Wednesday, 31 July 2019

कुछ लोगों ने धर्म, जाति, क्षेत्र, वर्ग तथा भाषा को अपने भ्रष्टाचार, अन्याय या अपराध की तरफ से लोगों का ध्यान भटकाने का साधन बना लिया है। जहाँ इनके निहित स्वार्थों पर आंच आती है, लोगों को इनके नाम पर भड़का कर अस्थिरता पैदा करने का प्रयास शुरू कर देते हैं।

Some people have made religion, caste, region, class and language as tool to divert the attention of the people from their corruption, injustice or crime. When their inherent interests are compromised, they try to provoke people and spread hatred to create instability in the name of the same.

Tuesday, 30 July 2019

मानवता सर्वोपरि है। सिर्फ रूढ़िवादी या अवसरवादी लोग ही अपने निहित स्वार्थों के लिए किसी भी सामाजिक कुरीति या बुराई का समर्थन करते हैं। इसलिए इस तरह के लोग समाज और मानवता के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

Sunday, 28 July 2019

किसी न किसी रूप में भ्रष्टाचार तथा काला धन देश की अधिकतर गंभीर  समस्याओं का प्रमुख कारण  है,  इसलिए जबतक  इसपर ईमानदार और निर्णायक कार्यवाई नहीं होगी कुछ भी बदल नहीं सकता ।
हर मानव किसी न किसी विशिष्ट गुण के साथ संसार में आया है इसलिए वह अपने आप में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक है। अगर किसी एक भी व्यक्ति के मानव अधिकारों का सम्मान नहीं किया जाता तो यह पूरी मानवता के प्रति अन्याय और अपराध है।

Tuesday, 16 July 2019

अधिकतर लोग यह मान कर चलते हैं कि वह जो जानते या मानते हैं वही अंतिम सत्य है। वह इस पर विचार करने को भी तैयार नहीं हैं कि शायद दूसरा भी ठीक हो । इसीलिए सभी खुद को सुधारने की बजाय सारी दुनिया को सुधारने का बीड़ा उठा लेते हैं, जो कभी संभव नहीं है। इससे सिर्फ अराजकता और अशांति को बढ़ावा मिलता है जिसका इतिहास भी गवाह है। संसार की अधिकतर समस्याओं की जड़ में शायद यहीं सोच है।

Saturday, 13 July 2019

हर व्यक्ति का सोचने और जीने का अपना तरीका है। सभी एक दूसरे से सहमत हों यह आवश्यक नहीं है । फेसबुक मेरे लिए अपने विचारों को शेयर करने तथा अभिव्यक्ति का एक माध्यम है, इसलिए मैं जो कहना चाहता हूँ या पसंद करता हूँ; आपनी पोस्ट के माध्यम से अभिव्यक्त कर रहा हूँ। लोग क्या समझते हैं, यह उनपर निर्भर है। 
Every person has its own way of thinking and living. So, it is not possible that everyone will be agree with each other. According to me, facebook is a place to share own thoughts or opinion and medium of expression. Whatever I want to say or like, I express  through my posts. What do other think, it is up to them.
पसंद नापसंद अपनी जगह है लेकिन ऐसे रिश्ते बनाने का कोई फायदा नहीं जिन्हें हम समय नहीं दे  सकते। 

Friday, 12 July 2019

पक्षपातपूर्ण ,  पूर्वाग्रह तथा निहित स्वार्थों से से ग्रस्त  प्रशंसा या निंदा का कोई अर्थ नहीं है। 

Thursday, 11 July 2019

किसी भी व्यक्ति, समाज या राष्ट्र के विकास में संयम और अनुशासन का सबसे बड़ा योगदान होता है। दुर्भाग्य से हमारे देश में इनका  ही सबसे ज्यादा अभाव है, विशेष रूप राजनीतिक वर्ग में ।

Saturday, 6 July 2019

केवल सिद्धांत और विचारधारा की बातें करने का कोई फायदा नहीं होता।   उन्हीं लोगों के विचारों को को महत्त्व दिया जाता है जो इन्हें आचरण में भी लाते हैं।  मानवता के भले और भविष्य के लिए नैतिकता और शांति का  निर्विवाद रूप से  महत्व है तथा आज तो इनकी नितांत आवश्यकता है । लेकिन कुछ लोगों के मुँह से इनपर वक्तव्य  ऐसा लगता है जैसे कोई खतरनाक आतंकवादी विश्वशांति पर उपदेश दे रहा हो । 

Friday, 5 July 2019

We arrange and find time for whom or what we like or interested in else always having shortage of it.

Tuesday, 2 July 2019

हमारे देश के अधिकतर बुद्धिजीवियों और नेताओं में यह समानता है कि वे किसी व्यक्ति, अपराध, घटना या सामाजिक बुराई की निंदा अपनी विचारधारा, निहित स्वार्थ तथा फायदे नुकसान का ध्यान रखते हुए करते हैं। छोटी छोटी घटनाओं को तिल का ताड़ बनाने वाले बड़ी बड़ी घटनाओं पर चुप्पी साध जाते हैं।

Monday, 1 July 2019

धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा, संगठन, विचारधारा या किसी अन्य के नाम पर अपराधियों का समर्थन, संरक्षण और महिमामंडन करने या उनकी करतूतों पर चुप्पी साधने तथा उन पर पर्दा डालने/उचित ठहराने का प्रयास करने वाले लोग जब अपराधों के बढ़ने, अपराधियों का हौसला बुलंद होने तथा कानून व्यवस्था ख़राब होने का रोना रोते हैं तब बड़ा विचित्र लगता है।