Monday, 29 September 2025

कुछ लोग निहित स्वार्थ वश जंगली कुत्ते, भेड़िये, लकड़बग्घे, सियार और लोमड़ी को भी महान तथा  अपना आदर्श  बता सकते हैं। 

Some people, driven by self-interest, can even claim that wild dogs, wolves, hyenas, jackals, and foxes are great and worthy of admiration.

 अपने ऊपर नियंत्रण रखना, नकारात्मक विचारों तथा अपनी मूर्खताओं से छुटकारा पाना सबसे दुष्कर कार्य लगता  है। यह मेरा दृष्टिकोण है, हो सकता है दूसरों का अनुभव कुछ और हो । 

Controlling oneself, overcoming negative thoughts, and getting rid of one's own foolish behaviors seems to be the most difficult task. This is my perspective; others may have different experiences.

Wednesday, 17 September 2025

मृत्यु निश्चित  है वह तो आएगी 

उससे पहले तो जी लिया जाए 

बैठ कर इन्तजार करने से 

ज्यादा अच्छा  है कुछ किया जाए  

समय की गति तो रूक नहीं सकती 

तो फिर क्यों रुकें हम भी 

जीवन  रस सूखने से पहले तो 

जितना संभव हो वह पिया जाए 

एक बच्चा जो हम में जिन्दा है 

उसको बस खेलने दिया जाए 

जो भी होना है वह तो होगा ही 

हर समय डर के क्यों रहा  जाए 

जो भी जब भी उचित लगे खुद  को  

क्यों न होकर निडर कहा जाए 

लोग क्या सोचते और कहते हैं 

इसकी चिंता में क्यों मरा जाए 

Friday, 5 September 2025

 हर विचार, दर्शन या ज्ञान किसी न किसी मनुष्य के दिमाग की उपज होती है तथा  हर मनुष्य अपने देश, काल और परस्थितियों से ही प्रभावित होता है। इसलिए किसी भी विचार को अंतिम सत्य और सार्वभौमिक मान लेना  या उसे अतार्किक ढंग से पूरी तरह गलत साबित कर के ख़ारिज कर देना, दोनों ही स्थितियां दोषपूर्ण लगती हैं।  तर्क से ज्ञान में वृद्धि होती है लेकिन कुतर्क से कुछ प्राप्त नहीं हो सकता। 

Every thought, philosophy or knowledge is the product of some human mind and every human is influenced by his country, time and circumstances. Therefore, accepting any thought as the ultimate truth and universal or rejecting it by proving  completely wrong in an illogical manner, both situations seem defective. Knowledge increases with logic but nothing can be gained with sophistry.