वैसे तो यह हर क्षेत्र पर लागू होता है लेकिन जो लोग लेखन या पत्रकारिता को चुनते हैं उनसे समाज को आइना दिखाने तथा दिशा देने की उम्मीद की जाती है इसलिए उनका किसी लालच, पूर्वाग्रह या पक्षपात से ग्रस्त होना समाज, देश तथा मानवता के लिए किन्हीं अन्य की बजाय ज्यादा घातक है।
Sunday, 27 January 2019
अंग्रेजों ने अपने निहित स्वार्थों की वजह से भारत की अस्मिता, संस्कृति और एकता को नुकसान पहुंचाने के लिए एक भ्रष्ट तंत्र विकसित किया था जिसमे स्वतंत्रता के बाद बदलाव की जरुरत थी लेकिन उसे उसी तरह चलने दिया गया। धीरे धीरे वह तंत्र इतना मजबूत हो गया कि जो लोग भी उससे लड़ने या उसे बदलने का प्रयास करते हैं वह या तो किनारे लगा दिए जाते हैं या हमेशा ही किसी न किसी तरह से परेशान किये जाते हैं । इसी लिए व्यापार, सेवा, राजनीति या किसी भी अन्य क्षेत्र में ईमानदार व्यक्ति हमेशा ही या तो तरह तरह की परेशानियां झेलते हुए संघर्ष करता रहता है या हार कर समझौता कर लेता है।
Friday, 25 January 2019
कहते हैं जिसके हाथ में सत्ता होती है उसे अहंकार होता है और वह सत्ता का दुरुपयोग करता है लेकिन जो बिना सत्ता के वैधानिक संस्थाओं और कार्यपालिका को धमका रहे हैं; इसे क्या कहेंगे ? यदि ऐसे लोग सत्ता में आ गए तब क्या करेंगे ?
कुछ अपवाद को छोड़ दें तो सच यह है कि कोई भी नेता या दल किसी संस्था का सम्मान नहीं करता तथा अपने आप को देश और व्यवस्था से ऊपर समझता है और मौका मिलने पर हर संस्था का अपने हित में दुरुपयोग करता है।
कुछ अपवाद को छोड़ दें तो सच यह है कि कोई भी नेता या दल किसी संस्था का सम्मान नहीं करता तथा अपने आप को देश और व्यवस्था से ऊपर समझता है और मौका मिलने पर हर संस्था का अपने हित में दुरुपयोग करता है।
Monday, 21 January 2019
Sunday, 20 January 2019
Saturday, 19 January 2019
Tuesday, 15 January 2019
राजनीति में योग्यता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से अधिकतर परिवारवाद को बढ़ावा दिया जाता है जिससे अक्सर अयोग्य नेतृत्व जन्म लेता है तथा निहित स्वार्थी, चाटुकार तथा अयोग्य लोगों का बोलबाला हो जाता है और योग्य लोग इससे किनारा कर लेते हैं । ऐसी राजनीति किसी देश या समाज का भला कभी नहीं कर सकती।
Monday, 14 January 2019
समय की अपनी गति है और वह उसी हिसाब से चलता है। पता नहीं कितने ही लोग संसार को बदलने और सुधारने आये। उन लोगों की वजह से क्या सुधरा या बदला ये तो सबके सामने है क्योंकि संसार तो जैसा है वैसा ही रहा । समय के साथ बदलता भी रहा लेकिन परिवर्तन तो प्रकृति का नियम ही है । सुधारने का प्रयास करने वाले तो काल के गाल में समा गए लेकिन उनके अनुयायियों ने निहित स्वार्थों के लिए एक दूसरे से तथा आपस में भी लड़ना जरूर शुरू कर दिया जो अंततः मानवता के लिए हानिकारक ही सिद्ध हुआ।
वैसे ही राजनीति में भी जो गरीबी और भ्रष्टाचार मिटाने या कोई परिवर्तन करने आये थे उनकी तथा उनके करीबियों की गरीबी तो मिट गयी लेकिन आम जनता जहाँ थी वहीं रही। गिरगिट की तरह रंग बदलने, बेशर्मी की हद तक जाकर झूठ बोलने, अपनी सुविधा और आवश्यकतानुसार एक दूसरे पर कीचड उछालने या गले मिलने तथा तरह तरह से समाज को बाँटने और नफरत के बीज बो कर आपस में लड़ाने के काम में जरूर सभी को महारत हासिल है जिससे अपना उल्लू सीधा हो जाये ।
Wednesday, 9 January 2019
Subscribe to:
Posts (Atom)