Sunday, 27 September 2015

राजनीतिज्ञों के खिलाफ  सामान्यतः  किसी भी  तरह  की  कार्यवाई न होती न कोई करना चाहता लेकिन न्यायलय के दबाव में कुछ होगा तो उसे पार्टियां तुरंत राजनैतिक बदले की कार्यवाई बता देती हैं। वैसे तो शोर मचाते रहेंगे कि काले धन के खिलाफ कुछ नहीं हो रहा।
जिस तेजी से इंडिया और हिंदुस्तान की दूरी बढ़ रही है वह चिंता का विषय है।  एक तरफ तो अंग्रेजियत का वाहक एलीट वर्ग है जो अपनी  जड़ों से कटा हुआ है लेकिन सुविधा संपन्न है  दूसरी तरफ देश का हिंदी और देश की अन्य भाषाओँ में शिक्षित आम  जन है जो जमीन से तो  जुड़ा है पर अधिकतर रोजगार के अच्छे अवसरों से वंचित और सुविधाविहीन  है।  इसका नुकसान यह है कि समाज में भेद भाव बढ़ता ही जा रहा है जिसे देश की एकता के हित में मिटाना जरुरी है। हिंदी तथा  भारतीय भाषाओँ को महत्व दिया जाना इस लिए भी प्रासंगिक है। 

Saturday, 26 September 2015

ऐसा लगता हैं जैसे हमारे देश में कुछ लोगों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का कॉपीराइट ले रखा है। खुद तो जो मर्जी उल जलूल बकते रहेंगे लेकिन दूसरे की सही और सार्थक बात पर भी हंगामा मचा देंगे। ऐसे निहित स्वार्थी और संकुचित मानसिकता के लोग किसी भी देश और समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा होते हैं  क्योंकि  ऐसे लोग किसी भी स्थिति में खुले दिमाग से न कुछ सोचना चाहते हैं न ही दूसरों को सोचने या बोलने का मौका देना चाहते हैं । किसी भी सभ्य समाज में किसी भी मुद्दे पर सार्थक और खुले दिमाग से बहस आवश्यक है क्योंकि कोई भी सिस्टम सम्पूर्ण नहीं होता और सुधार की गुंजाईश हमेशा ही रहती है। प्रकृति का नियम है कि समय के साथ आवश्यकताएं बदलती रहती हैं ।
Never allow anyone to dictate term for your personal life.
इस देश में भारतीय भाषाओँ विशेषकर हिंदी को लेकर आम आदमी को विशेष रूप से युवा वर्ग को जागरूक किया जाना आवश्यक है क्योंकि एलीट वर्ग का तो पूरा जोर अंग्रेजी को देश पर थोपने पर है जिससे आम आदमी मुख्य धारा से कटा रहे।
किसी भाषा को रोजगार से जोड़े बिना कुछ नहीं हो सकता इस लिए असली मुद्दा यही है कि हिंदी और अन्य प्रांतीय भाषाओँ को रोजगार से जोड़ा जाय और इनके लिए रोजगार के सामान अवसर उपलब्ध हों। अंग्रेजी का वर्चस्व समाप्त होना ही चाहिए।

Friday, 25 September 2015

होशियार होना अच्छी बात है लेकिन यही बात जरुरत से ज्यादा   होशियार होने के बारे  नहीं कही जा सकती। 

Being smart is good but same can't be said about over smartness.

