अधिकतर लोगों के साथ समस्या होती है कि वे पूर्वाग्रह से ग्रस्त होने के कारण और अपनी सुविधा का ध्यान रखते हुए उतना ही सुनते, पढ़ते या समझते हैं जो उनके अनुकूल होता है। दूसरा पक्ष भी सही हो सकता है यह कम लोग ही मानने या विचार करने को तैयार होते हैं। सम्पूर्ण रूप से कुछ भी सही या गलत नहीं होता बल्कि परिस्थिति के हिसाब इसका निर्णय किया जाता है लेकिन फिर भी हर चीज के दो पहलू होते हैं इसलिए किसी घटना, बात या विषय पर निष्पक्ष होकर विचार करने बाद ही प्रतिक्रिया दी जाय तो ज्यादा उचित है पर ऐसा शायद ही कोई करता है।
Sunday, 23 December 2018
Saturday, 22 December 2018
राजनीति में मुख्यतया तीन तरह से लोग प्रवेश करते है या यूँ कहिये कि नेता बनते हैं --
पहले वह जो किसी नेता के परिवार के सदस्य होते हैं इसलिए नेता बनना उनका जन्मसिद्ध अधिकार होता है। इनके लिए किसी अन्य योग्यता का होना बिल्कुल भी आवश्यक नहीं है।
दूसरे वह जो किसी भी तरह से पैसा तथा पहचान बना लेते हैं और फिर राजनीति में आकर किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होकर या अपनी पार्टी बनाकर नेता बन जाते हैं।
तीसरे वह लोग जो दादागिरी करने तथा अराजकता फ़ैलाने में समर्थ होते हैं। यह लोग शुरू में सामाजिक कार्यकर्ता कहे जाते हैं और जैसे जैसे उनकी सामर्थ्य बढ़ती जाती है वैसे वैसे ही उनका ग्राफ ऊपर जाता है और वह नेता बन जाते हैं।
कुछ अपवाद भी होते हैं लेकिन अपने आस पास देखिए प्रायः यही होता है। अब इनसे देश और समाज क्या अपेक्षा कर सकता है वह आप समझ सकते हैं।
Friday, 21 December 2018
जितनी भीड़ उतनी ही अव्यवस्था, ऊपर से कुछ लोग जैसी व्यवस्था है उसे भी चलने नहीं देते। शायद सरकारी तंत्र हर जगह ऐसा ही है। चाहे दिल्ली हो या गुजरात अथवा कहीं और, आधी अधूरी तैयारी के साथ सबको सिर्फ उद्घाटन करने की जल्दी होती है। परेशान तो जनता होगी । सिर्फ दूसरों की कमियां गिनाने और एक दूसरे पर कीचड़ उछालने में सब उस्ताद हैं।
Tuesday, 11 December 2018
कीचड से लथपथ चेहरे तमाम
अपने को दूध का धुला बता रहे हैं
कल तक जिसे कोस रहे थे
उसे ही आज गले लगा रहे हैं
धर्म और जाति के नाम पर भड़काने वाले
इसे समाज के भले की कवायद बता रहे हैं
हर शाख पर उल्लू की तरह बैठे लोग
जनता को जम कर उल्लू बना रहे हैं
कुछ व्यक्तियों और परिवार के भले को
लोकतंत्र और जनहित बता रहे हैं
अपने को दूध का धुला बता रहे हैं
कल तक जिसे कोस रहे थे
उसे ही आज गले लगा रहे हैं
धर्म और जाति के नाम पर भड़काने वाले
इसे समाज के भले की कवायद बता रहे हैं
हर शाख पर उल्लू की तरह बैठे लोग
जनता को जम कर उल्लू बना रहे हैं
कुछ व्यक्तियों और परिवार के भले को
लोकतंत्र और जनहित बता रहे हैं
Sunday, 25 November 2018
पहले राजाओं के यहाँ विदूषक और चारण होते थे जो इनाम के लिए राजा का मनोरंजन तथा गुणगान करने के साथ विरोधी राजाओं की निंदा भी करते रहते थे। अपना राजा कैसा भी घटिया या कमजोर हो उसकी प्रशंसा करने में तथा दूसरे राजाओं की कमियां और बुराइयां निकालने में यह लोग कोई कसर नहीं छोड़ते थे क्योंकि यही इनका काम होता था। लेकिन, फिर भी उनकी भाषा में एक शालीनता होती थी। आजकल भी वही काम हो रहा है लेकिन इसके लिए भाषा ऐसी निकृष्ट होती जा रही है जैसे कोई होड़ लगी हो कि कौन कितना नीचे और घटिया स्तर तक गिर सकता है। ऐसे लोगों से देश या समाज का क्या भला हो सकता है, समझ से बाहर है।
Friday, 23 November 2018
Thursday, 22 November 2018
Saturday, 17 November 2018
हमारे देश में अधिकतर राजनीतिज्ञों के चरित्र का घटियापन इसी से समझा जा सकता है कि जब साथ रहते हैं तो जिसके जितने कसीदे पढ़ते हैं अलग होते ही उसके लिए उतनी ही गालियां निकालते हैं। जब तक साथ रह कर मुफ्त की ऐश करते हैं तब पार्टी और नेता में गुण ही गुण नजर आते हैं लेकिन जैसे ही पूछ कम होती है या मुफ्त की ऐश बंद होती है वैसे ही सुर बदल जाते हैं और जहाँ जुगाड़ लगता है वहां जाकर अपना असली चरित्र दिखा देते हैं। सत्ता का लालच खून के रिश्तो पर भी भरी पड़ता है जिसकी वजह से माँ बाप, बेटे बेटी, और भाई भाई तथा अन्य रिश्तेदार तक एक दूसरे के दुश्मन बन कर आपस में लड़ते देखे जाते हैं तब दूसरों की तो बात ही क्या है ? अब ऐसे अवसरवादी राजनेताओं से भला जनहित या देशहित की उम्मीद कैसे कर सकते हैं ?
