देर सवेर भेड़ों को समझ में आ ही जाता है कि लोमड़ी, सियार, जंगली कुत्तों, लकड़बग्घों और भेड़ियों का झुण्ड उनका हितचिंतक नहीं हो सकता। वह सिर्फ अपने आसान शिकार का इंतजाम कर रहा है। जितनी जल्द समझ में आता है, उतने फायदे में रहते हैं।
Sunday, 31 January 2021
Saturday, 30 January 2021
अपने सत्ता के लालच तथा निहित स्वार्थों को पूरा करने के लिए कुछ लोग किसी भी गुंडे, जघन्य अपराधी, घटिया, दुराग्रही, नौटंकीबाज, दुश्चरित्र तथा आतंकी व्यक्ति को भी महान नेता बता और बना सकते हैं, जो उपद्रव तथा हिंसा भड़काने तथा करवाने के बाद न्यायलय, प्रशासन, कानून व्यवस्था और पुलिस को खुले आम चुनौती भी दे रहा हो और साथ ही धमकाने तथा ब्लैकमेल करने का भी प्रयास कर रहा हो । इस मानसिकता के लोगों के रहते अपराध और आतंकवाद पर नियंत्रण कैसे होगा, यह सोचने की बात है। फिर बढ़ते हुए अपराधों का रोना किस लिए ?
Friday, 29 January 2021
पक्ष या विपक्ष में जो अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर बकवास तथा चरित्रहनन करने, आग लगाने, जहर उगलने, झूठ और भ्रम फैलाने की स्वतंत्रता चाहते हैं, वही लोग दूसरों की आवाज़ को जोर जबरदस्ती और गुंडागर्दी कर के दबा देना चाहते हैं। उन्हें शायद कानून की जगह गुंडागर्दी तथा अदालत की जगह सड़कों पर फैसले की स्वतंत्रता चाहिए।
ऐसा लगता जैसे कुछ पत्रकार और मीडिया चैनल सत्ताधारी पार्टी की गोद में बैठें हैं क्योंकि अधिकतर उन्हीं की तरफदारी करते और कसीदे पढ़ते नजर आते हैं। वही कुछ विपक्ष, अलगाववादियों, अराजक तत्वों और आतंकवादियों की गोद में भी बैठे लगते हैं जो बताते तो अपने को निष्पक्ष हैं लेकिन अक्सर उन्हीं की भाषा बोलते हैं और झूठ तथा भ्रम फैलाते, जहर उगलते, आग लगाते और लोगों को भड़काने का प्रयास करते नज़र आते हैं ।
जय जवान जय किसान की बात करने वालों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया, उपद्रव मचाया, तोड़फोड़ और हिंसा करवाई तथा लगभग ४०० जवानों को घायल कर दिया जिनमें कुछ की स्थिति बहुत नाज़ुक है । उनका इरादा तो गोली भी चलवाना था जैसा कि एक किसान नेता के बयान से जाहिर है लेकिन जवानों ने संयम से काम लिया और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया । जो हुआ वह सबके सामने है तथा जिसने कराया वह भी बहुत से दिल्ली वालों ने अपनी आँखों से देखा है। इतना कुछ होने के बाद भी शर्मिंदा होने की बजाय जिस तरह की नौटंकी तथा बयानबाजी हो रही है उससे अब संदेह की कोई गुंजाईश ही नहीं रही कि यह आंदोलन अपने उद्देश्य से भटक चुका था और इसका वास्तविक उद्देश्य क्या था। अपने निहित स्वार्थों के लिए कुछ राजनीतिक दल, देश विरोधी शक्तियां तथा असामाजिक तत्व इसे प्रायोजित करके आतंक, उपद्रव और हिंसा के सहारे देश को अराजकता तथा गृहयुद्ध जैसी स्थिति में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं और वह भी उस समय जब देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमारे जवान तमाम मुसीबतों का सामना कर रहे हैं । किसानों सहित अधिकतर लोग तथा उनके कुछ नेता तो वास्तविक स्थिति को समझ चुके हैं जबकि बाकी भी जल्दी ही समझ जायेंगे।
Thursday, 28 January 2021
