Sunday, 24 September 2017

किसी भी अन्याय या गलत बात का विरोध होना ही चाहिए लेकिन हर घटना को राजनैतिक रंग देना व पूर्वाग्रह और निहित स्वार्थों के लिए किसी हद तक गिरकर विरोध करना तथा इसके लिए सच्चाई को तोड़मरोड़ कर पेश करना ही शायद आज की बौद्धिकता है।

 हमारे बौने राजनेताओं तथा  तथाकथित बुद्धिजीवियों का ही  कमाल है जिसकी वजह से  वैश्विक आतंकवाद  का केंद्र तथा आतंकवादियों की  शरणस्थली बना देश भी भारत पर ऊँगली उठा रहा है। 
आप कुछ भी कहिये कुछ भी करिये लोग मतलब अपनी सुविधा के हिसाब से ही निकालेंगे। इसलिए स्पष्टीकरण या वाद विवाद का कोई फायदा नहीं है।
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हुई तोड़फोड़, आगजनी, पथराव या किसी भी  तरह के हथियार व विष्फोटक का प्रयोग गलत है और दोषी लोगों को इसकी  सजा मिलनी ही चाहिए परन्तु यह भी एक कटु सत्य है कि वहां छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और उनका असुरक्षित महसूस करना भी गंभीर मामला है जिसके लिए उचित कदम तुरंत  उठाये जाने चाहिए थे। इसके लिए उनके चरित्र पर ऊँगली उठाना अत्यंत निंदनीय है जैसा कि कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है । हर नागरिक की तरह हमारी बेटियों को भी आगे बढ़ने का हक़ है और उनकी सुरक्षा सरकार, प्रशासन और समाज  की जिम्मेदारी है।

असामाजिक तत्वों से बिना किसी भेदभाव के  सख्ती से निबटा जाना चाहिए और इन्हें शैक्षणिक संस्थानों  का माहौल ख़राब करने की इजाजत किसी भी हालत  में नहीं दी जानी चाहिए।
Each new day and every person is giving you chance to know, learn and understand something new in life if you are prepare with open mind.
जब हम किसी से हमेशा सहमत नहीं होते तब हमें भी दूसरों से ऐसी अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। मेरा तो यही मानना है। 
राजनीति तो हमेशा ही गन्दी रही है और आज भी है इसमें नया क्या है ? जो सत्ता में रहा है उसने हमेशा  ही मनमानी की है।  कुछ अपवादों को छोड़ दें तो सभी राजनीति में सत्ता पाकर मेवा खाने आते हैं नाम जो मर्जी रख लें। सेवा करने तो कोई शास्त्री  जी जैसा बिरला ही आता है जो ज्यादा समय तक सुरक्षित  नहीं रह सकता।
शिक्षण संस्थानों को जिस तरह से हमेशा राजनीति का मोहरा बनाया जाता रहा है इससे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय जैसी घटनायें होनी अपरिहार्य हैं। आखिर शिक्षण संस्थान में पेट्रोल बम और अन्य हथियारों का क्या काम हो सकता है। निसंदेह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बहुत ही निंदनीय हैं और उन्हें पूरी सुरक्षा मिलनी ही चाहिए। लेकिन छात्र/छात्राओं पर बलप्रयोग जितना गलत है उतना ही तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव भी गलत है।

Thursday, 21 September 2017

वोटबैंक पॉलिटिक्स के लिए अगर न्यायपालिका का अनादर भी करना पड़े तो क्या फर्क पड़ता है, आखिर सत्ता में रहने का अपना ही मज़ा है। शायद यह धर्मनिरपेक्षता की नई परिभाषा है। कोई धर्म के नाम पर बाँटने की कोशिश कर रहा है तो कोई धर्मनिरपेक्षता के नाम पर, कोई जाति के नाम पर तो कोई भाषा या किसी वर्ग के नाम पर, लेकिन सबकी मंजिल एक ही है। सबका बस एक सूत्रीय कार्यक्रम है जैसे भी हो जनता में फूट डाल कर राज किया जाय।

Thursday, 14 September 2017

शिक्षा और स्वास्थ्य की दुकान चलाने वालों पर अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो  ये लोग  भी आने वाले समय में  देश के लिए  गंभीर खतरा पैदा कर देंगे।

Sunday, 10 September 2017

हमारे देश में राजनीतिज्ञ, प्रशासन और पुलिस जिस  तत्परता  से सफेदपोश और सुविधा संपन्न अपराधियों को बचाने का यथासंभव प्रयास करते दिखाई देते हैं वह  बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि  आम जनता इन्हें  किसी भेड़ बकरी की तरह लगती  है जिसके साथ कभी भी, कहीं भी तथा  कुछ भी हो  सकता है और  इससे कोई फर्क नहीं पड़ता ।

Saturday, 9 September 2017

हिंसा या अन्य किसी अपराध और अपराधी से बिना किसी भेदभाव के निपटा जाना चाहिए।  लेकिन हमारे देश को छोड़िये पूरे विश्व में आज इसका भी वर्गीकरण  होने लगा है।  एक ने किया तो चुप्पी साध ली जाती है या उसे सही ठहराने का प्रयास किया जाता है जबकि  दूसरे ने किया तो छाती पीटने लगते हैं।   विचारधारा, धर्म, जाति या वर्ग  के आधार पर हिंसा या किसी अन्य अपराध अथवा अपराधी का विरोध या बचाव करना निहायत ही शर्मनाक और मानसिक दीवालियापन का प्रतीक है। राजनीतिक समीकरण या निहित स्वार्थों से ग्रस्त होकर किसी भी आपराधिक घटना पर प्रतिक्रिया देना आज की वास्तविकता है।  राजनीतिक लोग तो अपने निहित स्वार्थों की वजह से ऐसा करते हैं  लेकिन  तथाकथित   बुद्धिजीवी वर्ग भी इस मामले में निष्पक्ष  नहीं है। इस मानसिकता के साथ किसी  देश या समाज में बढ़ते हुए अपराधीकरण को  रोका नहीं जा सकता बल्कि इसे प्रश्रय ही मिलेगा।  दुर्भाग्य से आज यही मानसिकता हावी है और उसका परिणाम सामने है । 

Wednesday, 6 September 2017

 किसी भी सभ्य समाज में किसी भी रूप में और किसी के प्रति हिंसा अस्वीकार्य, अनुचित तथा अत्यंत निंदनीय है इसलिए इसका बिना किसी पूर्वाग्रह के निष्पक्षता पूर्वक कड़ा विरोध होना ही  चाहिए । लेकिन हमारे राजनीतिक और बुद्दिजीवी वर्ग का पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर सुविधानुसार विरोध तथा पक्षपाती और निहित स्वार्थ पूर्ण रवैया एक गलत सन्देश देता है जो कुछ ज्यादा ही खतरनाक लगता है।