Sunday, 20 November 2016

देश में कहने को लोकतंत्र रह गया है। सारे काम उस राजतन्त्र की तरह हो रहे हैं जिसमे राजपरिवार, राजदरबारी और व्यापारी वर्ग ऐश करता था तथा जनता पिसती थी।

Saturday, 12 November 2016

किसी अच्छे निर्णय को भी गैरजिम्मेदारी के साथ कार्यान्वित करके देश में कैसे अफरातफरी मचाई जा सकती है, इस मामले में हमारी कार्यपालिका को महारत हासिल है।

Thursday, 10 November 2016

1000 और 500 के वर्तमान नोटों का चलन अचानक बंद करने के कारण बहुत से लोगों को निश्चित रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जो परेशानियां जायज है उसका समाधान अवश्य ही तुरंत ढूढा जाना चाहिए लेकिन अधिकतर आम लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। लेकिन कुछ खास लोगों को शायद इस निर्णय से बहुत ज्यादा परेशानी हुई लगती है और उनकी प्रतिक्रिया दाल में कुछ काला होने का संकेत दे रही है।

Saturday, 5 November 2016

जब जब पड़ी जरुरत किसी और की हमें 
तब तब तमाम चेहरों के मुखौटे उतर गये

Thursday, 3 November 2016

 जितनी आस्था लोग धर्म के प्रतीकों और आडंबरों में रखते है उतनी धर्म में रखते तो आज संसार की स्थिति कुछ और होती।

Wednesday, 2 November 2016

भारतीय ब्यूरोक्रेसी शायद हर काम में अड़ंगे लगाने और लोगों को परेशान करने के लिए ही बनाई गई थी तथा आज भी वही कर रही है । आखिर अंग्रेजों की विरासत को ढोना इनका जन्मसिद्ध अधिकार जो है।