Tuesday, 7 March 2023

चोर मचाये शोर का ऐसा नज़ारा शायद ही दुनिया में कहीं दिखे।  सज़ायाफ्ता और  जमानत पर चल रहे तथा जाने माने बेईमान, लुटेरे, भ्रष्टाचारी,  अपराधी, अलगाववादी तथा आतंकवादी सभी  एक सुर में बोल रहे हैं  तथा  अपने   खिलाफ कार्यवाई  को लोकतंत्र तथा संविधान के लिए  खतरा और  सत्ता का दुरुपयोग बता रहे हैं।    इसके लिए प्रशासन तथा कार्यपालिका को धमकाने वाले अपनी सुरक्षा और  व्यवस्था को खतरा बता रहे हैं।  कितना हास्यास्पद है कि जिनसे तथा जिनके कार्यकलापों से देश की  एकता, सुरक्षा और उसके हितों को गंभीर खतरा है, वही देश और उसकी सुरक्षा को खतरा  बता रहे हैं।  खुद मनमानी तथा खुल कर सत्ता का दुरुपयोग करने वाले सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं। भौकने में कुत्ते को भी मात करने वाले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खतरा बता रहे हैं । मुफ्तखोर और कामचोर, ईमानदार तथा मेहनती लोगों को  समाज के लिए खतरा बता रहे हैं। अब  जिनकी गुंडागर्दी, दादागीरी, धांधली और लूट बरसों से चल रही थी,  उसकी पोल खुलने तथा उसपर लगाम लगने  पर उनका तिलमिलाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। आज किसी के  दूध का धुला होने की गारंटी  नहीं है तथा सत्ता का दुरुपयोग भी कोई नई बात नहीं है, लेकिन जिसकी चोरी जगजाहिर या साबित हो चुकी हो, वह पकड़ने वाले या किसी अन्य को चोर ठहराने तथा खुद को पीड़ित बताने का प्रयास करे, तो विचित्र लगता है।