मेरे जीवन के अनुभव और जानकारी के अनुसार अधिकतर लोगों के जीवन में अनंत दुखों, परेशानियों और नाकामियों के सिलसिले हैं। कुछ ऐसे वादे हैं जो पूरे नहीं किये जा सके ! कुछ ऐसे राज हैं जो किसी से बांटे नहीं जा सकते। फिर भी हर परिस्थितियों में हार न मान कर जो चलते रहे वही विजेता और सफलता के हक़दार बने। जीवन पीछे मुड़ कर देखने की बजाय आगे चलते रहने का नाम है और जब तक जीवन है चलते ही रहना है।