Wednesday, 24 August 2016

किसी परिवार, समाज, संस्था, धर्म, जाति, वर्ग या देश को किसी बाहरी ताकत के मुकाबले अंतर्विरोधों तथा अपने लोगों की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और निहित स्वार्थों की वजह से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। यह एक कटु सत्य है ।

Tuesday, 23 August 2016

Some politicians, officers and privileged people in our country behave like mafia don.

Saturday, 20 August 2016

बेटी है शुभकामना बेटी मधुर प्रसंग 
जीवन में भरती सदा इन्द्रधनुष के रंग

Thursday, 18 August 2016

भारत की बेटियों साक्षी और सिंधु ने ओलम्पिक में निश्चित रूप से कमाल किया है और अभिनन्दन की पात्र हैं । जिन्हें कोई पदक नहीं भी मिला उन्होंने भी अपने प्रदर्शन से ध्यान आकर्षित किया है। बहुत से क्षेत्रों में जहाँ उन्हें मौका मिलता है बेटियां नाम कमा रहीं हैं । जरुरत इनके बारे में देश और समाज को अपना नजरिया बदलने और मौका देकर इनकी प्रतिभा को निखारने की है।

Friday, 12 August 2016

विनम्रता और सरलता विशिष्ट गुण हैं जो  मनुष्य  को लोकप्रिय और सबके सम्मान का पात्र बनाते  है लेकिन जैसा कि चाणक्य ने कहा है किसी को बहुत सीधा भी नहीं होना चाहिए क्योंकि सीधे पेड़ सबसे पहले काटे जाते हैं। कम से कम आज के परिपेक्ष में यह बात कुछ ज्यादा ही सामयिक है। इसलिए आप सरल और विनम्र हों परंतु किसी को इसका दुरुपयोग न करने दें।  इस सन्दर्भ में रामधारी सिंह 'दिनकर जी की ये पंक्तिया बहुत ही प्रासंगिक हैं।

सहनशीलता, क्षमा, दया को तभी पूजता जग है
बल का दर्प चमकता उसके पीछे जब जगमग है 

Monday, 8 August 2016

एक बात निश्चित तौर पर हर एक को समझ लेनी चाहिए कि जीवन में  अपनी हर  लड़ाई आपको खुद ही लड़नी पड़ती है कोई आपका साथ देने वाला नहीं होता  है। 

Saturday, 6 August 2016

जीवन में कुछ लोग खुशबू के झोके की तरह आते हैं। वे पास रहें या दूर, मिलें या न मिले लेकिन उनका अहसाह ही जीवन को खुशनुमा बनाये रखने के लिए काफी होता है।

Tuesday, 2 August 2016

जिस देश की राजनीति में  अपराधी  और अपराधी  मानसिकता के लोग भरे पड़े हों उस देश में अपराधियों का हौसला बुलंद होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।