Monday, 19 August 2024

 परिवारवाद, जातिवाद, चाटुकारिता, भ्रष्टाचार, तथा तुष्टिकरण का आपस में  घनिष्ठ  सम्बन्ध है।   इसका फायदा सिर्फ कुछ निहित स्वार्थी लोग उठाते हैं जबकि दूसरे लोग सिर्फ मूर्ख बनते हैं। 

Nepotism, casteism, sycophancy, corruption, and appeasement have a close relationship with each other. Only some selfish people of vested interests  take advantage of this while others are just fooled.

Sunday, 18 August 2024

 देश में कुछ बातें न सिर्फ विचित्र बल्कि दुखद और शर्मनाक भी हैं । 

जो लोग कभी किसी संविधान, कानून, न्याय  व्यवस्था, संवैधानिक पद या संवैधानिक व्यवस्था के सम्मान तो क्या उसे मानने को भी तैयार नहीं हैं  और सत्ता में रहने पर उसको अपनी सुविधा के हिसाब से तोड़ने मरोड़ने के साथ ही  उसकी धज्जिया उड़ाने में जरा भी संकोच नहीं करते तथा खुल कर सत्ता का दुरुपयोग करने का रिकॉर्ड कायम करते हैं और  न्यायलय की सिर्फ तभी मानते हैं जब वह उनके हक़ में फैसला दे वर्ना उसे भी धमकाने और उसपर लांछन लगाने से पीछे नहीं रहते । वह सबसे ज्यादा संविधान की दुहाई देते हैं। 

सत्ता की भूख के लिए विदेशी साजिश का  हिस्सा बनने को तैयार तथा देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा करने का प्रयास करने वाले लोग अपने को शांतिदूत और प्रेम का मसीहा बता रहे हैं। 

बलात्कारी, भ्रष्टाचरी तथा अपराधी तथा उनके साथी जमानत पर छूटने पर ऐसा प्रदर्शन करते हैं जैसे कोई स्वतंत्रता सेनानी जेल से छूट कर आया हो। 

कुछ लोग खुद भ्रष्टाचार और अपराध में पूरी तरह लिप्त हैं तथा चरित्रहीनता की मिसाल हैं और  अपनी लूट, सत्ता और सुविधा की  लालच के लिए लोगों  को रिलिजन, जाति, वर्ग, क्षेत्र और भाषा इत्यादि के बहाने भड़काकर देश को  तोड़ने की साजिश कर रहे हैं और जिनकी राजनीति भ्रष्टाचारियों, बलात्कारियों, दंगाइयों, अपराधियों, अलगाववादियों तथा आतंवादियों के इर्द गिर्द घूम रहीं है और न सिर्फ उन्हें खुले आम संरक्षण दे रहे हैं बल्कि उनके खिलाफ जाँच के आदेश देने पर न्याय पालिका को भी धमका देते है, वह भी अपने आप को महान क्रन्तिकारी घोषित करने में लगे हुए हैं। लूट और भ्रष्टाचार पर कार्यवाई होते ही देश तथा संविधान को खतरे में बताने लगते हैं। 

वैसे तो यह हाल पूरे देश का ही  है लेकिन एक राज्य तो इसका सबसे निकृष्टतम उदाहरण है जहाँ सत्ता का दुरुपयोग होने और विरोधियों को प्रताड़ित करने के साथ ही न सिर्फ  आपराधिक गतिविधियों, हिंसा तथा बलात्कार जैसे जघन्य  अपराधों को न सिर्फ दबाया जाता है बल्कि उसकी जाँच के लिए न्यायिक आदेशों की भी खुल कर अवहेलना की जाती  है। 

सत्ता के भूखों, भ्रष्ट, अय्याश, चरित्रहीन तथा धूर्तों  को  जननायक  जबकि ईमानदार तथा देश के लिए असहनीय तकलीफें झेलनेवालों को खलनायक साबित करने का प्रयास करने वाले  मानसिक विकृति के शिकार लोगों तथा उनके समर्थको के बारे में क्या ,ही कहा जा सकता है।  

क्या इसी के लिए हमारे लाखों क्रांतिकारियों और स्वतत्रता सेनानियों ने असहनीय तकलीफें उठाई थी और कुर्बानियां दी थीं ? यह प्रश्न तो मन में उठता ही है । 

Sunday, 11 August 2024

जंगली कुत्तों, भेड़ियों, लकड़बग्घों, सियार और लोमड़ी से नैतिकता की आशा व्यर्थ है। कुछ भी होता रहे, उन्हें तो सिर्फ अपने शिकार से मतलब है ।  

 It is futile to expect morality from wild dogs, wolves, hyenas, jackals and foxes. Whatever happens, they are only interested in their prey.


