Tuesday, 29 March 2016

सिद्धांतविहीन, अवसरवादी और आत्मकेंद्रित लोग किसी अन्य के मुकाबले मानवता व् प्रकृति के लिए ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं।
People without principle, opportunist and self-centred are more dangerous for humanity and nature than anything else.

Monday, 28 March 2016

वोट बैंक की राजनीति अब देश की बाहरी और आतंरिक सुरक्षा से इस कदर खिलवाड़ कर रही है तथा इसकी वजह से अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि पूरे देश को छोडिए देश की राजधानी की पॉश कालोनी के घर में भी आप सुरक्षित नहीं हैं। उससे भी दुर्भागयपूर्ण यह है कि जिसकी मौत पर राजनीतिक  रोटियां सेंकी जा सकती है उसे तो मुद्दा बना कर कुछ लोग तमाम शोर शराबा करके इसे पूरी दुनिया में पहुंचा देते हैं लेकिन दूसरों की मौत इन्हे साधारण घटना लगती हैं जिससें इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि उसपर दुःख जताने तथा चर्चा से इन्हें नुकसान होने का डर लगता है । किसी जघन्य  घटना या अपराध की गम्भीरता तक का आकलन और विरोध भी आज अपना  व्यक्तिगत और राजनीतिक फायदा नुकसान देख कर किया जा रहा है। देश में स्थिति यह है कि अगर आप कानून का पालन करते हैं तथा नैतिकता और अवसरवाद से बचकर रहते हैं व सच्चाई से भागते नहीं है तब आप निश्चित रूप से खतरे में हैं।

Sunday, 27 March 2016

 कभी कभी समय ऐसी परस्थितियां उत्पन्न कर देता है कि आप सिर्फ मूक दर्शक की तरह तमाशा देखने के अतिरिक्त कुछ करने की स्थिति में नहीं होते ।

Sunday, 20 March 2016

जिंदगी में हम कई बार लोगों को समझने में भूल कर जाते हैं और कुछ ऐसे लोगों पर भरोसा कर बैठते हैं जो सिर्फ अपना काम निकालने के लिए आपके करीब आते हैं। उनका झूठ और मक्कारी जो नुकसान करता है वह उतना दुखदायी नहीं होता जितना यह कि इससे हम आसानी से किसी पर विश्वास करना बंद कर देते हैं तथा किसी की कोई सहायता करने से पहले सोचने को मजबूर हो जाते हैं।

Thursday, 17 March 2016

आदमी के गिरने की भी 
कोई सीमा होनी तो चाहिए 
दुनिया का तो पता नहीं 
पर हमारे देश की 
राजनीति में शायद 
ऐसी कोई सीमा नहीं
अवसरवाद, अनैतिकता,
झूठ और आडम्बर की
सत्ता के लिए किसी भी
स्तर तक गिरने को तैयार
फूट डालो और राज करो
की नीति के साथ
सिर्फ एक ही सिद्धांत
और एक सूत्रीय कार्यक्रम
कैसे भी हो सत्ता
और कुर्सी फिर मनमानी
अब इसे जनता का भाग्य कहें
या उसकी नादानी

Tuesday, 15 March 2016

ऐसा नहीं कि बाँटने वाले ज्यादा हैं और जोड़ने वाले कम लेकिन दुर्भाग्य से बाँटने वालों को हाईलाइट करने वाले आज निश्चित रूप से ज्यादा हैं।

Thursday, 10 March 2016

हर व्यक्ति अक्सर वही सुनता है जो सुनना चाहता है और हमेशा हर बात का अपने हिसाब से ही मतलब निकालता है इसलिए
No matter how carefully you choose your words, They will always end up being twisted by others.

