The contradictions and vested interests of the political parties and leaders of our country have created the situation that the country whom the whole world considers the nursery and stronghold of terrorism, is also raising a finger on a democratic country like ours besides threatening.
Thursday, 29 August 2019
Tuesday, 27 August 2019
Monday, 26 August 2019
Saturday, 10 August 2019
Thursday, 8 August 2019
जहाँ हर मानव में कुछ गुण, अच्छाइयां और विशेषता होती है वहीं कुछ कमियां तथा दोष भी होते हैं। महान से महान व्यक्ति में भी कुछ न कुछ कमियां तथा दोष पाए जाते हैं। कोई भी विचारधारा या संस्था भी किसी न किसी व्यक्ति के दिमाग की ही उपज होती है इसलिए वह भी सम्पूर्ण या दोषरहित नहीं हो सकती। पूर्वाग्रह, निहित स्वार्थ या अन्य किसी भी तरह का चश्मा लगा कर देखने पर किसी भी व्यक्ति, विचरधारा तथा संस्था के या तो सिर्फ गुण नजर आते हैं या दोष। इसकी वजह से किसी स्थिति का निष्पक्ष विश्लेषण संभव ही नहीं है। इसी के कारण अधिकतर लोग अपनी पसंद तथा विचारों के वकील बन कर हर गलत सही को उचित ठहराने का प्रयास करते हैं तथा विरोधी विचारों के लिए जज बन कर उसमें जोर शोर से दोष या कमियां निकालने का प्रयास कर रहे होते हैं। सच्चाई यह है कि कुछ भी स्थाई और अंतिम नहीं है। समय के साथ सब कुछ बदलता ही रहता है क्योंकि परिवर्तन प्रकति का नियम है।
परिवर्तन संसार का नियम है और क्या गलत या सही हुआ, वह समय बताता है। वैसे तो बहुत सी विचारधाराएं है तथा अधिकतर लोग अपने को सही और दूसरों को गलत साबित करने का प्रयास करते रहते हैं लेकिन संसार में हमेशा एक वर्ग रहा है जो मान कर चलता है कि यह संसार उनकी बपौती है इसलिए जो उन्होंने या उनकी जैसी सोच वालों ने कहा या किया अथवा वह जो कह या कर रहे हैं वही सही है, इसके अतिरिक्त सब गलत है। हमारे देश में भी ऐसे लोगों का अकाल नहीं है जो वर्षों से अपनी खिचड़ी अलग पकाने के अलावा इतिहास को भी अपनी सुविधा के हिसाब से तोड़ते, मरोड़ते तथा निहित स्वार्थों की वजह से पक्षपातपूर्ण रवैया अपना कर पूरे देश को भी अपने हिसाब से चलाने तथा लोगों को मूर्ख बना कर अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास करते रहे हैं जबकि लोकतंत्र में जो बहुमत चाहता है वही होता है और होगा भी।
इसके अलावा जिसके मुफ्त की ऐश और भ्रष्टाचार पर असर पड़ता है वही समाज, देश और लोकतंत्र को खतरा बताने लगता है। देश में जिस थाली में खाया, उसी में छेद करने वालों की करतूतों से इतिहास भरा पड़ा है । एक बात तो निश्चित है कि कुछ व्यक्ति, व्यक्तियों का समूह या परिवार किसी समाज या देश को ज्यादा समय तक मूर्ख नहीं बना सकते, समय उनकी करतूतों पर से कभी न कभी पर्दा उठाता ही है। लोग यह भी भूल जाते हैं कि समय की अपनी गति है तथा कितने ही महान, बलवान , विद्वान और विचारक वक़्त की धूल में मिल गए तथा कितनी ही विचारधायें समय के साथ अप्रासंगिक हो गईं।
Monday, 5 August 2019
Sunday, 4 August 2019
आदर्श स्थिति यह होनी चाहिए कि आतंकवादियों, अलगाववादियों, अपराधियों, बेईमानों, देश को लूटने वालों, भ्रष्टाचारियों, असामाजिक तत्वों तथा किसी भी तरह का गैरकानूनी काम करने वालों को कानून और व्यवस्था से भय लगे जबकि शांति प्रिय, मेहनती और ईमानदार नागरिक बिना किसी भय के शांति पूर्वक अपना जीवन यापन कर सके । लेकिन देश की स्वतंत्रता के बाद से अब तक यह स्थिति तो कभी आई नहीं, इसका उल्टा जरूर हुआ है।
Subscribe to:
Posts (Atom)