Wednesday, 7 August 2024

जिस थाली में खाना उसी में थूँकना और छेद करना जिनका स्वाभाव है तथा जो अंधे,  भूखे या  पागल कुत्ते की तरह किसी भी परिस्थिति  में और हर समय, हर बात पर या बिना वजह भी भौंकने और काटने की आदत से मजबूर हैं, उनका बदलना असंभव है।  इसलिए उनके बारे में कुछ भी कहना व्यर्थ है।

Monday, 22 July 2024

सियार, लोमड़ी और लकड़बग्घे सिखा रहें हैं कि जंगली कुत्ते और भेड़िये  हिंसक नहीं होते बल्कि वह तो बहुत ही भोले और सीधे सादे जानवर हैं।   हिंसक तो हाथी, हिरन, खरगोश और भेड़ों जैसे जानवर होते हैं, जो भोजन के लिए पेड़ पौधों पर आश्रित हैं  तथा घास और पत्ती इत्यादि खाते हैं।

 Jackals, foxes and hyenas are teaching that wild dogs and wolves are not violent, but they are very innocent and harmless animals. The violent ones are animals like elephants, deer, rabbits and sheep, which  depend on plants and trees for food and eat grass and leaves etc.


Wednesday, 17 July 2024

 इंसा की जिंदगी की कहानी है और क्या 

कागज़ की नाव साथ में पानी है और क्या 

Wednesday, 3 July 2024

 सियारों और लोमड़ियों की मज़बूरी होती है।  वे जानते है कि जंगली कुत्तों, भेड़ियों और लकड़बग्घों की तरफ ऊँगली उठाना घातक है, इसलिए वे हिंसा के लिए हिरणों, भेड़ों और खरगोश इत्यादि को दोषी ठहरा कर  अपने कर्तव्य की इतिश्री मान  लेते  हैं।

Jackals and foxes have a compulsion. They know that pointing finger towards wild dogs, wolves and hyenas is dangerous, so they fulfill  their  responsibility by blaming  deer, sheep and rabbits etc. for the violence.

Tuesday, 25 June 2024

अंग्रेजों ने सत्ता पाने और उसमें  बने रहने के लिए कुछ विषबीज बोये थे। स्वतंत्रता के बाद उन्हें नष्ट करने की बजाय खाद पानी  देने साथ ही कुछ नए विषबीज और भी बोये गए। वह सब  आज बड़े वृक्ष बन कर अपनी जड़ें मज़बूत कर चुके हैं जिन्हें नष्ट करना लगभग असंभव  हो चुका है । लेकिन आज भी उन्हें नष्ट करने का प्रयास करने की बजाय और भी ज्यादा खाद पानी  दिया दिया जा रहा है। इसके साथ  ही सत्ता, सुविधा तथा निहित स्वार्थों के लिए रोज ही नए नए विषबीज बो  कर  स्थिति को और भी गंभीर तथा  भयावह बनाने का प्रयत्न किया  जा  रहा है ।  

 भारतीय लोकतंत्र के  इतिहास का सबसे काला दिन 25 जून, जब आपातकाल लगा कर 25  जून 1975 से 21  मार्च 1977 तक लगभग 21 महीनों के लिए  मानव अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था।  बल्कि  18 दिसंबर  1976 को संसद के स्थगित होने के बावजूद भी संविधान की प्रस्तावना में भी पुरानी तारीख से ही संशोधन कर दिया गया  जो कि संविधान सभा और संविधान का मज़ाक बनाने जैसा कृत्य था ।  कितना हास्यास्पद है कि लोकतंत्र तथा संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियाँ उड़ाने वाले आज लोकतंत्र और संविधान बचाने का नाटक कर रहे हैं। दुखद यह है कि जो भुक्तभोगी हैं वह भी सत्ता और सुविधा के  लालच में उन्हीं की भाषा बोल रहे हैं।  आज हरदम कुत्तों की तरह भौकने को स्वतंत्रत लोग  शायद यह  भूल गए कि उस कालखंड में कुछ भी बोलना अपने लिए मुसीबत  मोल लेने जैसा था।

The darkest day in the history of Indian democracy was 25 June, when emergency was imposed and human rights were suspended for about 21 months from 25 June 1975 to 21 March 1977.  Despite the adjournment of the Parliament, the Preamble of the Constitution was amended on 18 December 1976 from the old date itself, which was an act of making a mockery of the Constituent Assembly and the Constitution. How ridiculous is that those who have most violated democracy and the Constitution are today pretending to save democracy and the Constitution. It is sad that those who have suffered himself are also speaking the same language in the greed for power and convenience. Today, the people who have the freedom to bark like dogs all the time have perhaps forgotten that in that period, saying anything was like inviting trouble for oneself.

