Sunday, 29 November 2015

I have experineced that most of the sisters whether elder or younger are the best frends and always shelters for their brothers. They may disagree and bitterly fight but always with you against any odd and try their best to protect you when requred.

Saturday, 28 November 2015

पूर्वाग्रह से ग्रस्त अंध भक्ति और अंध विरोध दोनों ही मानसिक दीवालियापन का परिचायक   है। 

Tuesday, 17 November 2015

हमारे देश में साहित्य की कितनी समझ और कैसे साहित्यकारों का बोलबाला है इसकी एक झलक मुझे पिछले साल के पुस्तक मेले में मिली। दो कौड़ी की रचनाओं की तो बहुतायत थी जिन्हें साहित्य कहना साहित्य का अपमान होगा लेकिन आदम गौंडवी जैसे जमीन से जुड़े महान लेखक और विचारक की एक भी पुस्तक बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिली।
भोजपुरी में कहते हैं कि "मेहरी छोडै के होय त इहो एक ठे बहाना ह कि साग में हल्दी काहे ना डलली ह" मतलब साग में हल्दी क्यों नहीं डाली जबकि  आमतौर से अधिकतर  साग में  हल्दी नहीं पड़ती है।  इसलिए जिसे कमी ही दूढनी है उसके लिए बहाने की कोई कमी नहीं है। 
मेरा मानना है  अंध भक्त होकर किसी के कसीदे पढ़ना और पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर  किसी की आलोचना करना दोनों ही गलत है। किसी की  भी निंदा या प्रशंसा उसके कार्यों  के  गुण दोष के आधार पर होनी चाहिए क्योंकि न तो कोई सम्पूर्ण रूप से सही होता है न गलत।  

Sunday, 15 November 2015

किसी भी देश में कोई भी आतंकवादी घटना कुछ उसी देश में रहने वालों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। इतिहास गवाह है कि किसी देश या समाज को ज्यादा  खतरा और नुकसान  बाहरी लोगों  से ज्यादा अपने बीच में रहने वाले निहित स्वार्थी और गद्दारों से हुआ है।

Saturday, 14 November 2015

पेरिस के आतंकवादी हमले में मारे गये लोगो को विनम्र श्रद्धांजलि और उनके परिजनों और घायलों के प्रति संवेदना । इस तरह की घटनाएँ मानवता के प्रति जघन्य अपराध हैं और यह कहीं भी हों अत्यंत निंदनीय हैं लेकिन आतंकवाद पर पश्चिमी देशों के अतिरिक्त अमेरिका तथा विश्व के कई अन्य देशों और तथाकथित बुद्धिजीवियों का रवैया व दोहरा चरित्र भी इसके लिए कहीं न कहीं जिम्मेदार है।

Friday, 13 November 2015

निहित  स्वार्थवश  दुर्भावना रखकर  दूसरों की कमियां ढूढ़ना और अपनी  कमियों  को  अनदेखा करके सिर्फ  अपनी पीठ थपथपाते रहने  से व्यक्ति के चरित्र का घटियापन ही जाहिर होता है। लेकिन दुर्भाग्य से हर  तरफ अब  अधिकतर यही हो रहा  है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग जैसा हमारे देश में होता है वैसा शायद ही दुनिया में कहीं होता हो। लेकिन यह स्वतंत्रता सिर्फ कुछ लोगों के लिए है जो राजनैतिक समीकरणों के कारण कुछ भी बोलने के लिए हमेशा स्वतंत्र और हर कानून से ऊपर रहते है।

Thursday, 12 November 2015

जो सच है वह सच ही रहता है चाहे उसके साथ कोई खड़ा न हो बल्कि यह कहना ज्यादा उपयुक्त होगा कि सच अक्सर अकेला पड़ जाता है। 