Wednesday, 23 September 2015

अपवाद हो सकते हैं लेकिन क्या इस देश के तथाकथित जनप्रतिनिधियों में न्याय व्यवस्था या न्यायपालिका के प्रति जरा भी सम्मान है या वे इसकी परवाह करते हैं ? कहें कुछ भी लेकिन अधिकतर के कार्यकलापों से तो नहीं लगता।

Sunday, 20 September 2015

कभी कभी घटनाओं तथा दुर्घटनाओं की एक श्रृंखला चलती है और आप मूक दर्शक की तरह देखते रहने के अतिरिक्त कुछ नहीं कर पाते। लेकिन बुरे से बुरे वक़्त में एक अच्छाई तो है ही कि वह कुछ न भूलने लायक सबक दे जाता है और कुछ चेहरे ज्यादा स्पष्ट हो जाते हैं जिनके जीवन में आपके लिए कुछ स्थान होता है।

Wednesday, 16 September 2015

मैं जो हूँ वो हूँ।  आप अगर मुझे पसंद करते हैं अच्छा है अगर नहीं पसंद करते तो और भी अच्छा है।
I am what I am. If you like me that's good. If you don't like even better.

Sunday, 13 September 2015

गुलामी के प्रतीकों से जैसा हमारे देश में प्यार किया जाता और उनको सम्मान दिया जाता है वैसा शायद ही दुनिया में कहीं होता हो। वह चाहे भाषा हो या कुछ और ! हिन्द में हिंदी दिवस की शुभकामनायें देना पड़े अब इस से बढ़ कर क्या होगा।

Saturday, 12 September 2015

प्रशंसा सभी को अच्छी लगती है परन्तु अगर वह चापलूसी के स्तर पर हो तब करने और सुनने वाले दोनों के लिए अंततः नुकसानदेह ही साबित होगी।
अधिकतर लोग वही सुनना चाहते हैं जो उन्हें पसंद है। इस लिए किसी तरह का वाद विवाद करना व्यर्थ है।
एक चौधरी साहब एक पान वाले की दुकान के सामने से गुजर रहे थे 
पान वाले ने कहा चौधरी साहब पान खा लो 
चौधरी साहब ने कोई 50 पान खा लिए 
पान वाला खुश हो गया कि अच्छा ग्राहक मिला गया 
थोड़े दिन बाद चौधरी साहब फिर उधर से गुजरे 
पान वाले ने फिर पुकारा चौधरी साहब पान खा लो
चौधर साहब बोले "ना भाई आज तो रोटी खा राखी सै"

Thursday, 10 September 2015

सारा जीवन  हम सफलता और आनंद की खोज में भागते रहते हैं।  संसार के सभी भौतिक आकर्षण को  यथासंभव पाने और उपभोग करने का प्रयास करते हैं। लेकिन  पूरे जीवन की आपाधापी और तरह तरह के उतार चढाव तथा  अनुभव से गुजर कर पता चलता है कि  जीवन जितना सरल और सादगीपूर्ण  होगा तथा आवश्यकतायें  जितनी कम होंगी  उतना ही ज्यादा आनंद मिलेगा।  संत कबीर की यह बात  हमेशा ही सार्थक रहेगी।

साईं इतना दीजिये जामे कुटुंब समाय
मैं भी भूखा ना रहूँ साधु न भूखा  जाय 

Monday, 7 September 2015

सम्मान और प्रेम कभी मांगने से नहीं मिलता।  इन्हें  जीवन में अपने विचारों और कर्मों द्वारा  अर्जित करना पड़ता है।

Sunday, 6 September 2015

हमारे देश में अधिकतर लोग जितना अपने अधिकारों के लिए जागरूक हैं और उन्हें पाने के लिए प्रयास करते हैं उसका एक अंश भी अगर कर्तव्य के लिए भी जागरूक होते और उन्हें पूरा करने का प्रयास करते तो देश की स्थिति कुछ और होती।

Friday, 4 September 2015

मन को नियंत्रित रखना अत्यंत आवश्यक है। आत्मविकास का मार्ग यहीं से शुरू होता है।

Thursday, 3 September 2015

अगर आप दूसरों से उम्मीद करते हैं कि वह  आपकी भावनाओं, मान्यताओं और परम्पराओं  का सम्मान करें तो आपको भी दूसरों की भावनाओं, मान्यताओं और  परम्पराओं  का सम्मान करना आना ही चाहिए।

Wednesday, 2 September 2015

हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओँ का प्रयोग और प्रष्तिष्ठित होना हमारी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रश्न है।