Saturday, 30 December 2023

 कुत्ते स्वभावतः  हाथी पर भौंकते रहते है लेकिन वह शांत ही रहता है तथा समर्थ होते हुए भी उन्हें अनदेखा कर देता है क्योंकि यह उसका चरित्र  है।  सनातन धर्म की भी यही विशेषता और महानता  है कि यदि कोई  इसका अनादर या इसकी आलोचना और  निंदा करता है  अथवा  इसके बारे में अपशब्दों  का प्रयोग करता है  तब भी वह  व्यक्ति जीवित तथा सुरक्षित ही रहता है क्योंकि किसी तरह की हिंसा सनातन धर्म  तथा उसकी  गरिमा के अनुरूप नहीं है।  कहीं अन्यत्र शायद ही यह शिक्षा मिलती हो। ऋग्वेद तथा महोपनिषद का यह श्लोक देखें। 

अयं बंधुर्यन्नेति गणना लघुचेतसाम् | 

उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम् ॥ 

यह मेरा है' और 'वह मेरा नहीं है' का भेद केवल संकीर्ण मानसिकता वाले लोग ही करते हैं। श्रेष्ठ आचरण वालों के लिए पूरा विश्व एक परिवार है। 

Dogs naturally bark at the elephant but he remains calm and despite being capable, ignores them because this is his character. The same specialty and greatness of Sanatan Dharma is that even if someone disrespects, criticizes and condemns or uses abusive words about it, that person  still remains alive and safe because any kind of violence is against Sanatan Dharma and its dignity. This education is rarely available anywhere else. See the meaning of above  verse from Rigveda and Mahopanishad.

Only narrow minded people differentiate between 'this is mine' and 'that is not mine'. The whole world is a family for those with good conduct.

Tuesday, 19 December 2023

 जम के लगे हैं इस वक़्त जोड़ तोड़ में 

एक दूसरे को पछाड़ने की अंधी दौड़ में 

मिल कर लूटने के लिए बने गठजोड़ में

कौन कितना गिरे सभी इसी होड़ में

Sunday, 10 December 2023

 निहित स्वार्थी लोगों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों, अतिवादियों,  अलगाववादियों और आतंकवादियों की भावना को किसी क्षेत्र, प्रदेश या देश के लोगों की भावना नहीं समझा जा सकता। 

The sentiments of people with vested interests, corrupts, criminals, extremists, separatists and terrorists cannot be considered as the sentiments of the people of any region, state or country.

Friday, 8 December 2023

 "चोर मचाए शोर" तथा "चोर चोर मौसेरे भाई" वाली कहावतें शायद आजकल जितनी प्रासंगिक कभी नहीं थीं। 

Tuesday, 14 November 2023

 कुत्ते  कितने भी ज्यादा और जोर से भौंक लें लेकिन शेर की बराबरी नहीं कर सकते।  इसके अतिरिक्त कुत्तों के मूल्यांकन से शेर के अस्तित्व, स्तर और स्थिति पर कोई फर्क भी नहीं पड़ता।  जैसा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा है -


कै निदरहु कै आदरहु, सिंघहि स्वान सिआर। 

हरष विषाद न केसरिहि, कुंजरगंज निहार।। 

Monday, 6 November 2023

 शास्त्रों के अनुसार जब राक्षसों, दैत्यों तथा दानवों इत्यादि की शक्ति क्षीण हो जाती थी तब प्रायः वह  शिव जी को प्रसन्न करके शक्ति पाने के लिए उनकी शरण में जाते थे तथा उनकी तपस्या शुरू कर देते थे।  कई बार तो ऐसा भी हुआ  कि कुछ ने  उनसे मनचाहा  वरदान पाने के बाद उनके पीछे पड़ कर उनके लिए ही मुश्किल खड़ी   कर दी । 

Thursday, 19 October 2023

 जिस थाली में खाना उसी में थूँकना और  छेद करना  तथा जिसने शरण दी उसी का  गला काटना कुछ लोगों का जन्मजात स्वभाव होता है, जिसे बदलना असंभव है। 