Wednesday, 14 November 2018
शरीर, धन, प्रसिद्धि और सत्ता के लालच में आज मनुष्य किस हद तक गिरने को तैयार है इसका उदाहरण ढूढ़ने की जरुरत नहीं है । जिसके खुद के चरित्र और नैतिकता पर प्रश्नचिन्ह है वह दूसरों की नैतिकता तथा चरित्र पर सवाल उठा रहा है। जो खुद झूठा, मक्कार, महाभ्रष्ट और लुटेरा है वह जोर शोर से दूसरों को झूठा, फरेबी, भ्रष्ट, चोर और लुटेरा ठहराने का प्रयास कर रहा है। मुफ्त की ऐश कर रहा व्यक्ति खुद को भूखों और गरीबों का हमदर्द तथा मसीहा बता रहा है। जो खुद मानवीय मूल्यों की परवाह नहीं करता वह दूसरों को मानवता का पाठ पढ़ा रहा है। अपवादों को छोड़ दें तो जो जितना ज्यादा समर्थ है वह अपने सामर्थ्य का उतना ही दुरुपयोग कर रहा है। और यह सब तब है जब संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है।
कुछ भी सम्पूर्ण रूप से सही या गलत नहीं हो सकता क्योंकि हर जीव में कुछ न कुछ कमजोरियां तथा कुछ विशिष्ट गुण मौजूद होते हैं । उसी प्रकार हर मानव में भी दोषों के साथ कुछ विशिष्ट गुण भी होते है। हर व्यक्ति के सोचने का अपना तरीका, आदर्श तथा सिद्धांत होते हैं इसलिए पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर किसी की किसी से तूलना करना मूर्खता की निशानी है।
Tuesday, 13 November 2018
Wednesday, 7 November 2018
Sunday, 4 November 2018
Thursday, 1 November 2018
Wednesday, 31 October 2018
Tuesday, 30 October 2018
पूर्वाग्रह, पक्षपात तथा निहित स्वार्थों से ग्रस्त इतिहासकार जो मर्जी कहते या लिखते रहें लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं कि देश की एकता में जितना योगदान सरदार पटेल का है उतना शायद ही किसी और का है तथा वह अगर प्रधानमंत्री बनते या कुछ और वर्षों तक जीवित रहते तो शायद देश का इतिहास कुछ और ही होता। जो बहुत सी समस्याएं विरासत में मिली हैं तथा आज अपने विकराल रूप में देश की एकता के लिए खतरनाक दिखाई दे रही हैं शायद उनका अस्तित्व ही नहीं होता। किसी की मूर्ति बनाकर पूजने से ज्यादा महत्वपूर्ण है उसके आदर्शों, सिद्धांतों और विचारों से प्रेरणा लेना, उसका अनुसरण करना और उसके दिखाए रास्ते पर चलना तथा उसके अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाना। यह किसी महान व्यक्तित्व के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और कृतज्ञता होगी।
Sunday, 28 October 2018
Tuesday, 16 October 2018
Monday, 15 October 2018
Wednesday, 10 October 2018
हमारे संविधान के मूल में यह था कि चाहे सौ दोषी छूट जायें लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए लेकिन व्यवस्था ऐसी बन गई है कि अगर कहीं दोषी सुविधा तथा साधन संपन्न है तब तो अपने तिकड़म और जुगाड़ से किसी भी मामले को असीमित समय तक लटका कर रखता है तथा अक्सर बच निकलता है जबकि निर्दोष जरूर कई बार साजिश का शिकार होकर सजा पा जाते हैं।
कुछ लोग पैसे और प्रसिद्धि के लिए पहले तो किसी भी हद तक गिरने और कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं फिर अपनी बेशर्मी, झूठ,अनैतिकता, दुराग्रह तथा बुराइयों को समाज पर थोपने के साथ अपने कुतर्कों से उसे उचित ठहराने का भी प्रयास करते हैं। अन्याय के खिलाफ किसी भी अभियान का समर्थन किया जाना चाहिए लेकिन तभी जब वह निहित स्वार्थों और पूर्वाग्रह से रहित तथा निष्पक्ष हो।
Sunday, 7 October 2018
Friday, 5 October 2018
Tuesday, 2 October 2018
Sunday, 30 September 2018
Thursday, 27 September 2018
Tuesday, 25 September 2018
कई बार हम सामर्थ्य होते हुए भी अपनी सहृदयता और विश्वास का अनुचित फायदा उठाने वालों की करनी को सिर्फ इसलिए भुला देते हैं कि हम उनकी तरह घटिया स्तर पर नहीं उतर सकते। हर व्यक्ति अपने कर्म और भाग्य के अनुसार पाता है इसलिए एक तो इससे बहुत फर्क नहीं पड़ता और दूसरे विश्वासघात करनेवाला व्यक्ति शायद ही ज्यादा समय तक खुशहाल देखा गया हो क्योंकि देर से ही सही कर्मों का फल तो सामने आता ही है।
इसका एक नुकसान यह जरूर होता है कि हम आसानी से किसी पर विश्वास नहीं कर पाते और थोड़ा सावधानी बरतने लगते हैं। हालांकि ऐसी घटनाओं से अपना स्वाभाव बदलना जरुरी नहीं लगता क्योंकि संसार में आपको कुछ धोखा देने वाले हो सकते हैं लेकिन अनेक सहायता करने वाले भी होते ही हैं।
इसका एक नुकसान यह जरूर होता है कि हम आसानी से किसी पर विश्वास नहीं कर पाते और थोड़ा सावधानी बरतने लगते हैं। हालांकि ऐसी घटनाओं से अपना स्वाभाव बदलना जरुरी नहीं लगता क्योंकि संसार में आपको कुछ धोखा देने वाले हो सकते हैं लेकिन अनेक सहायता करने वाले भी होते ही हैं।
Sunday, 23 September 2018
Thursday, 20 September 2018
हमारे पड़ोस में एक देश मानवाधिकारों की शायद ही कोई कदर करता है क्योंकि वहां क्या हो रहा है सभी जानते हैं । अपनी आर्थिक और सामरिक शक्ति के बल पर दूसरे देशों के साथ दादागीरी करने के साथ ही कई देशों को अपने जाल में फँसा कर उनके संसाधनों को अपने हितों के लिए प्रयोग करने के लिए उन देशों के कुछ लोगों को लालच देकर वहाँ की राजनीति को प्रभावित करके अस्थिरता को बढ़ावा देने का प्रयास भी करता है। हमारे देश के खिलाफ भी वह दबाव बनाने तथा तरह तरह से असुविधाजनक स्थिति पैदा करने का प्रयास करता रहता है। जो उसका रिकार्ड है इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हमारे देश में भी कुछ लोग उसके इशारों पर देश में अशांति और अस्थिरता को बढ़ाने का काम करते हों। फिर भी कुछ घटनाओं को तिल का ताड़ बना देने वाले मानवाधिकारों के तथा अन्य बहुत से तथाकथित ठेकेदार और प्रवक्ता इस मामले पर शायद ही कभी बोलते हों।
Wednesday, 19 September 2018
दादागीरी, हिंसा, आतंक या तानाशाही तथा मानवाधिकारों का हनन किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक हैं लेकिन जिनका इतिहास इनसे भरा पड़ा है तथा जो विचारधारा इनका पर्याय बन कर रह गई है और इसी वजह से पूरे विश्व में धीरे धीरे अप्रासंगिक होकर सिमटती जा रही है, उसके मानने वालों द्वारा इन मुद्दों पर बात करना बड़ा हास्यास्पद है।
Sunday, 16 September 2018
आत्मनियंत्रण और अनुशासन के बिना धनबल, बाहुबल, संख्याबल, सत्ताबल या ज्ञान अथवा अन्य किसी प्रकार के बल अभिमान ही उत्पन्न करते हैं इसलिए प्रायः विनाशकारी ही साबित होते हैं।
Power of money, muscle, number, ruling and knowledge or any other type of power without self regulation and discipline brings proud which mostly causes destruction