वास्तविक किसान और उनके नेता तो अपनी भूल समझ चुके हैं लेकिन हिंसा और उपद्रव के असली जिम्मेदार लोग अपनी नौटंकी जारी रखे हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वह तथा उनके समर्थक कुछ पत्रकार, मीडिया चैनल और नेता अपने निहित स्वार्थों तथा राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जो गणतंत्र दिवस के दिन हुआ वैसा ही देश में अन्य जगहों पर करने की साजिश रचने का प्रयास कर रहे हैं।
उपद्रव तथा हिंसा के सभी जिम्मेदार तथा सम्बद्ध लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई के साथ ही वास्तविक किसानों की आशंकाओं का समाधान किया जाना चाहिए ताकि निहित स्वार्थी तत्व उन्हें भड़काकर फिर अपनी रोटियां न सेंक सकें।
Wednesday, 27 January 2021
ऐसा लगता है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व सीमाओं पर चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का फायदा उठाकर जहर उगलने, अलगाववाद को हवा देने तथा देश को फिर आतंकवाद की तरफ धकेलने का प्रयत्न कर रहे हैं। यह बाहरी ताक़तों की साजिश भी हो सकती है जो इन तत्वों का सहारा लेकर देश को अस्थिर करना चाहती हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देश को पारिवारिक संपत्ति और सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। वह या तो सत्ता में रहेंगे या फिर साजिश करेंगे तथा देश को अराजकता की तरफ धकेलेंगे जैसा कि पिछले कुछ दशकों में देखा जा चुका हैं। दूसरे लोग अनजाने में इनका मोहरा बन जाते हैं जैसे किसान आंदोलन के दौरान हुआ। सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं लेकिन देश किसी संगठन, दल या सरकार का नहीं बल्कि उसके नागरिकों का है। सत्ताएं आती जाती रहती हैं लेकिन देश तो हमेशा रहेगा ।
कितने आश्चर्य की बात है कि जिन्होंने सुनियोजित साजिश करके लोगों को भड़काया, आग लगाई, उसे हवा दी और उपद्रव, लूटपाट तथा हिंसा करवाई, वही बड़ी बेशर्मी से अब भी अपनी रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं । जिम्मेदार लोगों को किसी भी स्थिति में सजा मिलनी ही चाहिए, चाहे वह कोई भी और कितना भी प्रभावशाली हो। देश से ऊपर कोई नहीं होता।
Tuesday, 26 January 2021
दशकों से धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र, भाषा इत्यादि के नाम पर कुछ लोगों को भड़का कर तथा देश में आग लगाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं तथा अपने स्वार्थ पूरे किये जा रहे हैं। लोकतंत्र और देश का सम्मान निहित स्वार्थी लोगों तथा राजनीतिक दलों के लिए अब सिर्फ दिखावा रह गया है। अब किसी तरह सत्ता पाना या उसमें बने रहना हर राजनीतिक दल का एकमात्र उद्देश्य रह गया है, चाहे उसकी वजह से देश में अराजकता या गृहयद्ध जैसी स्थिति क्यों न उत्पन्न हो जाये। समाज, देश या मानवता की चिंता अब किसी को नहीं है। पूरी राजनीतिक, संवैधानिक तथा कानून व्यवस्था और कार्यपालिका लालच और भ्रष्टाचार से ग्रस्त तथा जर्जर हो चुकी है, ऐसे में आगे चलकर इससे भी गंभीर घटनाएं हो तो कई आश्चर्य की बात नहीं है।
यह किसका आंदोलन है तथा उनकी क्या नीयत है इसका पता उसी समय चल गया था जब तथाकथित किसान नेता, उनके समर्थक तथा आग लगाने वाले राजनीतिक दल गणतंत्र दिवस क्वे दिन ही रैली निकालने पर अड़े थे या उनका समर्थन कर रहे थे । वे लोग जिस तरह की भाषा पहले और अब प्रयोग कर रहे हैं तथा आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं , उसी से जाहिर है कि देश की जनता अगर जागरूक नहीं हुई और मूर्ख बनकर आपस में लड़ती रही तो देश को गंभीर खतरा हो सकता है।
