किसी के भी अतिवाद का समर्थन नहीं किया जा सकता लेकिन शायद आजकल धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की नई परिभाषा गढ़ी जा रही है। अब मतदान भी लोग अपनी मर्ज़ी से नहीं कर सकते। जीवित रहना है तो अब मत भी उसे ही देना पड़ेगा जिसे कुछ लोग तय करेंगे । सत्ता की राजनीति तथा उसका लालच अपने निकृष्टम स्तर पर है। गंभीर चिंता का विषय यह है कि इन घटनाओं को कुछ लोग बड़ी बेशर्मी से उचित ठहराने का प्रयास कर रहे हैं जबकि कुछ लोग जो छोटी छोटी घटनाओं पर तिल का ताड़ बना देते है, वह ऐसे मुद्दों पर चुप्पी साधे रहते हैं। भौंकने में कुत्तों को तथा रंग बदलने में गिरगिट को मात देने वाले और थूकने चाटने में माहिर कुछ तो इस नीचता पर उतारू हैं कि जिन घटनाओं के प्रामाणिक दस्तावेज उपलब्ध हैं तथा वर्तमान में जिसके बहुत से भुक्तभोगी और गवाह मौजूद हैं उन्हें भी झुठलाने का प्रयास कर रहे हैं। नैतिकता तथा राजनीति तो विरोधाभाषी शब्द हैं इसलिए उनके बारे में कुछ कहना व्यर्थ है लेकिन तथाकथित बुद्धिजीवियों का पक्षपाती व्यवहार ज्यादा चिंताजनक तथा खतरनाक है। भ्रष्टाचारी, अपराधी तथा आतंकवादी और उनके समर्थक यदि नैतिकता, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की बात करते हैं तो बड़ा हास्यास्पद लगता है।
Tuesday, 29 March 2022
Thursday, 24 March 2022
Saturday, 12 March 2022
अधिकतर लोग और राजनीति में विशेष रूप से, जीत या हार को आराम से पचाने में असमर्थ रहते हैं । वैसे भी राजनीति और शालीनता लगभग विरोधाभाषी शब्द बन गए हैं। आजकल तो जीतने पर घमंड तथा हारने पर मानसिक असंतुलन स्वाभाविक सा हो गया है, जो सम्बद्ध लोगों के बयानों में झलकता है ।
Most people and in politics especially, are unable to digest victory or defeat comfortably. Anyway, politics and decency have become almost contradictory words. Proud on winning and mental imbalance on losing has become natural nowadays, which reflects in the statements of the people concerned.
Wednesday, 9 March 2022
Subscribe to:
Posts (Atom)