जिस तरह से देश में किसी न किसी बहाने से लगातार अस्थिरता का माहौल पैदा किया जा रहा है; इसके पीछे किसी गंभीर साजिश का अंदेशा होता है। समस्याएं तो पहले भी थीं लेकिन अब जो हो रहा है वह तो अभूतपूर्व है। इसके पीछे देश के निहित स्वार्थी लोगों के साथ कहीं न कहीं बाहरी ताकतों का भी हाथ लगता है। लोकतंत्र में असहमति तथा विरोध के लिए पूरा स्थान है लेकिन जिस तरह हो रहा है वह अस्वाभाविक तथा प्रायोजित लगता है।
Saturday, 31 March 2018
Thursday, 29 March 2018
Saturday, 24 March 2018
Friday, 23 March 2018
जो गलत है वह गलत ही है चाहे किसी ने किया हो तथा किसी के साथ हो, उसका विरोध बिना किसी भेदभाव के होना ही चाहिए । लेकिन अक्सर देखा जाता है कि निहित स्वार्थी तथा अवसरवादी लोगों द्वारा किसी अन्याय, अपराध या हिंसा को एक के खिलाफ हो तब गंभीर मामला बताया जाता है जबकि दूसरे के साथ हो तब सामान्य यहाँ तक कि कई बार इन्हें उचित भी ठहराने का प्रयास किया जाता है। इस तरह की दोहरी मानसिकता की वजह से समाज से इनका ख़त्म होना तो असंभव है ही उल्टे बढ़ावा ही मिलता है।
Tuesday, 20 March 2018
गरीबों, पिछड़ों, दलितों या अन्य विभिन्न क्षेत्रों, समाजों तथा वर्गों के तथाकथित स्वयंभू मसीहा करोडो अरबो में खेल रहे हैं जबकि उस क्षेत्र, समाज तथा वर्ग के लोग अब भी वहीँ के वहीँ खड़े हैं । "बांटो और माल काटो" ही एकमात्र सिद्धांत और विचारधारा है जो तथाकथित मसीहाओं में आज सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सार्वभौमिक है ।
Monday, 19 March 2018
Sunday, 18 March 2018
राजनीति व्यक्ति विशेष या परिवारों के इर्दगिर्द घूम रही है और इनके हित को समाज और देश का हित बताने का जोरशोर से प्रयास किया जा रहा है। कटु सत्य यही है कि पूरा राजनैतिक परिदृश्य निहित स्वार्थो के अधीन हो गया है जिसमे देश के आम आदमी के लिए न कोई जगह है न ही उसके हित से किसी को कोई लेना देना है। सारा सिस्टम उन लोगों के हाथ में बंधक है जिनकी खुद की नीयत तथा योग्यता पर प्रश्नचिन्ह है। इसलिए किसी परिवर्तन से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। इतिहास में झांकें तो राजनीतिक साजिश या सत्ता संघर्ष कोई नई बात नहीं है लेकिन चिंता का विषय यह है कि यह सब लोकतंत्र के नाम पर हो रहा है। तंत्र हावी है और लोक गायब है।
Saturday, 17 March 2018
Friday, 16 March 2018
Thursday, 15 March 2018
Monday, 12 March 2018
Friday, 9 March 2018
देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों पर जिस तरह का अमानवीय तथा अकल्पनीय अत्याचार हुआ है उसका अनुमान आप अंडमान के पोर्टब्लेयर की सेलुलर जेल में जाकर ही लगा सकते हैं। दुर्भाग्य है कि उनके बलिदान को भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई और स्वतंत्रता का श्रेय कुछ और ही लोग ले गए तथा आज तक उसे भुना रहे हैं।
Thursday, 8 March 2018
वैचारिक आधुनिकता आवश्यक है तथा हमें हर सकारात्मक बदलाव के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। लेकिन बेशर्मी, दिखावा, बदतमीजी, अनैतिकता, नशाखोरी तथा बुरी आदतें आज आधुनिकता का पर्याय बन रही हैं। इसपर भी कोढ़ में खाज की तरह आधुनिकता के मानदंड बाजार तय कर रहा है और बाजार का उद्देश्य क्या है तथा वह किसके इशारे पर और किसके फायदे के लिए काम करता है यह सभी जानते हैं।
कोई भी विचारधारा सर्वथा दोषरहित नहीं हो सकती क्योंकि वह किसी न किसी मनुष्य के दिमाग की उपज होती है और हर मनुष्य में कुछ दोष भी होते ही हैं फिर वह चाहे कितना भी महान, विद्वान या बुद्धिमान क्यों न हो । इसी लिए हर विचारधारा में कुछ विशेषता होती है तो कुछ दोष भी होते हैं लेकिन जो विचारधारा किसी भी रूप में तानाशाही और अनावश्यक हिंसा की हिमायत करती हो उसका मानवता के हित में मिट जाना ही अच्छा है। वैसे कोई भी विचार कभी मरता नहीं है , सिर्फ उसके अनुयायी किसी कल खण्ड में कम या ज्यादा हो सकते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)