Friday, 14 September 2018
Thursday, 6 September 2018
सबकी महत्वाकांक्षाओं को हवा देकर अपना उल्लू सीधा करने तथा सबको संतुष्ट करने के चक्कर में कोई संतुष्ट नहीं होता बल्कि यह आगे चलकर अराजकता और विद्रोह का कारण जरूर बनता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से अलग अलग तरह के मुद्दे उठाकर लोगों को भड़काने तथा बाँटने का प्रयास किया गया है और देश में अशांति तथा अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया गया है वह सामान्य तो नहीं लगता । शायद कोई बहुत गंभीर साजिश चल रही है क्योंकि हमारे देश में सत्ता के लिए कुछ भी किया जा सकता है। लोगों की याददास्त कमजोर हो गई हो तो अलग बात है वर्ना कुछ लोगों का तो सत्ता के लिए साजिशों तथा विभिन्न लोगों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के बाद धोखा देने का इतिहास ही रहा है क्योंकि वह सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं ।
Wednesday, 5 September 2018
Sunday, 2 September 2018
Saturday, 1 September 2018
Friday, 31 August 2018
Wednesday, 29 August 2018
हिंसा करना, भड़काना या उसका समर्थन किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किया जाना चाहिए लेकिन यही बात सभी पर लागू होती है। निहित स्वार्थ वश एक का कृत्य सही और दूसरे का गलत ठहराने का प्रयास करने वाले लोग भी उतने ही दोषी हैं। जिन्होंने खुद कभी लोकतंत्र की परवाह नहीं की उनके द्वारा लोकतंत्र की चिंता हास्यास्पद लगती है। बाबा नागार्जुन की रचना 'सत्य' की यह पंक्ति याद आ रही है -- "सत्य को लकवा मार गया है" ।
Saturday, 25 August 2018
Monday, 20 August 2018
अटल जी की यह विशेषता उनकी महानता को प्रकट करती है कि अपनी अलग विचारधारा तथा सिद्धांतों के बावजूद भी उन्होंने कभी न घृणा की राजनीति की न ही किसी को अपना शत्रु समझा। किसी के अच्छे काम की तारीफ करने में उन्होंने कभी कोई भेदभाव नहीं किया तथा अगर किसी से विरोध भी जताया तो भाषा संयमित ही होती थी। ओजस्वी वक्ता होने के साथ ही यदि कभी किसी पर व्यंग भी किया तो बहुत ही शालीनता से तथा संतुलित भाषा में अपनी बात कही। उन्होंने किसी के बारे में कोई अपशब्द प्रयोग किया हो ऐसा कोई प्रसंग नहीं मिलता फिर भी भारतीय राजनीति का दुर्भाग्य है कि ऐसे महान व्यक्तित्व को भी अपने निहित और क्षुद्र स्वार्थों के चलते अपशब्द कहने या उनका उपहास करने से कुछ घटिया लोग बाज नहीं आये।
Saturday, 11 August 2018
Thursday, 9 August 2018
किसी न किसी बहाने देश में अशांति का वातावरण पैदा होना स्वाभाविक तो नहीं लगता। हर तरफ तोड़फोड़, हिंसा, तथा अराजकता के पीछे कोई साजिश तो है क्योंकि सबका उद्देश्य आग बुझाने की बजाय आग लगाना और उसे भड़काना लगता है। निहित स्वार्थों के लिए किसी भी हद तक गिरने की होड़ लगी है, चाहे उससे देश और समाज का कितना भी नुकसान हो। अवसरवादी, सिद्धांतहीन, अनैतिक, भ्रष्ट, चरित्रहीन तथा अपराधी मानसिकता के लोगों से मानवता की उम्मीद करना व्यर्थ ही है।
Saturday, 4 August 2018
अमानवीय और जघन्य अपराधों का विरोध होना ही चाहिए लेकिन उसका विरोध भी जो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए करते हैं उनकी मानसिकता कितनी विकृत है सोचा जा सकता है। शायद राजनीति और संवेदनहीनता एक दूसरे के पर्याय हैं। वैसे जो खुद अनैतिक, भ्रष्ट और अपराधी प्रवृत्ति के हैं उनसे और उम्मीद भी क्या की जा सकती है।
Friday, 3 August 2018
Thursday, 2 August 2018
Wednesday, 1 August 2018
आज कुछ भी करके सत्ता पाना और मनमानी करना तथा देश को लूटना ही एकमात्र उद्देश्य है। अब इसके लिए चाहे दंगे और हिंसा भड़काना पड़े, गृहयुद्ध करवाना पड़े, किसी से भी हाथ मिलाना पड़े या देश को बेचना पड़े, सब मंजूर है। आज की स्थिति में यह कहना अप्रासंगिक नहीं होगा कि स्वतंत्रता सेनानियों/क्रांतिकारियों ने असहनीय कष्ट उठाने और अपने जीवन का बलिदान देने से पहले इस भारत की कल्पना तो नहीं ही की होगी।
Monday, 30 July 2018
Saturday, 28 July 2018
Saturday, 21 July 2018
देश में बहुत से लोग धर्म और जाति से ऊपर उठकर विभिन्न प्रकार से मानवता की सेवा कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बारे में दिखाने से समाज विशेष रूप से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सकती है। परन्तु हमारे मीडिया को इस तरह की सकारात्मक तथा प्रेरणादायी ख़बरें दिखने में कोई खास दिलचस्पी नहीं रहती क्योंकि इन्हें तोड़ मरोड़ कर बिकाऊ नहीं बनाया जा सकता लेकिन नकारात्मक और सनसनी फ़ैलाने वाली तथा चटपटी खबरों को बार बार दुहराते रहते हैं । इनके हिसाब से अच्छी खबर कोई खबर नहीं है यानि ----"Good new is no news."
Wednesday, 18 July 2018
Friday, 6 July 2018
Thursday, 5 July 2018
Saturday, 30 June 2018
हैवानियत कब तक इंसानियत को शर्मसार करती रहेगी ? कुछ ऐसा जरूर है जो हिंसा तथा अन्य जघन्य अपराधों के बढ़ने का कारण है। यह तो साबित हो रहा है कि कोई भी कानून अमानवीयता तथा विकृत मानसिकता पर लगाम नहीं लगा सकता। कहीं न कहीं गंभीर गड़बड़ी है जिसका समाधान ढूढ़ने की बजाय समाज उसे अनदेखा कर रहा है । नेता तो वैसे भी निहित स्वार्थों की वजह से किसी समस्या का समाधान नहीं चाहते।
Friday, 22 June 2018
Thursday, 21 June 2018
Wednesday, 20 June 2018
हिंदी और भारतीय भषाओं के महत्व पर होने वाली परिचर्चा के लिए बड़े बड़े नामों का जमावड़ा तो बहुत हो जाता है, बड़ी बड़ी बातें भी खूब सुनने को मिल जाती हैं लेकिन जब गहराई में जायें तो अपना महिमामंडन, स्वार्थसिद्धि तथा खाने पीने का धंधा होता ज्यादा दिखाई देता है। इस विषय में कुछ लोग हो सकता है ईमानदारी से काम करते होंगे लेकिन वह नगण्य ही हैं । मैं गलत भी हो सकता हूँ लेकिन कम से कम मेरा अनुभव तो यही है।
Sunday, 17 June 2018
Saturday, 16 June 2018
जब समस्याओं को सुलझाने का उपाय ढूढ़ने की बजाय उसपर राजनीति करना ही मकसद हो तब कोई समाधान कैसे निकलेगा ? वास्तव में सत्ता का लालच, अवसरवाद तथा निहित स्वार्थ इस कदर हावी है कि शायद समस्याओं को बनाये रखने में ही फायदा नज़र आता है। आखिर देश की स्वतंत्रता के इतने सालों बाद भी गरीबी, भुखमरी, बेरोज़गारी, अशिक्षा, आर्थिक असमानता तथा सामाजिक और लैंगिक भेदभाव जैसी समस्यायें मौजूद है। उसपर से देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवाद तथा हिंसा के साथ असुरक्षा का माहौल अब तक की नीतियों और नीयत दोनों पर सवाल खड़ा करता है।
कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया का निहित स्वार्थों के लिए तथा अफवाहें फ़ैलाने के लिए दुरुपयोग हो रहा है जो बहुत ही चिंताजनक है। असुरक्षा फ़ैलाने तथा हिंसा भड़काने के लिए जिस तरह से इसका इस्तेमाल हो रहा है, इसपर अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह बहुत खतरनाक साबित होगा। यह एक अच्छा माध्यम हो सकता है लेकिन इसका दुरुपयोग समाज और देश के लिए घातक भी साबित हो रहा है।
Thursday, 14 June 2018
सत्ता पाने तथा उसमें बने रहने या किन्हीं अन्य निहित स्वार्थों के लिए कट्टरपंथ को नज़रअंदाज करना या उसे बढ़ावा देना दुधारी तलवार साबित होता है तथा अंततः दुखदायी और खतरनाक ही होता है जिसके अनेकों उदाहरण देश तथा विश्व के इतिहास में भरे पडे हैं । होना तो यह चाहिये कि मानवता की भलाई के लिए देश ही क्या बल्कि पूरे विश्व में उदारवादी विचारधारा को प्रोत्साहन दिया जाय और चरमपंथी तथा कट्टरपंथी लोगों को हतोत्साहित किया जाय। अब कहने को कोई कुछ भी कहें लेकिन हो इसका उल्टा ही रहा है। हमारे देश में ही नहीं पूरे विश्व में भी निहित स्वार्थों के लिए किसी न किसी रूप में अतिवादी/उग्रवादी/कट्टरपंथी/चरमपंथी सोच के लोगों को या तो नज़रअंदाज़ किया जा रहा है या उन्हें बढ़ावा मिल रहा है तथा उदारवादी लोग हर जगह इन लोगों की वजह से मुसीबत में हैं जिनके लिए दिखावे की चिंता तो बहुत की जाती है लेकिन वास्तविक मदद से सभी हाथ खींच लेते हैं । कश्मीर उसका एक उपयुक्त उदाहरण है जहाँ शांतिप्रिय, उदारवादी तथा सुरक्षबलों के लोग हासिये पर और खतरे में होने की वजह से हतोत्साहित हो रहे हैं जबकि अलगाववादियों तथा कट्टरपंथियों/चरमपंथियों को पूरा प्रश्रय मिल रहा है जिससे उनके हौसले बुलंद हैं । आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता लेकिन यह भी कटु सत्य है कि अधिकतर आतंकवाद और हिंसा धर्म/मजहब का नाम लेकर ही हो रही है। अवसरवादी लोगों की वजह से यह समस्या दिन पर दिन और भी विकराल रूप ले रही है तथा मानवतावादी/उदारवादी लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।
Tuesday, 12 June 2018
देश का दुर्भाग्य है कि देश का नेतृत्व अपनी मेहनत, संघर्ष और योग्यता से उभरने वालों की बजाय सिर्फ परिवारिक पृष्ठभूमि या किसी समीकरण के कारण जबरदस्ती नेता के तौर पर पेश किये गए अयोग्य लोगों के हाथ में जा रहा है। दुखद यह है कि शायद ही कोई पार्टी इससे बची हो। राजनीति में चाटुकारिता का यह हाल है कि उन अयोग्य लोगों का निहित स्वार्थों के लिए गुणगान करने के लिए कुछ लोग किसी भी स्तर तक गिरने को तैयार रहते हैं और ऐसे लोग ही मजे कर रहे हैं। जनता से जुड़े लोगों की बजाय हवाई नेताओं की बहार है। व्यक्ति और परिवार परक राजनीति के कारण देशहित से समझौता और इतिहास की सच्चाई को झुठलाने में भी इन्हें कोई संकोच नहीं है। एक होड़ सी लगी है कि कौन कितना झूठ बोल सकता है या कितना नीचे गिर सकता है। थूंकने-चाटने, नौटंकीबाज और गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग कब क्या कर दें कुछ कहा नहीं जा सकता। हर मुद्दे पर सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं तथा जनहित से किसी को कोई लेना देना नहीं है जनता ठगी हुई सिर्फ तमाशा देखने के लिए मजबूर है। जब देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के खतरे सहित आम जनता से जुड़ी अन्य अनेक गंभीर समस्याएं सामने हैं तब यह सोचने की बात है कि ऐसे लोगों के हाथ में देश का क्या भविष्य है ?
Sunday, 10 June 2018
Saturday, 9 June 2018
Sunday, 3 June 2018
सेना तथा सुरक्षा बलों के जवान भी देश के नागरिक ही हैं और दूसरों की तरह उनके भी अधिकार हैं। अगर कोई किसी पर पत्थर, डंडे या गोली, गोला बरसायेगा तो वह बदले में फूल तो बरसाने से रहा। आखिर सबके जान की कीमत बराबर ही है तथा हर एक को अपनी रक्षा करने का अधिकार है फिर भी अक्सर वह बहुत संयम से काम लेते हैं । अब इस मामले में भी किसी को अपनी रोटियां सेंकनी है तो उसकी मानसिकता जगजाहिर है, उसपर कोई टिप्पड़ी करना व्यर्थ है। दुर्भाग्य से देश में अतिवादियों, अपराधियों और आतंकवादियों के समर्थक, प्रवक्ता तथा उनके मानवाधिकारों की चिंता करने वाले बहुतायत में हैं परन्तु सामान्य नागरिक के मानवाधिकारों के समर्थक, प्रवक्ता तथा उसकी चिंता करने वाले ढूढ़ने पड़ते हैं। हिंसक तथा अन्य जघन्य आपराधिक घटनाओं की निंदा तथा उसका विरोध भी आजकल अपनी सुविधा, समीकरण और राजनीतिक नफा नुकसान तथा निहित स्वार्थों के अनुसार होता हैं।
Wednesday, 30 May 2018
Monday, 28 May 2018
जिस देश की अच्छी खासी जनसंख्या खाना, कपडा और सिर छुपाने की जगह तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से महरूम हो वहाँ बिना किसी योग्यता तथा कुछ किये बगैर लोगों के लिए करोड़ों/अरबों जोड़ने के बाद भी बिना पात्रता के तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए लगभग मुफ्त का बंगला और परिवार का हर सदस्य संसद, विधान सभा या किसी न किसी संस्था का निर्वाचित या गैर निर्वाचित प्रतिनिधि होना चाहिए, चाहे उसकी योग्यता हो न हो। यह शायद लोकतंत्र/समाजवाद/परिवर्तन की नई परिभाषा है। वैसे भी विभिन्न क्षेत्रों और वर्ग में आज देश का पर्याय सिर्फ कुछ व्यक्ति या परिवार ही रह गए हैं।
Sunday, 27 May 2018
Thursday, 24 May 2018
अवसारवाद और सिद्धांतहीनता समाज और मानवता के लिए सबसे ज्यादा घातक हैं। यदि निहित स्वार्थों से ऊपर उठ कर दृढ निश्चय के साथ ढूढ़ा जाय तो हर समस्या का समाधान हो सकता है लेकिन सिद्धांतहीन तथा अवसरवादी लोग समस्याओं का समाधान ढूढ़ने की बजाय उन्हें और उलझाने का प्रयास करते हैं। अपने छोटे छोटे स्वार्थों के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं चाहे इससे समाज या मानवता तथा देश को कितना भी नुकसान हो।
Tuesday, 22 May 2018
Sunday, 20 May 2018
हमारे तथाकथित स्वयंभू मसीहाओं की कुछ बातें बेमिसाल हैं---
-चरित्र किसी का नहीं है फिर भी अपना बखान और दूसरे का चरित्र हनन कर रहे हैं।
-न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं जब तक हक़ में फैसला दे। हक़ के खिलाफ फैसला होते ही न्यायपालिका पक्षपाती और भ्रष्ट हो जाती है।
-खुद गड़बड़ करें तो बतायेंगे कि दूसरे ने भी ऐसा ही किया था। दूसरा करे तो लोकतंत्र की हत्या होती है।
-I am grateful to our politicians. They have not taken care of the country, but me.
