Friday, 21 October 2022

 भेड़ियों, लकड़बग्घों, सियार और लोमड़ी द्वारा  जंगली कुत्तों का  पक्ष लेना स्वाभाविक ही  है।  

It is but natural for wolves, hyenas, jackals and foxes to favor wild dogs.

Wednesday, 12 October 2022

 दलाल, मुफ्तखोर, भ्रष्टाचारी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को ऐसे सभी परिवर्तन से भय लगता  है जिनसे समाज, देश और मानवता का तो लाभ हो लेकिन उन्हें हानि और परेशानी हो सकती है । इसलिए वह किसी भी ऐसे परिवर्तन की अपनी सुविधानुसार व्यख्या करके लोगों को यथासंभव गुमराह करते हैं  तथा  उसका पुरजोर विरोध करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, जिससे उनके धंधे पर जरा भी असर पड़ने की सम्भावना लगती  है।

Brokers, spongers, corrupt and criminal mind people are afraid of all such changes, which can benefit the society, country and humanity but  may cause of loss, harm and trouble to them as per their opinion. Therefore, they  misleads the people as much as possible by explaining any such change as per their  convenience and can go to any extent to vehemently oppose it, which may have little impact on their business.

Monday, 10 October 2022

 क्षुद्र और क्षणिक लाभ तथा स्वार्थों के लिए बंटा हुआ समाज मुफ्तखोरी, भ्रष्टाचार तथा अपराध की न सिर्फ उपेक्षा करता है बल्कि उसे प्रश्रय और बढ़ावा भी  देता है जिससे अंततः मानवता को हानि होती है । क्योंकि सिर्फ कुछ निहित स्वार्थी लोग अन्य लोगों को बहलाकर फायदा उठाते है या अपनी सनक पूरी करते हैं जबकि समाज और मानवता के लिए स्थिति और भी भयानक होती जाती है। आज पूरे विश्व में यही हो रहा है। 

A society divided for petty and momentary gains and selfish interests not only ignores freebies, corruption and crime, but also supports and encourages them, which ultimately harms humanity. Because only a few vested interests take advantage  or fulfill their whims by misguiding other people, while the situation becomes worse for the society and humanity. This is what is happening all over the world today.


Sunday, 9 October 2022

 राजनीति भी क्या अजब चीज है।  जो खुद आकंठ कीचड़ में डूबे हैं, वही दूसरों पर गन्दी राजनीति  का आरोप लगाते हैं।

Friday, 7 October 2022

 वैसे तो किसी भी संगठन में स्वतंत्र चिंतन और विचारों वाले व्यक्तियों को पसंद नहीं किया जाता। परन्तु व्यक्ति या परिवार केंद्रित संगठनों में तो चाटुकारों और चरणदासों के अतिरिक्त किसी और का रह पाना ही असंभव है । 

Wednesday, 28 September 2022

राजनीति हर तरह के अपराधियों की शरणस्थली है।

Politics is a refuge for all kind of criminals.

 सजायाफ्ता अपराधियों और उनके समर्थकों द्वारा दुराचारियों, अपराधियों और आतंकवादियों का समर्थन तथा उनकी वकालत कोई आश्चर्य की बात नहीं । आखिर कहावत ही है "चोर चोर मौसरे भाई" ।


Sunday, 25 September 2022

 शेर की बजाय जंगली कुत्तों और भेड़ियों के झुण्ड ज्यादा हिंसक और बड़े शिकारी होते हैं ।

Herds of wild dogs and wolves are more violent and larger hunters than lions.

Wednesday, 14 September 2022

 इस देश में कुछ  लोगों को मुफ्तखोरी के साथ ही लूट, भ्रष्टाचार, दादागिरी चलाने और गुंडागर्दी, दंगा फसाद तथा अपराध करने और  आतंक फ़ैलाने की खुली छूट चाहिए।  निश्चित रूप से ऐसे लोगों को सत्ता में वही  लोग ही पसंद आएंगे जो इसमें बाधा उत्पन्न करने की बजाय सहयोग करें । 

Thursday, 25 August 2022

 जिस देश में पूरी  राजनीति धर्म, जाति और क्षेत्रवाद के इर्द गिर्द घूम रही हो वहां दंगाइयों, अन्य अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद  होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कोई भी निहित स्वार्थों के  लिए इनके नाम पर कुछ लोगों को  भड़काकर,  सारी कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाकर  देश को बंधक बना सकता है । जिस  थाली में खाते हैं, उसी में थूंकने  और छेद करने वालों की यहाँ बहुतायत है।  फिर भी देश के अधिकतर लोग कबूतर की तरह आँखे बंद करके तथा शुतुरमुर्ग की तरह रेत में गर्दन छुपाकर  अपने को सुरक्षित समझ रहे हैं।  

Monday, 22 August 2022

 जाति, धर्म, वर्ग, क्षेत्र, भाषा, संगठन  अथवा  अन्य किसी पूर्वाग्रह या   निहित स्वार्थ  के कारण भ्रष्टाचरियों, दुराचारियों, अपराधियों, दंगाइयों  तथा आतंकवादियों  का किसी भी तरह  से महिमामंडन, बचाव या समर्थन  करने वाला समाज वास्तव में अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार रहा होता है।  यह  चिंताजनक होने के साथ ही देश, समाज तथा मानवता के लिए बहुत ही घातक स्थिति है  क्योंकि ऐसे में  बढ़ते हुए भ्रष्टाचार, अपराध तथा आतंक पर नियंत्रण  असंभव है। लेकिन इतिहास गवाह है कि पूर्वाग्रह और  निहित स्वार्थ से ग्रस्त तथा भेड़चाल के शिकार लोगों  की आँख पर  इतना मोटा पर्दा पड़ जाता है कि वह  कुछ भी देखने या समझने की क्षमता खो देते हैं तथा अंततः अपने  विनाश का खुद ही प्रबंध कर लेते हैं ।  

