Sunday, 31 August 2014

कैसा  है ये जीवन
आश निराश के बंधन
सुख और दुःख का सफर
उतार और चढ़ाव भरे रास्ते
कभी बहुत आसानी
कभी परेशानियों  का अटूट सिलसिला
कभी खुशियां ही खुशिया
कभी एक के बाद एक गम
मिलने बिछुड़ने का एक क्रम
फिर भी जी रहे हैं हम
कोई किसी  के साथ  मरता नहीं
अकेले आना अकेला जाना
कभी कभी मेले
कभी तन्हाई में अकेले
एक अंधी दौड़
कहाँ से आये कहाँ जाना
नहीं जान पाते कभी
फिर भी जिए जा रहे हैं
जिंदगी का जहर पिये  जा रहे  हैं

Thursday, 21 August 2014


ना मैं कोई कवि हूँ
ना ही रचनाकार
निकट भविष्य में भी बन जाऊं
ऐसे नहीं आसार
जो जी में जब आता है
कर देता हूँ पोस्ट
अब इसका मैं क्या करूँ
जब मित्र पसंद करें मोस्ट
अतीत से सबक लेकर
वर्तमान में हम कुछ ऐसा कर जाएँ
कि भविष्य में हम संतुष्ट हों
क्योंकि अतीत तो व्यतीत हो गया
और भविष्य का पता नहीं
सिर्फ वर्तमान हमारे हाथ में है
समय की   रेत पर
अपने क़दमों के भी कुछ निशान छोड़ सकें
तभी जीना सार्थक है
हमने जिंदगी में किसी को रोता नहीं छोड़ा
लेकिन जिन्हें इल्जाम देना है वो दे कर ही रहेंगे
जीवन में मेरे तुम आई बन कर एक बहार
भूल नहीं पाउँगा बिटिया मैं तेरा उपकार
वो ये कहते हैं उन्हें नींद नहीं आती है,
एक हम हैं कि मुद्दत हुई सोये ही नहीं ।
मुख में राम बगल में छूरी
ऐसे जन से रखिये दूरी
जीवन तो ऐसे या वैसे फिर भी जाये बीत,
मन के हारे हार है मन के जीते जीत।
इसीलिये संसार में सबसे रखिये प्रीत,
लोगों के मन में रहें जीवन हो संगीत।
देश बेंच कर खा रहे फिर भी बनते संत
अब तो  भ्रष्टाचार की महिमा हुई अनंत
महिमा हुई अनंत बेंच दो जो मिल जाये
जनता तो हैं मुर्ख रहे भूखी या खाये 
ये नहीं कि अपनी जिंदगी में गम कम हैं;
मगर वो भूल कर बस आप में मगन हम हैं।
जीवन में कोई आएगा कोई जायेगा,
जो सबसे प्रिय है वह भी किसी दिन बिछड़ जायेगा,
ये नियम है इसे कोई बदल नहीं सकता,
लेकिन ये भी सच है कि माँ की जगह कोई भी भर नहीं पायेगा ।
पथ में कांटे है तो क्या चलना छोड़ दें
जिंदगी में है मुश्किलें तो क्या जीना छोड़ दें
जीवन है एक सफर चलना ही होगा
दुःख आएं या सुख इनसे मिलना ही होगा
कठिन डगर है दुर्गम पथ है फिर भी सफर रहे जारी
कौन जाने किस क्षण में हो जाये चलने की तैयारी
नेता और मच्छर में समानता
दोनों डंक मारते
खून पीते आदमी का
फर्क इतना
मच्छर की औकात कम
और पेट छोटा
जब तक सांस है तब तक आस है
इस लिए जीवन का हर पल खास है
 या तो मैं जैसा भी हूँ वैसा करो कबूल
या फिर मर्ज़ी आपकी मुझको जाओ भूल
कौन हूँ मैं
कहाँ से आया हूँ
कहाँ जाना है
मनुष्य जीवन का क्या उद्देश्य है
इसे खोजते हुए कितने आये और चले गए
अलग अलग पथ बतलाते हुए
मुनष्य को राह दिखाने वाले
खुद खाली हाथ अकेले गए
समाज को सुधारने
मनुष्य को सही राह दिखाने के लिए
एक नया संप्रदाय खड़ा करके
और समाज में आगे चलकर उनकी वजह से झगडे और बढ़ गए
सही राह दिखलाने की बजाय भटकाव और ज्यादा हो गया
मानवता की बजाय उनके अनुयायी दानवता के रास्ते दिखलाने लगे
चारो तरफ धर्म और संप्रदाय की आड़ में मची मारकाट
क्या उन लोगों ने कभी ये सोचा होगा ?

