जिस देश में पूरी राजनीति धर्म, जाति और क्षेत्रवाद के इर्द गिर्द घूम रही हो वहां दंगाइयों, अन्य अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कोई भी निहित स्वार्थों के लिए इनके नाम पर कुछ लोगों को भड़काकर, सारी कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाकर देश को बंधक बना सकता है । जिस थाली में खाते हैं, उसी में थूंकने और छेद करने वालों की यहाँ बहुतायत है। फिर भी देश के अधिकतर लोग कबूतर की तरह आँखे बंद करके तथा शुतुरमुर्ग की तरह रेत में गर्दन छुपाकर अपने को सुरक्षित समझ रहे हैं।
Thursday, 25 August 2022
Monday, 22 August 2022
जाति, धर्म, वर्ग, क्षेत्र, भाषा, संगठन अथवा अन्य किसी पूर्वाग्रह या निहित स्वार्थ के कारण भ्रष्टाचरियों, दुराचारियों, अपराधियों, दंगाइयों तथा आतंकवादियों का किसी भी तरह से महिमामंडन, बचाव या समर्थन करने वाला समाज वास्तव में अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार रहा होता है। यह चिंताजनक होने के साथ ही देश, समाज तथा मानवता के लिए बहुत ही घातक स्थिति है क्योंकि ऐसे में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार, अपराध तथा आतंक पर नियंत्रण असंभव है। लेकिन इतिहास गवाह है कि पूर्वाग्रह और निहित स्वार्थ से ग्रस्त तथा भेड़चाल के शिकार लोगों की आँख पर इतना मोटा पर्दा पड़ जाता है कि वह कुछ भी देखने या समझने की क्षमता खो देते हैं तथा अंततः अपने विनाश का खुद ही प्रबंध कर लेते हैं ।
Friday, 19 August 2022
चोर मचाये शोर वाली स्थिति है। मक्कार, गिरगिट की तरह रंग बदलने तथा दूसरों के मामले में हर समय जज बनने वाले लोग अपने और अपने सहयोगियों के मामलों में जोर शोर से वकालत शुरू कर देते हैं। लेकिन जिस देश में पूर्वाग्रह तथा निजी स्वार्थों के कारण भ्रष्ट, लुटेरों, मुफ्तखोरों, दुराचारियों, अपराधियों तथा आतंकवादियों का समर्थन और महिमामंडन किया जाता हो, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए, यहाँ तक कि सजायाफ्ता अपराधी भी जननायक और महानायक की तरह पेश आते हों तथा शान से लोगों को सही गलत का पाठ पढ़ा रहे हों तथा पूरी व्यवस्था को धमकाने की स्थिति में हों, वहां कुछ भी हो सकता है।
Tuesday, 2 August 2022
Monday, 1 August 2022
कुछ लोग अपने आप को देश तथा उसके कानून से ऊपर समझते हैं। इसलिए उनकी लूट, धांधली और भ्रष्टाचार के उजागर होने पर तथा उसके और उनकी दादागीरी तथा गुंडागर्दी पर कोई कार्यवाई शुरू होते ही उनके और उनके समर्थकों के अनुसार लोकतंत्र, देश, समाज और मानवता को खतरा उत्पन्न हो जाता है।
Some people consider themselves above the country and the law. Therefore, according to them and their supporters; democracy, country, society and humanity are threatened as soon as their loot, rigging and corruption is exposed and any action is initiated against it and their bullying and hooliganism.