Friday, 19 August 2022

 चोर मचाये शोर वाली स्थिति है।  मक्कार, गिरगिट की तरह रंग बदलने तथा दूसरों के मामले में हर समय जज बनने वाले लोग अपने  और अपने सहयोगियों  के मामलों  में जोर शोर से वकालत शुरू कर देते हैं। लेकिन जिस देश में पूर्वाग्रह तथा निजी स्वार्थों के कारण  भ्रष्ट, लुटेरों, मुफ्तखोरों, दुराचारियों, अपराधियों तथा आतंकवादियों का समर्थन और महिमामंडन किया जाता हो,  भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए, यहाँ तक कि सजायाफ्ता अपराधी भी जननायक और महानायक की तरह पेश आते हों तथा शान से लोगों को सही गलत का पाठ पढ़ा  रहे हों तथा पूरी व्यवस्था को धमकाने की स्थिति में हों,  वहां कुछ भी हो सकता है। 

Tuesday, 2 August 2022

 चोर मचाये शोर,  चोरी और सीनाजोरी तथा खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे जैसी  कहावतें कोई नई तो नहीं हैं लेकिन आजकल कुछ ज्यादा ही प्रासंगिक दिखाई दे रही  हैं। 

Monday, 1 August 2022

 कुछ लोग अपने आप को देश तथा उसके कानून से ऊपर समझते हैं।  इसलिए उनकी लूट, धांधली और भ्रष्टाचार के उजागर होने पर तथा उसके  और  उनकी दादागीरी तथा   गुंडागर्दी पर  कोई कार्यवाई शुरू  होते ही उनके और उनके समर्थकों के अनुसार  लोकतंत्र,  देश, समाज और मानवता को खतरा उत्पन्न हो जाता है।

Some people consider themselves above the country and the  law. Therefore, according to them and their  supporters; democracy, country, society and humanity are threatened as soon as their loot, rigging and corruption is exposed and any action is initiated against it  and their bullying and hooliganism.

Tuesday, 26 July 2022

 चोरी और सीनाजोरी, दुराग्रह, दादागीरी और गुंडागर्दी को सत्याग्रह नहीं कहा  जा सकता। 

Wednesday, 20 July 2022

भ्रष्टाचारियों, जघन्य अपराधियों,  दंगाइयों, हत्यारों, अलगाववादियों, आतंकवादियों  तथा देशद्रोहियों और उनके समर्थकों  पर नरम 

तथा  

देशप्रेमियों, पीड़ितों,  और  सही बात कहने वालों पर गरम;

ऐसा कमाल केवल इसी देश में सभव  है। 

Soft on the corrupts, heinous criminals, rioters, murderers, separatists, terrorists, anti-nationals and their supporters

And

Hot on the patriots, the victims, and those who say the right thing;

Such a miracle is possible  in this country only.

Tuesday, 12 July 2022

 हर उच्च  पद की अपनी गरिमा और जिम्मेदारी होती है।  लेकिन जो पद के लालच में भ्रष्टाचारियों, अपराधियों, अलगाववादियों तथा आतंकवादियों को गले लगा रहा हो,  उन्हीं की भाषा  बोल रहा हो  तथा उनका गुणगान कर रहा हो, वह पद पाने के बाद क्या करेगा, समझना मुश्किल नहीं है।   

Every high position has its own dignity and responsibility. But the one who is embracing the corrupts, criminals, separatists and terrorists, speaking their language and praising them in the greed of the post;  it is not difficult to understand what will he do after getting it.


Monday, 4 July 2022

 निहित स्वार्थों के साथ सद्भावना तथा आपसी मेलजोल सिर्फ दिखावा हो सकता है वास्तविकता नहीं ।

Goodwill and interaction with vested interests can only be a pretense  not  reality.

Sunday, 3 July 2022

सियारों और लोमड़ियों की मज़बूरी होती है, वह जंगली कुत्तो, भेड़ियों और लकड़बग्घों पर ऊँगली उठा नहीं सकते क्योंकि इसका परिणाम उनके लिए घातक होता है इसलिए वे हिंसा के लिए हिरणों, भेड़ों और खरगोश इत्यादि को दोषी ठहरा कर  अपने कर्तव्य की इतिश्री मान  लेते  हैं। 

Jackals and foxes are compelled, they cannot point fingers at wild dogs, wolves and hyenas because the consequences are fatal for them, so they fulfill  their  responsibility by blaming  deer, sheep and rabbits etc. for the violence.

Thursday, 30 June 2022

जंगल की अजीब स्थिति है।  जंगली और पागल कुत्ते सबको काटते, मारते और कत्लेआम करते घूम रहे हैं  जबकि भेड़िये और लकड़बग्घे  घास पत्ते खाने वाले जानवरों को शांति और सहिष्णुता का न सिर्फ पाठ पढ़ा रहे हैं बल्कि उल्टे उन्हें ही दोषी ठहराने का प्रयास भी कर रहे हैं तथा  शेर, बाघ, हाथी इत्यादि जानवर तमाशा देख रहे हैं ।   हिंसा और बेवजह खून खराबा जंगली कुत्तों का स्वभाव है इसलिए वह तो करेंगे।  लेकिन उन जानवरों का क्या, जो अपने निहित स्वार्थों के लिए उनके सामने न केवल नतमस्तक रहते हैं  तथा अक्सर उन्हें भड़काने  के साथ ही समर्थन और प्रोत्साहन भी देते रहते हैं। दिखावे के लिए भेड़ की खाल ओढ़ लेने से भेड़िये का स्वाभाव बदल गया है या बदल जायेगा ऐसी  अपेक्षा करने वाला जानवर न सिर्फ मूर्ख होता है बल्कि अपने लिए खाई भी खोद रहा होता है। 