Unknown
माल्या साहब तो माल समेट कर चलते बने ! अब आरोप प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो जायेगा जबकि सच्चाई यह है कि हमाम में सभी नंगे हैं। आखिर पिछले कई वर्षों से जिस व्यक्ति की गतिविधियाँ संदिग्ध थीं और बहुत सारे आरोप उस पर लगते रहे फिर भी उसको न पैसों की कोई कमी हुई न उसकी अय्याशियों का कोई ठिकाना था तथा वह लंबे अरसे से राज्यसभा का मेंबर भी था। अब किसी ने तो उसे राज्यसभा में पहुँचने में भी मदद की ही होगी । लेकिन माल्या क्या देश में कितने ही माल्या हैं जो आम जनता के मेहनत से कमाये पैसों पर ऐश कर रहे हैं। कोई भी या किसी की सरकार रही हो ऐसे लोगों की हमेशा ही मौज रहती है। कोई सामान्य आदमी बैंकों से लोन लेने जाता है तो उसके लिए बहुत सारी औपचारिकता और बाधायें हैं लेकिन ऐसे लोगो के लिए बैंको के खजाने हरदम खुले रहते हैं। वैसे ही अगर कोई आम नागरिक डिफाल्टर हो जाये तो बैंक उसका जीना हराम कर देते हैं लेकिन इनको कोई पूछने वाला नहीं है। चाहे कोई कितनी भी नौटंकी कर ले लेकिन सच्चाई तो सभी जानते हैं कि आखिर सभी राजनीतिक दलों को मोटा चंदा तो इन्हीं से आता है इस लिए सभी नियम इनकी सुविधा के हिसाब से ही बनाये जाते हैं।

Wednesday, 9 March 2016

कुछ लोगों के हिसाब से हिंदुत्व, हिन्दू धर्मग्रंथों और देवी देवताओं का अपमान करना ही शायद सहिंष्णुता और आधुनिक होने की नई परिभाषा है। संत कबीर की तरह सभी धर्मों की कमियों के बारे में बोलने की हिम्मत तो इनकी होती नहीं है क्योंकि तब क्या होगा इन्हें पता है। अधिकतर शिक्षण संस्थानों में आज शिक्षा के अलावा सब कुछ हो रहा है और सिर्फ थोड़े से लोगों ने पूरे शिक्षा क्षेत्र को अपने निहित स्वार्थों और महत्वाकांक्षाओं की वजह से बंधक बना कर बदनाम और बरबाद कर रखा है जिसका खामियाजा उन बच्चों को भुगतना पड़ रहा है जो सिर्फ पढ़ने जाते हैं ।
सभी मिल कर जिस देश को लूटने और उसकी जड़ें काटने में लगे हों वह देश कब तक अपनी स्वतंत्रता और अखंडता को कायम रख पायेगा ? व्यापारिक, शिक्षण या अन्य  और तरह के संस्थान या इनसे जुड़े व्यक्ति सभी अपनी अपनी तरह से जिस देश को चूना लगाने तथा उसे तोड़ने और लूटने में लगे हों उसका भविष्य क्या होगा ? हालात देख कर ऐसा लगता है स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का बलिदान व्यर्थ चला गया। 

Sunday, 6 March 2016

  देश में बहुत कुछ अच्छा भी चल रहा है और जिन्हें करना है वह लोग बिना किसी प्रचार और नौटंकी  के  मानवता,  देश, समाज और जीवमात्र की निस्वार्थ  सेवा कर रहे हैं इसी लिये मानवता अभी भी जिन्दा है।  लेकिन अधिकतर  मीडिया को अपने आकाओं के हित साधने, ख़बरें बेच कर पैसा बनाने और टी आर पी बढ़ाने की चिंता है इस लिए उन्हें देश में सब कुछ बुरा ही नजर आता है तथा  ऐसी ही खबरे  दिखाई देती हैं जिसे बेंचने में आसानी हो आखिर चौबीस घंटे अपना धंधा जो चलाना है । 
 देश के लिए शहीद हो गए लोग गुमनाम रहते हैं तथा मुफ्तखोर, भाषणबाज व देशद्रोहियों, आतंकवादियों, उग्रवादियों और अपराधियों के प्रवक्ता मशहूर होकर नेता बन जाते हैं। यह और इनके इनके तलवे चाटने वाले तथाकथित बुद्धिजीवी शाम को मुफ्त की शराब पीकर बेकार की बहस  चलाते हैं  तथा लोगों को भड़काकर   देश की वास्तविक समस्याओं और मुद्दों से ध्यान बटाने का प्रयास करते रहते हैं। कोई कुछ भी कहे लेकिन यही इस देश की हकीकत है वर्ना आज भी देश इतना बदहाल क्यों रहता ?  किसी धर्म, जाति, वर्ग और समाज को सिर्फ वोटबैंक समझ कर आपस में लड़ाने वाला किसी का क्या भला कर सकता है ?

