अपनी विश्वसनीयता बनाये रखनी चाहिए क्योंकि जिसकी अक्सर झूठ बोलने, रंग बदलने तथा मक्कारी करने की छवि बन गई हो, वह कभी कोई अच्छा काम करे या सच बोले तब भी कोई उस पर आसानी से भरोसा नहीं करता। यह बात हमारे राजनीतिक वर्ग को समझ में नहीं आती क्योंकि वह हर समय चाटुकारों से घिरा रहने के कारण सच्चाई को देख नहीं पाता बल्कि देखना ही नहीं चाहता । उनके साथ जुड़े अच्छे और ईमानदार लोग प्रायः सत्ता मिलते ही किनारे लगा दिए जाते हैं। देश में पार्टी या परिवार के नाम पर अयोग्य और संदिग्ध लोग सफल हो जाते हैं तथा योग्य और सुलझे लोग पहले तो राजनीति में आते ही कम हैं और जो आते भी हैं वह जल्दी ही किनारा कर लेते हैं या अक्सर हासिये पर ही रह जाते हैं। शायद इसीलिए हर तरफ भ्रष्टाचारियों तथा अन्य अपराधियों का कभी न ख़त्म होने वाला बोलबाला बना रहता है।
Saturday, 23 March 2019
Sunday, 17 March 2019
राजनीति में महिलाओं और युवा वर्ग को आगे बढ़ाना आवश्यक है, इसमें कोई संदेह नहीं लेकिन जब पार्टियों तथा राजनेताओं को अपने परिवार और रिश्तेदारों से ज्यादा योग्य प्रतिनिधि नहीं दिखाई देते तब उनकी नीयत पर शक होता है। असल में राजनीति ऐसा व्यवसाय बन चुकी है जिसमें न केवल लागत से कई गुना बल्कि असीमित मुनाफा कमाने की संभावना रहती है तथा आते ही मुफ्त की ऐश करने और माल कमाने का जो मौका मिलता है वह किसी और व्यवसाय में संभव ही नहीं है। शायद इसीलिए भ्रष्टाचार अब किसी भी पार्टी का मुद्दा नहीं रहा क्योंकि अपवादों को छोड़ दें तो हमाम में सभी नंगे हैं । वैसे भी अधिकतर दल किसी व्यक्ति विशेष या परिवार केंद्रित हैं जिनमें दूसरों के लिए मौके लगभग नहीं के बराबर हैं । सत्ता और सुविधा के लालच का नंगा नाच चल रहा है तथा सुविधानुसार दल और निष्ठा बदलने वालों की मौज रहती है। आम जनता तो सिर्फ मूक दर्शक बन कर देखने के लिए अभिशप्त है।
Sunday, 3 March 2019
लोकतंत्र का इससे ज्यादा मज़ाक और अपमान क्या होगा कि लोग भ्रष्टाचार दूर करने का संकल्प लेकर चलने वालों को वोट दें और वही लोग सत्ता के लालच में जिन्हे भ्रष्टाचारी बता रहे हों उन्ही से गले मिलने को लालायित दिखाई देने लगें । कौन कब किसको गालियां देने लगेगा और कब गले लगा लेगा यही पता नहीं चलता। सत्ता के लालच और लोकतंत्र बचाने की बात करने के बीच कोई तो अंतर दिखाई दे ? अशिक्षा, गरीबी और असमानता दूर करने में भ्र्ष्टाचार एक प्रमुख बाधा है यह कौन नहीं जानता ? राष्ट्रीय एकता और लोकतंत्र देश की जनता की वजह से सुरक्षित है। अधिकतर नेताओं ने तो सत्ता के लालच में लोगों को तरह तरह से बाँटने और अपना घर भरने का ही प्रयास किया है ।
Saturday, 2 March 2019
Friday, 1 March 2019
Subscribe to:
Posts (Atom)