Sunday, 20 October 2019

प्रार्थना और प्रयास देने वाला बनने के लिए करें, मांगने वाला बनने के लिए नहीं।
Pray and try to become donor not beggar.

Sunday, 6 October 2019

सोशल मीडिया अफवाहें और झूठ फ़ैलाने के साथ ठगी का भी माध्यम बन गया  है। इस लिए यहाँ बहुत सावधानी  की आवश्यकता है। हर  किसी पर आसानी से भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।

Wednesday, 2 October 2019

वैसे तो आज गाँधी जी अधिकतर राजनीतिक वर्ग तथा अन्य निहित स्वार्थी लोगों के लिए सिर्फ राजनीति चमकाने तथा अपना उल्लू सीधा करने का माध्यम रह गए हैं। महात्मा गाँधी के जीवन, चिंतन और दर्शन तथा त्याग से उनका दूर दूर तक कोई नाता नहीं है और वे उनके आदर्शों तथा सिद्धांतों की हत्या के दोषी हैं। समय समय पर उनकी समाधि पर की गई राजनीतिक नौटंकियों का पूरा देश गवाह है। लेकिन जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद से अब तक गाँधी जी के नाम का सबसे ज्यादा दुरूपयोग किया है और सिर्फ अपने फायदे, लूट तथा मुफ्त की ऐश के लिए प्रयोग करने के सिवा गाँधी जी को किनारे लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है उनकी नौटंकी ज्यादा दुखद और निंदनीय है ।