हमारे देश के तथाकथित अधिकतर बुद्धिजीवी, धर्म के ठेकेदार, और धर्मनिरपेक्षता के ध्वजवाहक बात बात पर संत कबीर का उदहारण देते हैं। संत कबीर सही मायने में धर्मनिरपेक्षता के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण भी हैं इस में किसी शक की कोई गुंजाईश नहीं है क्योंकि जो उन्होंने कहा है निर्भीक और बेबाक होकर कहा है और किसी की ख़ुशी या नाराजगी का ख्याल रखकर, माल बनाने या अपना उल्लू सीधा करने और राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नहीं कहा है । लेकिन जो ये कह रहे हैं उसमे अवसरवादिता, लालच, स्वार्थसिद्धि और पक्षपात ज्यादा नजर आता है और इनकी नीयत पर प्रश्नचिन्ह लगाता है ।
Wednesday, 31 December 2014
Monday, 22 December 2014
हर एक का अपना विचार है लेकिन मुझे लगता है हिन्दू हो मुसलमान हो या किसी अन्य धर्म या जाति या वर्ग के लोग सबसे ज्यादा खतरा इन्हें अपने स्वयंभू शुभचिंतकों, ठेकेदारों और नेताओं से है जो इनके नाम पर राजनीति कर के अपना स्वार्थ साध रहे हैं और अपना घर भर रहे हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो कैसे ये लोग एकदम से बिना कुछ किये करोड़ों अरबों में खेलने लगते हैं और आम आदमी मूल आवश्यकताओं से भी वंचित वहीँ रह जाता है।
Sunday, 21 December 2014
किसी भी सरकार को किसी धर्म, जाति और वर्ग विशेष की बजाय देश की आम जनता की समस्याओं पर केंद्रित होना चाहिए। लेकिन हमारे देश में समस्या यह है कि सभी पार्टियां तथा दूसरे कई संगठन और निहित स्वार्थी लोग राजनीति और देश की जनता को बाँटने का काम करते रहे हैं और अब भी कर रहे हैं। कोई धर्म की राजनीति करता है तो कोई धर्मनिरपेक्षता की इसके अतिरिक्त जाति और वर्ग की राजनीति तो सभी करते हैं। जब गरीबी,अशिक्षा, आतंकवाद, अपराध, भ्रष्टाचार और काला धन मुख्य मुद्दा होना चाहिए जिसका आम आदमी सबसे बड़ा शिकार है तब हमारे सत्ता में या सत्ता के बाहर के राजनीतिज्ञ क्या कर रहें हैं उसको देखते हुए इनके इरादे जनता के सामने स्पष्ट हैं कि इन्हें सिर्फ सत्ता की भूख है। एक दूसरे पर कीचड उछालने और देश को बाँटने के अतिरिक्त यह न कुछ करते हैं न करेंगे क्योंकि सबका एक सूत्रीय कार्यक्रम सिर्फ सत्ता है। जो कुछ करने का प्रयास करेगा उसे करने भी नहीं देंगे क्योंकि अधिकतर लोगों का वास्तविक उद्देश्य देश को लूटना और अपना घर भरना है । आज देश को शास्त्री जी जैसे कर्मठ,सादगी पसंद और ईमानदार लोगों के नेतृत्व की सख्त जरुरत है पर अब शायद ऐसा होना असंभव है।
Thursday, 18 December 2014
जो लोग अपनी सादगी और ईमानदारी का दम भरते थे वह लोग भी सत्ता के लालच में जब भ्रष्टाचारियों , अपराधियों और आतंकवादियों को समर्थन देकर मानवता, देश और विश्व की सुरक्षा को खतरे में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे तो बाकियों से क्या उम्मीद करें। कौन नहीं जानता कि काला धन और भ्रष्टाचार ही उग्रवाद को पोषित करते है।
उग्रवादियों और अन्य अपराधियों को आधुनिक हथियार और अन्य साधन आखिर कौन उपलब्ध कराता है जहाँ तक मालूम है किसी उग्रवादी की तो कोई हथियार फैक्ट्री नहीं है। जो हथियारों के बड़े उत्पादक देश हैं उनकी खुद की नीयत ठीक नहीं है वर्ना उनके बनाये आधुनिकतम हथियार किसी आतंकवादी संगठन तक कैसे पहुँचते।
