विरोध करने का तरीका सभ्यतापूर्ण भी हो सकता है। विरोध का मतलब घटियापन पर उतारना नहीं है जैसा आज कल कुछ लोग कर रहे हैं। जिस तरह के विरोध का प्रदर्शन हो रहा है यह विकृत तथा पूर्वाग्रहग्रस्त मानसिकता और सोच को दर्शाता है।
Saturday, 31 October 2015
Friday, 30 October 2015
किसी भी गलत बात, अन्याय या हिंसा का विरोध पुरजोर तरीके से होना ही चाहिए लेकिन जिस तरह हर तरफ और हर मुद्दे पर पक्षपातपूर्ण ढंग से राजनीति हो रही है तथा आरोप पत्यारोप लगाये जा रहे हैं उससे कुछ लोगों की नीयत और विश्वसनीयता संदेह के दायरे में आ जाती है। राजनीति का यह घटिया स्तर देश को कहाँ ले जायेगा यह सोचने की फुरसत किसी को नहीं है क्योंकि आज निहित स्वार्थ देश हित से उपर हैं। । दुर्भाग्पूर्ण है कि अधिकतर मिडिया का रवैया भी पक्षपात पूर्ण रहता है जो बिना किसी घटना की सच्चाई जाने उसे अपने हिसाब से तोड़ मरोड़ कर कुछ का कुछ दिखा कर समाज में नफरत फैला रहा है ।
Monday, 26 October 2015
Thursday, 22 October 2015
Wednesday, 21 October 2015
हमारे देश का मीडिया जिस तरह से नकारात्मक, पक्षपातपूर्ण और पूर्वाग्रह से ग्रस्त है वह चिंता का विषय है परन्तु जब पैसा कमाना ही मकसद हो तब कुछ भी कहना व्यर्थ है क्योंकि अधिकतर मिडिया व्यावसायिक घरानों से सम्बद्ध है । देश में बहुत कुछ सकारात्मक भी हो रहा है लेकिन मीडिया को सनसनी फ़ैलाने और नकारात्मक ख़बरें दिखाने बल्कि ख़बरें गढ़ने में ज्यादा दिलचस्पी है। डॉ कलाम ने भी मीडिया के इस रवैये पर सवाल उठाये थे।
Sunday, 18 October 2015
Friday, 16 October 2015
Thursday, 15 October 2015
पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर कोई कुछ भी कहे या करे लेकिन सत्य यही है कि हमारे देश में साहित्य अकादमी या इस जैसी और भी संस्थायें हमेशा से राजनीति का अड्डा रही है और इसके पुरस्कार और पदाधिकारी अक्सर विवादों में रहे हैं तो आज नया क्या है ? क्या आज भी राजनीति नहीं हो रही है ? अभी हाल में कोई पुरस्कार लेते हुए एक एक वरिष्ठ लेखक एक युवा मुख्यमंत्री के पैरों में झुक गए थे वह क्या था ? साहित्य में या कहीं भी पुरस्कारों पर हमेशा से विवाद और जोड़तोड़ का साया रहता है। कोई माने न माने यह एक कटु सत्य है कि देश की मिटटी से जुड़े जन लेखक अधिकतर उपेक्षित रहे हैं जबकि जोड़ तोड़ वाले सम्मानित होते रहते हैं ।
Sunday, 11 October 2015
यह एक अत्यंत दुखद सत्य है कि देश के सभी दल और अधिकतर राजनेता अपने राजनैतिक और निजी स्वार्थों के लिए किसी न किसी बहाने से जनता में फूट डालने का प्रयास करते हैं। देश में एकता के लिए शायद ही कोई सच्चे मन से प्रयास करता है। देश की चुनावी राजनीति नफरत और आपसी द्वेष को बढ़ावा देने के अलावा अखंडता के लिए गंभीर खतरा भी बन रही है लेकिन निजी स्वार्थों से आगे सोचने की किसी को फुर्सत नहीं है। सभी एक दूसरे पर कीचड उछालने में व्यस्त हैं लेकिन किसी को भी आत्म विश्लेषण की जरुरत नहीं लगती।
Saturday, 10 October 2015
अपनी भाषा का कोई विकल्प नहीं है ! डॉ कलाम ने भी कहा है
There is no alternate of own language. Dr Kalam has also said..
There is no alternate of own language. Dr Kalam has also said..
अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं. मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे.
डॉ अब्दुल कलाम
English is necessary as at present original works of science are in English. I believe that in two decades times original works of science will start coming out in our languages. Then we can move over like the Japanese.
Dr A P J Abdul Kalam
Wednesday, 7 October 2015
Sunday, 4 October 2015
किसी की भी हो हत्या या खूनखराबा मानवता के प्रति जघन्यतम अपराध में से एक है और अत्यंत निंदनीय है लेकिन इस पर कोई वास्तविक दुःख या संवेदना प्रकट करने तथा ऐसा भविष्य में न हो इसके लिए प्रयास करने की बजाय जिस तरह की राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास किया जाता है वह तो और भी ज्यादा निंदनीय और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)