मुझे लगता है कि हमारी विनम्रता दिखावा ज्यादा होती है। जैसे अगर कोई प्रशंसा करता है तो अक्सर हमारी प्रतिक्रिया होती है, ' अरे यह तो आपका बड़प्पन है, मैं तो बहुत ही मामूली आदमी हूँ ' । लेकिन अगर वह कह दे कि हाँ तुम मामूली आदमी ही हो और मैं तो वैसे ही प्रसंशा कर रहा था तब शायद हम इसे पचा नहीं पाएंगे। आपको क्या लगता है ?
Saturday, 22 June 2019
Wednesday, 19 June 2019
निसंदेह किसी भी तरह की सब्सिडी सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलनी चाहिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जो लोग समर्थ हैं उन्हें किसी भी तरह की सब्सिडी स्वैक्षिक रूप से छोड़ देनी चाहिए। इसकी शुरुआत हमारे जनप्रतिनिधियों/ जनसेवकों और अपने आप को गरीबों और पिछड़ों का मसीहा बताने वाले लोगों को स्वयं से शुरू कर के उदहारण प्रस्तुत करना चाहिए। करोड़ों लोगों ने कुकिंग गैस पर मिलने वाली सब्सिडी प्रधानमंत्री जी की अपील पर छोड़ ही दी थी। जनता के प्रति इनका भी तो कुछ फ़र्ज़ बनता ही है, आखिर इनसे ज्यादा समर्थ कौन है ?
Tuesday, 18 June 2019
Monday, 17 June 2019
Saturday, 15 June 2019
Friday, 14 June 2019
Thursday, 13 June 2019
Wednesday, 12 June 2019
Tuesday, 11 June 2019
Saturday, 8 June 2019
हिंसा तथा अन्य अपराध, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जब तक बिना भेदभाव के निर्णायक कार्यवाई नहीं होगी तब तक इन पर नियंत्रण नहीं हो सकता लेकिन इन अपराधों में लिप्त व्यक्ति न सिर्फ जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं बल्कि न्याय और व्यवस्था को खुले आम धमका भी रहे हैं तब क्या उम्मीद की जा सकती है ? यहाँ तक कि हमारे देश में जघन्य से जधन्य अपराधों की निंदा तथा उनका विरोध भी अपनी सुविधा तथा निहित स्वार्थों के अनुसार राजनीतिक तथा अन्य नफ़ा नुकसान का ध्यान रखते हुए होता है।
Thursday, 6 June 2019
Sunday, 2 June 2019
Subscribe to:
Posts (Atom)