Friday, 25 June 2021

 जो लोग लोकतंत्र, मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कुछ भी बकवास और गुंडागर्दी करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार  समझते हैं उन्हें ही अपने बारे में सच सुनना बिलकुल पसंद  नहीं आता।  ऐसा होने पर वह और उनके समर्थक किसी भी हद तक नीचता, गुंडागर्दी और हिंसा पर उतर आते हैं। अगर आपको अपने लिए इस तरह के अधिकार चाहिए तो फिर दूसरों के ऐसा ही अधिकार प्रयोग करने से परेशानी क्यों  होनी चाहिए ? अधिकार के साथ कुछ कर्तव्य भी जुड़े हैं,  यह इन निहित स्वार्थी, संकीर्ण मानसिकता और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की समझ में नहीं आता।   देश संविधान और कानून से ही चल सकता है।  जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली स्थिति अंततः सबके लिए दुखदाई होती है । आग लगाने वाला भी देर सवेर  उस आग से प्रभावित होकर ही रहेगा, यह प्रकृति का नियम  है। 

No comments:

Post a Comment