Saturday, 5 March 2016

लोग बातें चाहे जितनी बड़ी बड़ी करें पर सच्चाई  यही है कि सत्ता और सुविधा के लालच की वजह से आज अवसरवाद ने मानवता के सभी सिद्धांतों को पीछे छोड़ दिया है।
I may be wrong but whatever I say I feel right as per my opinion though it may not be final truth. but if you are not comfortable, you are free to leave me because I am not going to change myself according to your suitability.
मैं किसी का आँख बंद करके समर्थन या विरोध करने में यकीन नहीं करता क्योंकि मेरा मानना है कि कोई हमेशा सही या गलत नहीं होता लेकिन इस समय या तो महामहिम राष्ट्रपति जी गलत कह रहे हैं या विपक्ष। भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी जी का यह कहना है " नरेंद्र मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं ".।

Friday, 4 March 2016

कुछ लोग भुखमरी, भ्रष्टाचार और जातिवाद से आजादी चाहते हैं। अच्छी बात है होना भी चाहिये लेकिन उनकी बातों से ऐसा लगता है जैसे यह समस्यायें कुछ समय पहले ही पैदा हुई हैं तथा इससे पहले तो इन समस्याओं का नामोनिशान भी नहीं था और सभी लोग बहुत संपन्न , ईमानदार तथा जातिवाद से बहुत दूर थे। अब इसका क्या करें कि जहाँ इनकी विचारधारा के लोग बहुमत में रहे हैं वहां यह समस्यायें ज्यादा विकराल हैं। 
अप्रासंगिक और अप्रचिलित हो रही विचारधारा के लोग अक्सर  विघटनकारी तत्वों को बढ़ावा देने लगते  हैं तथा जिसके खुद के अहंकार का कोई ठिकाना न हो वह दूसरों के अहंकार पर ऊँगली उठाते रहते  हैं। शायद यही राजनीति है। सच्चाई  यह है कि सभी अपनी विचारधारा को श्रेष्ठ बताकर दूसरों पर थोपने का प्रयास करते हैं जबकि कोई भी विचारधारा सम्पूर्ण नहीं होती और समय के साथ बदलाव चलते रहते है यह श्रिष्टि का नियम है  । सारी लड़ाई  सत्ता और सामर्थ्य अर्जित करने की होती है जिसकी लोग अपनी सुविधा और स्वार्थ के हिसाब से व्याख्या करते रहते हैं तथा अपने को सही और दूसरे को  गलत साबित करने में अपना पूरा  जोर  लगा देते  हैं  । 

Wednesday, 2 March 2016

राजनीति, राजनीतिज्ञ, राजनयिक और उनके आस पास रहने वाले लोग तथा उनके कार्यकलाप सदा ही संदेह के दायरे में रहते हैं और इस पर बहुत कुछ कहा जा चुका है लेकिन  जो  लोग इनकी छवि  बदलने  का बीड़ा उठाकर आते हैं  उनका भी  सत्ता मिलते ही  रंग ढंग बदल जाता है वह ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक साबित होता है। 
दिल्ली हाईकोर्ट ने जे एन यू मामले में कुछ बहुत ही गंभीर सवाल उठाये हैं जिन पर देशहित में विचार किया जाना आवश्यक है । लेकिन ऐसा लग रहा है राजनैतिक और निजी स्वार्थों की वजह से सभी अपने अपने हिसाब से व्याख्या करेंगे और मुद्दे को भटकाने तथा सच्चाई को दबाने का पूरा प्रयास किया जायेगा।