Friday, 17 June 2022

असहमति और विरोध ठीक है और इसे व्यक्त करने का  सभी को अधिकार है।  लेकिन हिंसा, राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने, उसे जलाने, तोड़ फोड़, लूटपाट, गुंडागर्दी, दंगा   तथा पत्थरबाजी करने वालों से कोई देश की रक्षा करने की आशा कैसे  कर सकता है?  ऐसे लोगों से क्या देशभक्ति की अपेक्षा  की जा सकती है ?  ऐसे लोग तो सेना में जाकर उल्टा देश को ही जलाने और लूटने का प्रयास कर सकते है।  यह सब निश्चित रूप से निहित  स्वार्थी लोगों द्वारा प्रायोजित और पूर्व नियोजित है और कुछ लोगों ने अपनी रोटियां सेंकने के लिए मौके का फायदा उठाने का प्रयास किया है। इसके तार बहुत दूर तक जुड़े हो सकते हैं। लेकिन जो लोग किसी के बहकावे में भी आकर ऐसा कदम  उठाते हैं, वह देश की रक्षा  के लिए उपयुक्त तो नहीं ही हो सकते हैं। 

Thursday, 16 June 2022

 हिंसा, दंगा, पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ इत्यादि अचानक और अनायास नहीं होता । यह प्रायः  प्रायोजित और पूर्व नियोजित होता है।  लेकिन जब गाँधी जी की विरासत का दावा करने वाले ही निहित स्वार्थों के लिए यह  करने और कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते  तो फिर दूसरों से यह न करने की कैसे  अपेक्षा की जा सकती है ? गाँधी जी ने अपने विरोधियों या जिनके  विरुद्ध वह लड़ते रहे, उनके लिए भी कभी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया लेकिन उनकी विरासत के तथाकथित दावेदार लोगों की भाषा हमेशा ही अभद्र और जहरीली  होती है। 

Violence, riots, stone pelting, arson and sabotage etc. do not happen suddenly and spontaneously. It is often sponsored and pre-planned. But when those who claim Gandhiji's legacy leave no stone unturned to do and get it done for vested interests, then how can others be expected not to do so? Gandhiji never used abusive language even for his opponents or those against whom he fought, but the language of the so-called claimants of his legacy is always indecent and poisonous.

Monday, 13 June 2022

 पूरी दुनिया में सभी की आस्था तथा मानवता का सबसे ज्यादा सम्मान शायद चीन  ही करता है क्योंकि उसके खिलाफ अमेरिका को छोड़कर किसी को भी बोलते नहीं सुना गया  है।   यहाँ तक कि आतंकी संगठनों, उनके पोषकों तथा  समर्थकों को आज तक उसके खिलाफ न बोलते सुना गया है और न ही वहां कोई आतंकी घटना  कभी होती सुनी जाती है। क्योंकि  सबको पता है कि उसके खिलाफ बोलने तथा काम करने  वालों का क्या हाल होता है।   ऊपर से आजकल वह आस्था और मानवता पर ज्ञान भी दे रहा है।  इसलिए भारत को  भी चीन से सबक लेकर उसी की तरह लोगों की आस्था का सम्मान तथा मानवता के क्षेत्र में सुधार करने के लिए वही कुछ करना चाहिए जो चीन हमेशा करता रहा है और आज भी कर रहा है । शायद इससे उन लोगों की शिकायत दूर हो जाये,  जो इसके लिए चिंतित रहते है।   

Perhaps China has the highest respect for everyone's faith and humanity in the whole world because no one has been heard speaking against it except America.   Even terrorist organizations, their feeders and supporters have not been heard speaking against china  till date, nor any terrorist incident ever heard there. Because everyone knows what happens to those who speak and act against them. china  is also giving lecture  on faith and humanity now a days . It means India is probably making  mistake. Therefore, taking a lesson from China, India should do the same thing to respect the faith of the people and improve in the field of humanity, which China has  done in past and is doing even today. Perhaps this will redress  the grievances of those who are worried about it.


Sunday, 12 June 2022

 अज़ब देश है और उससे भी अजीब देश का लोकतंत्र है। जहाँ तोड़फोड़, हिंसा तथा सामूहिक नरसंहार, आगजनी, लूटपाट, गुंडागर्दी तथा आतंकवाद से देश  और  लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं होता।  लेकिन   जैसे  ही  किसी का भ्रष्टाचार या अपराध उजागर होता है, तथा उसपर कार्यवाई शुरू होती है, वैसे ही देश और लोकतंत्र खतरे में पड़  जाता है।

It is a strange country and  it's democracy is even more strange . Where sabotage, violence and mass genocide, arson, looting, hooliganism and terrorism pose no threat to the country and democracy. But as soon as someone's corruption or crime is exposed, and action is started, the country and democracy comes in danger.

 अन्याय किसी के भी साथ हो गलत है ।  लेकिन जो नमकहराम हैं तथा  जिस थाली में खाते हैं उसी में थूँकते  और  छेद करते हैं, या जिस डाल पर बैठते हैं,  उसे ही काटते हैं ; ऐसे लोगों  पर कभी भी विश्वास नहीं किया जा सकता।  ऐसे लोगों तथा उनके समर्थकों के  साथ किसी भी तरह की नरमी  घातक ही सिद्ध होती है। 

 निहित स्वार्थों के लिए स्वतंत्रता के बाद  से ही देश में  बेईमानों, कामचोरों, मुफ्तखोरों, देश विरोधियों,  कट्टरपंथियों तथा अपराधियों  को प्रोत्साहन मिलता रहा जबकि ईमानदार,  कर्तव्यनिष्ठ, उदारवादियों  तथा देश से प्रेम करने वालों को यथासंभव हतोत्साहित किया गया।  वास्तव में देश  की वर्तमान स्थिति की आधारशिला उसी समय रख दी गई थी।  दशकों तक जिनका वर्चस्व रहा हो और जिनकी हर गलत सही बात हमेशा ही मानी जाती रही हो, वह परिवर्तन को आसानी से स्वीकार तो नहीं ही करेंगे।  इसलिए जब तक पूरी व्यवस्था नहीं बदलती तब तक शांति और सहिष्णुता की अपेक्षा व्यर्थ है। 

Since independence  dishonest, slackers, spongers, anti-nationals, fundamentalists and criminals were encouraged in the country while honest, conscientious, liberals and those who love the country were discouraged as much as possible for vested interests. In fact, the foundation stone of the present state of the country was laid at that time. Those who have dominated for decades and whose every wrong and right thing has always been accepted, they will not accept the change  easily. Therefore, unless the whole system changes, the expectation of peace and tolerance is meaningless.