इसे स्वीकार करना ही पड़ेगा कि हर राजनीतिक दल और सुविधासम्पन्न लोग जो कर रहे हैं उसमें उनका अपना स्वार्थ छिपा है न कि जनता का हित। अगर जनहित किसी का उद्देश्य होता तो स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी छोटे किसान, असंगठित वर्ग के मज़दूर तथा अन्य गरीब और अशिक्षित लोग मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष न कर रहे होते और संपन्न हो जाते जैसे नेता और उनसे समीकरण बना कर रखने वाले हो जाते हैं। कमजोर, अशिक्षित तथा गरीब लोग इनका मुहरा जरूर बन जाते हैं।
सारे देश ने देखा है कि दिल्ली में कुछ जगहों पर विशेष रूप से लालकिले पर क्या हुआ और किसने किया है। जो लोग खुलेआम तलवारें लहरा रहे थे, ट्रैक्टरों पर स्टंट कर रहे थे या जिस तरह के झंडे फहराए गए थे, उन्हें पहचानना मुश्किल नहीं है। किसी की आँख ख़राब हो तो उसका कोई इलाज नहीं है। इतना कुछ बिना बदनीयत तथा सुनियोजित और पूर्वनिर्धारित षड्यंत्र के बिना संभव ही नहीं है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों, हिंसा और उपद्रव में शामिल लोगों, उनका समर्थन करने वालों, किसान नेताओं तथा अन्य भड़काने वालों की जवाबदेही तय होनी ही चाहिए।
किसी भी आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाये रखना, शरारती तत्वों को दूर रखना तथा उसे अपने उद्देश्य से भटकने न देना उसके आयोजकों और उसमें शामिल लोगों की जिममेदारी है। तलवार, लोहे के रॉड, लाठी, डंडे का लहराना, तोड़फोड़, पुलिस वालों पर पथराव तथा उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास और लाल किले पर जिस तरह के झंडे फहराए गए, इससे यह संकेत मिलता है कि यह सब पूर्वनिर्धारित तथा सुनियोजित था तथा इसके आयोजकों और उनके इरादों की असलियत भी उजागर करता है। आंदोलन के बहाने अपनी रोटियां सेंकने, घटिया राजनीति चमकाने तथा सनक पूरी करने के लिए कुछ लोगों को भड़काकर उपद्रव और हिंसा फैलाकर अब बेशर्मी से पल्ला झाड़ रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जरुरत है। दिल्ली पुलिस, प्रशासन तथा सरकार की भी नाकामी उजागर हुई है लेकिन जिस तरह की घटिया राजनीति चल रही है उसमे यह सब होना आश्चर्य की बात नहीं है। राष्ट्रीय ध्वज तथा लोकतंत्र का ऐसा अपमान तथा दुरुपयोग शायद ही कभी हुआ हो।
Monday, 25 January 2021
जब गणतंत्र दिवस की परेड चल रही थी उसी समय जो हुआ और हो रहा है इससे अब कोई शक नहीं रहा कि किसान आंदोलन का फायदा कुछ गलत लोग उठा रहे हैं जिनका इरादा कुछ और है और उन्हें किसानों के फायदे नुकसान से कोई लेना देना नहीं है । वह अपने स्वार्थों के लिए साजिश करके तथा कुछ लोगों को भड़काकर आतंक, अराजकता, दंगा और हिंसा फैला कर देश को अस्थिर तथा बदनाम करने करने का प्रयास कर रहे हैं ।
While the parade of Republic Day was going on at the same time, what has happened and is happening now, there is no doubt that some wrong people are taking advantage of the farmers movement who have nothing to do with the loss or benefits of the farmers. . They are trying to spreading terror, anarchy, riot and violence by provoking some people for their selfish motives to destabilize and discredit the country.
