Wednesday, 1 September 2021

 आज की विश्व राजनीति में किसी व्यक्ति या देश का भरोसा नहीं किया जा सकता।  अगर दुनिया के सभी देश आतंकवाद के खिलाफ होते  तो सिर्फ कुछ सिरफिरे लोग पूरी मानवता के लिए खतरा नहीं बन पाते। आखिर आतंकवादियों के पास कोई हथियार बनाने वाली कम्पनियाँ तो हैं नहीं। इस लिए निश्चित रूप से उन्हें हथियार वही देश उपलब्ध कराते हैं जो उसका उत्पादन करते हैं।  अधिकतर  देशों का आतंकवाद के खिलाफ होना  सिर्फ दिखावा होता है।  वास्तव में किसी न किसी रूप में ये देश इसे बढ़ावा ही देते हैं क्योंकि विश्व में आतंक और अस्थिरता बनी रहने पर ही इनका व्यवसाय फलता फूलता है  । 

विश्व में आतंकवाद का सबके बड़ा शिकार  भारत है।  यदि हम दूसरों से यह अपेक्षा  करते रहे कि इस मामले में कोई हमारा साथ देगा तो यह मूर्खता ही होगी क्योंकि हर एक के अपने निहित स्वार्थ हैं।  इसलिए वह समय आ गया है कि  रक्षा के क्षेत्र में किसी पर निर्भरता न हो तथा  देश आत्मनिर्भर बने ताकि हम किसी भी स्थिति का मुक़ाबला अपने दम पर कर सकें।   अगर इस दिशा में तेजी से काम नहीं हुआ तो देश की आंतरिक और  बाहरी सुरक्षा को गंभीर खतरा नज़र आ रहा है। 

No comments:

Post a Comment