Friday, 10 June 2022

जिनके मार्गदर्शक  और  आदर्श अनपढ़, गंवार, मनोरोगी, चरित्रहीन, भ्रष्ट, लुटेरे, दंगाई, हत्यारे तथा आतंकी हों,  उनसे नैतिकता, शांति, सहिष्णुता और भाईचारे  की आशा कैसे की जा सकती है ?

How can morality, peace, tolerance and brotherhood be expected from those whose guides and ideals are illiterate, ill-mannered, psychopath, characterless, corrupt, robbers, rioters, murderers and terrorists?


Thursday, 9 June 2022

 जिन्हें बचपन से ही हिंसा, नफरत तथा  अपनी आस्था और  विचारधारा के  अलावा सबकुछ  गलत समझने की शिक्षा मिलती  हो उन लोगों से जिम्मेदार  नागरिक बनने तथा  मानवता या  मानवीय मूल्यों के सम्मान की आशा नहीं की जा सकती।  

Those who are being taught violence,  hatred and to  presume  everything wrong except their own faith and ideology, may not be expected to be responsible citizens and respect for humanity or human values.

Tuesday, 7 June 2022

 सियारों, लोमड़ियों, भेड़ियों, लकड़बग्घों और तेंदुओं इत्यादि का जंगली कुत्तों के पक्ष में खड़ा होना कोई आश्चर्य की बात नहीं।  आश्चर्य की बात तो तब होगी जब वह जंगल के तृणभक्षी जीवों के पक्ष में खड़े हों। 

It is no surprise if jackals, foxes, wolves, hyenas and leopards etc. favor the  wild dogs. It will certainly be surprising when they stand  on the side of the herbivorous animals of the forest.

Monday, 6 June 2022

 ड्रैगन पर  किसी कुत्ते की  भौंकने की हिम्मत नहीं होती, क्योंकि उन्हें पता है कि भौकते ही वह  आग उगल कर जला देगा। हाथी पर सभी कुत्ते भौंकते हैं क्योंकि बलवान होते हुए भी वह स्वाभाव से अहिंसक तथा सहनशील प्राणी होता है। 

No dog dares to bark at the dragon because they know that if they bark , dragon  will spit fire and burn them.  All the dogs bark at the elephant because despite being strong, elephant is a non-violent and tolerant animal by nature.

Thursday, 26 May 2022

 धर्मान्धता किसी भी रूप में अनुचित और निंदनीय है लेकिन तथाकथित  धर्मनिरपेक्षता भी सामान रूप से घातक है। पक्षपातपूर्ण ढंग से इसकी व्याख्या करना तथा अपने फायदे के लिए धर्म, जाति या वर्ग के नाम पर लोगों को भड़काना ही आजकल तथाकथित धर्मनिरपेक्षता रह गई है। कुछ लोग लम्बे समय से अपनी सुविधा, सत्ता और  मुफ्त की ऐश तथा अपने भ्रष्टाचार, लूट, धांधली   और गुंडागर्दी  की तरफ से लोगों का ध्यान बटाने  के लिए  इसका फायदा उठा रहे हैं।  वास्तव में  धर्मनिरपेक्ष शब्द की बजाय पंथनिरपेक्ष शब्द प्रयोग किया जाना चाहिए  क्योंकि धर्म कर्तव्य और दायित्व का भी नाम है।  जब कहा जाता है कि परिवार, समाज, देश और मानवता की रक्षा करना हमारा धर्म है, तब उसका अर्थ कर्तव्य और दायित्व से होता है। धर्मनिरपेक्ष होने के बाद ये लोग कर्त्तव्य, संस्कृति, समाज, देश तथा मानवता से भी निरपेक्ष  होते जा रहे हैं।

Bigotry in any form is unfair and condemnable but so-called secularism is equally deadly. Interpreting it in a biased manner and provoking people in the name of religion, caste or class for one's own benefit has become the so-called secularism nowadays. Some people have been taking advantage of this for a long time for their convenience, power and freebies  and to divert the attention of the people from their corruption, loot, fraud  and hooliganism. In fact, for secularism,  instead of the word dharmnipeksh, the word panthnirpeksh  should be used because dharma  is also the name of duty and obligation. When it is said that protecting family, society, country and humanity is our dharma, then it means duty and responsibility. After being secular, these people are becoming neutral to duty, culture, society, country and humanity also.

Monday, 23 May 2022

कुत्ते जानते हैं कि भेड़ियों, लकड़बग्घों और तेंदुओं  इत्यादि पर  भौंकना  खतनाक और प्राणघातक हो सकता है।  इसी वजह से  वे  हमेशा  हाथी  पर भौंकते रहते हैं ।

Dogs know that barking at wolves, hyenas and leopards  etc.  can be dangerous and lethal. That's why they always bark at the elephant.

Friday, 20 May 2022

 भ्रष्ट, चोर, डकैत, लुटेरे, गुंडे, खूनी इत्यादि अपराधी कब किसी से डरते  हैं ?  ये तो पुलिस और  कानून  से भी नहीं डरते।  बल्कि ये पूरी न्यायिक तथा प्रशासनिक  व्यस्था को अपनी जेब में समझते आए  हैं।  वास्तव में इनसे तो लोग डरते हैं।

When do the criminals like corrupt, thieves, dacoits, robbers, goons, murderers etc. are afraid of anyone? They are not even afraid of the police and the law. Rather, they have considered the entire judicial and administrative system in their pocket. In fact, people are afraid of them.

Thursday, 19 May 2022

 तथाकथित मसीहा, शांतिदूत तथा महान लोग भी जाने अनजाने ऐसे विषबीज बो जाते है जिनके  फल आने वाली पीढ़ियों को लम्बे समय तक भुगतने पड़ते हैं।

The so-called messiahs, peacemakers and great people also sow such poisonous seeds knowingly or unknowingly, the consequences of which have to be suffered by the generations to come for a long time.

