Monday, 31 October 2016

देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के लिए तत्पर हमारे देश के जवान सीमाओं के साथ साथ जगह जगह उग्रवादियों से लड़ते हुए भी अपनी शहादत दे रहे हैं परंतु आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मसलों पर भी जिस तरह से कुछ व्यक्तियों और दलों द्वारा राजनैतिक और चुनावी रोटियां सेंकने का प्रयास किया जाता है उससे जहाँ एक तरफ सुरक्षा बलों का मनोबल गिरता है दूसरी तरफ हमारे देश की एकता और भविष्य पर प्रश्न चिन्ह भी लग जाता है। लेकिन जब निहित स्वार्थ हावी हों तथा सत्ता पाना या उसमे बने रहना ही एकमात्र उद्देश्य और लक्ष्य हो तब इन बातों की चिंता कैसे होगी।

Friday, 28 October 2016

संस्कृता मिश्रा की बहुत ही प्रेरक पंक्तियाँ 
अँधेरा हो घना जितना वहाँ पर हारता ही है
जहाँ पर एक छोटी लौ दिये की टिमटिमाती है

Tuesday, 25 October 2016

किसी तरक्की की उम्मीद करें हम क्योंकर
सूरज की तकदीर लिखें जब जुगनू  मिलकर 
किसी सफलता की उम्मीद करें क्या तब तक
हंसों  की तकदीर लिख रहे  कौवे  जब तक 

Friday, 21 October 2016

आपका भविष्य आपके सपनों पर आधारित है और सपने तब दिखेंगे जब आप सो जायेंगे ।

Thursday, 20 October 2016

कुछ लोग यह साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते कि आपने उनपर भरोसा कर के गलती की है।

Wednesday, 19 October 2016

अपवाद हो सकता है लेकिन भारत में किसी भी सिस्टम की खासियत है कि यहाँ निकम्मे, जोड़ तोड़ में माहिर और बेईमान लोगों की मौज रहती है जबकि मेहनती और ईमानदार लोग परेशान रहते हैं। मेरा भारत महान
कितना आश्चर्यजनक है कि हमारे देश में जो लोग गरीबों, दलितों और पिछड़ों के लिए संघर्ष करते हैं वे बहुत जल्द खुद अमीर हो जाते हैं। सेवा का मेवा मिलने का इससे बड़ा उदहारण क्या हो सकता है ? 

Tuesday, 11 October 2016

लगभग पूरा विश्व किसी न किसी रूप से आतंकवाद से त्रस्त है फिर भी कुछ देश, संगठन और व्यक्ति परोक्ष या अपरोक्ष रूप से इसे निजी हितों और महत्वाकांक्षाओं को पूरी करने का साधन मान कर बढ़ावा देते हैं। हालांकि यह ऐसी आग है जो अपने घर को भी कभी न कभी जलाती ही है। ऐसे देशों, संगठनों और व्यक्तियों को अलग थलग करने की आवश्यकता है वर्ना वह दिन दूर नहीं जब पूरी मानवता के लिए विनाश का खतरा उत्पन्न हो जायेगा।

Tuesday, 4 October 2016

जिस देश का राजनितिक वर्ग तथा  मीडिया गैरजिम्मेदार  और अपने निहित स्वार्थों से ऊपर उठने में असमर्थ हो  उसे बाहरी दुश्मनों की क्या  जरूरत है ?  किसी देश को सुदृढ़ करने में उसके नागरिकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। जिस देश के अधिकतर  नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास न  हो  वह ज्यादा समय  तक अपना गौरव कायम नहीं रख सकता। 

Sunday, 2 October 2016

लड़ाई निश्चित रूप से किसी समस्या का हल नहीं है लेकिन जब कोई अन्य  रास्ता न हो तब लड़ना आवश्यक हो जाता है।  यथासंभव शांतिपूर्वक रहने का प्रयास करना चाहिए परंतु एक तरफ़ा शांति की बात करना  सिर्फ कायरता की ही निशानी  है।