लोकनायक जयप्रकाश नारायण का आंदोलन परिवर्तन के लिए एक समग्र आंदोलन था। वे देश में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, नैतिक हर प्रकार का परिवर्तन चाहते थे ताकि एक नया समाज बने। देश में सामाजिक भेदभाव, जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, निरंकुश शासन, वंशवाद, सांप्रदायिकता, तानाशाही आदि के खिलाफ जेपी ने अपनी आवाज बुलंद की और संपूर्ण क्रांति का नारा दिया। लेकिन दुर्भाग्य से उसका वांछित परिणाम नहीं निकल सका। जैसा कि हर आंदोलन के साथ होता है, कुछ गलत लोग भी उनके आंदोलन से जुड़े, जिन्होंने उसका नाजायज फायदा उठाया और आगे चलकर अपने निजी हितों के लिए साम्प्रदायिकता, जातिवाद, अलगाववाद इत्यादि को बढ़ावा देने और लोकतंत्र का निरादर करने के साथ ही वह सबकुछ किया, जिसके विरुद्ध यह आंदोलन खड़ा हुआ था तथा राजनीति, समाज और देश की एकता को और भी ज्यादा नुकसान पंहुचाया।
Loknayak Jayaprakash Narayan's movement was a holistic movement for change. He wanted social, economic, political, cultural, educational, moral every kind of change in the country; so that, a new society would be formed. JP raised his voice against social discrimination, casteism, familyism, corruption, autocratic rule, dynasty, communalism, dictatorship etc. in the country and gave the slogan of total revolution. But unfortunately it did not get the desired result. Like every movement, some wrong people also joined his movement, who took illegitimate advantage of it and later on promoted communalism, casteism, separatism etc. for their personal interests and disrespected democracy. They done everything against which the movement was raised and caused even more damage to politics, society and the unity of the country.