Sunday, 15 May 2022

जंगली कुत्ते, भेड़िये और लकड़बग्घे जैसे जानवर आजकल जंगल के घास पत्ते खाने वाले  जानवरों को सही गलत की परिभाषा तथा शांति, अहिंसा, सौहार्द, सहिष्णुता और  भाईचारे का  पाठ पढ़ा रहे  हैं। 

Animals like wild dogs, wolves and hyenas are now-a-days teaching  the definition of right and wrong and the lessons of peace, , non-violence, harmony, tolerance and brotherhood to  the herbivorous  animals of the forest.

Friday, 13 May 2022

 कुछ लोगों द्वारा बात बात पर  संविधान का उल्लेख करना बड़ा विचित्र लगता है। भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को स्वीकार किया गया और वह 26 जनवरी 1950 से लागू हो गया। मजे की बात है कि संविधान सभा के अध्यक्ष को छोड़कर अन्य सदस्यों तथा सलाहकार का नाम शायद ही  किसी को याद हो, जबकि उन सब की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण थी। विशेष रूप  से श्री बी .एन.राव, संवैधानिक सलाहकार का  जिनके योगदान को डॉ राजेंद्र प्रसाद तथा  डॉ आंबेडकर ने यह कहते हुए स्वीकार किया तथा सराहा था   कि उनकी सहायता के बिना इस काम को पूरा करना लगभग असंभव था। इसके अतिरिक्त 18 जून 1951 को  पहला संविधान संशोधन हो गया तथा 21 अक्टूबर 2021 तक  105 बार संविधान संशोधन  हो चुके हैं, जिनमें कुछ तो   बहुत ही विवादास्पद, लोकतान्त्रिक मूल्यों, जनहित तथा मानवता के खिलाफ रहे हैं।  दुनिया के किसी भी देश के संविधान में आजतक इतने संशोधन नहीं हुए।  यहाँ तक कि 3 जनवरी 1977  के संविधान संशोधन के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना को ही संशोधित कर दिया गया। 

संविधान और कानून में परिवर्तन करना संसद का अधिकार है जबकि उसकी व्याख्या तथा वैधता का परीक्षण   करने का अधिकार उच्चतम न्यायलय के पास  है और यह अधिकार भी संविधान ही प्रदान करता है । लेकिन कुछ लोग अक्सर और सुविधानुसार  संविधान और कानून की दुहाई  तो देते हैं लेकिन मानते सिर्फ उन्ही प्रावधानों  को हैं जो उनके लिए लाभदायक  और सुविधाजनक होता है। कोई भी प्रावधान और कानून  उनके लिए असुविधाजनक होते ही किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। अब यह देखना दिलचस्प है कि क्या भविष्य में संविधान  और कानून देशहित तथा जनहित का ध्यान रखकर बनेगा और  लागू  होगा  अथवा  सिर्फ कुछ लोगों की सुविधा और मनमर्जी के  अनुसार।

Monday, 9 May 2022

कितनी विचित्र स्थिति है कि हमेशा दूसरों के खिलाफ जहर उगलने वाले, हिंसा की धमकी देने वाले, गाली गलौज, अपमानजनक  तथा अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने और दूसरों की आलोचना करने वाले लोग अपने खिलाफ कुछ भी सुनना नहीं चाहते।  अपनी तथा अपनी  गतिविधियों और कार्यकलापों की आलोचना पर हिंसा, गुंडागर्दी  तथा अलोकतांत्रिक तरीके इस्तेमाल करने से भी इन्हें परहेज नहीं है।

इसके अतिरिक्त निहित स्वार्थों के लिए जिस तरह से कुछ लोग आपराधिक, देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों/घटनाओं तथा आतंकवादियों और अलगाववादियों  को नज़रअंदाज करने या उन्हें हलके में लेने का प्रयास कर रहे हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है। 

 पिछले पांच दशकों में दिल्ली सहित देश में जो हुआ, उसके प्रत्यक्षदर्शी होने ने नाते कुछ बातें बहुत  अच्छी तरह समझ में आती हैं।   भूमाफिया तथा अतिक्रमण करना और कराना जिनका व्यवसाय रहा है तथा  निहित स्वार्थ वश गंदगी और अव्यवस्था बनाये रखना जिनका उद्देश्य है,  वह  तो  किसी भी हद तक जा सकते हैं।

Friday, 6 May 2022

निहित स्वार्थवश तथा पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर कुछ घटनाओं  पर भौंकने में कुत्तों को भी मात देने वालों को  हैदराबाद जैसी घटनाओं पर बोलने में सांप सूंघ जाता है।  हमारे देश के धर्मनिरपेक्षता के ठेकेदारों का असली चेहरा यही है।  भ्र्ष्टाचारियों, अपराधियों, देश के विरोधियों तथा दुश्मनों, आतंकवादियों और  देश के खिलाफ साज़िश में शामिल लोगों का समर्थन करना तथा उनका प्रवक्ता होना ही इनकी  धर्मनिरपेक्षता है। 

Tuesday, 3 May 2022

 भेड़िये स्वाभाविक रूप से हिंसक और शिकारी होते हैं।  लेकिन जब सियार, लोमड़ी, जंगली कुत्ते और लकड़बग्घे भी उनकी तरफदारी करने लगें तो जंगल का क्या हाल होगा, इसे समझना मुश्किल नहीं है।

Monday, 2 May 2022

 कुछ लोग  मौन और शांत रहने को आपकी कमजोरी या मूर्खता समझने लगते हैं।  

Some people consider silence and calmness as your weakness or stupidity.

 कुत्तों का हाथी से स्वाभाविक वैर होता  है इसलिए उसे   देखते ही भौंकना शुरू कर देते  है।   शायद उन्हें  या तो अपनी  हड्डी छिनने का डर होता  है या फिर वे उसे अपने अस्तित्व या प्रासंगिकता की तरफ आकर्षित करने  का प्रयास करते हैं । जबकि हाथी उनकी तरफ न देखता है न ध्यान देता न ही उसे कुत्तों या उनकी हड्डी से कुछ लेना देना होता है। कुत्तों  को पता होता है कि वह हाथी का कुछ बिगाड़ नहीं सकते बल्कि उसके ज्यादा पास जाने से खतरे में पड़ सकते  हैं।  लेकिन वे आदत से मज़बूर होते हैं, इसलिए वे बस दूर से ही भौंकते  रहते हैं। वैसे भी हर स्थिति में  कुत्तों को तो कारण अकारण भौंकना ही होता है क्योंकि यह उनका स्वाभाविक गुण हैं । 

Wednesday, 27 April 2022

सकारात्मक बने  रहने के लिए प्रयास करना पड़ता है, नकारात्मकता तो स्वाभाविक है। 

It takes effort to remain positive, negativity is natural.

