Sunday, 31 July 2016

हैवानियत की घटनाओं से मन विचलित हो जाता है। जब महिलायें और बच्चे अगर परिवार के साथ यात्रा करते हुए भी सुरक्षित नहीं हैं तब इससे गंभीर स्थिति क्या हो सकती है ?

Saturday, 30 July 2016

राजनीतिक फायदे और निहित स्वार्थों के लिए छोटी छोटी बातों को तिल का ताड़ बनाने वाला मिडिया तथा नेता कई बार जघन्यतम अपराधों पर भी चुप्पी साधे रहते हैं या उसे ज्यादा महत्व नहीं देते।

Sunday, 24 July 2016

महिला तो महिला ही है और किसी न किसी की बेटी भी है,  वह दलित हो या न हो अभद्रता तो किसी के साथ भी नहीं होनी चाहिए। लेकिन लड़ाई सत्ता और लूट की हो तथा निहित स्वार्थ हावी हों तो इन बातों का कोई मतलब नहीं रह जाता। इसलिए कुछ लोगों से नैतिकता की उम्मीद करना व्यर्थ है।
धन्य हैं हम भारतीय जो अपराधियों, अनैतिक,अवसरवादी, भ्रष्ट, आत्मकेंद्रित तथा निहित स्वार्थी लोगों की जमात से भी नैतिकता, ईमानदारी तथा अच्छे आचरण और काम की उम्मीद करते हैं।

Friday, 22 July 2016

Some time we waste our words on those people who pretend to listen being prejudice

Thursday, 21 July 2016

संसार भी अजूबों से भरा पड़ा है।  समय ख़राब होता है तब कुत्ते भी शेर को परेशान कर देते हैं। जब कभी कौवों का  झुण्ड इकठ्ठा होकर  शोर मचाता है उस समय अन्य सभी आवाजें दब कर रह जाती हैं।

वक़्त की खासियत है  कभी न कभी बगुलाभगतों के चेहरों से नक़ाब उतार ही देता  है।

Thursday, 14 July 2016

किसी ने सच ही कहा है
टूट जाता है गरीबी में जो रिश्ता खास होता है
बन जाते हैं रिश्तेदार जब जर पास होता है
किसी से  सम्बन्ध ख़राब करने का सबसे आसान उपाय है उसे उधार दे दीजिये।

Friday, 8 July 2016

 धर्म आस्था का विषय है तथा यह मनुष्य की आत्मिक उन्नति के लिए है न कि कमाने खाने का धंधा या अपने निजी स्वार्थ साधने और विषय वासना संतुष्ट करने का माध्यम । धर्म के नाम पर अपनी दुकान चलाने वाले और अपनी करतूतों से धर्म को बदनाम करने वाले चाहे किसी भी धर्म या संप्रदाय के मानने वाले हों मानवता के दुश्मन हैं, उन्हें पहचान कर समाज से अलग किया जाना चाहिए। आदरणीय अंसार कम्बरी साहब का यह दोहा आज के हालात पर बहुत ज्यादा ही प्रासंगिक लगता है।

सूफी संत चले गए, सब जंगल की ओर।
मंदिर मस्जिद में मिले, रंग बिरंगे चोर ।।
मतलब हो तब गधा भी बन जाता है बाप 
काम न हो तब गधा ही बन जाता है बाप