Sunday, 24 January 2021
Saturday, 23 January 2021
Friday, 22 January 2021
अधिकार के साथ कर्तव्य भी जुड़े हैं। लेकिन अपने अधिकारों की सबसे ज्यादा बात करने वाले लोग यह भूल जाते हैं कि अगर सभी लोग सिर्फ अपने अधिकारों की चिंता करने लगे और कर्तव्य भूल गए तो यह संसार रहने लायक नहीं रहेगा।
प्रत्येक जीव जो इस पृथ्वी या ब्रह्माण्ड में मौजूद है, उसका कोई न कोई कारण और महत्त्व है। इसलिए किसी का अस्तित्व मिटाने का प्रयास करने पर हम अपने अस्तित्व को भी किसी न किसी प्रकार खतरा उत्पन्न करते हैं। वह हमें तुरंत पता चले या न चले, वह अलग बात है। पूरा ब्रह्माण्ड सहअस्तित्व पर कायम है लेकिन मानव की मूर्खता, लालच और निहित स्वार्थ इस सत्य को स्वीकार नहीं करने देते । इसके गंभीर परिणाम आज भी दिख रहे हैं और आने वाले समय में और भी भयंकर होने की पूरी सम्भावना है। शायद मानव तथा पृथ्वी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाय।
Wednesday, 20 January 2021
जैसा कि ख़बरों के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ने कहा है कि आगामी सत्र से संसद की कैंटीन से सब्सिडी समाप्त की जा रही है। सांसदों, विधायकों, उच्चाधिकारियों इत्यादि को और भी बहुत कुछ मुफ्त मिल रहा है, जिसे बंद किया जाना चाहिए, फिर भी यह एक स्वागत योग्य शुरुआत है। लेकिन मुफ्तखोरी इस कदर हावी है कि कुछ लोगों को इससे भी तकलीफ है। इसलिए कुछ भी कर लीजिये, सबको संतुष्ट करना असंभव है। देश में एक लूट सी मची है और जो जितना सुविधासम्पन्न और ताक़तवर है, उसका लालच भी उतना ही ज्यादा है। नौटंकी कोई कितनी भी करे लेकिन जो साधनहीन, कमजोर और वास्तविक पीड़ित हैं, उनकी चिंता किसी को नहीं है और खुद वह इस स्थिति में नहीं हैं कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष भी कर सकें। कर्महीन बुद्धिजीवी, बिचौलिए और दलाल लोगों को मूर्ख बनाकर मौज कर रहे हैं तथा अपने हितों पर आंच आते ही देश में आग लगाने से भी नहीं हिचकते जबकि श्रमजीवी के लिए रोटी जुटाना तथा जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं पूरा करना भी बड़ा काम है।
Tuesday, 19 January 2021
संसार न सिर्फ हमारे लिए है न ही हमारी वजह से है फिर किसी की आस्था का मज़ाक बनाने का क्या मतलब है। लेकिन फिर भी अगर कबीर बनने का शौक है तो अन्य धर्मों का भी मज़ाक बनाने की हिम्मत रखनी चाहिए। अपनी आस्था पर चोट लगते ही हिंसा, तोड़फोड़ तथा आगज़नी पर उतारू होना, उसका मुखर या मौन समर्थन करना, उसपर चुप्पी साध जाना या उसे नज़रअंदाज़ करना और दूसरे की आस्था का मज़ाक बनाना निहायत ही घटिया हरकत है।
Saturday, 16 January 2021
Friday, 15 January 2021
Thursday, 14 January 2021
किसी ने कहा है "कोई भी मनुष्य नेता बन सकता है पर नेता कभी मनुष्य नहीं बन सकता" । वह किसी संस्था, संगठन, समुदाय इत्यादि का नेता हो अथवा कोई राजनेता; यह बात अधिकतर नेताओं पर लागू होती है।
Someone has said "any human being can become a leader but a leader can never become a human being". This applies to most of the leaders, whether they belong to any institution, organization, community etc. or politics.