Monday, 16 October 2023

 राम नाम से दैत्यों, दानवों तथा राक्षसों को  चिढ तथा वैर होना स्वाभाविक है। 

Monday, 9 October 2023

 अमानवीन लोगों से मानवता की उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि खूनखराबा, दरिंदगी, लूटपाट, तोड़फोड़, व्यभिचार और अमानवीयता तथा उसका समर्थन कुछ लोगों का जन्मजात स्वभाव ही  है। जबकि कुछ लोग  निहित स्वार्थों, सत्ता और सुविधा के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं तथा इसके लिए इन्हें  देश और मानवता के प्रति  गद्दारी करने में भी बिलकुल  हिचक नहीं होती इसलिए  यह लोग उनसे  भी ज्यादा घातक साबित होते  हैं। ऐसे सभी  लोगों के  काले कारनामों से इतिहास के पन्ने  भरे पड़े  है।   इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। 

Sunday, 8 October 2023

 आतंकवादी हमेशा ही आतंक और आतंकवादियों का पक्ष लेते  हैं ।

Terrorists always remain in the favor of terror and terrorists.

Friday, 15 September 2023

 डाला कभी न भंग किसी के भी रंग में

दुनिया है अपने रंग में हम अपनी तरंग में

Thursday, 14 September 2023

 कितना विचित्र है कि हिंदी, हिंदुत्व और हिन्दुस्तान के विरोधियों, इन सबके  खिलाफ जहर उगलने तथा नफरत  फ़ैलाने वाले यह दावा कर रहे हैं कि उनका गठबंधन देश में प्रेम भाव बढ़ाने  तथा देश बचाने के लिए बना है। 

How strange that the opponents of Hindi, Hindutva and Hindustan, those who spew venom and spread hatred against all these, are claiming that their alliance has been formed to spread the  love  and  save the country.

Friday, 8 September 2023

 कभी कभी जंगली  कुत्तों, भेड़ियों और लकड़बग्घों के झुण्ड भी शेर पर भारी  पड़ने लगते हैं,  फिर भी  शेर शेर ही होता है । 

 Sometimes herd of wild dogs, wolves and hyenas also seem to overpower the lion, still lion is a lion.

Monday, 4 September 2023

 देश में कुछ लोग निहित स्वार्थों के लिए भ्रष्टाचारियों, अपराधियों, अलगाववादियों तथा आतंकवादियों के साथ न सिर्फ  खुल कर खड़े होते हैं, यथासंभव उनको सही साबित करने का प्रयास करते हैं  और  उनकी सहायता तथा उनके बचाव में कोई कसर नहीं छोड़ते । बल्कि यह लोग इनकी सहायता के लिए देशहित को दांव पर लगाने में भी नहीं हिचकते।   लेकिन  सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह  है  कि देश की पूरी न्यायव्यवस्था इनके सामने नतमस्तक नज़र  आती है । 

Some people in the country not only openly stand with the corrupts, criminals, separatists and terrorists for their vested interests, but they also try to prove them right at their best and leave no stone unturned in helping and protecting them. In fact, these people do not hesitate in putting the national interest at stake to help them. But the most unfortunate thing is, that the entire judicial system of the country seems to have bowed before them.


Saturday, 19 August 2023

 परिवारवाद, चाटुकारिता, भ्रष्टाचार, तथा तुष्टिकरण का आपस में  घनिष्ठ  सम्बन्ध है।

Nepotism, sycophancy, corruption, and appeasement have a close relationship with each other.


Friday, 18 August 2023

यदि जाने माने भ्रष्टाचारी और सज़ायाफ्ता अपराधी न सिर्फ निर्बाध रूप से खुले घूमें  बल्कि देश को  सही गलत का पाठ पढ़ाने लगें तो मान लेना चाहिए कि यह नैतिक पतन की पराकाष्ठा है तथा कानून व्यवस्था के क्षेत्र  में बहुत ही गंभीर समस्या है।

If well-known corrupt and convicted criminals are  not only roaming  freely but also describing  the country about right and wrong, then it should be accepted that this is the extreme of moral degradation and  there is a very serious problem in the field of law and order.


