निरपेक्षता तथा स्वतंत्र चिंतन की बात करने वालों को संत कबीर की तरह होना चाहिए। किसी का किसी के भक्त होने पर व्यंग या उपहास करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि खुद किसी के चारण, चरणदास या किसी विचारधारा के अंधभक्त और गुलाम न हों। आजकल अधिकांश लोगों के पास अपने कर्मों पर विचार करने का समय नहीं है। सभी दूसरों का आकलन तथा मूल्यांकन करने में व्यस्त हैं ।
Friday, 31 July 2020
Thursday, 30 July 2020
Wednesday, 29 July 2020
निसंदेह रफाल आज के उपलब्ध लड़ाकू विमानों में बेहतरीन है और इस की युद्धक क्षमता बहुत प्रभावशली है, लेकिन जिस विशेषज्ञता के साथ हमारा मिडिया इसकी खूबियां गिना रहा है, वह पता नहीं फ़्रांस वालों को भी मालूम हैं या नहीं ? उन्हें यह न लगने लगे कि कहीं उन्होंने इसे सस्ता तो नहीं बेंच दिया ?
वास्तव में हमारा मीडिया ख़बरें दिखाने की बजाय ख़बरें गढ़ने में ज्यादा यकीन रखता है जो बिक सके।
वास्तव में हमारा मीडिया ख़बरें दिखाने की बजाय ख़बरें गढ़ने में ज्यादा यकीन रखता है जो बिक सके।
Sunday, 26 July 2020
अपने षडयंत्र, अवसरवाद, मक्कारी, बेईमानी, अनैतिकता, कुतर्क और झूठ को न सिर्फ उचित ठहराना बल्कि इनको अपनी महानता बताना तथा दूसरों की अच्छाई, नेकनीयती, ईमानदारी और सच्चाई पर भी ऊँगली उठाना तथा उसे गलत साबित करने का प्रयास करना कोई नई बात नहीं है। राजनीतिक वर्ग को तो इसमें विशेषज्ञता हासिल होती है। इसके उदाहरण से पूरा मानव इतिहास भरा पड़ा है।
Saturday, 25 July 2020
Friday, 24 July 2020
Monday, 20 July 2020
Friday, 17 July 2020
Wednesday, 15 July 2020
सत्ता का लालच और संघर्ष सिर्फ अपने लिए ही नहीं होता बल्कि आने पीढ़ियों को स्थापित करने के लिए भी होता है। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो सत्ता में रहने वाला व्यक्ति अपने बेटे बेटियों या परिवार के अन्य सदस्यों को अपना उत्तराधिकारी बना देना चाहता है, चाहे वह इसके योग्य हों या न हों। इसीलिए जब कोई प्रतिद्वन्दी उभरता दिखाई देता है तब मुश्किल खड़ी होने लगती है और वह किसी भी कीमत पर उसे या तो किनारे लगाने का प्रयास करता है या उसे कुचल देता है। इतिहास गवाह है कि सत्ता के लिए संघर्ष के पीछे अधिकतर ऐसा ही होता है बल्कि अक्सर खून ख़राब भी होता रहा है।
Sunday, 12 July 2020
जैसा कि हम दशकों से देख रहे हैं कि राजनीति में नैतिकता के लिए तो कोई जगह है ही नहीं तथा किसी भी तरह सत्ता पाना तथा उसमें बने रहना, सिर्फ यही एकमात्र सिद्धांत है। फिर भी सभी एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए उनको सत्ता का लालची, अनैतिक तथा सिद्धांतहीन बताते रहते हैं। व्यक्ति और परिवार देश से बड़े मान लिए जाते हैं तथा वह अपनी मनमानी करते रहते हैं। योग्य, ईमानदार, ऊर्जावान तथा जमीन से जुड़े लोगों की उपेक्षा की जाती है और उनको जानबूझ कर आगे नहीं आने दिया जाता जबकि जोड़ तोड़ में माहिर तथा चाटुकार मौज करते हैं। जब दलों में ही आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है तब उनसे लोकतंत्र की रक्षा तथा उसको मज़बूत करने की आशा करना व्यर्थ है।
Thursday, 9 July 2020
किसी ने भी किया हो, जो गलत है उसकी आलोचना तथा विरोध पूरी तरह से होना चाहिए इसमें संदेह की कोई गुंजाईश ही नहीं है। लेकिन आलोचना जब पूर्वाग्रह तथा निहित स्वार्थों से परे हो तभी विश्वसनीय लगती है क्योंकि झुकाव या नफरत होने पर सच्चाई दिखना असंभव है । इसलिए किसी के प्रति झुकाव तथा किसी के प्रति नफरत रखने तथा कभी कभी सच को झूठ या झूठ को सच ठहराने का प्रयास करने, दूसरे शब्दों में बड़ी सफाई से झूठ बोलने वाले व्यक्ति की नीयत तो संदेहास्पद है ही, पर ऐसे लोगों को महान तथा निष्पक्ष बताने वालों की तो मानसिक स्थिति पर संदेह भी होने लगता है।
Sunday, 5 July 2020
Wednesday, 1 July 2020
कुछ लोगों को देश और उसके गरीबों की इतनी चिंता रहती है कि उसे साबित करने के लिए जनता के पैसे पर मुफ्त की ऐश करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझने लगते हैं। उनकी सुविधाओं पर असर पड़ते ही देश, लोकतंत्र और गरीब सभी खतरे में पड़ जाते हैं। वैसे यह कोई नई बात नहीं है। ऐसे लोगों के बारे में बहुत पहले ही अकबर इलाहाबादी ने कहा था।
कौम के गम में डिनर खाते हैं हुक्काम के साथ
रंज लीडर को बहुत है मगर आराम के साथ
कौम के गम में डिनर खाते हैं हुक्काम के साथ
रंज लीडर को बहुत है मगर आराम के साथ
Subscribe to:
Posts (Atom)