Saturday, 30 October 2021

 विरोध करने का तरीका सभ्यतापूर्ण भी हो सकता है।  विरोध का मतलब घटियापन पर उतरना नहीं है जैसा आज कल कुछ लोग कर रहे हैं। जिस तरह के विरोध का प्रदर्शन  हो रहा है यह विकृत तथा पूर्वाग्रहग्रस्त  मानसिकता और  सोच को दर्शाता है।

ऐसे  लोग देश और समाज के लिए सबसे  बड़ा खतरा हैं। अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करने, अपनी प्रासंगिकता बनाये रखने और  सामयिक फायदे के लिए  ये लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं, चाहे उससे समाज या देश में कैसी भी स्थिति बन जाये। वास्तव में ऐसे लोगों को देश या समाज से कुछ लेना देना नहीं होता सिर्फ इनके निजी स्वार्थ ही इन्हे सर्वोपरि लगते हैं जिसके लिए यह गुंडागर्दी, अराजकता और हिंसा का सहारा लेकर तथा  समाज में झूठ और भ्रम फैलाकर  कर  कुछ लोगों को मूर्ख बनाने में सफल हो जाते हैं ।

No comments:

Post a Comment