Wednesday, 11 November 2015

ऐसा लगता है कि अब शायद देश में भ्रष्टाचार कोई वास्तविक मुद्दा नहीं रह गया है और सिर्फ शोर मचाने के काम आता है  क्योंकि भ्रष्टाचार का जोर शोर से विरोध करने वाले आज  उन्हीं के साथ खड़े नजर आ रहे हैं । 
वैसे तो संसार में तरह तरह की विचारधारा और मत के लोग हैं जैसे  मानवतावादी, समाजवादी , साम्यवादी, पूंजीवादी, दक्षिणपंथी, वामपंथी, जातिवादी के अतिरक्त कोई हिंदूवादी है तो कोई इस्लामपरस्त या ईसाईयत को मानने वाला अथवा अन्य भी बहुत से मत, मतान्तर और वर्गों को मानने वाले  तथा विचारधरा के  लोग है। कुछ लोग तथाकथित धर्म के रक्षक या धर्मविरोधी और कुछ लोग बिल्कुल निरपेक्ष भी होते हैं   परन्तु अवसरवादी हमेशा सबसे आगे रहते हैं क्योंकि वे अपनी सुविधानुसार इन सभी का इस्तेमाल करते हैं। 
चार्बाक का दर्शन जिसे मानने वाले आज बहुत ज्यादा हैं

यावज् जीवेत् सुखं जीवेदृणं कृत्वा घृतं पिबेत् ।
भस्मीभूतस्य देहस्य पुनरागमनं कुतः ॥

As long as one lives, one should live happily, feasting on clarified butter (ghee), even by incurring debt because once this body is reduced to ashes, it will not be acquired again.

ऐसी सलाह सभी मानने को तैयार बैठे हैं लेकिन आध्यात्मिक उन्नति के लिये सेवा और त्याग करने को बहुत कम लोग तैयार होते हैं।

Everyone will readily listen to such advice but very few are inclined towards service and sacrifice for a spiritual cause.
दीप जलें जलते ही रहें फैले हर तरफ उजियारा 
देश में अमन और एकता रहे यही पैगाम हमारा

Tuesday, 10 November 2015

हमारे देश में चुनाव में वास्तव में धर्म, जाति और वर्ग का ही मुद्दा हावी रहता है तथा सभी पार्टियां इसे किसी न किसी रूप में भुनाती हैं। असमानता, गरीबी, कुपोषण, अशिक्षा, अपराधीकरण  और भ्रष्टाचार न कोई मिटाना चाहता है न ही यह कोई मुद्दा है यह बार बार साबित हो रहा है । विकास की बातें भी वास्तव में आँखों में धूल झोंकने और जनता को मूर्ख बनाने के लिए हैं क्योंकि वास्तविक विकास तो नेताओं और उनके परिवार वालों का होना होता है जो चुनाव आयोग को दिए गए अधिकतर के आय के ब्योरे से दिखता है । अगर वास्तव में विकास लक्ष्य होता तो  स्वतंत्रता के इतने साल बाद भी लोग गरीब, कुपोषित, बेरोजगार और अशिक्षित नहीं होते।  गरीबों और  दलितों के स्वयंभू मसीहा खुद दौलत  से खेलने लगे तथा जो लोग विकास और भ्रष्टाचार मिटाने का नारा देकर आये थे वह भी निहित स्वार्थों के लिए भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े नज़र आते हैं।  सारी लड़ाई  सत्ता की है जिसमे अपने अंतर्विरोधों के चलते खिलौना बनकर  अंततः  देश की आम  जनता हमेशा ही हारती आ रही  है। 

Sunday, 8 November 2015

जो अपना हित खुद नहीं चाहता  संसार में उसका भला कौन कर सकता है।

Saturday, 7 November 2015

भारतीय भाषाओँ को उनका सम्मान और हिंदी को देश की राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करने में अंग्रेजी का रोजगार की मुख्य भाषा बनना बहुत बड़ा रोड़ा है क्योंकि अधिकतर लोग मुख्य धारा से दूर रह जाते हैं । किसी भाषा की जानकारी से कोई समस्या नहीं है पर रोजगार, सरकारी कामकाज, न्याय व्यवस्था और संवाद जब अपनी भाषा में हो तब यह ज्यादा ग्राह्य होता है और अधिक लोगों को जोड़ता है।
इस सन्दर्भ में एक बड़े आंदोलन और इस मुद्दे के महत्त्व को जन जन तक ले जाने और उन्हें जोड़ने की आवश्यकता है। इसमें शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों और छात्रों का विशेष महत्व है। 