Wednesday, 19 June 2024

 निसंदेह कुत्ता एक स्वामिभक्त जानवर है और मनुष्य के बहुत काम आता है।  

फिर भी 

भौंकना, चाटना, काटना  तथा गंदगी सूंघना कुत्ते का स्वाभाव  तो  है ही। 

लेकिन 

जो कुत्ते किसी काम के नहीं होते वह सबसे ज्यादा भौंकते हैं। 

अकारण और बहुत ज्यादा या हर समय भौंकते रहने  वाले कुत्तों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। 

पागल कुत्तों से  तो  सावधान रहने और बचकर चलने में ही भलाई है । 

जंगली कुत्तों को लकड़बग्घों  और भेड़ियों की तरह ही पालतू बनाना लगभग असंभव है।

 और 

जिनका बर्ताव लगभग कुत्ते जैसा ही होता है वह भी अपने आप को कुत्ता कहा जाना बर्दास्त नहीं कर सकते।  

Undoubtedly the dog is a loyal animal and is of great use to man.

Still

Barking, licking, biting and sniffing dirt is dog's nature.

But

The dogs that are of no use bark the most.

The dogs that bark excessively or all the time without any reason are not taken seriously.

It is better to be cautious and stay away from mad dogs.

It is almost impossible to domesticate wild dogs like hyenas and wolves.

And

Those who behave almost like dogs, also cannot tolerate being called dog.

Thursday, 6 June 2024

 एकबार   गली से हाथी गुजरा और वहां के कुत्ते उसपर भौकने  लगे। वह  शांत  रहा और चलता गया।  कुत्ते भौकते  रहे।  वह अगली गली मैं पंहुचा।  वहां के कुत्ते भी उस पर भौकने लगे, पर वह फिर भी शांत ही  रहा और आगे निकल गया।  कुत्ते भी कुछ समय पश्चात चुप हो गए। 

लोगों  का स्वाभाव  या उनका बोलना यह आप के बस  मैं नहीं  है, जैसे हाथी को मालूम है कि  कुत्तो का भोकना उसके नियंत्रण मैं नहीं है। पर  लोगों  की बात को सुन कर उस पर क्या बोलना या चुप रहना अथवा  कुछ वक़्त के बाद सोच समझ कर जवाब  देना है, यह तो आप के नियंत्रण में अवश्य  है ।  


Once an elephant passed through a lane and the dogs there started barking at him. He remained calm and kept walking. The dogs kept barking. He reached the next lane. The dogs there also started barking at him, but he remained calm and moved ahead. The dogs also became silent after some time.

The nature of people or their speaking is not in your control, just like the elephant knows that the barking of dogs is not in his control. But after listening to people, what to say or whether to remain silent or give a reply after thinking for some time, is definitely in your control.

Sunday, 2 June 2024

 जिसे शांत और प्रसन्न रहना है, वह विकट परिस्थियों में भी कोई न कोई अवसर तलाश कर लेगा जबकि अशांत और दुखी रहना जिसका स्वभाव है, वह  बहुत अच्छी  से अच्छी स्थिति  में भी दुखी रहने का कोई न कोई कारण ढूढ़ ही लेगा। 

One who wants to remain calm and happy will find some opportunity even in difficult situations, while one whose nature is to remain restless and unhappy will find some reason to remain unhappy even in the best of situations.

