कोई भी ब्यूरोक्रेट संविधान की शपथ लेकर आता है न कि किसी व्यक्ति विशेष की, इसलिए उसे देश और संविधान के प्रति वफादार होना चाहिए न कि किसी राजनेता के प्रति । वह अगर नियमों को छोड़ कर किसी राजनेता के एजेंट की तरह व्यवहार करने लगे तो दो ही मतलब निकलते हैं। या तो वह उस नेता की गुंडागर्दी से डरा हुआ है या फिर उसके अपने निहित स्वार्थ हैं। अधिकतर ब्यूरोक्रेट कैसे हैं, जगजाहिर है लेकिन जिस तरह से पिछले छह दशकों में कुछ राजनेताओं विशेष रूप से व्यक्ति या पारिवार केंद्रित दलों के नेताओं द्वारा इनको डराया और मज़बूर किया गया है या उनके साथ जैसा व्यवहार किया गया है, उनका डर भी स्वाभाविक ही है। आखिर जान और सुख सुविधाएँ किसे प्यारी नहीं होतीं। फिर भी संविधान और नियमों पर न चलने वाले ब्यूरोक्रेट्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाई जरुरी है। ऐसे लोगों के पक्ष में खड़े होने वाले लोगों का चरित्र भी समझा जा सकता है कि वह खुद कैसे हैं या रहे हैं। जिस ब्यूरोक्रेट को राजनीति में आना है, वह नौकरी छोड़ कर आने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन सेवा के दौरान उसका ऐसा करना बहुत ही आपत्तिजनक और खतरनाक है ।
No comments:
Post a Comment