वैसे तो राजनीति ही घोर स्वार्थ, अवसरवाद तथा सिद्धांतहीनता का पर्याय है जहाँ सज्जन व्यक्ति के लिए बहुत सीमित स्थान है। लेकिन व्यक्तिगत या पारिवारिक सगठनों में तो कितना भी प्रयास करने तथा सक्षम होने के बाद भी अन्य लोगों की भूमिका और स्थिति प्रायः सीमित ही रहती है, क्योंकि सर्वोच्च पद तो परिवार के लिए आरक्षित होता है। बल्कि कई बार तो परिवार के सदस्य ही विरासत के लिए आपस में लड़ रहे होते हैं। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं तथा स्वतंत्र अस्तित्व के लिए वहां जरा भी स्थान नहीं होता। इसलिए व्यक्ति या परिवार के प्रति वफादारी, जी हुज़ूरी तथा चाटुकारिता के साथ चरणदास बने रहना ही वहां एकमात्र योग्यता तथा सफलता का मूल मन्त्र समझा जाता है।
No comments:
Post a Comment