Thursday, 30 May 2024

 उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, चोर मचाये शोर तथा चोर चोर मौसेरे भाई जैसी कहावतें हैं तो बहुत पुरानी; लेकिन आज  जितनी  प्रासंगिक शायद कभी भी नहीं रही होंगी ।

Sunday, 26 May 2024

 राजनीति वैसे  तो सत्ता और सुविधा का खेल है और नैतिकता तथा राजनीति  विरोधाभाषी शब्द हैं। इसलिए कुछ अपवादों को छोड़ दें तो इसमें  किसी के भी झूठ, लालच तथा गिरने की कोई सीमा नहीं है।  लेकिन कुछ लोग जिन्होंने अपनी सादगी, ईमानदारी, जनता की सेवा  और भ्रष्टाचार मिटाने  का ढींढोरा पीटते हुए  राजनीति  में कदम रखा था, उन्होंने ने तो झूठ, लालच तथा गिरावट के सभी रिकार्ड तोड़ दिए।  

Politics is a game of power and convenience;  so,  morality and politics are contradictory words. Therefore, barring a few exceptions, there is no limit to anyone's lies, greed and fall.   But some people who had entered politics boasting of their simplicity, honesty, public service and eradication of corruption, broke all the records of lies, greed and degradation.

Saturday, 27 April 2024

 साहित्य की मुझे बहुत समझ तो नहीं है फिर भी मुझे ऐसा लगता है कि कविता  में संवेदनशीलता, सामाजिक सरोकार तथा सामयिक आवश्यकताओं की अभिव्यक्ति के साथ यदि मनोरंजन के भाव के साथ लयबद्धता भी हो तो वह ज्यादा प्रभावित  करती है। जैसाकि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी ने लिखा है। 


केवल मनोरंजन न कवि का कर्म होना चाहिए, 

उसमें उचित उपदेश का भी मर्म होना चाहिए। 


अभी हाल में भाई संजीव कुमार त्यागी की दो रचनाएँ 'अष्ट बलिदानी' तथा  'ए सरकार ! किसान हईं हम' प्राप्त हुईं थी।  इनको पढ़ने के बाद लगा कि यह दोनों रचनाएँ इस कसौटी पर खरी उतरती हैं।  इसलिए विचार हुआ कि इनके बारे में कुछ लिखा जाय। 


मेरे विचार से खंडकाव्य 'अष्ट बलिदानी' १९४२ की क्रांति में ग़ाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील पर गाँव शेरपुर के डॉ शिवपूजन राय के साथ शहीद हुए आठ लोगों तथा  उन तमाम  शहीदों के स्वतंत्रता संग्राम में विशिष्ट योगदान तथा सर्वोच्च बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि है जिन्हें इतिहास में बहुत जगह नहीं  मिली बल्कि  उन्हें लगभग भुला ही दिया गया है। इस रचना के लिए भाई संजीव अभिनन्दन के पात्र है।  इसके अतिरिक्त  इसकी लयबद्धता  दिनकर जी के रश्मिरथी की याद दिलाती है, ऐसा मुझे लगा ।  


दूसरी पुस्तक  'ए सरकार ! किसान हईं हम' इस मायने में मेरे लिए विशिष्ट है कि बहुत दिनों के बाद कम से कम मुझे भोजपुरी में कुछ स्तरीय कवितायेँ पढ़ने को मिलीं ।   इस पुस्तक में जहाँ  'महाराज फ़तेह बहादुर शाही' तथा 'बलिदानी बैकुण्ठ शुक्ल' जैसी  शहीदों के बलिदान के विषय में रचनाएँ  हैं वहीँ सामाजिक सरोकारों के साथ ही सामयिक विषंगतियों को उजागर करती  'ए सरकार ! किसान हईं हम', 'कब ले ई ध्वज बेंचल जाइ'  और 'ब्यूटी पार्लर' जैसी रचनाएँ ' है। प्रतीकों के माध्यम से अपनी बात कहने के लिए 'लिट्टी-चोखा', 'दही-चिउरा' तथा 'सतुआ' की भी अपनी विशिष्टता  है।  इसके अतिरिक्त 'बढ़ी भोजपरी तब्बे बढ़ी भोजपुरिया', 'बनारस' तथा अन्य सभी रचनाएँ भी प्रभावशाली हैं। 


भाई संजीव कुमार त्यागी अभी युवा हैं और उनकी प्रतिभा  तथा  ऊर्जा को देखते हुए उनसे बहुत उम्मीदें हैं।   उनकी  साहित्यिक यात्रा अनवरत चलती रहे और हम उनकी रचनाओं से लाभान्वित होते रहें इन शुभकामनाओं  के साथ मैं उनकी उपलब्धियों  के लिए उनका अभिनन्दन करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई देता  हूँ। 

Saturday, 6 April 2024

देश में इस समय दंगाइयों, भ्रष्टाचरियों, अपराधियों तथा आतंकवादियों के हौसले इतने  बुलंद होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है ।  क्योंकि इन्हें  खुलकर  समर्थन और संरक्षण  तो  कई  जगह मिल ही रहा  है लेकिन कुछ क्षेत्रों में तो  सुरक्षा और जाँच एजेंसियां तक असुरक्षित और हमलों का शिकार हो रही हैं।  इस स्थिति में  आम जनता का क्या हाल होगा,  यह समझना बहुत मुश्किल नहीं है। 

It is not surprising that the courage of rioters, corrupt people, criminals and terrorists is so high in the country at present.  Because they are getting open support and protection in many parts but in some areas even the security and investigation agencies are  unsafe and becoming victims of attacks. It is not very difficult to understand  the condition of the general public in this situation.