-Frankly our politics is so sad that if I had not been a cartoonist, I have been committed suicide.
Saturday, 19 May 2018
अनुशासन प्रकृति का नियम है और उसका हर काम अनुशासित ढंग से चलता रहता है लेकिन जब उसमे व्यवधान पड़ता है तब वह विनाशकारी हो जाता है । हम चाहते तो हैं कि समाज तथा देश में अनुशासन होना चाहिए लेकिन हम अक्सर अनुशासन का पालन नहीं करते। जो कोई भी नियम से चलता या हमें इस बारे में चेतावनी देता है वह हमें बुरा लगता है। हमारे जीवन में स्पष्ट दृष्टिकोण का अभाव है और हम दुविधा और दोहरे मानदंड के साथ जीने के आदी हो चुके हैं। हम यह तो चाहते हैं कि समाज और तंत्र में ईमानदारी होनी चाहिए लेकिन जब कोई फायदा उठाने की बात हो तब यह बात भूल जाती है। हम यह तो चाहते हैं कि हमारे अधिकारों का आदर होना चाहिए लेकिन जब दूसरे के अधिकारों की बात आती है तब हमारी सोच बदली हुई होती है। सबको अपने कर्तव्य का ध्यान रखना चाहिए लेकिन जब अपनी बात आती है तब अक्सर यह बात भूल जाती है। भ्रष्टाचार समाप्त होना चाहिए लेकिन जब मौका आता है तब काम करने या कराने के लिए हम इसी तरीके का अक्सर प्रयोग करते हैं। यहाँ तक कि ईश्वर को भी हम अपनी सुविधा के हिसाब से प्रयोग करते हैं और उससे भी उम्मीद रखते हैं कि वह हमारे चढ़ावे के हिसाब से हमारा ध्यान रखेगा। धर्म में भी अधिकतर लोगों की आस्था लालच या डर की वजह से होती है जिसका फायदा अक्सर कुछ निहित स्वार्थी लोग उठाते हैं । इस तरह के विरोधभाषों में जीने वाले स्वच्छन्द समाज के अंग होकर हम अपने जीवन, परिवार, समाज और देश में शांति, व्यवस्था, स्थिरता तथा सुधार की आशा कैसे कर सकते हैं ?
वैसे तो एक लम्बे समय से राजनीति अनैतिकता और अवसरवाद का दूसरा नाम है और आपस में सिर्फ बाजी मारने की होड़ है। दुखद यह है कि हर बार ठगी जनता ही जाती है क्योंकि इतिहास बार बार दोहराया जाता है लेकिन वह कुछ नहीं कर पाती। नेता और पार्टी ले लिए वफादार तो फिर भी मिल जाते हैं लेकिन चुनने वाली जनता का वफादार कोई नहीं होता।
Wednesday, 16 May 2018
Tuesday, 15 May 2018
जिसको अवसर मिल रहा है वही लोकतंत्र का गला घोंट रहा है लेकिन दोष सिर्फ दूसरे में ही दिखाई देता है। परसाई जी की यह बात याद आ रही है। " भ्रष्टाचार अगर अपने हाथ से तो वह प्रजा के लिए हितकारी है। दूसरे के हाथ से हो तो वह प्रजा के लिए दुखदायी है। इसलिए रैलियाँ निकालने वाले, प्रदर्शन करने वाले ये दल चाहते हैं कि शासकीय भ्रष्टाचार करने का अधिकार उन्हें मिल जाये। इनका भ्रष्टाचार इतना पवित्र होगा कि जनता अपने आप सुखी हो जाएगी। "
Monday, 14 May 2018
Sunday, 13 May 2018
Wednesday, 9 May 2018
जब अधिकतर राजनीतिक पार्टियां व्यक्ति, परिवार और उनके चाटुकारों तक सीमित हों तथा उनमें आंतरिक लोकतंत्र गायब हो तब इस स्थिति में इनसे देश के लोकतंत्र की रक्षा की उम्मीद करना किसी दिवास्वप्न से कम नहीं है। राजनीति ऐसा व्यवसाय बन गई है जिसमे दांव लगाने के बाद मुनाफे की कोई सीमा नहीं है। बिना कुछ किये धरे पीढ़ियों की ऐश का उपाय हो जाता है जिसका प्रमाण ढूढ़ने की जरुरत नहीं हैं।
Monday, 7 May 2018
कुछ लोग अप्रासंगिक होते ही अपना मानसिक संतुलन खोकर अनाप सनाप बकने लगते हैं और अपने को प्रासंगिक बनाने के चक्कर में कोई न कोई विवाद खड़ा रखते हैं। वास्तव में ऐसे लोगों की अपनी कोई जमीन तो होती नहीं है सिर्फ अवसरवाद या चाटुकारिता के दम पर इनका अस्तित्व टिका रहता है। जब वह काम नहीं आती तब इनका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है फिर जिस थाली में खाया होता है उसी में छेद करने लगते हैं। ऐसे सिद्धांतविहीन लोग किसी भी समाज, संगठन और देश के लिए खतरनाक हैं। दुर्भाग्य से निहित स्वार्थों के लिए किसी हद तक गिर जाने वाले ऐसे हवाई लोगों की हमारे देश में बहुतायत है।
Sunday, 6 May 2018
स्वतंत्रता के बाद राजनीति को जिस तरह से व्यवसाय बना दिया गया और इसके लिए तरह तरह के तर्क दिए जाने लगे अगर यही सोच स्वतंत्रता के पहले अपना खून पसीना बहाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों की भी होती तब क्या होता ?
दूसरी बात यह कि देश की स्वतंत्रता का श्रेय लेने के दावेदार तो हैं फिर देश का बंटवारा और उसके बाद हुए कत्लेआम, दंगों और लूटपाट का जिम्मेदार कौन है ?