Saturday, 23 April 2022

 अपने को ऊँचा तथा ज्ञानी और दूसरों को  नीचा तथा मुर्ख  समझना संसार में सबसे बड़ी  नीचता  है।

To consider oneself high and wise and others as low and foolish is the greatest moral turpitude in the world.

Wednesday, 20 April 2022

 इस देश में हिंसा, दंगा, फसाद, आगजनी करना,  घरों  में ईंट, पत्थर, हथगोले, पेट्रोल बम  तथा  अवैध हथियार  और अन्य खतरनाक  चीजें रखना तथा  उसका प्रयोग करना, आतंक फैलाना, अपराध और अवैध निर्माण इत्यादि गलत नहीं माना जाता।  इन सब  पर कार्यवाई जरूर गलत मानी जाती है।  क्योंकि हमेशा इन के खिलाफ  कार्यवाई का विरोध करने तथा उसे रुकवाने के लिए समर्थकों की पूरी फ़ौज खड़ी   हो जाती है। भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और आतंवादियों के इतने प्रवक्ता, सहायक, उनसे सहानुभति रखने वाले  तथा मौन और मुखर  समर्थक शायद ही दुनियां  में कहीं  हों। यह स्थिति तब है जब देश का आम नागरिक न्याय के लिए दर दर भटकता रहता  है और वर्षों तक सिर्फ सुनवाई  ही  चलती रहती है। न जाने अपराधियों और आतकवादियों के लिए इतने संसाधन कहाँ से जुट जाते हैं। 

Monday, 18 April 2022

अप्रासंगिकता अस्तित्व बचाये रखने के लिए हमेशा कोई न कोई विवाद उत्पन्न कराती रहती है।

Irrelevance always creates some controversy to survive.

Thursday, 7 April 2022

 किसी से भी सदैव सहमत होना आवश्यक नहीं है परन्तु वाणी और व्यवहार की  शालीनता अत्यंत आवश्यक है। 

It is not always essential to agree with anyone, but decency in speech and behavior is compulsory.

Tuesday, 29 March 2022

 किसी के भी अतिवाद का समर्थन नहीं किया जा सकता लेकिन शायद आजकल धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की नई परिभाषा गढ़ी जा रही है। अब  मतदान भी लोग अपनी मर्ज़ी से नहीं कर सकते।  जीवित रहना है तो  अब  मत भी उसे ही देना  पड़ेगा जिसे  कुछ लोग तय करेंगे ।  सत्ता की राजनीति तथा उसका लालच अपने निकृष्टम स्तर पर है। गंभीर  चिंता का विषय यह है कि इन घटनाओं को  कुछ लोग बड़ी बेशर्मी से उचित ठहराने का प्रयास कर रहे हैं जबकि कुछ लोग जो छोटी छोटी  घटनाओं पर  तिल  का ताड़ बना देते है, वह ऐसे मुद्दों पर चुप्पी साधे रहते हैं।  भौंकने में कुत्तों को तथा रंग बदलने में गिरगिट को मात देने वाले और थूकने चाटने में माहिर कुछ तो इस नीचता पर उतारू हैं कि जिन घटनाओं के  प्रामाणिक दस्तावेज  उपलब्ध हैं तथा वर्तमान में जिसके बहुत से भुक्तभोगी और गवाह मौजूद हैं उन्हें भी झुठलाने   का प्रयास कर रहे हैं।  नैतिकता तथा राजनीति तो  विरोधाभाषी शब्द हैं इसलिए उनके बारे में कुछ कहना व्यर्थ है लेकिन तथाकथित बुद्धिजीवियों का पक्षपाती व्यवहार ज्यादा चिंताजनक तथा खतरनाक  है।  भ्रष्टाचारी, अपराधी तथा आतंकवादी और उनके समर्थक यदि नैतिकता, धर्मनिरपेक्षता  और लोकतंत्र की बात करते हैं तो बड़ा हास्यास्पद लगता  है। 

Thursday, 24 March 2022

 घटिया और लालची व्यक्ति से नैतिकता और ईमानदारी की आशा व्यर्थ है।

It is futile to expect morality and honesty from a cheap and greedy person.

Saturday, 12 March 2022

 अधिकतर  लोग और  राजनीति में विशेष रूप से, जीत या हार को आराम से   पचाने में असमर्थ रहते हैं ।  वैसे भी राजनीति और शालीनता लगभग विरोधाभाषी शब्द बन गए हैं। आजकल तो जीतने पर घमंड तथा हारने पर मानसिक असंतुलन स्वाभाविक  सा हो गया  है, जो सम्बद्ध लोगों के बयानों में झलकता है । 

Most people and in politics especially, are unable to digest victory or defeat comfortably. Anyway, politics and decency have become almost contradictory words. Proud  on winning and mental imbalance on losing has become natural nowadays,  which reflects in the statements of the people concerned.

Wednesday, 9 March 2022

 हर नए दौर में जीने के लिए 

जीने का अंदाज़ बदलना पड़ता है 

अपना अस्तित्व बचाने की खातिर  

वक़्त के सांचे में भी ढलना पड़ता है 

कभी चट्टान बनकर तो  कभी 

बर्फ की तरह पिघलना  पड़ता है 

राह जीवन की कठिन है  लेकिन 

फिर भी चलते ही रहना पड़ता है 

और अँधेरे में रौशनी के लिए  

खुद दिया बन के जलना पड़ता  है

Wednesday, 2 March 2022

 यही जगत की रीत है यही है  कारोबार।  

चले राह गजराज जब कुत्ते भौकें हज़ार।।

Saturday, 26 February 2022

 जिन्हें जान बूझ कर अपना पैर कुल्हाड़ी पर मारने या दलदल में कूदने का शौक है उन्हें कौन बचा सकता है ?

