Thursday, 22 February 2024

 सांप जितने भी  छिपे  बैठे थे घर में 

बारी बारी से निकल कर आ रहे हैं 

कुछ संपेरे साध कर इन विषधरों को 

बीन पर अपनी नचाये जा रहे हैं 

नेवले जो लड़ रहे हैं विषधरों से  

मारकर  पत्थर भगाये  जा रहे हैं 

माहिर हैं हरदम बदलने में जो चेहरा   

रंग असली आज वह दिखला रहे हैं 

साजिशें जो  कर रहे थे छिप के अबतक   

खुल के सब  मैदान  में वह आ रहे  हैं 

वक़्त की कैसी हवा उलटी चली है 

चोर सारे  पुलिस  को धमका रहे हैं 

घास घोड़ों को मिले मुश्किल से अब तो 

और गधे मिलकर पंजीरी खा रहे हैं 

Tuesday, 20 February 2024

 वैसे तो राजनीति और नैतिकता विरोधाभाषी शब्द हैं तथा सत्ता के दुरुपयोग का भी इस देश में लम्बा इतिहास रहा है ।  लेकिन  कुछ लोग तो खुल कर न सिर्फ गुंडागर्दी के साथ  सत्ता और  सुविधा  का दुरुपयोग कर रहे हैं,  मुफ्तखोरी, दलाली तथा भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं, कानून से भाग रहे हैं बल्कि  सत्ता के लालच में अलगाववादियों तथा आतंकवादियों से भी हाथ मिला रहे हैं और  प्रत्यक्ष या  परोक्ष रूप से उनका समर्थन और  सहयोग करके देश में हिंसा भड़काने तथा गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं ।  इन सब के बावजूद इनका  खुद को सच्चा   बताना और दूसरों पर ऊँगली उठाना बहुत ही हास्यास्पद लगता है। कुल मिलाकर चोर चोर मौसेरे भाई तथा  चोर मचाये शोर वाली स्थिति है।   

Thursday, 15 February 2024

 गुंडागर्दी , दंगा फसाद, तोड़फोड़,आगजनी, हिंसा तथा शातिर अपराधियों की तरह व्यवहार करने वाले, आतंक फ़ैलाने और  कानून अपने हाथ में लेकर आम जनता के जीवन को मुश्किल तथा खतरे में डालने  वाले भी अपने आप को शांतिप्रिय,  मासूम तथा पीड़ित बताते हैं। 

Those who indulge in hooliganism, rioting, vandalism, arson, violence and behave like habitual criminals, spread terror and take the law into their own hands to put the lives of the common people at risk, also call themselves peace-loving, innocent and victims.

Tuesday, 13 February 2024

 निहित स्वार्थ से प्रेरित तथा प्रायोजित किसी भी आंदोलन या प्रदर्शन का उद्देश्य जनहित या  कोई समाधान निकालना नहीं बल्कि लोगों को मूर्ख बनाकर अराजकता फैलाना तथा अपना उल्लू सीधा करना होता है। इन आंदोलन और प्रदर्शनों में जिस तरह की गुंडागर्दी, दंगई  और हिंसा का प्रयास किया जाता है तथा जनजीवन को अस्तव्यस्त किया जाता है, वह इसके उद्देश्य पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। इसके पीछे देशी और  विदेशी साजिश होना भी किसी आश्चर्य की बात नहीं।  किसान आंदोलन के नाम पर जो पहले दिल्ली में लालकिले तथा अन्य जगहों पर पर हुआ, उससे तो यही लगता है। संभव है  इस बार भी कुछ ऐसा ही करने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि देश के अधिकतर किसान इस तमाशे से दूर हैं । 

The purpose of any movement or demonstration inspired and sponsored by vested interests is not to serve the public interest or to find any solution but to spread anarchy by fooling people and to serve one's own interests. The kind of hooliganism, rioting and violence attempted in these movements and demonstrations and the disruption of public life puts a question mark on its purpose. It is not surprising that there is a domestic and foreign conspiracy behind this. This seems to be the case from what happened earlier at the Red Fort and other places in Delhi in the name of farmers' movement. It is possible that this time also an attempt is being made to do something similar because most of the farmers of the country are away from this drama.

Sunday, 4 February 2024

 रोम रोम में बस रहा कहते उसको राम 

जिसके मन में बस गया मिला  उसे विश्राम।