कविवर रहीम का यह दोहा श्रद्धेय डॉ कलाम पर पूर्णतः खरा उतरता है । उन्हें शत शत नमन
जो रहीम उत्तम प्रकृति का कर सकत कुसंग चन्दन विष व्यापत नहीं लिपटे रहत भुजंग
एक से बढ़ कर एक शोक सन्देश पढ़े, देखे और सुने गये, आंसू भी असली या नकली जैसे भी थे खूब बहे लेकिन ये लोग डॉ कलाम के जीवन और चरित्र से कोई सबक लेंगे इसमें पूरा संदेह है।
हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती हैं, जैसा देंगे वैसा ही मिलेगा इसलिए कुछ भी कहने या करने से पहले अच्छी तरह सोच लेना चाहिए।
सच्चाई अधिकतर कड़वी होती है और कभी कभी इतनी ज्यादा कड़वी तथा असहनीय होती है कि उसे कहने की बजाय टाल जाना या मौन रहना ज्यादा उचित विकल्प होता है।
Monday, 27 July 2015
डॉ कलाम का महिमामय व्यक्तित्व और लोकप्रियता किसी पद या प्रतिष्ठा के मुहताज नहीं थे और जिस पद पर वह रहे या जो सम्मान उन्हें मिला वह खुद ही गौरवान्वित हुआ लेकिन यह एक ऐतिहासिक तथ्य रहेगा कि अपने निहित स्वार्थ, संकीर्ण मानसिकता और घटिया राजनीति के चलते तथाकथित धर्मनिरपेक्षता के झंडाबरदारों ने इस महान विचारक को दूसरी बार राष्ट्रपति बनने से रोक दिया वर्ना देश की दिशा और दशा शायद कुछ और होती।
श्रद्धा से नतशीश हो करते उन्हें सलाम देश के सच्चे सपूत थे डॉ अब्दुल कलाम
हमारे देश में सारे मानवाधिकार और उनके प्रवक्ता सिर्फ आतंकवादियों और अपराधियों के लिए हैं। देश के सिपाही तो इनके हिसाब से जान देने के लिए ही बने हैं। उनके और आतंक और अपराध के भुक्तभोगियों के मानवाधिकार की किसी को चिंता नहीं होती। निहित स्वार्थों के लिए किसी भी हद तक गिर जाने वाले ये अवसरवादी लोग देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। इतिहास गवाह है यह देश अवसरवादी और सत्ता और सुविधा के लालची लोगों की वजह से हमेशा विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा पददलित होता रहा है। शादियों की गुलामी झेलने के बाद भी कोई सबक नहीं लिया गया।
Sunday, 26 July 2015
किसी मद्दे पर सार्थक और निष्पक्ष होकर बहस करना अच्छी बात है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में अधिकतर मुद्दे निहित स्वार्थ, चुनावी नफा नुकसान और सस्ती लोकप्रियता से प्रेरित होकर उठाये जाते हैं। जबकि वास्तविक मुद्दों से सभी को परहेज है और सभी इससे कतराते नजर आते हैं। हर नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय तथा किसानों और गरीबों तथा अन्य आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर बहस करने की किसी को फुर्सत नहीं है।
Saturday, 25 July 2015
अपना पता लगाना मुश्किल खुद में खुद को ढूढ़ रहा हूँ
Friday, 24 July 2015
आप कुछ भी करिये कुछ भी कहिये लोग मतलब अपनी सुविधा और अपने हिसाब से ही निकालेंगे इसलिए दूसरों के बारे में चिंता करना व्यर्थ है। मेरा तो यही विचार है कोई सहमत हों या न हो यह उसकी इच्छा पर निर्भर करता है।
Thursday, 23 July 2015
हमारे देश में राजनेता जनता को एक तमाशा मुफ्त में हर रोज दिखाते हैं। खुद शीशे के घरों में रहने वाले दूसरों के घर पर पत्थर फेकते नजर आते है।
Tuesday, 21 July 2015
कितना दयनीय और हस्यास्पद है कि सबकुछ अपने नियंत्रण में चाहने वाला व्यक्ति भी खुद अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाता।
यह एक कटु सत्य है देश की न्याय व्यवस्था को ऐसा बना दिया गया है कि आपके पास अगर पैसा या पहुँच नहीं है तो आपको न्याय की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। बहुत से निर्दोष लोग सजा पा जाते हैं जब कि पैसे और पहुँच के बल पर जघन्य अपराधी भी पहले तो मामले को खीचते रहते है तथा सजा मिलने के बाद भी पूरी व्यवस्था को अंगूठा दिखाते हुए घूमते देखे जा सकते हैं। पैसे के दम पर बड़े बड़े वकील कर के मामलों को वर्षो तक लटकाया जा सकता है लेकिन पैसा न होने पर निर्दोष भी अपने आपको बचा नहीं पाता। आंकड़े देखें तो अदालतों मे कड़ी सजा पाने वालों में आम आदमी और गरीबों का प्रतिशत बहुत ज्यादा है जबकि पैसे और पँहुच वालों का नगण्य।
