विषम परिस्थितियों में विचलित होना अवश्यम्भावी है। लेकिन यह भी उतना ही सच है कि नकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक जीवन असंभव है ।
Friday, 30 April 2021
Tuesday, 27 April 2021
मुश्किल समय में धैर्य रखना बहुत ही कठिन होता है फिर भी दहशत और वहशत फ़ैलाने की बजाय खुद हिम्मत बनाये रखना और दूसरों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करते रहना ज्यादा जरुरी है।
It is very difficult to be patient during difficult times, but instead of spreading fear and shock, it is more important to maintain courage and keep trying to raise the morale of others.
Saturday, 24 April 2021
Friday, 23 April 2021
Wednesday, 21 April 2021
कुछ लोग किसी भी परिस्थिति में सिर्फ आलोचना करना अपना परम कर्तव्य तथा सबसे सार्थक योगदान मानते हैं। किसी अन्य कर्तव्य या योगदान के बारे में सोचना भी शायद उन्हें निरर्थक लगता है ।
Some people consider criticism to be their utmost duty and most meaningful contribution in any circumstances. They perhaps find it futile to think about any other duty or contribution.
Tuesday, 20 April 2021
प्रकृति या ईश्वर जो भी कहें हर समस्या का समाधान समयानुसार अपने हिसाब से करते हैं और साथ ही सबक भी देते हैं । कोई माने या न माने लेकिन सबकुछ मनुष्य के हाथ में नहीं है। अगर ऐसा नहीं होता तो न जाने कितनी ही तथाकथित महान सभ्यताएं और लोग जो समाज, संसार और ब्रह्माण्ड को अपने हिसाब से चलाने का ख्वाब देखते थे समय की धूल में न मिले होते और उनके कार्यकलाप सिर्फ इतिहास के पन्नों में दफ़न होकर न रह जाते।
Monday, 19 April 2021
वैसे तो पूरा विश्व ही बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है और कुछ लोगों की वजह से पूरी मानवता को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसी तरह हमारा देश भी अभूतपूर्व संकट से गुजर रहा है और प्रशासन, सरकारें तथा सत्ता में बैठे लोग अपनी अलग प्राथमिकताओं की वजह से स्थिति से निपटने में बुरी तरह से विफल साबित हुए हैं। सभी अपनी जिम्मेदारियों से बचने का यथासंभव प्रयास कर रहे हैं तथा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं। । राजनीतिक दल इस स्थिति में भी सिर्फ अपनी रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं तथा एक दूसरे पर कीचड उछाल रहे हैं क्योंकि सबका एकमात्र उद्देश्य तथा एकसूत्रीय कार्यक्रम किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता पाना है।
मीडिया और सोशल मीडिया का भी जम कर दुरुपयोग हो रहा है तथा यह समाज में अफवाह, झूठ, दहशत, नफरत और अराजकता फ़ैलाने का माध्यम बनकर कर स्थिति को और भी गंभीर बना रहे हैं। कटु सत्य यह है कि कुछ लोग अपनी संकीर्ण मानसिकता, पूर्वाग्रहों तथा निहित स्वार्थों के कारण किसी भी स्थिति में सिर्फ जहर बोने और उगलने का कारोबार करते हैं।
जिस देश में अधिकतर लोगों को सिर्फ अपने अधिकार याद रहते हों तथा कर्तव्य भूल जाते हों और धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र तथा भाषा इत्यादि आदमी की मूल तथा जीवनोपयोगी आवश्यकताओं और मानवता पर भारी पड़ते हों, वहां यह होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। लेकिन इस नकारात्मकता की स्थिति में तथा सभी मुश्किलों के बाद भी कुछ लोग दूसरों की तरफ देखने की बजाय अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए स्थिति से यथासंभव निपटने का प्रयास करते हुए उम्मीद जगा रहे हैं।
Saturday, 17 April 2021
Thursday, 8 April 2021
कितना विचित्र है कि कई बार हम अपने आप पर भी नियंत्रण रखने में समर्थ नहीं होते, फिर भी पूरे परिवार, समाज, देश, विश्व, यहाँ तक कि ब्रह्माण्ड पर भी अपना नियंत्रण चाहते और उसके लिए प्रयत्न करते हैं ।
How strange that though we are unable to control even ourselves many times, yet we want and try to control family, society, country, world, even the universe.