उग्रवादियों और अन्य अपराधियों को आधुनिक हथियार और अन्य साधन आखिर कौन उपलब्ध कराता है जहाँ तक मालूम है किसी उग्रवादी की तो कोई हथियार फैक्ट्री नहीं है। जो हथियारों के बड़े उत्पादक देश हैं उनकी खुद की नीयत ठीक नहीं है वर्ना उनके बनाये आधुनिकतम हथियार किसी आतंकवादी संगठन तक कैसे पहुँचते।
किसी भी देश को खतरा किसी और देश या बाहर के लोगों की बजाय अपने देश में बैठे आस्तीन के सांपों से ज्यादा होता है। कोई भी आतंकवाद बिना स्थानीय लोगों की सहायता के बिना संभव नहीं है। इस लिए किसी देश, व्यक्ति, समाज,वर्ग या धर्म को दोष देने की बजाय उन लोगों को पहचानने और अलग करने की जरुरत है जो किसी भी रूप में आतंकवाद को समर्थन या आतंवादियों की सहायता करते हैं। लेकिन हमारे राजनीतिक वर्ग को किसी भी तरह सत्ता पाने या उसे बनाये रखने के अतिरिक्त कोई फ़िक्र है ऐसा नहीं लगता। इसलिए हमारा कल्पनालोक लोक में जीने वाला और वास्तविकता से मुँह चुराने वाला तथाकथित बुद्धिजीवी वर्ग क्या कहता है उसका कोई मतलब नहीं है।
Wednesday, 17 December 2014
ये राजनेता बातें चाहे जितनी लम्बी चौड़ी और अच्छी कर लें लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते इसलिए आम जनता तो असुरक्षित ही रहेगी। आतंकवाद से लड़ने के लिए जो इच्छाशक्ति चाहिए वह आज कहीं नजर नहीं आती। सत्ता की भूख के आगे इन्हें देश और मानवता का संकट नजर नहीं आता बल्कि कई तो खुलेआम इसको समर्थन देते नजर आते हैं। जब आज देश की जनता को एक होने की जरुरत है और आपसी झगड़ों और मनमुटाव को भूलने का वक़्त है तब भी अधिकतर राजनेता आपस में फूट डालने और अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं । भ्रष्टाचार और आतंकवाद दोनों का कहीं न कहीं गठजोड़ है और इसे कौन बढ़ावा देता रहा है और दे रहा है वह जगजाहिर है ।
Tuesday, 16 December 2014
Monday, 15 December 2014
जिस देश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की बजाय व्यवसाय हो, व्यापर में लूट की खुली छूट हो, सरकार को बच्चों के लिए दूध की उपलब्धता से ज्यादा रूचि हर कोने में शराब की दुकान खोलने में हो, बेईमान और अपराधी प्रवृत्ति के लोग होवी हों और ईमानदार को परेशान किया जाता हो तथा जिस देश का तथाकथित बुध्दिजीवी और संपन्न वर्ग आत्ममुग्ध और कल्पनालोक में जी रहा हो उस देश में नैतिक पतन, चरित्रहीनता और हर तरह के अपराधों के बढ़ने पर कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। क्योंकि नैतिकता और चरित्र ही व्यक्ति को किसी अपराध से दूर रखने में सहायक होते होते हैं और उनका समाज में तेजी से पतन हो रहा है फिर और किसी बात पर बहस करना बेमानी है । जिसे हम आज अच्छी शिक्षा कहते हैं वह शिक्षा व्यवस्था बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने की बजाय ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने लायक बनाने पर ज्यादा जोर दे रही हैं फिर उनसे हम नैतिकता की उम्मीद करते हैं इस से ज्यादा हास्यास्पद और क्या हो सकता है।
Saturday, 13 December 2014
किसी व्यक्ति की बजाय किसी के आदर्श, विचारों और आचरण से प्रभावित होना ज्यादा अच्छा है क्योंकि कोई भी ऐसा नहीं जिसमे कुछ गुण या अवगुण न हों। महान से महान व्यक्ति में भी कुछ अवगुण हो सकते हैं जबकि सामान्य यहाँ तक कि जिसे हम बहुत बुरा आदमी कहते हैं उसमें भी कोई न कोई गुण हो सकता है। किसी व्यक्ति से प्रभावित होने पर व्यक्ति पूजा शुरू हो जाती है और उसके आदर्श और विचार सिर्फ पढ़ने, सुनने और सुनाने की विषयवस्तु रह जाते हैं। इसके तमाम उदहारण आपको मिल जायेंगे।
