Friday, 22 January 2021

अधिकार के साथ कर्तव्य भी जुड़े हैं।  लेकिन अपने अधिकारों की सबसे ज्यादा बात  करने  वाले लोग यह भूल जाते हैं कि अगर सभी लोग  सिर्फ अपने अधिकारों की चिंता करने लगे  और कर्तव्य भूल गए  तो यह संसार रहने लायक नहीं रहेगा।  


प्रत्येक जीव जो इस पृथ्वी या ब्रह्माण्ड में मौजूद है, उसका कोई न कोई कारण और महत्त्व  है। इसलिए किसी का अस्तित्व मिटाने का प्रयास करने पर हम अपने अस्तित्व को भी किसी न किसी प्रकार खतरा उत्पन्न करते हैं। वह हमें तुरंत पता चले या न चले, वह अलग बात है।  पूरा ब्रह्माण्ड सहअस्तित्व पर कायम है लेकिन मानव की मूर्खता, लालच  और निहित स्वार्थ  इस सत्य को स्वीकार नहीं करने  देते ।  इसके  गंभीर परिणाम आज भी दिख रहे हैं और आने वाले समय में  और  भी भयंकर होने की पूरी  सम्भावना है। शायद मानव तथा पृथ्वी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाय। 


No comments:

Post a Comment