Sunday, 23 July 2023

 देश के राजनेता जनता को यह  तमाशा अक्सर दिखलाते  हैं।

खुद शीशे के घरों  में रहकर भी दूसरों  पर पत्थर बरसाते हैं ।

Friday, 23 June 2023

 बांटो और राज करो सदा से जिनकी नीति रही, 

वह अब प्रेम और एकता की जरूरत बताने लगे। 

आतंकवादियों  और देशद्रोहियों को गले लगाने वाले,  

अब सत्ता के लालच में अपराधियों को भी बचाने लगे। 

भ्रष्टाचारी, बेईमानी और खुदगर्जी है जिनके खून में ,

वह सभी मिलकर ईमानदारों  को धमकाने लगे।

अपने और परिवार से आगे सोचने की जिन्हें फुर्सत नहीं,

वह चोरी और सीनाजोरी को जनहित का काम बताने लगे।  

 लोकतंत्र का सदा जिन्होंने निरादर और दुरुपयोग किया, 

वह  अपने आपको लोकतंत्र  का सच्चा रक्षक बताने लगे।  

देश तथा उसकी संस्कृति से जिनको नहीं है कोई लेना देना 

वह अब अपने आपको उसका  हितैषी दिखलाने  लगे। 

ऐसे लगता है जैसे जंगल में  भेड़ियों  का कोई झुण्ड,

अपने आपको भेड़ों का मसीहा और  दोस्त बताने  लगे। 

Thursday, 22 June 2023

कुत्ते कहीं के भी हों और किसी भी स्थिति में रह रहे हों, उनका मूल स्वभाव नहीं बदल सकता। 

No matter where dogs are from and in whatever conditions they are living, their basic nature cannot change.

Wednesday, 24 May 2023

 काले धन, भ्रष्टाचार, अपराध और आतंकवाद के तार देश विदेश में बहुत दूर तक फ़ैल चुके  हैं।  इनका आपसी सहयोग और गठबंधन इतना मज़बूत हो चुका है कि    किसी एक के खिलाफ कार्यवाई होते ही सभी न सिर्फ संगठित होकर  एक सुर में बोलने लगते हैं,   बल्कि  विरोध और एक दूसरे की सहायता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।  

The strings of black money, corruption, crime and terrorism have spread far and wide in the country and abroad. Their mutual cooperation and alliance has become so strong that if  action is taken against any one, all of them not only unite and start speaking in one voice, but can go to any extent to oppose and help each other.

Tuesday, 23 May 2023

 विशेष रूप से हमारे देश में ज्यादा डिग्रीधारी और उच्चशिक्षित होना दोनों अलग बाते  हैं।   वैसे ही गंवार या असभ्य और अशिक्षित होने में भी बहुत फर्क है।  भाषा का संयम तथा व्यवहार कुशलता ही वास्तव में शिक्षा, सभ्यता, समझदारी और  विद्वता की असली पहचान है । अनपढ़ व्यक्ति भी बहुत सभ्य, संयमित, समझदार  और व्यावहारिक  हो सकता है जबकि तथाकथित बहुत पढ़ा लिखा व्यक्ति गंवार होने के साथ ही मूर्खो की तरह व्यवहार करते हुए कुछ भी बोल सकता है। 

Sunday, 7 May 2023

अन्याय किसी के साथ  भी अनुचित है । न्याय और अधिकारों के लिए लड़ना भी  आवश्यक  है लेकिन यह भी याद रखना जरूरी है कि जंगली कुत्ते, भेड़िये, लकड़बग्घे, सियार और लोमड़ी कभी  भेड़ों के शुभचिंतक  नहीं हो सकते।  वह हमेशा सिर्फ अपने शिकार की तलाश में रहते  हैं।  

Injustice is unfair to anyone. It is also necessary to fight for justice and rights but it is also important to remember that wild dogs, wolves, hyenas, jackals and foxes can never be well-wishers of sheep. They are always  looking for their prey only.

Tuesday, 7 March 2023

चोर मचाये शोर का ऐसा नज़ारा शायद ही दुनिया में कहीं दिखे।  सज़ायाफ्ता और  जमानत पर चल रहे तथा जाने माने बेईमान, लुटेरे, भ्रष्टाचारी,  अपराधी, अलगाववादी तथा आतंकवादी सभी  एक सुर में बोल रहे हैं  तथा  अपने   खिलाफ कार्यवाई  को लोकतंत्र तथा संविधान के लिए  खतरा और  सत्ता का दुरुपयोग बता रहे हैं।    इसके लिए प्रशासन तथा कार्यपालिका को धमकाने वाले अपनी सुरक्षा और  व्यवस्था को खतरा बता रहे हैं।  कितना हास्यास्पद है कि जिनसे तथा जिनके कार्यकलापों से देश की  एकता, सुरक्षा और उसके हितों को गंभीर खतरा है, वही देश और उसकी सुरक्षा को खतरा  बता रहे हैं।  खुद मनमानी तथा खुल कर सत्ता का दुरुपयोग करने वाले सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं। भौकने में कुत्ते को भी मात करने वाले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खतरा बता रहे हैं । मुफ्तखोर और कामचोर, ईमानदार तथा मेहनती लोगों को  समाज के लिए खतरा बता रहे हैं। अब  जिनकी गुंडागर्दी, दादागीरी, धांधली और लूट बरसों से चल रही थी,  उसकी पोल खुलने तथा उसपर लगाम लगने  पर उनका तिलमिलाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। आज किसी के  दूध का धुला होने की गारंटी  नहीं है तथा सत्ता का दुरुपयोग भी कोई नई बात नहीं है, लेकिन जिसकी चोरी जगजाहिर या साबित हो चुकी हो, वह पकड़ने वाले या किसी अन्य को चोर ठहराने तथा खुद को पीड़ित बताने का प्रयास करे, तो विचित्र लगता है।