Wednesday, 23 February 2022

 इस देश में वास्तविक कठिनाई उन्हें है जो मेहनत और ईमानदारी से  कमा कर खा रहे  है।  

Those are in real difficulty in this country  who are earning their bread by  hard work  and honestly.

Saturday, 19 February 2022

अनैतिक, भ्रष्ट, निहित स्वार्थी, लालची, मुफ्त के माल पर ऎश करने वाले, आत्मुग्ध और आत्मकेंद्रित तथा जिस थाली में खाया उसी में छेद करने वाले लोग अगर समाज और  देश के लिए न्याय तथा नैतिकता का पैमाना तय करने लगेंगे तब किसी देश, समाज यहाँ तक की पूरी मानवता का खतरे में पड़ना निश्चित है। वैसे इतिहास भी गवाह है कि निजी स्वार्थ देशहित, समाज और मानवता पर अक्सर हावी रहे हैं।

Tuesday, 15 February 2022

जो हर इक हाल में खुश रहते, मुस्कुराते हैं,

वही आसानी से तनाव को हराते है।

Friday, 11 February 2022

न  जाने आजकल का प्यार है या है फीवर

कभी भी  चढ़ता है, कभी भी  उतर जाता है

कुछ ही  मीटिंग्स में  बन जाते हैं लैला-मजनू

और कुछ  रोज़ में  चेहरा भी  नहीं भाता है 

Thursday, 10 February 2022

स्वभाव और संस्कारों का बदलना बहुत मुश्किल ही नहीं बल्कि लगभग असंभव होता है। जैसे किसी भी  स्थिति में  कुत्ते को भोंकना ही है।

Changing the nature and values is not only very difficult but almost impossible. Just like in any situation the dog has to bark.

Tuesday, 8 February 2022

 जिसका जैसा स्वभाव बन चुका है, उसे वैसा ही वातावरण  पसंद आता है।  जो अंधकार में रहना और जीना चाहता  है,  उसे प्रकाश में लाने का प्रयास व्यर्थ है। 


Saturday, 5 February 2022

  जब से नकली हो गये आँसू और मुस्कान।

मुश्किल तब से हो गई मानव की पहचान।।

Thursday, 3 February 2022

 जैसा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा है कोई व्यक्ति  कितना ही महान क्यों  न हो, आंखे मूंदकर उसके पीछे न चलें।  यदि ईश्वर  की ऐसी ही मंशा होती तो वह हर प्राणी को आंख, नाक,  कान, मुंह और दिमाग़ क्यों  देते?

As Swami Vivekananda said, no matter how great a person is, do not follow him blindly. If God had such intention, why has he  given eyes, nose, ears, mouth and brain to every living being?

Tuesday, 1 February 2022

 बातचीत और बहसों का  

स्तर जब भी गिर जाता  है 

कुतर्क, बेशर्मी, असत्य  

फिर हावी होता जाता है 

सज्जन जब सज्जनता में 

चुप होने को होते मज़बूर  

दुर्जन तब तब  इसको भी 

अपनी ही जीत  बताता  है 

झूठ सत्य पर हावी रहता 

इसका साक्षी इतिहास है  

झूठों, बेईमानों में फंसकर 

सच्चा अक्सर मर जाता है

Wednesday, 26 January 2022

 पूर्वाग्रह, निहित स्वार्थ तथा संकीर्ण मानसिकता से ग्रस्त व्यक्ति से नैतिकता और मानवीय मूल्यों के सम्मान  की अपेक्षा व्यर्थ है। 

It is futile to expect  respect for morality and human values from a person with prejudice, vested interests and narrow mindset.

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली स्थिति है।  वैश्विक आतंक का पोषक तथा  आतंकवादियों की फैक्ट्री और  शरणस्थली बना हुआ देश भी भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है और संयुक्त  राष्ट्र में इसे आतंक का गढ़ बता रहा है ।  लेकिन जब यहीं के लोग सत्ता के लालच में पकिस्तान के सुर में सुर मिला रहे हों तथा  चुनाव प्रचार में जिन्ना और पाकिस्तान के  कसीदे पढ़े जा रहे हों  तब  कुछ भी हो सकता  है। वैसे तो आज राजनीति में नैतिकता के लिए कोई स्थान नहीं बचा है तथा   सत्ता के लिए  कोई भी  किसी भी हद तक गिरने को तैयार है लेकिन फिर भी  किसी पार्टी या व्यक्ति से असहमति और उसका   विरोध जब देशद्रोह के स्तर तक पंहुच जाए तथा जिस थाली में खाएं  उसी में छेद करने वालों तथा जिस डाल  पर बैठें  उसी को काटने वालों के हौसले बुलंद हों और उन्हें स्वयंभू व तथाकथित लोकतंत्र के ठेकेदारों का मौन या मुखर समर्थन भी मिल रहा हो  तब यह गंभीर चिंता का विषय होने के साथ ही एक बड़े खतरे  और साज़िश का संकेत भी लगता  है।

Monday, 24 January 2022

 असहमति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल आधार है।  कोई अल्पमत में हो या बहुमत में किसी को असहमति प्रकट करने और अपनी बात कहने से रोका नहीं जाना चाहिए जब तक कि वह उसका दुरुपयोग न कर रहा हो ।  लेकिन स्वतंत्रता के इतने समय बाद भी और सभी दल के  राजनेताओं और उनके समर्थकों द्वारा असमति और विरोध को यथासंभव कुचलने का प्रयास ही किया गया है।  सत्ता में रहने वालों  द्वारा तो सत्ता का दुरुपयोग होता ही रहा है लेकिन न रहने पर भी असहमति रखने पर अपने प्रतिपक्षी को धमकाना तथा गुंडागर्दी करना कुछ नेता व उनके समर्थक अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। आज भी जो दल जहाँ  सत्ता में है  वहां अपने से असहमत लोगों को यथासंभव परेशान  करने तथा कुचलने में कोई कसर बाकी नहीं रख  रहा है और  जहाँ  सत्ता में नहीं हैं वहां नेता, कार्यकर्ता तथा समर्थक अगर किसी कारण गुंडागर्दी नहीं भी कर पाते तो  बाद में देख लेने की धमकी तो दे ही देते हैं । 


Sunday, 23 January 2022

 जिनके लिए  भ्रष्टाचार और बेईमानी प्राथमिकता होती है. उन्हें ईमानदार शैतान की तरह दिखाई देता  है। 

To whom corruption and dishonesty are  priority, they look  honest  as devil.