समझ से बाहर है आखिर इस देश में न्यायालय वकीलों के लिए बनाये गए हैं या आम जनता के लिए क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय की भाषा वह भाषा है जो अधिकतर लोगों विशेषकर कम पढ़े लिखे और गरीब लोगों की समझ से बाहर है । ये माननीय न्यायालय अपनी कार्यवाही और अपने निर्णय उस अंग्रेजी भाषा में करते हैं जिसे इस देश का आम आदमी और कम पढ़ा लिखा तो छोड़िये बहुत से अच्छे पढ़े लिखे लोग भी ठीक से नहीं समझ पाते और वकीलों पर निर्भर रहते हैं । जबकि न्याय तभी सार्थक है जब न्याय मांगने वाला पूरी कार्यवाई को समझे और मिलने पर आसानी से उसे समझ सके। तो क्यों न देश के नागरिकों को सारी कार्यवाई और न्याय उसे अपनी भाषा में मिले जिसे वह पूरी तरह समझ सके ? दूसरे शब्दों में कहें तो यहाँ भारतीय भाषाओँ का प्रयोग हो तथा उच्च न्यायालयों की भाषा उस प्रान्त की भाषा और सर्वोच्च न्यायालय की भाषा हिंदी होनी चाहिए।
महत्वकांक्षी होना अच्छी बात है लेकिन कोई व्यक्ति यदि जरुरत से ज्यादा महत्वकांक्षी तथा आत्ममुग्ध होने के साथ आत्मकेंद्रित भी हो तब वह न अपना भला कर सकता है न ही देश या समाज का। ऐसा व्यक्ति किसी भी संस्था और व्यवस्था के लिए घातक जरूर सिद्ध हो सकता है ।
यह सत्य है कि वर्तमान में जीना चाहिए और जो बीत गया उसे याद करने का कोई लाभ नहीं हैं लेकिन हर व्यक्ति के जीवन में मधुर या कटु कुछ ऐसी स्मृतियाँ होती हैं जिन्हें वह कभी भुला नहीं पाता।
Saturday, 18 July 2015
मेरा मानना है आप चाहे कितने भी व्यस्त हों अपने बच्चों के लिए तो आपको समय निकलना ही चाहिए।
इतिहास गवाह है किसी भी देश या समाज को बाहरी दुश्मनों से ज्यादा खतरा अपने भीतर मौजूद विश्वासघाती, अपराधी और शरारती तत्वों से होता है। हमारे राजनीतिक वर्ग में किसी भी समस्या का समाधान ढूढ़ने की बजाय अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में ज्यादा दिलचस्पी है इसी लिए देश की स्वतंत्रता के बाद से स्थिति सुधरने की बजाय और बिगड़ती जा रही है। नेताओं और पार्टियों का एक सूत्रीय कार्यक्रम येन केन प्रकारेण सत्ता पाना और उसमे बने रहना है। आज असामाजिक और अराजक तत्व हावी होते जा रहे हैं और अपराध नियंत्रण से बाहर हो रहा हैं तथा देश का भविष्य भी खतरे में लगता है ।
Sunday, 12 July 2015
इज्जत से मिलता जहर तो भी है स्वीकर वर्ना अमृत भी नहीं हमको है दरकार
Saturday, 11 July 2015
मेरे विचार से जो लोग अपने ज्ञान,चरित्र, विचार, वाणी, कर्म, स्वभाव, अभिव्यक्ति या किसी भी अन्य प्रकार से मुझे प्रभावित और आकर्षित करते हैं वह मेरे जीवन में ईश्वरीय उपहार की तरह हैं इसलिए मुझे लगता है उन सभी का समय समय पर आभार प्रकट करते रहना चाहिए क्योंकि यह भी ईश्वर की कृपा का आभार प्रकट करने जैसा ही है ।
Thursday, 9 July 2015
जीवन का सफर तो आपको ही चल कर तय करना पड़ेगा। कोई आपके साथ तो चल सकता है लकिन आपके लिए नहीं।
Wednesday, 8 July 2015
कोई आ रहा कोई जा रहा जीवन ये चलता जा रहा कुछ भी नहीं जो सदा रहा इतिहास यही बता रहा
यह एक कटु सत्य है भारतीय ब्यूरोक्रेसी ने चापलूसी का ऐसा रोग देश में फैलाया है जिसकी वजह से काम करने वाला आदमी हमेशा परेशान रहता है जबकि जी हुजूरी और यस सर करने वाले तथा मक्कार लोग मौज करते हैं। किसी भी गलत कार्य का जिसने विरोध किया वह लोग परेशानी में पड़ जाते हैं क्योंकि सारा भ्रष्ट तंत्र उनको सबक सिखाने के लिए सक्रिय हो जाता है। इसकी वजह से सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के कार्य का स्तर भी प्रभावित होता है, लूट मची हुई है और देश का आम आदमी भी परेशान है। यह सोच देश की दुर्दशा के लिए सीधे जिम्मेदार है लेकिन अधिकतर लोगों ने इस प्रणाली से समझौता कर लिया है ।
जीवन में कभी कभी बहुत सख्त बन कर भी जीना पड़ता है और कुछ अप्रिय फैसले लेने पड़ते हैं चाहे लोग जो भी मतलब निकालें।
Thursday, 2 July 2015
जिंदगी कुछ इस कदर हादसों से गुजरी है
अब कोई हादसा मुझको डरा नहीं पाता