Friday, 14 November 2025

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ब्रह्माण्ड के दो शास्वत नियम हैं।  एक यह कि ब्रह्माण्ड में प्रतिक्षण परिवर्तन हो रहा है, दूसरा यह कि कुछ भी निश्चित नहीं है, अर्थात अनिश्चितता ही एकमात्र निश्चितता है। पृथ्वी पर जीवन के विकासक्रम में भी ऐसा ही हुआ है। जो जीव समय, परस्थितियों और जलवायु में पतिवर्तन के अनुकूल  अपने को परिवर्तित, विकसित और  समायोजित करते रहे तथा अपनी  स्वीकार्यता बनाये रखने में सफल हुए, उनका अस्तित्व तो बचा रहा; परन्तु जो ऐसा नहीं कर पाए, वह नष्ट हो गए। मनुष्य के लिए भी यही सत्य है।  

जैसा कि चार्ल्स डार्विन ने अपनी पुस्तक "द ओरिजन ऑफ स्पीसीज़"  में कहा है,  "प्रजातियों में सबसे बुद्धिमान या सबसे शक्तिशाली प्रजाति जीवित नहीं रहती; बल्कि वह प्रजाति अस्तित्व बचाये रखती है, जो उस बदलते परिवेश के साथ अनुकूलन और समायोजन करने में सबसे सक्षम  होती है; जिसमें वह खुद को पाती है "।

As per scientific perspective, there are two eternal laws of the universe. One is that the universe is constantly changing; the other is that nothing is certain, means  uncertainty is the only certainty. This is also true in the evolution of life on Earth. Those organisms that managed to modify, evolve, adjust and adapted  the changes according to  time, circumstances, and climate, and managed to maintain their acceptability, survived; but those  failed to do so perished. The same is true for humans.

As Charles Darwin said in his book "The Origin of Species," It is not the most intellectual of the species that survives; it is not the strongest that survives; but the species that survives is the one that is able best to adapt and adjust to the changing environment in which it finds itself."

Wednesday, 12 November 2025

 लगता है बेकार तब दुनिया का सब ज्ञान

जब लेता इंसान ही इंसानों की जान

Tuesday, 4 November 2025

मेरे  विचार से प्रबुद्ध व्यक्ति उसे कहा जाना चाहिए जो जिज्ञासु होने के साथ ही सदैव विद्यार्थी ही बना रहता है तथा वह किसी का भी अंधभक्त नहीं बन सकता। पूर्वाग्रह से ग्रस्त तथा अपने को महाज्ञानी समझने वाला  व्यक्ति बहुत पढ़ा लिखा तो हो सकता है,  लेकिन उसे प्रबुद्ध नहीं कहा जा सकता। 

जैसा कि लियो टॉलस्टॉय ने कहा है "हम केवल इतना ही जान सकते हैं कि हम कुछ नहीं जानते। और यही मानवीय बुद्धिमत्ता का सर्वोच्च स्तर है"।

As per my opinion, an enlightened person is one who is always curious, remains a student forever and who cannot blindly follow anyone. A person who is prejudiced and considers himself a great scholar may be highly educated, but he cannot be called enlightened.

As Leo Tolstoy has said " We can know only that we know nothing. And that is the highest degree of human wisdom".