Tuesday, 7 February 2023

 कोई कुत्ता अगर जरूरत से ज्यादा भौंक रहा हो तो  दो कारण होने की संभावना ज्यादा होती  हैं।  या तो वह बहुत भूखा है या पागल हो गया   है। 

If a dog is barking excessively, most of the time there are two possible reasons. Either the dog is very hungry or has gone mad.

Saturday, 21 January 2023

 हर तरफ  जाल  है 

जीना मुहाल है 

कहीं भी ठीक  नहीं   

आदमी का हाल है

जाएँ तो  कहाँ जाएँ 

ये भी सवाल है 

सावधान रहिए 

बचे हैं  तो कमाल है

 जिनके पास मनोरंजन  के लिये समय नहीं होता, उन्हें  देर सबेर  बीमारी के लिये समय निकालना ही पड़ता  है।

Those who do not have time for entertainment, Sooner or later they have to find time for illness.

 मरते तो सभी हैं लेकिन महत्वपूर्ण यह हैं कि आपने अपनी जिंदगी किस प्रकार गुजारी हैं|

Everyone has to die but important  is how have you lived your life.

 यह एक कटु सत्य है कि जिनकी प्राथमिकता  सिर्फ अपना भला और नीयत मुफ्त की ऐश,  लूट, कामचोरी और  बेईमानी की हो तथा जो  भ्रष्टाचार और अपराध में लिप्त होने के  साथ अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हों, उन्हें ईमानदार, मेहनती तथा समाज, देश और  मानवता का  भला सोचने वाला व्यक्ति खलनायक लगता है।

 यदि  जाने माने बेईमान, चोर, लुटेरे, भ्रष्टाचारी, व्याभिचारी, अपराधी, अलगाववादी तथा आतंकवादी एक सुर में बोल रहे हों, किसी के  पीछे हाथ धोकर पड़े हों, उसे नीचा दिखाने,  उसका चरित्रहनन करने तथा उसे गिराने और मिटाने  का कोई प्रयास न छोड़ रहे हों तो इसका मतलब तो यही निकलता  है कि वह कुछ  ऐसा निश्चित रूप से  कर रहा जिससे इनको बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है तथा इनके हित बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। 

If well-known dishonest, thieves, robbers, corrupt, adulterers, criminals, separatists and terrorists are speaking in one voice and   unite against  someone, always unnecessarily criticizing and threatening him, spare no attempt to defame him,  assassinate his character,  bring him down and eliminate him. It shows, that he is definitely doing something which is causing them a lot of trouble and affecting their interests badly.


 कुत्तों का हाथी पर भौंकना तय है 

क्योंकि कुत्तों को हाथी से स्वाभाविक भय है 

हाथी को नहीं है कुत्तों से कोई लेना देना 

लेकिन कुत्तों को लगता है वह कहीं छीन न ले उनका खजाना  

वह सूखी हड्डी जिसे चबाने से खुद उसका ही खून बहता है 

लेकिन उसे ही  चाट कर कुत्ता खुश होता रहता है 

कहते हैं जब समय ख़राब होता है 

हाथी पर बैठे को भी कुत्ता काट जाता  है 

वह  लोग जो कुत्तों को पालते और खिलाते है 

ऐसा भी होता  है कि अक्सर उन्हें वही  कुत्ते काट खाते हैं

अंधे कुत्ते हवा पर भी भौंक जाते हैं  

पागल कुत्तों से तो सभी खौफ खाते हैं 

एक प्रजाति जंगली कुत्तों की  भी होती है 

बेवजह हिंसा और खून बहाना जिनकी प्रवृत्ति होती है