Saturday, 9 March 2024

 जिस देश के सर्वोच्च न्यायलय को देशद्रोहियों, अपराधियों, अलगाववादियों और आतंकवादियों के मानव अधिकारों की तो चिंता हो लेकिन आम जनता और सुरक्षकर्मियों के मानव अधिकारों के बारे में सोचने और विचार करने का समय न हो उस देश की न्याय व्यस्था की स्थिति को समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है।  अब इस स्थिति में अगर  दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों, देशद्रोहियों,  अपराधियों और आतंकवादियों के हौसले बुलंद हों  और वह न्याय, कानून और व्यवस्था से डरने  की बजाय उसे धमकाने लगें  तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है । 

It is not very difficult to understand the condition of the judicial system of a country where the Supreme Court is concerned about the human rights of traitors, criminals, separatists and terrorists but does not have time to think and consider the human rights of the general public and security personnel.  Now in this situation, this is not  surprising if the courage of rioters, corrupt people, traitors, criminals and terrorists increases  and instead of fearing justice, law and order, they start threatening it.

 एक समय की बात है, कोई ऋषि स्वर्ग जा रहे थे।  उन्होंने देखा कि रास्ते में  एक सूअर कीचड़ और गंदगी  में लेटा हुआ  था। उन्हें दया आई और उन्होंने  उसे भी साथ चलने के लिए कहा।  सूअर ने पूछा वहाँ  क्या है।  ऋषि ने कहा,  वहॉँ अच्छा खाना पीना तथा विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ मिलेगी।  उसने पूछा क्या वहाँ लेटने के लिए यह कीचड़ और गंदगी भी मिलेगी ? ऋषि ने कहा कि वहां गंदगी और कीचड़ का क्या काम है।  वहॉँ तो हर तरफ सिर्फ स्वच्छता ही मिलेगी।  सूअर ने कहा तो फिर मैं वहाँ जाकर क्या करूँगा। मेरे लिए  यही सुविधा और आनंद है, आप जाइये और मुझे यहीं रहने दीजिये ।


Saturday, 2 March 2024

 भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त घुसपैठियों, अपराधियों, अलगाववादियों  और आतंकवादियों को हर संभव समर्थन, आश्रय तथा संरक्षण देने वाले, सुरक्षा और जाँच एजेंसियों को यथासंभव हतोत्साहित करने तथा उनके काम में रोड़ा अटकाने  के साथ ही  दुश्मन देश के एजेंट की तरह काम करने वाले  लोग कोई  आतंकवादी घटना होने पर उलटे उन्ही एजेंसियों को दोष देने लगते हैं।

People who are deeply involved in corruption and  provide all possible support, shelter and protection to infiltrators, criminals, separatists and terrorists,   discourage the security and investigative agencies and create obstacles  as much as possible in their work, and who act like agents of the enemy country,  start blaming the same agencies after any terrorist attack.

