बांटो और राज करो सदा से जिनकी नीति रही,
वह अब प्रेम और एकता की जरूरत बताने लगे।
आतंकवादियों और देशद्रोहियों को गले लगाने वाले,
अब सत्ता के लालच में अपराधियों को भी बचाने लगे।
भ्रष्टाचारी, बेईमानी और खुदगर्जी है जिनके खून में ,
वह सभी मिलकर ईमानदारों को धमकाने लगे।
अपने और परिवार से आगे सोचने की जिन्हें फुर्सत नहीं,
वह चोरी और सीनाजोरी को जनहित का काम बताने लगे।
लोकतंत्र का सदा जिन्होंने निरादर और दुरुपयोग किया,
वह अपने आपको लोकतंत्र का सच्चा रक्षक बताने लगे।
देश तथा उसकी संस्कृति से जिनको नहीं है कोई लेना देना
वह अब अपने आपको उसका हितैषी दिखलाने लगे।
ऐसे लगता है जैसे जंगल में भेड़ियों का कोई झुण्ड,
अपने आपको भेड़ों का मसीहा और दोस्त बताने लगे।