Tuesday, 12 January 2021
Sunday, 10 January 2021
अपने खिलाफ अन्याय का विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है लेकिन इसके नाम पर दूसरों के मानवीय अधिकारों का हनन, उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग, दादागीरी, गुंडागर्दी, तोड़फोड़ तथा हिंसा यदि जायज़ है तो सबको ही इसकी खुली छूट दे देनी चाहिए। फिर कानून व्यवस्था की कोई जरुरत ही नहीं रहेगी तथा जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली स्थिति हो जाएगी और जो मज़बूत होगा उसकी चलेगी। अपने लिए जो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं, वही लोग दूसरों के साथ दुर्व्यवहार तथा हिंसा करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। फिर लोकतंत्र और मानव अधिकारों का कोई मतलब ही नहीं रह जाता। इस देश में जो वास्तविक कमजोर तथा पीड़ित हैं, उन्हें तो अपने अधिकारों का पता भी नहीं है; जबकि जिनके पेट भरे हुए हैं, उनकी भूख का कोई अंत ही नहीं है। वह लोग वास्तविक कमज़ोर और पीड़ितों का हक़ भी मार रहे हैं तथा उनको मूर्ख बनाकर अपना उल्लू भी सीधा कर रहे हैं।
दुराग्रह न हो तो लगभग पूरे देश में हिंदी समझी जाती है। अधितर लोग बोल भी लेते हैं तथा चुनावी रोटियां सेंकने, खाने-कमाने और कुछ बेंचने के लिए तो जो आमतौर पर कहते हैं कि हिंदी नहीं आती, उन्हें भी आने लगती है। इसका मतलब है कि संपर्क भाषा के लिए हिंदी का कोई अन्य देशव्यापी विकल्प नहीं है लेकिन उसे स्वीकार करने में तकलीफ है। हिंदी की बात करते ही कुछ लोग इसे देश पर लादे जाने का आरोप लगाने लगते हैं जबकि अंग्रेजी वर्षों से इस देश पर लदी है लेकिन उससे कोई परेशानी नहीं है । अधिकतर लोगों के लिए यह मुश्किल और अग्राह्य भाषा है, फिर भी उन्हें ढोना पड़ रहा है । इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि देश में क्या हो रहा है तथा कैसी मानसिकता के लोगों की मनमानी चल रही है ?
Saturday, 9 January 2021
Friday, 8 January 2021
Thursday, 7 January 2021
संसार की अधिकतर समस्याओं की जड़ में किसी न किसी रूप से भ्रष्टाचार, काला धन तथा बेनामी संपत्ति है, जिसका पोषण राजनेता, निहित स्वार्थी और सुविधासम्पन्न लोग करते हैं, उसे बढ़ावा देते हैं तथा निरंतर अपने हितों के लिए प्रयोग करते हैं । जब तक इनपर निर्णायक कार्यवाई नहीं होगी, तब तक कुछ नहीं हो सकता, जो कि लगभग असंभव लगता है ।
अब लोकतंत्र में आसानी से हार कोई भी स्वीकार करने को तैयार नहीं है, चाहे देश की शिक्षा, आर्थिक स्थिति या विकास का स्तर कैसा भी हो। चुनाव हारने पर कोई न कोई बहाना तथा दोषारोपण तथा हिंसा और अराजकता का सहारा लेने तथा चुनी हुई सरकार को अस्थिर तथा परेशान करने का चलन बढ़ रहा है । अमेरिका में तो इ वी एम से भी चुनाव नहीं होता, फिर भी वही स्थिति है । इससे यह साबित होता है कि समस्या व्यवस्था की बजाय मानसिकता से है।