Tuesday, 28 September 2021

किसी का अंधभक्त बन कर नैतिकता को भूल जाना बुरी बात है परन्तु  किसी की चमचागीरी  के लिए या पूर्वाग्रह और निहित स्वाथों से ग्रस्त होकर दूसरों में सिर्फ कमियां ही तलाश करना और उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करना  भी उतना ही निकृष्ट कार्य  है।

It is a bad thing to forget morality by becoming a blind devotee of someone, but it is also equally  bad  to find only faults in others and use abusive words for someone's adulation or due to prejudice and vested interests. 

Wednesday, 22 September 2021

 पूर्वाग्रही, आत्ममुग्ध तथा कुतर्की  से बहस करना महान मूर्खता है। 

Wednesday, 15 September 2021

 थूँकना और चाटना जिनका स्वाभाव  बन चुका हो, उनकी किसी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता। 

Monday, 13 September 2021

 आत्ममुग्धता भी  एक बीमारी  है जिससे ग्रसित व्यक्ति इसी मुगालते में रहता है कि वह सबसे श्रेष्ठ है।

Saturday, 11 September 2021

संसार और मानवता को सबसे अधिक खतरा अवसरवादियों है। 

Opportunists are the biggest threat to the world and humanity.

Monday, 6 September 2021

 बिल्लियों की लड़ाई में बन्दर मजे लेता  है।  देश का कुछ ऐसा ही हाल  है।

Sunday, 5 September 2021

सत्ता  तो बदलती रहती है लेकिन देश बचा रहना चाहिए। किसी व्यक्ति या पार्टी का विरोध देश के साथ गद्दारी की सीमा तक नहीं जाना चाहिए। कुछ गलत हो रहा है तो उसे सुधारा भी जा सकता है क्योंकि  समय हर चीज का इलाज़ कर देता है। लेकिन  चिंताजनक  यह है कि झूठे, मक्कार, गुंडे, अपराधी, भ्रष्ट, गद्दार और देश के दुश्मनों  के एजेंट आजकल हमें  बता रहे हैं  कि देश में क्या गलत या सही हो रहा  है। ऐसे ही  गद्दारों के चलते देश शादियों तक लूट और गुलामी का शिकार रहा हैं।

Friday, 3 September 2021

किसी भी व्यक्ति, विचारधारा, परंपरा  या मत को तर्कसंगत तरीके से समझे  बिना उसे आँख बंद करके मानना, उसका अनुसरण  या समर्थन करना उचित नहीं  है।  संसार में कुछ भी अंतिम या  सम्पूर्ण नहीं हो सकता  क्योंकि समय के साथ परिवर्तन अपरिहार्य  और निश्चित है ।  मानसिक और बौद्धिक गुलामी  शारीरिक गुलामी से ज्यादा खतरनाक होती है।

It is not proper to blindly believe, follow or support any person, ideology, tradition or belief without understanding it in a rational way. Nothing in the world can be final or complete because change with time is inevitable and certain. Mental and intellectual slavery is more dangerous than physical slavery.

Thursday, 2 September 2021

 सत्ता परिवर्तन उतना चिंताजनक नहीं है,  जितना पूरे विश्व के उग्रवादियों तथा  आतंकवादियों का जश्न मनाना। और जल्दी ही उन लोगों और देशों को भी समझ में आ जायेगा, जो इस बदलाव से बहुत खुश हो  रहे हैं, इसका समर्थन कर रहे हैं  तथा अपने लिए अवसर देख रहे हैं। 

The change of power is not as worrisome as the celebration of extremists and terrorists around the world. And soon those people and countries will also understand who are rejoicing with this change,  supporting it and seeing the opportunity for themselves.

Wednesday, 1 September 2021

निश्चित रूप से विभिन्न कारणों से देश में बहुत सी  समस्याएं हैं। लोकतंत्र में असहमति और  अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी होनी चाहिए। लेकिन अभिव्यक्ति की  स्वतंत्रता का जम  कर दुरूपयोग करने तथा हर समय बकवास करते रहने के  बाद भी जिन लोगों को भारत की स्थिति  अफगानिस्तान जैसी लग रही है तो निश्चित रूप से उनकी मानसिक स्थिति के साथ  कोई गंभीर समस्या है और उन्हें  मानसिक चिकित्सा की तुरंत आवश्यकता है । 

There are certainly a lot of problems in the country due to various reasons. In a democracy  freedom of dissent and expression is also inevitable. But even after abusing the freedom of expression and talking nonsense all the time, those people who are feeling the situation in India like Afghanistan  are definitely having  serious problem with their mental status and they need mental therapy immediately.

 आज की विश्व राजनीति में किसी व्यक्ति या देश का भरोसा नहीं किया जा सकता।  अगर दुनिया के सभी देश आतंकवाद के खिलाफ होते  तो सिर्फ कुछ सिरफिरे लोग पूरी मानवता के लिए खतरा नहीं बन पाते। आखिर आतंकवादियों के पास कोई हथियार बनाने वाली कम्पनियाँ तो हैं नहीं। इस लिए निश्चित रूप से उन्हें हथियार वही देश उपलब्ध कराते हैं जो उसका उत्पादन करते हैं।  अधिकतर  देशों का आतंकवाद के खिलाफ होना  सिर्फ दिखावा होता है।  वास्तव में किसी न किसी रूप में ये देश इसे बढ़ावा ही देते हैं क्योंकि विश्व में आतंक और अस्थिरता बनी रहने पर ही इनका व्यवसाय फलता फूलता है  । 

विश्व में आतंकवाद का सबके बड़ा शिकार  भारत है।  यदि हम दूसरों से यह अपेक्षा  करते रहे कि इस मामले में कोई हमारा साथ देगा तो यह मूर्खता ही होगी क्योंकि हर एक के अपने निहित स्वार्थ हैं।  इसलिए वह समय आ गया है कि  रक्षा के क्षेत्र में किसी पर निर्भरता न हो तथा  देश आत्मनिर्भर बने ताकि हम किसी भी स्थिति का मुक़ाबला अपने दम पर कर सकें।   अगर इस दिशा में तेजी से काम नहीं हुआ तो देश की आंतरिक और  बाहरी सुरक्षा को गंभीर खतरा नज़र आ रहा है।