इसका सर्वोत्तम उदहारण महात्मा गांधी है जिनका नाम लेकर सत्ता की मलाई तो बहुतों ने खाई और खा रहे हैं लेकिन उनके आदर्शों और विचारों को बड़ी सफाई से किनारे लगा दिया गया। यहाँ तक कि जिन्होंने उनके आदर्शों, विचारों और आचरण को जीवन में उतारा उन्हें भी सत्ता के भूखे लोगों ने बड़ी होशियारी से दूर ही रक्खा।
हर महान व्यक्ति ने समाज में सुधार का प्रयास ही किया है उसे बदल नहीं पाये वर्ना संसार स्वर्ग बन गया होता । कोई भी महान से महान व्यक्ति भी सिर्फ प्रयास ही कर सकता है यह उसका कर्म है अब इस का क्या फल होगा यह समय और ईश्वर ही जानता है। संसार में अगर सब की सोच सकारात्मक हो जाती तो आज यह असमानता, अपराध और स्वार्थपरकता न होती।
Friday, 12 December 2014
आज समाचारपत्र में पढ़ा कुछ जीवन रक्षक दवाइयों का मूल्य नियंत्रित करने की प्रक्रिया की वजह से इन दवाइयों की कमी या अनुपलब्द्धता हो गई है जो यह साबित करता है कि स्वास्थय के क्षेत्र में किस तरह माफिया और लुटेरे हावी हैं। लेकिन अगर कोई सेवा महँगी होने की वजह से आम आदमी की पहुँच से बाहर है तो वैसे भी उसका कोई फायदा नहीं। देश के हर नागरिक को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार होना चाहिए। यह देश सबका है किन्ही सुविधा संपन्न लोगों की बपौती नहीं है। जो सेवा आम नागरिक को उपलब्ध नहीं है वह किसी को भी उपलब्ध कराना किसी देशद्रोह से कम नहीं है।
यह तो अब मानना पड़ेगा और बार बार साबित हो रहा है कि राजनीति में जो लोग सादगी और ईमानदारी का दिखावा कर के आते हैं वे ज्यादा बड़े ढोंगी और भ्रष्ट हैं । इस लिए राजनीतिज्ञों पर भरोसा करना महान मूर्खता है। इनका एकसूत्रीय कार्यक्रम किसी भी तरह सत्ता हासिल करना और देश को लूटना है। ये अपने आप को देश के कानून से ऊपर समझते हैं और जब फंस जाते हैं तो इनकी बौखलाहट देखने लायक होती है यहाँ तक कि खुलेआम न्यायपालिका को भी धमकाने लगते हैं। फिर भी जनता होश में नहीं आती और इनके कुचक्र और जाल में फंस जाती है। यह कहना भी अतिशयोक्ति नहीं होगी कि देश अपराधियों और लुटेरों के चंगुल में फंस चुका है जिस से निजात मिलना निकट भविष्य में संभव नहीं लगता ।
हर व्यक्ति का अपना जीने का तरीका है और अपने विचार होते हैं जिसका सम्मान किया जाना चाहिए लेकिन किसी विचार से सभी सहमत हों यह संभव नहीं है। समस्या तब होती है जब आप अपने विचार जबरदस्ती दूसरों पर थोपने या अराजकता फ़ैलाने का प्रयास करते है। जैसे अपनी तरह से जीने और विचार रखने की स्वतंत्रता आप चाहते हैं वैसे ही दूसरों का भी हक़ है।
Thursday, 11 December 2014
महात्मा गांधी के आदर्शों की हत्या करके फिर भी उनका नाम जपने और उनके नाम पर राजनीति करने वाले नेता उनके सपनों और आदर्श के सबसे बड़े कातिल साबित हुए। उनके विचारों, सपनों और आदर्श जैसे ग्राम स्वराज,स्वावलम्बन और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना और सादगी से जीवन जीने के सन्देश को बड़ी सफाई से किनारे लगा कर सब कुछ बहुराष्ट्रीय और विदेशी कंपनियों के हवाले कर के देश में लूट मचाने वाले भी उनके नाम पर शोर मचाते हैं तो बड़ा विचित्र लगता हैं। उनके नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकी गई हैं और आज भी सेंकी जा रही हैं। बस उनकी उपयोगिता राजनेताओं के लिए यही रही है और शायद उनकी आत्मा को इस से ज्यादा कष्ट होता होगा।