Friday, 6 November 2015

हमारे जानने, सोचने और विचार करने की कुछ सीमायें हैं जो समय के साथ विस्तृत होती जाती हैं। हम अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखते हैं लेकिन अगर कोई मानता है कि वह कभी गलत हो ही नहीं सकता तब ऐसे आत्ममुग्ध व्यक्ति का तो कोई उपाय हो नहीं सकता। मुझे लगता है कि जीवन में आत्ममंथन की सतत प्रक्रिया चलती रहनी चाहिए क्योंकि अगर हम पूर्वाग्रह से मुक्त रहें तब हर नया दिन कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता रहता है और प्रगति की सम्भावना बनी रहती है।
आप जो भी कहना चाहते हों लेकिन  लोग मतलब अपनी सुविधा के अनुसार ही  निकालेंगे इसलिए वाद विवाद करने का कोइ अर्थ नहीं हैं। 

Thursday, 5 November 2015

अन्याय और गलत बात का विरोध होना चाहिए तथा हर व्यक्ति को विरोध जताने का अधिकार है इसलिए इस पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगाया जाना चाहिए लेकिन विरोध करने के तरीके और नीयत पर निश्चित रूप से सवाल उठाया जा सकता है।
राष्ट्रीय और सरकारी पुरस्कार पर हमेशा ही भेदभाव और पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं और ये संदेह के दायरे में रहते हैं तथा यदि निष्पक्ष होकर सोचें तो इन आरोपों में काफी हद तक सच्चाई भी नजर आती है क्योंकि अक्सर यह जोड़ तोड़ और जुगाड़ में माहिर तथा सत्ता से मधुर सम्बन्ध रखने वालों के हिस्से में आते हैं।
कई लोग जो अपने क्षेत्र में प्रसिध्द और लोकप्रिय होने तथा सामान्य जन के मन में अपना एक अलग स्थान रखने के बावजूद तत्कालीन सत्ता तथा व्यवस्था का विरोधी होने या मधुर सम्बन्ध न रखने की वजह से इन पुरस्कारों से वंचित रहे और उनके नाम पर कभी विचार नहीं किया गया । 
ध्यान दे तो कई ऐसे लोग हैं जिनकी कृतियाँ कालजयी है परन्तु वह आपने आप में जिये और स्वतंत्र विचारों की वजह से तथा सत्ता से अच्छे समीकरण न रख पाने के कारण हमेशा ही उपेक्षित रहे। 

देश में सब कुछ बहुत अच्छा तो नहीं चल रहा है लेकिन जिस तरह के विरोध का तमाशा हो रहा है वह भी करने वालों की नीयत निश्चित रूप से संदेह के दायरे से बाहर नहीं लग रही है।

Wednesday, 4 November 2015

 संसार में जो खाली पेट हैं उनकी बस एक ही समस्या है भोजन लेकिन जिनके पेट भरे हैं उनके पास समस्याओं के अम्बार लगे हैं। 

Monday, 2 November 2015

भोजपुरी में एक कहावत है जो हमेशा ही सामयिक और प्रासंगिक रहती है और आजकल कुछ ज्यादा है। 

नाचै कुद्दै तोरै तान
तेकर दुनिया रक्खै मान

Sunday, 1 November 2015

कोई कुछ भी कहे पर हमारे देश के तथाकथित राजनीतिज्ञ और बुध्दिजीवी या तो पक्ष में होते हैं या विपक्ष में लेकिन निष्पक्ष नहीं होते। अगर गलती से कोई निष्पक्ष है तो उसकी सुनने वाला कोई नहीं।
इतिहास गवाह है कि हर काल में सत्ता के लालच में राजनैतिक षड्यंत्र होते रहे हैं पर अब तो  राजनीति अवसरवाद और अनैतिकता का पर्याय बन कर रह  गई है।