ईमानदारी से देखें तो जिन्होंने वास्तव में देश की स्वतंत्रता के लिए कुर्बानियां दीं, तकलीफें उठायीं और अपना खून बहाया वह या तो स्वतंत्र देश देख नहीं पाए अथवा हासिये पर धकेल दिए गए या फिर गुमनामी में जीने के लिए मज़बूर कर दिए गए। दावेदार वह लोग बने जिन्हें खरोच तक नहीं आयी । कुछ जेल भी गए तो वहां उन्हें आम कैदी से ज्यादा सुविधाएँ मिली।
Saturday, 5 May 2018
हमारे देश में राजनीतिज्ञों तथा कार्यपालिका की दिलचस्पी किसी समस्या की गहराई में जाकर उसका समाधान निकालने की बजाय सिर्फ लीपापोती करने या किसी तरह उसे टालने और उसका फायदा उठाने में ज्यादा होती है। यही कारण है कि मामूली समस्या भी समय बीतने के साथ विकराल रूप ले लेती है। लेकिन अवसरवाद तथा निहित स्वार्थ इतने हावी हैं कि कोई भी इस दिशा में सोचने का प्रयास करने से बचता है चाहे इस से देश की स्थिति पर कुछ भी प्रभाव पड़ता हो । एक परंपरा बन गई है कि सभी सिर्फ एक दूसरे पर कीचड उछालने और एक दूसरे को आईना दिखाने में व्यस्त रहते हैं जबकि चेहरे सबके काले होते हैं।
Friday, 4 May 2018
Tuesday, 1 May 2018
भ्रष्ट और अपराधी इस देश में इतने शक्तिशाली तथा कानून और व्यवस्था से इस कदर उपर हैं कि अपने निहित स्वार्थों के लिए वह या उनके समर्थक जब चाहें तोड़फोड़, आगजनी, लूट, हत्या या किसी भी अन्य जघन्य अपराध को अंजाम दे सकते हैं। सारी व्यवस्था और देश का कानून उनके सामने असहाय दिखता है। मजे की बात है कि ऐसे लोग जुर्म साबित होने तथा सजा पाने के बाद भी बहुत से लोगों के लिए आदर्श बने रहते हैं फिर भी हम अपराध बढ़ने का रोना रोते हैं।
Monday, 30 April 2018
कोई भी मुद्दा हो या समस्या, उसका समाधान खोजने की बजाय घटिया स्तर पर उतर कर राजनीति करना आज मुख्य उद्देश्य है। दुखद यह है कि इस घटियापन में नेताओं से लेकर बुद्धिजीवी और मीडिया सभी शामिल हैँ। महिलाओं और बच्चों के प्रति छेड़खानी तथा अन्य अपराध हों या दुर्घटना में घायल कोई व्यक्ति अथवा किसी अन्य प्रकार का अपराध या अन्याय, सामने होता देख कर भी अधिकतर लोग या तो कन्नी काट जाते हैं या उसका विडिओ बनाने में दिलचस्पी लेते हैं लेकिन सहायता के लिये बहुत कम लोग ही आगे आने की हिम्मत करते हैं। इसी अकर्मण्यता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। हाँ बाद में मोमबत्ती जलाने, शोर शराबा करने और नौटंकी में शामिल होने के लिए भीड़ की कोई कमी नहीं होती। लगता है जैसे कुछ लोग इस इन्तजार में रहते हैं कि कोई अपराध हो और इन लोगों को राजनीति करने तथा खबर बेचने का मौका मिले। इससे ज्यादा हास्यास्पद क्या होगा कि जिनसे खुद आम जनता, देश और उसकी व्यवस्था को खतरा है, वही लोग अपनी जान को खतरा बता रहे हैं।
Sunday, 22 April 2018
Saturday, 21 April 2018
भारत में अधिकतर राजनीतिज्ञों और तथाकथित बुद्धिजीवियों की एक खासियत है कि जब तक वह प्रासंगिक या सत्ता में रहते हैं अथवा अन्य किसी समीकरण से मौज कर रहे होते हैं तब तक उनके अनुसार देश में सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा होता है। लोकतंत्र फलफूल रहा होता है तथा देश आगे बढ़ रहा होता है। लेकिन जैसे ही वे सत्ता से हटते हैं, समीकरण बिगड़ते हैं या अप्रासंगिक होते हैं तभी उनके हिसाब से देश, लोकतंत्र, संविधान तथा समरसता खतरे में पड़ जाते हैं तथा उनकी नौटंकी चालू हो जाती है। देश की असली समस्या ऐसे ही अवसरवादी लोग हैं।
Friday, 20 April 2018
एक गाँव के पास के जंगल में सियारों का झुण्ड रहता था। उनको गाँव के कुत्तों से डर लगता था इस लिए गाँव से दूर ही रहते थे।
सभी सियारों ने मिलकर विचार किया और इस निर्णय पर पंहुचे कि उनमे एकता होनी चाहिए तथा उनका एक नेता होना चाहिए तब उन्हें डरने की जरूरत नहीं रहेगी। इसलिए सर्वसम्मति से एक सियार को नेता चुन दिया गया। दिक्कत यह थी कि नेता जी की पहचान कैसे हो क्योंकि सभी सियार देखने में एक जैसे थे। फिर निर्णय हुआ कि जो नेता चुना गया है उसकी पूंछ में डंडा बांध दिया जाय।
इसके बाद सभी सियारों ने जोर से हुँकार की और गाँव की तरफ चल पडे। गाँव के पास पहुंचते ही वहां के कुत्ते उनपर टूट पड़े । सबकी हिम्मत छूट गई और सब इधर उधर भाग कर बिलों में छुप गए लेकिन प्रधान जी क्या करते उनकी पूँछ में तो डंडा बँधा हुआ था ।
Thursday, 19 April 2018
Sunday, 15 April 2018
देश में किसी मुद्दे पर विपक्ष में रहते जितने जोर शोर से राजनीति होती है अगर उसी तरह सत्ता में रहते काम भी होता तो देश कब का अपराध मुक्त भी हो गया होता तथा अन्य अनेक गंभीर समस्यों का हल भी मिल गया होता । समस्या यह है कि अधिकतर लोगों की दिलचस्पी काम करने में कम अपना उल्लू सीधा करने में ज्यादा है। जो वास्तविक सेवा या समाज की भलाई का कोई काम करना चाहते हैं वह बिना प्रचार के अपना काम कर रहे हैं।
Friday, 13 April 2018
किसी बच्ची से बलात्कार जैसे जघन्य कांड के अपराधियों को जो लोग धर्म, जाति या वर्ग विशेष का होने की वजह से संरक्षण देते हैं उनके मानव होने में भी संदेह है। महिलाओं और बच्चों की चाहे वह किसी भी वर्ग के हों, रक्षा करना हर देश तथा समाज का निर्विवाद दायित्व है और उसके लिए किसी भी तरह का भेदभाव करना तथा ऐसे मुद्दे पर राजनीति करना अमानवीय तथा अक्षम्य है।
Sunday, 8 April 2018
Tuesday, 3 April 2018
जब तक किसी भी मुद्दे पर अफवाह फैला कर दंगे फसाद, लूट मार, आगजनी तथा हिंसा के वास्तविक मुजरिमों के खिलाफ बिना भेदभाव के सख्त कार्यवाही नहीं होगी तब तक ऐसा ही होता रहेगा क्योंकि यह सब अधिकतर या तो प्रायोजित होता है या निहित स्वार्थी इस मौके फायदा उठा लेते हैं । बाद में समीकरण बदलते ही विलेन हीरो बन जाते हैँ। दुर्भाग्य से हमेशा ही अवसरवाद और निहित स्वार्थ हावी रहते हैं तब सवाल वही है कि सख्त कार्यवाही करेगा कौन और क्यों ?
