धर्मान्धता किसी भी रूप में अनुचित और निंदनीय है लेकिन तथाकथित धर्मनिरपेक्षता भी सामान रूप से घातक है। पक्षपातपूर्ण ढंग से इसकी व्याख्या करना तथा अपने फायदे के लिए धर्म, जाति या वर्ग के नाम पर लोगों को भड़काना ही आजकल तथाकथित धर्मनिरपेक्षता रह गई है। कुछ लोग लम्बे समय से अपनी सुविधा, सत्ता और मुफ्त की ऐश तथा अपने भ्रष्टाचार, लूट, धांधली और गुंडागर्दी की तरफ से लोगों का ध्यान बटाने के लिए इसका फायदा उठा रहे हैं। वास्तव में धर्मनिरपेक्ष शब्द की बजाय पंथनिरपेक्ष शब्द प्रयोग किया जाना चाहिए क्योंकि धर्म कर्तव्य और दायित्व का भी नाम है। जब कहा जाता है कि परिवार, समाज, देश और मानवता की रक्षा करना हमारा धर्म है, तब उसका अर्थ कर्तव्य और दायित्व से होता है। धर्मनिरपेक्ष होने के बाद ये लोग कर्त्तव्य, संस्कृति, समाज, देश तथा मानवता से भी निरपेक्ष होते जा रहे हैं।
Bigotry in any form is unfair and condemnable but so-called secularism is equally deadly. Interpreting it in a biased manner and provoking people in the name of religion, caste or class for one's own benefit has become the so-called secularism nowadays. Some people have been taking advantage of this for a long time for their convenience, power and freebies and to divert the attention of the people from their corruption, loot, fraud and hooliganism. In fact, for secularism, instead of the word dharmnipeksh, the word panthnirpeksh should be used because dharma is also the name of duty and obligation. When it is said that protecting family, society, country and humanity is our dharma, then it means duty and responsibility. After being secular, these people are becoming neutral to duty, culture, society, country and humanity also.