हाथी से स्वाभाविक भय है 

हाथी को नहीं है कुत्तों से कोई लेना देना 

लेकिन कुत्तों को लगता है वह कहीं छीन न ले उनका खजाना  

वह सूखी हड्डी जिसे चबाने से खुद उसका ही खून बहता है 

लेकिन उसे ही  चाट कर कुत्ता खुश होता रहता है 

कहते हैं जब समय ख़राब होता है 

हाथी पर बैठे को भी कुत्ता काट जाता  है 

वह  लोग जो कुत्तों को पालते और खिलाते है 

ऐसा भी होता  है कि अक्सर उन्हें वही  कुत्ते काट खाते हैं

अंधे कुत्ते हवा पर भी भौंक जाते हैं  

पागल कुत्तों से तो सभी खौफ खाते हैं 

एक प्रजाति जंगली कुत्तों की  भी होती है 

बेवजह हिंसा और खून बहाना जिनकी प्रवृत्ति होती है