Monday, 2 April 2018
हमारे देश में सभी मानव अधिकार सिर्फ आतंकवादियों, भ्रष्टाचारियों तथा अन्य अपराधियों के लिए हैं जिसके तथाकथिक समर्थक और प्रवक्ता देश में भरे पड़े हैं । आम आदमी के मानव अधिकारों को कोई भी कभी भी बंधक बनाने के लिए स्वतंत्र है तब बोलना तो दूर रहा, उस स्थिति में आग में घी डाल कर रोटियां सेंकने वाले बहुतायत में हैं । देश और मानवता को असली खतरा इन्हीं से है।
Sunday, 1 April 2018
Saturday, 31 March 2018
जिस तरह से देश में किसी न किसी बहाने से लगातार अस्थिरता का माहौल पैदा किया जा रहा है; इसके पीछे किसी गंभीर साजिश का अंदेशा होता है। समस्याएं तो पहले भी थीं लेकिन अब जो हो रहा है वह तो अभूतपूर्व है। इसके पीछे देश के निहित स्वार्थी लोगों के साथ कहीं न कहीं बाहरी ताकतों का भी हाथ लगता है। लोकतंत्र में असहमति तथा विरोध के लिए पूरा स्थान है लेकिन जिस तरह हो रहा है वह अस्वाभाविक तथा प्रायोजित लगता है।
Thursday, 29 March 2018
Saturday, 24 March 2018
Friday, 23 March 2018
जो गलत है वह गलत ही है चाहे किसी ने किया हो तथा किसी के साथ हो, उसका विरोध बिना किसी भेदभाव के होना ही चाहिए । लेकिन अक्सर देखा जाता है कि निहित स्वार्थी तथा अवसरवादी लोगों द्वारा किसी अन्याय, अपराध या हिंसा को एक के खिलाफ हो तब गंभीर मामला बताया जाता है जबकि दूसरे के साथ हो तब सामान्य यहाँ तक कि कई बार इन्हें उचित भी ठहराने का प्रयास किया जाता है। इस तरह की दोहरी मानसिकता की वजह से समाज से इनका ख़त्म होना तो असंभव है ही उल्टे बढ़ावा ही मिलता है।
Tuesday, 20 March 2018
गरीबों, पिछड़ों, दलितों या अन्य विभिन्न क्षेत्रों, समाजों तथा वर्गों के तथाकथित स्वयंभू मसीहा करोडो अरबो में खेल रहे हैं जबकि उस क्षेत्र, समाज तथा वर्ग के लोग अब भी वहीँ के वहीँ खड़े हैं । "बांटो और माल काटो" ही एकमात्र सिद्धांत और विचारधारा है जो तथाकथित मसीहाओं में आज सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सार्वभौमिक है ।
Monday, 19 March 2018
Sunday, 18 March 2018
राजनीति व्यक्ति विशेष या परिवारों के इर्दगिर्द घूम रही है और इनके हित को समाज और देश का हित बताने का जोरशोर से प्रयास किया जा रहा है। कटु सत्य यही है कि पूरा राजनैतिक परिदृश्य निहित स्वार्थो के अधीन हो गया है जिसमे देश के आम आदमी के लिए न कोई जगह है न ही उसके हित से किसी को कोई लेना देना है। सारा सिस्टम उन लोगों के हाथ में बंधक है जिनकी खुद की नीयत तथा योग्यता पर प्रश्नचिन्ह है। इसलिए किसी परिवर्तन से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। इतिहास में झांकें तो राजनीतिक साजिश या सत्ता संघर्ष कोई नई बात नहीं है लेकिन चिंता का विषय यह है कि यह सब लोकतंत्र के नाम पर हो रहा है। तंत्र हावी है और लोक गायब है।
Saturday, 17 March 2018
Friday, 16 March 2018
Thursday, 15 March 2018
Monday, 12 March 2018
Friday, 9 March 2018
देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों पर जिस तरह का अमानवीय तथा अकल्पनीय अत्याचार हुआ है उसका अनुमान आप अंडमान के पोर्टब्लेयर की सेलुलर जेल में जाकर ही लगा सकते हैं। दुर्भाग्य है कि उनके बलिदान को भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई और स्वतंत्रता का श्रेय कुछ और ही लोग ले गए तथा आज तक उसे भुना रहे हैं।
Thursday, 8 March 2018
वैचारिक आधुनिकता आवश्यक है तथा हमें हर सकारात्मक बदलाव के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। लेकिन बेशर्मी, दिखावा, बदतमीजी, अनैतिकता, नशाखोरी तथा बुरी आदतें आज आधुनिकता का पर्याय बन रही हैं। इसपर भी कोढ़ में खाज की तरह आधुनिकता के मानदंड बाजार तय कर रहा है और बाजार का उद्देश्य क्या है तथा वह किसके इशारे पर और किसके फायदे के लिए काम करता है यह सभी जानते हैं।
कोई भी विचारधारा सर्वथा दोषरहित नहीं हो सकती क्योंकि वह किसी न किसी मनुष्य के दिमाग की उपज होती है और हर मनुष्य में कुछ दोष भी होते ही हैं फिर वह चाहे कितना भी महान, विद्वान या बुद्धिमान क्यों न हो । इसी लिए हर विचारधारा में कुछ विशेषता होती है तो कुछ दोष भी होते हैं लेकिन जो विचारधारा किसी भी रूप में तानाशाही और अनावश्यक हिंसा की हिमायत करती हो उसका मानवता के हित में मिट जाना ही अच्छा है। वैसे कोई भी विचार कभी मरता नहीं है , सिर्फ उसके अनुयायी किसी कल खण्ड में कम या ज्यादा हो सकते हैं।
Sunday, 18 February 2018
Saturday, 17 February 2018
Tuesday, 13 February 2018
Monday, 12 February 2018
एक पडोसी देश जिसकी विस्तारवादी नीतियों और महत्वाकांक्षाओं की वजह से पूरी दुनियाँ खतरे में है, हर तरफ से हमें घेरने की कोशिश कर रहा है। गहराई से विचार करें तो हमारे देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के बढ़ते खतरे में प्रत्यक्ष्य या अप्रत्यक्ष रूप से उसका हाथ पाएंगे। इसपर भी हमारे तथाकथित रहनुमाओं और स्वयंभू कर्णधारों को राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी राजनीति करने तथा आपस में लड़ने से ही फुर्सत नहीं है। विचारणीय प्रश्न है कि आखिर इस तरह की सोच वाले लोगों के हाथ में देश का भविष्य कितना सुरक्षित है ?
Saturday, 10 February 2018
Wednesday, 7 February 2018
निश्चित रूप से देश विरोधी गतिविधियों की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती और इस में लिप्त लोगों के खिलाफ बेझिझक कड़ी से कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए लेकिन आप धर्म के आधार पर किसी को देशद्रोही भी नहीं ठहरा सकते। आखिर डॉ कलाम भी तो मुसलमान ही थे। यह देश हर उस व्यक्ति का है जो इस देश का नागरिक है। लगभग 7000 पूंजीपतियों ने पिछले कुछ समय में दूसरे देशों की नागरिकता ले ली उनके बारे में क्या विचार है? जिस देश में बड़ी संख्या में लोग बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं उस देश का माल लूट कर जो विदेशों में जा बसे वह किस देशद्रोही से कम हैं ?