Thursday, 22 February 2024

 सांप जितने भी  छिपे  बैठे थे घर में 

बारी बारी से निकल कर आ रहे हैं 

कुछ संपेरे साध कर इन विषधरों को 

बीन पर अपनी नचाये जा रहे हैं 

नेवले जो लड़ रहे हैं विषधरों से  

मारकर  पत्थर भगाये  जा रहे हैं 

माहिर हैं हरदम बदलने में जो चेहरा   

रंग असली आज वह दिखला रहे हैं 

साजिशें जो  कर रहे थे छिप के अबतक   

खुल के सब  मैदान  में वह आ रहे  हैं 

वक़्त की कैसी हवा उलटी चली है 

चोर सारे  पुलिस  को धमका रहे हैं 

घास घोड़ों को मिले मुश्किल से अब तो 

और गधे मिलकर पंजीरी खा रहे हैं 

Tuesday, 20 February 2024

 वैसे तो राजनीति और नैतिकता विरोधाभाषी शब्द हैं तथा सत्ता के दुरुपयोग का भी इस देश में लम्बा इतिहास रहा है ।  लेकिन  कुछ लोग तो खुल कर न सिर्फ गुंडागर्दी के साथ  सत्ता और  सुविधा  का दुरुपयोग कर रहे हैं,  मुफ्तखोरी, दलाली तथा भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं, कानून से भाग रहे हैं बल्कि  सत्ता के लालच में अलगाववादियों तथा आतंकवादियों से भी हाथ मिला रहे हैं और  प्रत्यक्ष या  परोक्ष रूप से उनका समर्थन और  सहयोग करके देश में हिंसा भड़काने तथा गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं ।  इन सब के बावजूद इनका  खुद को सच्चा   बताना और दूसरों पर ऊँगली उठाना बहुत ही हास्यास्पद लगता है। कुल मिलाकर चोर चोर मौसेरे भाई तथा  चोर मचाये शोर वाली स्थिति है।   

Thursday, 15 February 2024

 गुंडागर्दी , दंगा फसाद, तोड़फोड़,आगजनी, हिंसा तथा शातिर अपराधियों की तरह व्यवहार करने वाले, आतंक फ़ैलाने और  कानून अपने हाथ में लेकर आम जनता के जीवन को मुश्किल तथा खतरे में डालने  वाले भी अपने आप को शांतिप्रिय,  मासूम तथा पीड़ित बताते हैं। 

Those who indulge in hooliganism, rioting, vandalism, arson, violence and behave like habitual criminals, spread terror and take the law into their own hands to put the lives of the common people at risk, also call themselves peace-loving, innocent and victims.

Tuesday, 13 February 2024

 निहित स्वार्थ से प्रेरित तथा प्रायोजित किसी भी आंदोलन या प्रदर्शन का उद्देश्य जनहित या  कोई समाधान निकालना नहीं बल्कि लोगों को मूर्ख बनाकर अराजकता फैलाना तथा अपना उल्लू सीधा करना होता है। इन आंदोलन और प्रदर्शनों में जिस तरह की गुंडागर्दी, दंगई  और हिंसा का प्रयास किया जाता है तथा जनजीवन को अस्तव्यस्त किया जाता है, वह इसके उद्देश्य पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। इसके पीछे देशी और  विदेशी साजिश होना भी किसी आश्चर्य की बात नहीं।  किसान आंदोलन के नाम पर जो पहले दिल्ली में लालकिले तथा अन्य जगहों पर पर हुआ, उससे तो यही लगता है। संभव है  इस बार भी कुछ ऐसा ही करने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि देश के अधिकतर किसान इस तमाशे से दूर हैं । 

The purpose of any movement or demonstration inspired and sponsored by vested interests is not to serve the public interest or to find any solution but to spread anarchy by fooling people and to serve one's own interests. The kind of hooliganism, rioting and violence attempted in these movements and demonstrations and the disruption of public life puts a question mark on its purpose. It is not surprising that there is a domestic and foreign conspiracy behind this. This seems to be the case from what happened earlier at the Red Fort and other places in Delhi in the name of farmers' movement. It is possible that this time also an attempt is being made to do something similar because most of the farmers of the country are away from this drama.

Sunday, 4 February 2024

 रोम रोम में बस रहा कहते उसको राम 

जिसके मन में बस गया मिला  उसे विश्राम। 

Sunday, 14 January 2024

 कोई भी स्वाभिमानी या गैरतमंद व्यक्ति किसी का भी चाटुकार, चारण या चरणदास बन कर नहीं रह सकता।  क्योंकि  यह सब बनने के लिए स्वाभिमान खोना तथा बेगैरत होना पहली शर्त होती है। 

Tuesday, 9 January 2024

 मान्यताएं अलग अलग हो सकती हैं लेकिन धर्म तो शास्वत और सनातन है। सहस्त्राब्दियों से विभिन्न लोगों द्वारा इसकी आलोचना तथा  इसपर आक्रमण होते रहे  हैं और इसे  मिटाने का  लगातार प्रयास चलता  रहा है  लेकिन आज  भी यह अक्षुण है तो मानना ही पड़ेगा कि  इसमें कुछ तो विशेष है। 

Beliefs may differ but religion is   eternal. It has been criticized and attacked by various people for thousands of years and there have been continuous efforts to eradicate it, but even today it is intact, so we have to admit that there is something special in it.