Wednesday, 24 May 2023

 काले धन, भ्रष्टाचार, अपराध और आतंकवाद के तार देश विदेश में बहुत दूर तक फ़ैल चुके  हैं।  इनका आपसी सहयोग और गठबंधन इतना मज़बूत हो चुका है कि    किसी एक के खिलाफ कार्यवाई होते ही सभी न सिर्फ संगठित होकर  एक सुर में बोलने लगते हैं,   बल्कि  विरोध और एक दूसरे की सहायता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।  

The strings of black money, corruption, crime and terrorism have spread far and wide in the country and abroad. Their mutual cooperation and alliance has become so strong that if  action is taken against any one, all of them not only unite and start speaking in one voice, but can go to any extent to oppose and help each other.

Tuesday, 23 May 2023

 विशेष रूप से हमारे देश में ज्यादा डिग्रीधारी और उच्चशिक्षित होना दोनों अलग बाते  हैं।   वैसे ही गंवार या असभ्य और अशिक्षित होने में भी बहुत फर्क है।  भाषा का संयम तथा व्यवहार कुशलता ही वास्तव में शिक्षा, सभ्यता, समझदारी और  विद्वता की असली पहचान है । अनपढ़ व्यक्ति भी बहुत सभ्य, संयमित, समझदार  और व्यावहारिक  हो सकता है जबकि तथाकथित बहुत पढ़ा लिखा व्यक्ति गंवार होने के साथ ही मूर्खो की तरह व्यवहार करते हुए कुछ भी बोल सकता है। 

Sunday, 7 May 2023

अन्याय किसी के साथ  भी अनुचित है । न्याय और अधिकारों के लिए लड़ना भी  आवश्यक  है लेकिन यह भी याद रखना जरूरी है कि जंगली कुत्ते, भेड़िये, लकड़बग्घे, सियार और लोमड़ी कभी  भेड़ों के शुभचिंतक  नहीं हो सकते।  वह हमेशा सिर्फ अपने शिकार की तलाश में रहते  हैं।  

Injustice is unfair to anyone. It is also necessary to fight for justice and rights but it is also important to remember that wild dogs, wolves, hyenas, jackals and foxes can never be well-wishers of sheep. They are always  looking for their prey only.