महाभारत का एक प्रसंग है। भीष्म पितामह घायल हो कर शरशय्या पर पड़े हैं जबकि गुरु द्रोणाचार्य मारे जा चुके हैं। कर्ण कौरव सेना के सेनापति बने हैं। वह इतना भयंकर युद्ध करते हैं कि पांडवों तथा उनकी सेना में हाहाकार मचा देते है तथा बहुत ज्यादा क्षति पंहुचा देते हैं । इस से वह इतने विचलित हो जाते हैं कि सदैव संयमित रहने वाले युधिष्ठिर भी अर्जुन की वीरता और युद्ध कला पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए यहाँ तक कह देते हैं कि तुम्हारा धनुष गांडीव भी किसी काम का नहीं रहा।
अर्जुन की प्रतिज्ञा थी कि जो भी गांडीव के बारे में अपशब्द कहेगा, उसका मैं वध कर दूंगा। अब उनके सामने यह धर्मसंकट उत्पन्न होना है कि बड़ा भाई जो पिता के समान माना जाता है उसका वध कैसे किये जा सकता है जबकि न करने पर प्रतिज्ञा भांग होती है। तब कृष्ण परामर्श देते हैं कि बड़े को अपशब्द कहना भी उसका वध करने के समान है। अर्जुन युधिष्ठिर को अपशब्द बोलते हुए उनके जुआ खेलने को उसके बाद के सारे घटनाक्रम तथा युद्ध का कारण बता देते हैं।
लेकिन इस आलोचना के बाद अर्जुन को बहुत ग्लानि होती है तथा वह पिता सामान बड़े भाई का अपमान करने से विचलित होकर आत्महत्या का मन बना लेते हैं तथा अपने लिए चिता सजाने लगते हैं। सभी उन्हें समझाते हैं लेकिन वह नहीं मानते। फिर कृष्ण उन्हें कहते हैं कि आत्मप्रशंसा भी आत्महत्या के समान ही है, इसलिए वर्तमान परिस्थिति में अर्जुन को यही करना चाहिए। इसके पश्चात अर्जुन ऐसा ही करते हैं।
इस प्रसंग का तात्पर्य यह है कि हमारे धर्मग्रन्थ आत्मप्रशंसा तथा आत्महत्या को समान मानते हैं, फिर भी हम प्रायः आत्मप्रशंसा का का कोई अवसर नहीं छोड़ते।
आभार श्री विकास दिव्यकीर्ति
There is an incident in Mahabharata. Bhishma Pitamah is injured and lying on the bed of arrows while Guru Dronacharya has been killed. Karna has become the commander of the Kaurava army. He fights such a fierce battle that he creates havoc in the Pandavas and their army and causes a lot of damage. This upsets him so much that even Yudhishthira, who is always restrained, questions Arjun's bravery and war skills and even says that even your bow Gandiva is of no use.
Arjun had pledged that he will kill anyone who speaks ill of Gandiva. Now he is faced with a moral dilemma that how can he kill his elder brother who is considered like a father, when not doing so would break his pledge. Then Krishna advises that speaking ill of an elder is also like killing him. Arjun abuses Yudhishthira and blames his gambling for all the subsequent events and the war.
But after this criticism, Arjun feels very guilty and is disturbed by the insult of his elder brother who is like a father, and decides to commit suicide and starts preparing his funeral pyre. Everyone tries to convince him but he does not listen. Then Krishna tells him that self-praise is also like suicide, so in the present situation, Arjun should do the same. After this, Arjun does the same.
The meaning of this incident is that our religious scriptures consider self-praise and suicide to be the same, yet we usually do not miss any opportunity to self-praise.