देश की सबसे गंभीर समस्याएं कुपोषण, अशिक्षा, गरीबी और स्वास्थ्य सेवाओं का सर्वसुलभ न होना है। इसका मूल कारण भ्रस्टाचार और कमजोर तथा महँगी न्याय व्यवस्था का होना है जो वंचित वर्ग को निरंतर मुख्य धारा से दूर रखे हुए है । लेकिन किसी भी राजनीतिक दल या नेता को इसमें दिलचस्पी है ऐसा देश में आज तक नहीं लगा वर्ना स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी ये समस्याएं बनी नहीं रहती और देश स्वावलम्बी बन चुका होता । हाँ इन वर्षों में नेताओं, व्यापारियों, धर्म गुरुओं और भ्रष्ट नौकरशाहों का दिन दूना रात चौगुना विकास हुआ है। देश की जनता को वास्तविक मुद्दों से भटका कर सभी दल और नेता उसे एक दूसरे से धर्म और जाति के नाम लड़ाने तथा सिर्फ एक सूत्रीय कार्यक्रम कुर्सी प्राप्त करने पर चलते रहे हैं और चल रहे हैं। जो लोग अपनी सादगी और ईमानदारी का डंका बजाते हुए राजनीति में आये थे उन्होंने भी देश को लूटने और बाँटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को बाजार के हवाले और उसे आम आदमी की पहुंच से बाहर करके इन्होने देश की जनता को जो धोखा दिया और समाज में खाई उत्पन्न की है वह किसी निकृष्ट अपराध से कम नहीं है।
Wednesday, 10 December 2014
Tuesday, 9 December 2014
जीवन में आपको बहुत से और कई तरह के लोग मिलते हैं। कोई किसी को क्यों अच्छा लगता है इसका कोई पैमाना तो नहीं बनाया जा सकता लेकिन किसी को आप फायदे नुकसान को ध्यान में रख कर मित्र नहीं बना सकते और अगर बन भी गए तो उसे कायम नहीं रख सकते। यह एक निरंतर प्रवाह है और समय के साथ मित्रता में एक समझ विकसित होती है जिससे यह मजबूत होती जाती है। मेरा तो यही विचार है लेकिन सभी इस से सहमत हों यह जरुरी नहीं है। हर व्यक्ति का अपना विचार और सोचने का तरीका है।
हमारे देश में कोई घटना होने पर राजनीतिक दल समस्या का समाधान सुझाने या हल निकालने की बजाय अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना शुरू कर देते हैं। वास्तव में इनकी नजर किसी समाधान की बजाय कुर्सी पर टिकी होती है। कोई भी अपराध विशेषकर महिलाओं के साथ हुए अपराध बहुत ही निकृष्ट तथा निंदनीय हैं इस में कोई शक नहीं है और गंभीर चिंता का विषय है। लेकिन इन घटनाओं पर जिस तरह राजनीतिक दल, मीडिया व अन्य सम्बंधित संगठन असंवेदनशीलता दिखाते है और अपना नंबर बनाने के चक्कर में रहते हैं वह भी घोर निंदनीय और चिंता का विषय है। शायद यही कारण है कि इन अपराधों में दिनोदिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं। बल्कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि आज की घटिया राजनीति इन्हे बढ़ावा दे रही है और अपराधियों को शाह दे रही है । अगर किसी राजनेता, उसके परिवार का सदस्य या उसका कोई खास ऐसे किसी अपराध में शामिल हो तब तो किसी कार्यवाई की कल्पना ही मुश्किल है।
Injustice with anybody is wrong, may be condemned strongly and there should not be any scope for pick and choose in providing justice irrespective of anyone's religion, gender, caste or position. If some persons are above the law and can not be punished for their crime or wrongdoings, open to play hide and seek and wilfully deny law of the land with money, muscle power and political influence then what is the meaning of right to equality provided by constitution in this country.
