Friday, 31 August 2018

आत्ममुग्ध और संकुचित दृष्टिकोण वाले राजनेता, पूर्वाग्रह और पक्षपात से ग्रस्त बुद्धिजीवी तथा मीडिया, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों तथा उनको संरक्षण देने और महिमामंडित करने वालों की बहुतायत, लोक पर हावी तंत्र तथा इन सबकी वजह से दिग्भ्रमित जनता

Wednesday, 29 August 2018

देश में न्याय व्यवस्था की अपनी बहुत सी समस्याएं हैं लेकिन अपनी सारी कलाकारी, समीकरणों और जोड़तोड़ से कानून व्यवस्था का मज़ाक उड़ाने के बाद बहुत मुश्किल से वर्षों बाद भ्रष्टाचार तथा अन्य अपराधों में सजा पाए हुए लोग भी अगर फंसाने का आरोप लगाएं तो बड़ा विचित्र लगता है।
हिंसा करना, भड़काना या उसका समर्थन किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किया जाना चाहिए लेकिन यही बात सभी पर लागू होती है। निहित स्वार्थ वश एक का कृत्य सही और दूसरे का गलत ठहराने का प्रयास करने वाले लोग भी उतने ही दोषी हैं। जिन्होंने खुद कभी लोकतंत्र की परवाह नहीं की उनके द्वारा लोकतंत्र की चिंता हास्यास्पद लगती है। बाबा नागार्जुन की रचना 'सत्य' की यह पंक्ति याद आ रही है -- "सत्य को लकवा मार गया है" ।

Saturday, 25 August 2018

झूठ का अब हर तरफ है जम कर बोलबाला
और सच के मुँह पर लगा दिया गया है ताला
ज्ञान अनंत है इसलिए कोई कितना भी विद्वान और बुद्धिमान हो सब कुछ नहीं जानता । सिर्फ मूर्ख व्यक्ति ही यह दावा कर सकता है कि वह सब कुछ जानता है।

Monday, 20 August 2018

अटल जी की यह विशेषता उनकी महानता को प्रकट करती है कि अपनी अलग विचारधारा तथा सिद्धांतों के बावजूद भी उन्होंने कभी न घृणा की राजनीति की न ही किसी को अपना शत्रु समझा। किसी के अच्छे काम की तारीफ करने में उन्होंने कभी कोई भेदभाव नहीं किया तथा अगर किसी से विरोध भी जताया तो भाषा संयमित ही होती थी। ओजस्वी वक्ता होने के साथ ही यदि कभी किसी पर व्यंग भी किया तो बहुत ही शालीनता से तथा संतुलित भाषा में अपनी बात कही। उन्होंने किसी के बारे में कोई अपशब्द प्रयोग किया हो ऐसा कोई प्रसंग नहीं मिलता फिर भी भारतीय राजनीति का दुर्भाग्य है कि ऐसे महान व्यक्तित्व को भी अपने निहित और क्षुद्र स्वार्थों के चलते अपशब्द कहने या उनका उपहास करने से कुछ घटिया लोग बाज नहीं आये। 

Saturday, 11 August 2018

सत्ता पाने या सत्ता में बने रहने के लिए साजिशें हमेशा ही होती रही हैं, यह कोई नई बात नहीं है। पूरा इतिहास ऐसी घटनाओं से भरा पड़ा है। कभी कभी तो  ऐसे विषबीज बोये जाते  हैं जिनका फल  आने वाली पीढ़ियों को  सदियों  तक भुगतना पड़ता है। 

Thursday, 9 August 2018

किसी न किसी बहाने देश में अशांति का वातावरण पैदा होना स्वाभाविक तो नहीं लगता। हर तरफ तोड़फोड़, हिंसा, तथा अराजकता के पीछे कोई साजिश तो है क्योंकि सबका उद्देश्य आग बुझाने की बजाय आग लगाना और उसे भड़काना लगता है। निहित स्वार्थों के लिए किसी भी हद तक गिरने की होड़ लगी है, चाहे उससे देश और समाज का कितना भी नुकसान हो। अवसरवादी, सिद्धांतहीन, अनैतिक, भ्रष्ट, चरित्रहीन तथा अपराधी मानसिकता के लोगों से मानवता की उम्मीद करना व्यर्थ ही है।

Saturday, 4 August 2018

अमानवीय और जघन्य अपराधों का विरोध होना ही चाहिए लेकिन उसका विरोध भी जो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए करते हैं उनकी  मानसिकता  कितनी विकृत है सोचा जा सकता है। शायद राजनीति और संवेदनहीनता एक दूसरे के पर्याय हैं। वैसे जो खुद अनैतिक, भ्रष्ट और अपराधी प्रवृत्ति के हैं उनसे और उम्मीद भी क्या की जा सकती है।

Friday, 3 August 2018

आदमी को अपनी औकात याद रखनी चाहिए लेकिन लोग भूल जाते हैं कि बलवान व्यक्ति नहीं बल्कि समय होता है। ऐसे अनगिनत लोग वक़्त साथ मिट्टी में मिल गए जो समझते थे कि दुनिया उनके बिना नहीं चल सकती।

Thursday, 2 August 2018

पूर्वाग्रह से ग्रस्त समर्थक या विरोधी दोनों ही एक से होते हैं क्योंकि दोनों ही सच्चाई से मुँह छुपाने के साथ अपनी बात को सही ठहराने के लिए कुतर्क करते हैं।

Wednesday, 1 August 2018

जब  देश के तथाकथित नेता/जनप्रतिनिधि  अलगाववादियों  और आतंकवादियों की भाषा बोलने लग जाएँ तब चिंता करने तथा सोचने की जरुरत तो है।  
जो वैकल्पिक राजनीति, सादगी और ईमानदारी का ढिंढोरा पीटते राजनीति में आये थे वह सबसे ज्यादा अवसरवादी, भ्रष्ट और खतरनाक निकले।
आज कुछ भी करके सत्ता पाना और मनमानी करना तथा देश को लूटना ही एकमात्र उद्देश्य है। अब इसके लिए चाहे दंगे और हिंसा भड़काना पड़े, गृहयुद्ध करवाना पड़े, किसी से भी हाथ मिलाना पड़े या देश को बेचना पड़े, सब मंजूर है। आज की स्थिति में यह कहना अप्रासंगिक नहीं होगा कि स्वतंत्रता सेनानियों/क्रांतिकारियों ने असहनीय कष्ट उठाने और अपने जीवन का बलिदान देने से पहले इस भारत की कल्पना तो नहीं ही की होगी।