जब कि कहा गया है

परहित सरस धर्म नहि भाई
पर पीड़ा सम नहीं अधमाई
आदमी बुनता रहता है
हर समय एक जाल
और फिर उसमे फंस जाता है
फड़फड़ाता रहता है
अपने ही बुने जाल में
फिर भी जब तक सांसें चल रही है
अनवरत चलता रहता है  यही चक्र
सब कुछ जानते हुए भी
क्षणभंगुर है जीवन
मानते हुए भी
यह उलझना जारी रहता है
और एक दिन सभी बंधन  टूट जाते हैं
वक़्त साथ देता है तो बनती सारी बात हैं।
 वर्ना सच में देखिये तो हमारी क्या औकात है ?
जो आता है  उसका वंदन
जो जाये उसका आभार
आना जाना लगा रहेगा
ये ही  है जीवन का सार
नन्ही सी एक बिटिया न्यारी
लगती है वो राजकुमारी
पापा उसको लगते प्यारे
और वो भी पापा को प्यारी
नजरों से है दूर अभी वो
लेकिन हर धड़कन में बसती
इंतजार करता हूँ उसका
आँखें उसके लिए तरसती
जीवन में खुशियां वो लाई
लेकिन साथ नहीं रह पाई
हमने तो जो कहनी थी कह दी अपनी बात
खोटी है या खरी है ये तो   समझें  आप
मेरी हर बात पर वाह वाह करते रहे दुनिया वाले
किसी को फुर्सत नहीं थी जो देखे मेरे दिल के छाले
जो कभी कहते थे हम उन्हें जान से प्यारे हैं
आज वही लोग किसी और के सहारे हैं
जीवन है खेल  मिलने और बिछुड़ने का
इस लिए क्या फायदा किसी से दिल से जुड़ने का
कोई हरदम साथ निभाए ये हो नहीं पाता
 जिंदगी में कोई भी नहीं होता स्थाई नाता
एक दिन हम भी चले जायेंगे सब कुछ छोड़ कर
ये दनिया तो यूँ ही चलती रहेगी दौड़ कर
जब तक साँस चल रही है तब तक के सब झमेले
अंत में सबको जाना है छोड़ कर दुनिया के मेले
आशिकी, महबूब को कुछ देर तो अब छोड़िये
देश के हालात से भी अपने आपको जोड़िये
मैं अकेला अपनी धुन में मगन मजे जिंदगी के लिए जा रहा हूँ।
ख़ुशी या गम जो भी मिले जीना है तो बेपरवाह जिए जा रहा हूँ।।
कहते हैं समाया है हर तरफ एक ही नूर
फिर क्यों दानवता के आगे मानवता मज़बूर
नारी तुम तो हो अपने हर रूप में ही न्यारी
चाहे माँ हो बहन हो पत्नी हो या हो बिटिया प्यारी

जिंदगी की भीड़ में हर दम अकेला ही रहा
उलझनों का जाल तोडा मुश्किलों का हौसला
ठोकरे खाई बहुत हैं फिर भी बढ़ता ही गया
चल रहा है मुश्किलों का आज भी ये सिलसिला
लोग मिलते और बिछड़ते ही रहे हैं उम्र भर
कोई ऐसा ना मिला जो साथ देता ही रहा
पर सफर जारी है अंतिम साँस तक चलता रहेगा
 मार्गदर्शन ईश  का यूँ ही अगर  मिलता रहा
किसी को पास बुलाया नहीं
जो पास आया उसे भगाया नहीं
लोग आते रहे जाते रहे
मिलते और बिछुड़ते रहे
पर जाने वालों को रोका नहीं
सबका स्वागत सबका अभिनंदन
लेकिन जो छोड़ कर गया
उसे फिर गले लगाया नहीं
आसान है दूसरे पर नियंत्रण करना
पर अपने मन पर नियंत्रण आसान नहीं
दुनिया में तो  हो रहा रिश्तों का व्यापार
मिलना मुश्किल हो गया अब तो सच्चा प्यार
अगर कभी  मिल  जाये जब हो जो सच्चा  मीत
तो फिर उस पर दीजिये सब कुछ अपना वार
आकर इस संसार में हो ऐसा व्यवहार
 जब जाएँ तब मिल सके  सबका आदर प्यार
स्वतंत्रता अभी निश्चित  ही अधूरी है
क्योंकि अमीर गरीब में बहुत दूरी है
जब तब सबको भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य उपलब्ध नहीं होता
तब तक कैसे कहें कि सबकी मूल आवश्यकतायें भी पूरी हैं
गंगा तट पर गाँव हमारा सुन्दर है हर एक नजारा 
हरियाली और शुद्ध हवा का संगम है जो लगता प्यारा 
महानगर के कोलाहल से जब भी मै थक जाता हूँ 
तब तब जाकर इसके आँचल में मैं राहत पाता हूँ 
भीड़ भाड़ से दूर यहाँ पर जो सुकून मिलता है 
वह दुर्लभ अन्यत्र कहीं मन सिर्फ यहीं खिलता है 
माँ के आँचल जैसा सुख अब और कहाँ संभव है 
जन्म जहाँ लेते हैं हम वह भूमि हमारी माँ ही है