रोटी, कपडा और मकान के अतिरिक्त अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी नागरिक की मूल आवश्यकताएं हैं जिन्हे बड़ी चालाकी से बाजार के हवाले खुला छोड़ कर लूटने और कमजोर तथा गरीब आदमी को इससे वंचित रखने का षड़यंत्र बड़े सुनियोजित तरीके से लम्बे समय से चल रहा है। मजे की बात है कि इस विषय में तथाकथित गरीबों के मसीहा भी कुछ नहीं बोलते। यह हमारे राजनेताओं और लोकतंत्र के चारो स्तम्भों की नीयत पर प्रश्नचिन्ह लगाता है जो हमेशा देशप्रेम और सेवा का दम भरते हैं। वास्तव में अधिकतर सुविधा संपन्न लोगों, वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं को तो हर सुविधा उपलब्ध रहती है वैसे भी इनके के बच्चे तो अधिकतर विदेशों में पढ़ते रहे हैं और सरकारी खर्चे पर इलाज भी विदेशों में होता रहा है तो इन्हें तो कोई फर्क पड़ता नहीं और आम लोगों से इन्हें कोई लेना देना नहीं।
जैसा है वैसा ही रहने वाला है संसार
कुछ अच्छा तो कुछ बहुत बुरा
जीवन तो है चलने नाम
चलते रहिये फूल मिले या कांटे
या फिर देखते रहिये सबकी कमियां और बुराइयां
पर मंजिल पानी है तो सफर रहे जारी
वर्ना किसी दिन हो जाएगी जाने की तैयारी
संसार जहाँ है वहीँ रहेगा
पर आप को कमियां ढूढ़ने से कुछ न मिलेगा
बहुत लोग आये और गए भी
गौतम बुद्ध, महाबीर, नानक, कबीर
अन्य भी बहुत से विद्वान संत और फ़क़ीर
फिर भी कुछ नहीं बदला नहीं मिटी बुराइयां
इस लिए सुखी रहना है तो देखो बस अच्छाइयां
कुछ न बदला है न बदलेगा
हम बदलेंगे तब जग बदलेगा
कुछ अच्छा तो कुछ बहुत बुरा
जीवन तो है चलने नाम
चलते रहिये फूल मिले या कांटे
या फिर देखते रहिये सबकी कमियां और बुराइयां
पर मंजिल पानी है तो सफर रहे जारी
वर्ना किसी दिन हो जाएगी जाने की तैयारी
संसार जहाँ है वहीँ रहेगा
पर आप को कमियां ढूढ़ने से कुछ न मिलेगा
बहुत लोग आये और गए भी
गौतम बुद्ध, महाबीर, नानक, कबीर
अन्य भी बहुत से विद्वान संत और फ़क़ीर
फिर भी कुछ नहीं बदला नहीं मिटी बुराइयां
इस लिए सुखी रहना है तो देखो बस अच्छाइयां
कुछ न बदला है न बदलेगा
हम बदलेंगे तब जग बदलेगा
Subscribe to:
Posts (Atom)