Monday, 5 February 2018
पत्थरबाजों के खिलाफ मुक़दमे उठाये जा रहे हैं और सेना के जवानों के खिलाफ मुक़दमे लिखाये जा रहें है। इसका मतलब है कि सेना अपना बचाव भी नहीं कर सकती। मानव अधिकारों का ठेका सिर्फ सुरक्षाबलों ने ले रखा है चाहे कोई भी उनपर पत्थर फेंके या गोली मारे। जब वह अपनी रक्षा भी नहीं कर सकते तो फिर जनता और देश की रक्षा कैसे करेंगे ? ऐसा ही रहा तो शायद कल को आतंकवादियों को भी सही ठहराया जायेगा। अब देश की जनता इसका क्या मतलब समझे ? जब आतंकवादियों और पथरबाजों के इतने समर्थक देश में ही मौजूद हैं तब किसी बाहरी दुश्मन की क्या जरुरत है ? सीमाओं पर खतरा हर तरफ से बढ़ा रहा है तथा सुरक्षाबलों को बाहरी और भीतरी दोनों तरह के दुश्मनों से लड़ना पड़ रहा है । इस स्थिति में भी अगर उनका उत्साह बढ़ाने की बजाय उन्हें हतोत्साहित किया जायेगा तो हम कल्पना कर सकते हैं कि आगे चल कर देश का क्या होने वाला है।
Sunday, 4 February 2018
परिवार, समाज और परिवेश से जुड़ाव और लगाव स्वाभाविक है। लेकिन जब यह अपने चरम पर पंहुच कर दूसरों को गलत और दुश्मन मानने का कारण बन जाता है तब यह मानवता के लिए खतरा बन जाता है। सारा ब्रह्माण्ड सामंजस्य से चलता है और हर जीव का अपना महत्त्व है। सभी किसी न किसी रूप से एक दूसरे पर आश्रित हैं। किसी को भी मिटा कर हम स्वयं अपने आस्तित्व के लिए खतरा ही उत्पन्न करते हैं।
Saturday, 3 February 2018
Monday, 29 January 2018
Sunday, 28 January 2018
Saturday, 27 January 2018
परिवार आपसी सद्भाव और सामंजस्य से चलते हैं । हर व्यक्ति का सोचने का अपना तरीका होता है इसलिए कोई भी हर समय किसी से सहमत नहीं रहता फिर भी कुछ बुनियादी चीजों का ध्यान रखते हुए आपसी सहमति और सामंजस्य से रास्ते निकाले जाते हैं। जब यह नहीं हो पाता तब बिखराव शुरू हो जाता है। आप जिस थाली में खाते हैं या जिस नाव में बैठते हैं उसी में छेद करके ज्यादा समय तक अपना अस्तित्व कायम नहीं रख सकते। यही बात समाज और देश बल्कि पूरे विश्व और ब्रह्माण्ड पर भी लागू होती है।
हिंसा तो हिंसा ही है, किसी के प्रति हो गलत और निंदनीय ही है। परन्तु जैसे पाकिस्तान को आतंकवाद में अच्छे बुरे का फर्क नज़र आता है उसी तरह हमारे देश में भी कुछ लोगों को हिंसा में भी इसी तरह का फर्क नज़र आता है। इसलिए सुविधानुसार विरोध होता है या चुप्पी साध ली जाती है । राजनीतिक वर्ग का काम तो हर आग पर अपनी रोटियां सेंकना है इसलिए वह हर मौके पर अपने फायदे नुकसान के हिसाब से बोलते हैं लेकिन जब अपने आप को बुद्धिजीवी कहने वाला वर्ग भी यही करता है तब स्थिति चिंताजनक हो जाती है। देश और समाज विरोधी गतिविधियों पर भी पूर्वाग्रहग्रस्त तथा पक्षपातपूर्ण रवैया नीयत पर सवाल तो खड़ा करता ही है। निहित स्वार्थ कहें या डर जो भी है, देश और मानवता दोनों के लिए घातक तो है ही।
Friday, 26 January 2018
Thursday, 25 January 2018
श्री हीरो वाधवानी जी की नई पुस्तक 'सकारात्मक अर्थपूर्ण सूक्तियाँ' प्राप्त हुई जिसके लिए उनका सादर आभार । यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इस पुस्तक में उन्होंने गागर में सागर भरने का काम किया है। इससे पहले भी उनकी इसी सन्दर्भ में एक पुस्तक 'प्रेरक, अर्थपूर्ण कथन एवं सूक्तियाँ' प्रकाशित हुई थी जिसे पढ़ने का सौभाग्य मुझे मिला था। इन पुस्तकों में संकलित कथन और सूक्तियों के माध्यम से उन्होंने जीवन में मानवीय और नैतिक मूल्यों के महत्त्व को जिस तरह से दर्शाया है वह अप्रतिम है। ज्ञानवर्धक और नैतिक शिक्षा से परिपूर्ण यह पुस्तक सभी के लिए विशेष रूप से बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी है। मैं उनके इस अनमोल संग्रह के लिए श्री हीरो वाधवानी जी का अभिनन्दन करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनायें देता हूँ और आशा करता हूँ कि वह आगे भी अपनी रचनाओं से हमारा ज्ञानवर्धन करते रहेंगे।
अजब हाल है इस देश का। कोई जहर उगल रहा है तो कोई आग लगा रहा है। कोई चुपचाप तमाशा देख रहा है तो कोई आग में घी डाल रहा है। जिस तरह भी हो सब अपनी रोटियाँ सेंकने में व्यस्त हैं। न्यायपालिका के फैसले का सम्मान कैसे होगा जब सजायफ्ता लोगों को भी किसी योद्धा और बलिदानी की तरह दिखाने की कोशिश की जा रही है। वर्तमान परिस्थितियों में आतंकियों और अन्य अपराधियों के हौसले बुलंद होना स्वभाविक ही है। देश की सुरक्षा पर भी राजनीति हो रही है जबकि गंभीर संकट के बादल मंडरा रहे हैं । लेकिन सबका ध्यान समाधान ढूढ़ने की बजाय किसी भी तरह अपनी स्वार्थ सिद्धि की तरफ है।
Monday, 22 January 2018
आमतौर से राजनीति और ईमानदारी का कोई सम्बन्ध नहीं है। राजनीतिक वर्ग की एक सार्वभौमिक विशेषता है कि वे अपने को गलत कभी भी नहीं मानते। जबकि गंभीरता से विचार करें तो संसार की अधिकतर समस्यायें इन्हीं की देन हैं या ये किसी न किसी रूप से जिम्मेदार होते हैं । हर बात के लिए दूसरों, विशेष रूप से विरोधियों को जिम्मेदार ठहराने और उनकी कमियाँ गिनाने में इन्हें महारत हासिल होती है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस और लालबहादुर शास्त्री जैसे राजनीतिज्ञ अपवाद स्वरुप ही हुए हैं और ऐसे लोगों का क्या हश्र होता है, इतिहास गवाह है ।
Saturday, 20 January 2018
निश्चित रूप से सच्चाई के रास्तों पर चलने वालों के रास्ते में बाधायें आती हैं लेकिन यह भी सच है कि सच्चाई को अपनी सुविधा के अनुसार तोड़ने मरोड़ने पर वह सच नहीं रहता । मक्कारी और अवसरवाद को सच का नाम नहीं दिया जा सकता। इस सन्दर्भ में कृष्ण बिहारी 'नूर' की ग़ज़ल का यह शेर बहुत ही प्रासंगिक है।
सच बढे या घटे तो सच न रहे
झूठ की कोई इन्तेहाँ ही नहीं
झूठ की कोई इन्तेहाँ ही नहीं
Thursday, 18 January 2018
Sunday, 14 January 2018
अपवादों को छोड़ दें तो प्रायः किसी भी तरह का अधिकार, बल या सत्ता पाना और खोना दोनों ही मानसिक स्थिति पर असर डालते हैं। मिलने पर अहंकार से मानसिक विकृति आती है जबकि जाने पर कुंठा से।
There may be some exceptions but generally getting or loosing any type of power effects mental status. Getting power looses mental balance due to proud whenever loosing causes frustration.
Saturday, 13 January 2018
Thursday, 11 January 2018
Wednesday, 10 January 2018
Monday, 8 January 2018
Subscribe to:
Posts (Atom)