निद्रा अचेतन ध्यान है जबकि ध्यान चेतन निद्रा है।
Sleep is unconscious meditation however meditation is conscious sleep.
आलोचना करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन आलोचना करते समय यह तो ध्यान रखना ही चाहिए कि वह खुद के चरित्र का दर्पण न बन जाये।
Thursday, 27 September 2018
जीवन में जैसा आपका अनुभव होता है वैसा ही आप संसार को देखते और समझते हैं।
Tuesday, 25 September 2018
कई बार हम सामर्थ्य होते हुए भी अपनी सहृदयता और विश्वास का अनुचित फायदा उठाने वालों की करनी को सिर्फ इसलिए भुला देते हैं कि हम उनकी तरह घटिया स्तर पर नहीं उतर सकते। हर व्यक्ति अपने कर्म और भाग्य के अनुसार पाता है इसलिए एक तो इससे बहुत फर्क नहीं पड़ता और दूसरे विश्वासघात करनेवाला व्यक्ति शायद ही ज्यादा समय तक खुशहाल देखा गया हो क्योंकि देर से ही सही कर्मों का फल तो सामने आता ही है।
इसका एक नुकसान यह जरूर होता है कि हम आसानी से किसी पर विश्वास नहीं कर पाते और थोड़ा सावधानी बरतने लगते हैं। हालांकि ऐसी घटनाओं से अपना स्वाभाव बदलना जरुरी नहीं लगता क्योंकि संसार में आपको कुछ धोखा देने वाले हो सकते हैं लेकिन अनेक सहायता करने वाले भी होते ही हैं।
Sunday, 23 September 2018
अगर कभी साम्प्रदायिकता, जातिवाद, असमानता और गरीबी इत्यादि समाप्त हो गई तो राजनीतिक रोटियाँ किस पर सेंकी जाएँगी ?
Thursday, 20 September 2018
हमारे पड़ोस में एक देश मानवाधिकारों की शायद ही कोई कदर करता है क्योंकि वहां क्या हो रहा है सभी जानते हैं । अपनी आर्थिक और सामरिक शक्ति के बल पर दूसरे देशों के साथ दादागीरी करने के साथ ही कई देशों को अपने जाल में फँसा कर उनके संसाधनों को अपने हितों के लिए प्रयोग करने के लिए उन देशों के कुछ लोगों को लालच देकर वहाँ की राजनीति को प्रभावित करके अस्थिरता को बढ़ावा देने का प्रयास भी करता है। हमारे देश के खिलाफ भी वह दबाव बनाने तथा तरह तरह से असुविधाजनक स्थिति पैदा करने का प्रयास करता रहता है। जो उसका रिकार्ड है इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हमारे देश में भी कुछ लोग उसके इशारों पर देश में अशांति और अस्थिरता को बढ़ाने का काम करते हों। फिर भी कुछ घटनाओं को तिल का ताड़ बना देने वाले मानवाधिकारों के तथा अन्य बहुत से तथाकथित ठेकेदार और प्रवक्ता इस मामले पर शायद ही कभी बोलते हों।
Wednesday, 19 September 2018
दादागीरी, हिंसा, आतंक या तानाशाही तथा मानवाधिकारों का हनन किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक हैं लेकिन जिनका इतिहास इनसे भरा पड़ा है तथा जो विचारधारा इनका पर्याय बन कर रह गई है और इसी वजह से पूरे विश्व में धीरे धीरे अप्रासंगिक होकर सिमटती जा रही है, उसके मानने वालों द्वारा इन मुद्दों पर बात करना बड़ा हास्यास्पद है।
Sometimes silence is better reaction than words.
Sunday, 16 September 2018
आत्मनियंत्रण और अनुशासन के बिना धनबल, बाहुबल, संख्याबल, सत्ताबल या ज्ञान अथवा अन्य किसी प्रकार के बल अभिमान ही उत्पन्न करते हैं इसलिए प्रायः विनाशकारी ही साबित होते हैं।
Power of money, muscle, number, ruling and knowledge or any other type of power without self regulation and discipline brings proud which mostly causes destruction
Friday, 14 September 2018
एक धर्म, जाति, वर्ग तथा बाँटने और भड़काने की खुलेआम वकालत तथा राजनीति करे तो सही और दूसरा करे तो गलत। इस तरह की सोच रखने वाले लोग किसी देश या समाज का कैसे और क्या भला करेंगे ? आज इस प्रश्न पर विचार की जरूरत है।
हिंदी के साथ ही सभी भारतीय भाषाएँ तथा बोलियां महत्वपूर्ण हैं। सबको सम्मान मिलने के साथ उनके प्रयोग को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
Thursday, 6 September 2018
राजनीति में एक अक्सर प्रयोग होने वाला बड़ा सामान्य शब्द है 'समान विचार वाले दल या लोगों के साथ गठबंधन कर सकते हैं या करेंगे '। लेकिन वास्तव में राजनीति में किसी तरह सत्ता पाने के एक सूत्रीय कार्यक्रम के अतिरिक्त भी कोई विचार या सिद्धांत होता है क्या ?
सबकी महत्वाकांक्षाओं को हवा देकर अपना उल्लू सीधा करने तथा सबको संतुष्ट करने के चक्कर में कोई संतुष्ट नहीं होता बल्कि यह आगे चलकर अराजकता और विद्रोह का कारण जरूर बनता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से अलग अलग तरह के मुद्दे उठाकर लोगों को भड़काने तथा बाँटने का प्रयास किया गया है और देश में अशांति तथा अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया गया है वह सामान्य तो नहीं लगता । शायद कोई बहुत गंभीर साजिश चल रही है क्योंकि हमारे देश में सत्ता के लिए कुछ भी किया जा सकता है। लोगों की याददास्त कमजोर हो गई हो तो अलग बात है वर्ना कुछ लोगों का तो सत्ता के लिए साजिशों तथा विभिन्न लोगों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के बाद धोखा देने का इतिहास ही रहा है क्योंकि वह सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं ।
Wednesday, 5 September 2018
देश में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक और खतरे में वर्ग वह है जो सच्चाई के साथ खड़ा होता है तथा हर गलत चीज का बिना भेदभाव के विरोध करता है।
Sunday, 2 September 2018
आलोचना या प्रशंसा का मूल्य तभी है जब वह निहित स्वार्थ और राग द्वेष के बिना तथा पूर्वाग्रह और पक्षपात से रहित होकर निरपेक्ष भाव से की गई हो ।
Saturday, 1 September 2018
निहित स्वार्थों के लिए बड़े से बड़े झूठ को सच और सच को झूठ बना देना ही आज व्यावहारिक राजनीतिज्ञ तथा बुद्धिजीवी होने की निशानी है।
राजनीति का कमाल देखिये कल तक जो लोग गुरिल्ला आर्मी से भी खतरनाक थे, आज वह अचानक बहुत शरीफ लोग हो गए हैं।