 नेताजी सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद, सरदार भगत सिंह जैसे अन्य अनगिनत शहीदों  तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनिर्माताओं  तथा उनके बलिदान और   योगदान को महत्त्व न देने तथा यथासंभव उपेक्षित रखने का पूरा प्रयास किया गया।  फिर भी यह   लोग जनमानस में अमर रहे। 

Countless martyrs like Netaji Subhas Chandra Bose, Chandrashekhar Azad, Sardar Bhagat Singh and many freedom fighters and nation builders like Sardar Vallabhbhai Patel and their sacrifices and contributions were not given importance and neglected as much as possible. Yet these people remained immortal in the public mind.

Friday, 14 January 2022

 जिसका जैसा स्वाभाव होता है, उसे वैसी ही संगति चाहिए।  जिसे गंदगी में ही रहना  पसंद है वह साफ़ सुथरे स्थान या माहौल में असहज मह्सूस करेगा तथा  ज्यादा  समय तक नहीं टिक सकता।  जैसे खारे पानी में रहने वाली  मछली मीठे पानी में ज्यादा समय तक नहीं रह सकती। 

Thursday, 13 January 2022

Some people will not leave any stone unturned because they can't live without serving the society and country. 

बसपा से टिकट कटेगा तो भाजपा से,

भाजपा से कटेगा तो सपा से,

अगर सपा मे भी बात नहीं बनी तो काँग्रेस से लड़ेंगे, लेकिन देश सेवा तो करके ही मानेंगे😂😂 

सतीश कुमार खुराना जी की पोस्ट

Sunday, 9 January 2022

 कुछ वर्ष पहले संसदीय राजभाषा समिति के एक पूर्व उपाध्यक्ष जी से मैंने एक बार कहा कि आप हिंदी प्रेमी होने के साथ एक कवि  भी हैं तथा सरकार भी आप की ही  है।   फिर हिंदी को राष्टभाषा बनाने  में  क्या परेशानी है ?    उनका जवाब था "राय साहब यह सिर्फ भाषा का नहीं बल्कि एक राजनीतिक मसला है जिसे हल करना आसान नहीं  है" और उन्होंने इसके बाद चुप्पी साध ली ।

Saturday, 8 January 2022

 लोकनायक जयप्रकाश नारायण का आंदोलन परिवर्तन के लिए एक समग्र आंदोलन था।  वे देश  में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, नैतिक हर प्रकार का परिवर्तन चाहते थे ताकि एक नया समाज बने। देश में सामाजिक भेदभाव, जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, निरंकुश शासन, वंशवाद, सांप्रदायिकता, तानाशाही आदि के खिलाफ जेपी ने अपनी आवाज बुलंद की और संपूर्ण क्रांति का नारा दिया।   लेकिन  दुर्भाग्य से उसका वांछित परिणाम नहीं निकल सका।  जैसा कि हर आंदोलन के साथ होता है,  कुछ गलत लोग भी उनके आंदोलन से जुड़े, जिन्होंने उसका नाजायज फायदा उठाया और आगे चलकर अपने निजी हितों के लिए साम्प्रदायिकता,  जातिवाद, अलगाववाद इत्यादि को बढ़ावा देने और लोकतंत्र का निरादर करने के साथ ही  वह सबकुछ किया, जिसके विरुद्ध यह  आंदोलन खड़ा हुआ था तथा  राजनीति, समाज और  देश की एकता  को और भी ज्यादा नुकसान पंहुचाया।  

Loknayak Jayaprakash Narayan's movement was a holistic movement for change. He wanted  social, economic, political, cultural, educational, moral every kind of change in the country;  so that,  a new society would be formed. JP raised his voice against social discrimination, casteism, familyism, corruption, autocratic rule, dynasty, communalism, dictatorship etc. in the country and gave the slogan of total revolution. But unfortunately it did not get the desired result. Like every movement, some wrong people also joined his movement, who took illegitimate advantage of it and later on promoted communalism, casteism, separatism etc. for their personal interests and disrespected democracy.  They  done everything  against which the movement was raised  and caused even more damage to politics, society and the unity of the country.

Friday, 7 January 2022

चरित्रहीन, मुफ्तखोर, भ्रष्ट, दलाल, बिचौलिए, अपराधी, अलगाववादी  तथा आतंकवादी अपने हितों  के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनका कोई भी सिद्धांत नहीं होता इसलिए अपने उद्देश्य और फायदे  के प्रभावित होने पर ये समाज, देश और मानवता को कोई भी नुकसान  पंहुचाने में ज़रा भी नहीं हिचकते। 

Characterless, spongers, corrupt, procurers, middlemen, criminals,  separatists and terrorists can go to any extent for their interests. They do not have any principles, so they do not hesitate to do any harm to the society, country and humanity when their purpose and benefits are affected.

Thursday, 6 January 2022

 जब सत्तर के दशक को दुहराने का प्रयास असफल रहा तो साठ  के दशक को दुहराने का प्रयास किया गया। वे बस यह भूल गए कि यह इक्कीसवी  सदी का बाईसवां साल  है।

When attempts to replicate the seventies failed, attempts were made to repeat the sixties. They simply forgot that it is the twenty-second year of the twenty-first century.

Wednesday, 5 January 2022

एक भोजपुरी कहावत है 'कउवन के मनवले डांगर ना मरतैं' यानि  कौवों के चाहने  और मनाने से पशु नहीं मरा करते हैं ।